30 C
Mumbai
Tuesday, August 25, 2026
Home Blog Page 719

मध्य प्रदेश: देखते ही देखते ढह गया घर, लोग बने रहे तमाशबीन

Photo courtesy: ANI

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मकान के ढहने का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। यह घटना मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की है, जहां देखते ही देखते एक मकान ढह गया। मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोस के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

खबर के मुताबिक़, घटना के समय इस मकान के अंदर एक बुजुर्ग दंपति था। इस दंपति ने बताया कि कल दोपहर अचानक मकान से भरभराने की आवाज आई। अनहोनी का अंदेशा होते ही हम दोनों बाहर भागे और इतने में देखा तो पूरा मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया।  

इन्होंने आगे बताया कि हमारे आंखों के सामने मकान ढह रहा था और लोग तमाशबीन बने थे। बुज़ुर्ग ने बताया कि अब लोग मदद नहीं करते बल्कि घटना का विडियो बनाते हैं। बुज़ुर्ग ने बताया कि जब हमें लोगों के मदद की ज़रुरत थी, तब सभी खड़े होकर विडियो बनाने में मशगूल थे। वहां उपस्थित किसी भी व्यक्ति ने सामान निकालने में हमारी मदद नहीं की।   

अब उस मकान में रहने वाले बुजुर्ग दंपति बेसहारा हो गए हैं। मकान ढहने से गृहस्थी सहित लाखों रुपए का सामान मलबे में दब गया।

अरुणाचल पहुंचे पीएम मोदी, कहा, “प्रदेश में फैलेगा विकास का प्रकाश”

PM Modi in Arunachal pradesh

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे अरुणाचल के ईटानगर पहुंचे, जहां उन्‍होंने दोर्जी खांडू राज्य सभागार और सिविल सचिवालय के भवन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरुणाचल में विकास का प्रकाश फैलेगा, नॉर्थ ईस्‍ट के नौजवानों में सीखने की ललक है।

पीएम ने कहा कि अब वह वक्त है, जब लोगों को इस बात का एहसास हो रहा है कि सरकार सिर्फ दिल्ली से नहीं बल्कि पूरे देश से चल रही है, विश्व के लोगों को मैं बताऊंगा कि दिल्ली, मुंबई में नहीं बल्कि अरुणाचल में बोर्ड मीटिंग करिए। पीएम ने कहा, जल्द ही वह समय आने वाला है, जब प्रदेश में विकास का प्रकाश फैलेगा, पूरे हिंदुस्तान में जितनी बार आप ‘जय हिन्द’ सुनोगे, उससे ज्यादा जय हिन्द अरुणाचल में सुनने को मिलेगा।

त्रिपुरा भाजपा 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और नौ सीटें अपने गठबंधन सहयोगी का साथ दे रही हैं। त्रिपुरा विधानसभा में सीटों की संख्या 60 है, यहाँ 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे और तीन मार्च को परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस विधानसभा चुनाव में 60 में से 51 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है, 3 मार्च को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी और 14 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

प्रिया प्रकाश की पॉपुलैरिटी से टेंशन में माँ-बाप

Priya Prakash

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

एक वीडियो क्लिप के चलते पूरी दुनिया में फेमस हुईं प्रिया प्रकाश वॉरियर की लाइफ में कुछ अच्छा नहीं चल रहा, क्योंकि प्रिया की इस पॉपुलैरिटी से उनके परिवार वाले खुश नहीं हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, प्रिया को मिली इस पॉपुलैरिटी के बाद उनकी मां ने उन्हें हॉस्टल भेज दिया है। वेबसाइट का दावा है कि जब प्रिया को हास्टल भेजने का कारण प्रिया की मां प्रीथा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अचानक मिली पॉपुलैरिटी की वजह से परेशान हैं।

प्रिया की फिल्म के डायरेक्टर ने कहा था कि इसकी रिलीज के पहले वे कोई इंटरव्यू न दें, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू ही हुई थी कि उनकी वीडियो क्लिप वायरल हो गई, जिसकी वजह से उन्होंने प्रिया को हॉस्टल भेजने का फैसला लिया है।

प्रिया की मां का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसे वीडियो क्लिप वायरल हो जाएगा। हम उसे एक्टिंग में देखना चाहते थे, इसलिए पिछले साल ऑडिशन में ले गए थे। लेकिन उस समय वह 12वीं की परीक्षा दे रही थी, इसलिए शूटिंग नहीं कर पाई। बाद में फिल्ममेकर्स ने खुद उन्हें अन्य फिल्म के लिए तैयार रहने को कहा था।

इस वीडियो क्लिप की वजह से प्रिया के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 6 लाख से ज्यादा हो गई है, साथ ही वे दुनिया की तीसरी सबसे चर्चित इंस्टाग्राम सेलेब्रिटी भी बन गई हैं। लेकिन प्रिया की मां का कहना है कि उनका कोई भी ऑफिशियल इंस्टाग्राम नहीं है, उनके नाम के सभी अकाउंट्स फेक हैं।

अमेरिका के पार्कलैंड में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत

राजेश सोनी | Navpravah.com

अमेरिका के पार्कलैंड के एक हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। गोलीबारी करने वाला इसी स्कूल का पूर्व छात्र था। इस फायरिंग में 17 लोगों की मौत हो गई है।

बता दें कि यह घटना मियामी से लगभग 72 किलोमीटर उत्तर में पार्कलैंड के मार्जरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में हुई है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले का नाम निकोलस क्रूज है, जो इसी स्कूल का छात्र रह चुका है।

बताया जा रहा है कि 19 साल के आरोपी छात्र ने गुस्से में आकर ये फायरिंग की है। कुछ दिन पहले ही उसकी गलत आदतों और गलत व्यवहार के कारण उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। आरोपी पूर्व छात्र स्कूल की हर चीज से पूरी तरह वाकिफ था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले स्कूल का फायर अलार्म बजाया। फायर अलार्म बजते ही स्कूल में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कल ही अमेरिका के NSA मुख्यालय के बाहर भी फायरिंग हुई थी और इस फायरिंग में भी 3 लोग घायल हो गए थे।

बंदूक नियंत्रण समूह के अनुसार, अमेरिका के विद्यालयों में इस वर्ष अब तक गोलीबारी की 18 घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जिसमें आत्मघाती घटनाएं और वह घटनाएं भी शामिल हैं, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। 

डायबिटीज से है बचना, तो खाइये शाकाहारी खाना

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो 10 में से 1 व्यक्ति को हो रही है और अगर इस बीमारी की गिरफ्त में आप आ गये, तो इससे छुटकारा नही पाया जा सकता। लेकिन इस बीमारी से निपटने के लिए हमें समय पर दवाई लेना और कसरत करना ही काफी नहीं होता है।

अगर डायबिटीज को दूर करना है, तो हमें अपने खानपान में बदलाव लाना चाहिए और जो मासांहारी है, उसे शुद्ध शाकाहारी हो जाना चाहिए। क्योंकि हाल में हुई एक रिसर्च के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बताया है कि शाकाहारी होने से डायबिटीज को दूर किया जा सकता है।

एक अध्ययन में कहा गया है कि जो लोग पूरी तरह से शाकाहार को अपना लेते हैं, उन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना कम होती है। अध्ययन में सामने आया है कि फल, सब्जियों वाली डाइट से शरीर में ग्लूकोज को नियंत्रित करने वाला इंसुलिन ज्यादा बेहतर ढंग से काम करता है।

ये अध्ययन अमेरिका के ‘रेस्पॉनसिबल मेडिसन’ नाम की कमिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। इस अध्ययन मे बताया गया है कि फल, सब्जियां और फलीदार पौधों का सेवन करने से शरीर का वजन कम होता है, जिसके कारण डायबिटीज होने का खतरा भी कम हो जाता है। 

डॉ. दीपिका बताती हैं कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जिसका जड़ से खत्म होना नामुमकिन है और आजकल तो ये 25 साल तक के लोगों को होना शुरू हो गया है, इसलिए हमें अपने खान-पान में बदलाव करना चाहिए, ताकि डायबिटीज कंट्रोल हो सके।

डॉ. कहती हैं कि डायबिटीज के पेशेंट को अपना ख्याल रखना चाहिए। उन्हें आलू, चीनी और तले पदार्थ के साथ-साथ नान-वेज खानों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि नान-वेज में डायबिटीज को बढ़ाने के तत्व मौजूद होते हैं, जिससे हमारे शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। जिससे डायबिटीज के मरीज को इंसुलिन तक का प्रयोग करना पड़ जाता है और साथ ही हार्ट अटैक, किडनी में खराबी और आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा होता है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

PNB महाघोटाला: देश में हुआ 11,500 करोड़ का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला।

हरियाणा के जींद में आज अमित शाह करेंगे रैली, मिशन 2019 का आगाज।

महाराष्ट्र में बे मौसम बरसात और ओला से फसलों की बर्बादी के बाद किसानों का प्रदर्शन।

महाराष्ट्र में हुई ओलावृष्टि के बाद राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का किया एलान।

झारखण्ड: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिंसा, 17 वाहनें जलकर खाक।

शहीद जवान पर राजनीति तेज, तेजस्वी ने नितीश पर फिर साधा निशाना, कहा, “नितीश जी संघ का वकील मत बनिये”

केजरीवाल की सरकार है ‘विज्ञापन सरकार’ -शीला दीक्षित

कल सेंचुरियन में खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रृंखला का आखिरी मैच, भारत की निगाहें 5-1 पर।

अमेरिका के फ्लोरिडा में स्कूल छात्र ने की फायरिंग, 17 बच्चों की मौत।

हार्ले डेविडसन पर उच्च आयात शुल्क के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर साधा निशाना।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे।

शहीद के जनाजे में नहीं पहुंचे नितीश के मंत्री, जेडीयू ने मानी चूक।

सेना का ओवैसी को करारा जवाब, कहा, “सेना शहीदों का धर्म नहीं देखती”

पाक में न आतंकी बचेंगे न आतंकियों के मददगार -भारतीय सेना

भारत के पाकिस्तान और चीन से होंगे रिश्ते और खराब -अमेरिकी रिपोर्ट

आज से हुई भाजपा की जल-मिट्टी यात्रा शुरू, राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी।

देश भर में आज वैलेंटाइन डे का विरोध, हिन्दू महासभा ने की पाबंदी की मांग।

मालदीव संकट: संसद पर सेना का कब्जा, सैनिकों ने सांसदों को बाहर फेंका।

राहुल गांधी ने मंदिर जाने से पहले चिकन खाया, राहुल का मंदिर जाना सब दिखावा -बीएस येदुरप्पा

अमेरिका में NSA मुख्यालय के बाहर गोली बारी में 3 लोग घायल।

एयर इंडिया ने नौकरी देने से किया इनकार, तो ट्रांसजेंडर ने राष्ट्रपति से की ‘इच्छा मृत्यु’ की मांग

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

देश में तीसरे लिंग को बराबरी का दर्जा देने पर बहस चल रही हैं और उच्चतम न्यायालय ने भी उनके लिंग को पहचान देने के निर्देश दिए हैं। वहीं विमानन कंपनी एयर इंडिया ने एक ट्रांसजेंडर को नौकरी देने से मना कर दिया है।

शानवी ने एयर इंडिया में केबिन क्रू के सदस्य के तौर पर नौकरी के लिए आवेदन किया था, कंपनी ने उसे नौकरी देने से मना कर दिया। जिसके बाद शानवी ने पिछले साल उच्चतम न्यायालय का रुख किया था और कंपनी के निर्णय को चुनौती दी थी।

राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में शानवी ने दावा किया है कि एयर इंडिया और नागर विमानन मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय के नोटिस का जवाब अभी तक नही दिया है। उसने कहा है कि बिना नौकरी के वह अपना गुजारा करने में सक्षम नहीं है, इसलिए उसे ‘इच्छा मृत्यु’ दी जाये।

ट्रांस राइट्स नाऊ कलेक्टिव नामक फेसबुक पेज ने शानवी के हवाले से लिखा है, “यह स्पष्ट है कि भारत सरकार मेरे जीवन के मुद्दे और रोजगार के प्रश्न पर जवाब देने को तैयार नहीं है और ऐसे में उच्चतम न्यायालय में लड़ाई के लिए वकीलों को पैसा देना भी संभव नहीं है।”

शानवी ने लिखा है कि उसने ग्राहक सहायक कार्यकारी के तौर पर एक साल तक एयर इंडिया में नौकरी की और उसके बाद उसने लिंग परिवर्तन कराने की सर्जरी करा ली। इसके बाद उसने दो साल में चार बार नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक उसे नौकरी नहीं दी गई है।

महाराष्ट्र सरकार पेट की बीमारी में पैरों का इलाज कर रही है -शिवसेना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शिवसेना ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। शिवसेना ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार पेट की बीमारी में पैरों का इलाज कर रही है। शिवसेना ने आत्महत्याओं को लेकर राज्य सरकार पर कटाक्ष किया है।राज्य सचिवालय पर सुरक्षा जाल लगाने को लेकर शिवसेना ने गुरुवार को दिए अपने बयान में कहा कि यह पेट की बीमारी के लिए पैरों का इलाज करने के जैसा है।

शिवसेना ने दावा किया कि राज्य में 4,000 से अधिक लोगों ने पिछले तीन वर्षों में अपने घरों या खेतों में खुदकुशी की है और कुछ लोगों ने ही सचिवालय में आत्महत्या की है। शिवसेना के अनुसार, सरकार से ऐसी घटनाएं रोकने के लिए किसानों तथा अन्य लोगों की परेशानियों को खत्म करने की उम्मीद की जाती है, लेकिन क्या राज्य के प्रशासनिक परिसरों में सुरक्षा जाल लगाना ही एकमात्र समाधान है। 

शिवसेना पार्टी के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में लिखा गया कि नायलॉन के जाल लगाने के बजाय सरकार को ठोस प्रावधान करने चाहिए, ताकि लोग आत्महत्या न करें। बीमारी पेट में है लेकिन पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया जा रहा है। ज्ञात हो कि लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में सात मंजिला राज्य सचिवालय की पहली मंजिल पर सुरक्षा जाल लगाया था, ताकि लोग वहां से कूदकर आत्महत्या ना कर सकें। दो लोगों ने उसके कॉरिडोर से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की थी। शिवसेना ने कहा कि सरकार से आत्महत्याओं को रोकने के लिए कुछ ठोस करने की उम्मीद है। 

केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा के सहयोगी दल ने कहा कि सरकार से उम्मीद की जाती है कि वह किसानों, कामकाजी वर्ग की समस्याओं को हल करें, ताकि उन्हें मंत्रालय की सीढ़ियां ही नहीं चढ़नी पड़े। शिवसेना ने दावा किया कि चूंकि मंत्रालय ‘सुसाइट प्वाइंट’ बन गया है, तो सरकार अस्थिर हो गई है। वहां आने वाले हर व्यक्ति को संदेह की नजर से देखा जाने लगा है कि क्या वह आत्महत्या करने आ रहा है।  

शिवसेना ने लिखा कि आत्महत्याएं राज्य पर कलंक हैं। क्या नायलॉन का जाल लगाना समाधान है? आपने गौर किया होगा कि किसान धर्मा पाटिल ने जहर खाकर आत्महत्या की, न कि छलांग लगाकर। यह स्पष्ट हो गया कि नायलॉन का जाल बहुत कमजोर है। धुले जिले के पाटिल (84) ने अपनी जमीन के लिए बेहतर मुआवजे की मांग को लेकर 22 जनवरी को मंत्रालय में जहरीला पदार्थ खा लिया था। बाद में 28 जनवरी को यहां एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था।  

आर्मी में हनीट्रैप, अब पकड़ा गया लेफ्टिनेंट कर्नल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा हनीट्रैप से संबंधित जारी अलर्ट के एक दिन बाद ही मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंडियन आर्मी के एक लेफ्टिनेंट कर्नल को हिरासत में लिया गया है। वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले ही आईबी ने चेतावनी जारी किया था कि खूबसूरत चीनी और पाकिस्तानी लड़कियों के जरिए दुश्मन देश सेना के अफसरों को हनीट्रैप में फंसा सकता है।

हाल ही में खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह को गिरफ्तार किया गया है। अरुण फेसबुक के जरिए दो पाकिस्तानी महिलाओं के संपर्क में आकर उनको सीक्रेट डॉक्यूमेंटस की फोटो खींच कर व्हाट्सएप से खुफिया जानकारी दी है। आईएसआई ने मिड दिसंबर में फेसबुक के जरिए हनीट्रैप किया। उसने करीब 1 हफ्ते तक उनसे अंतरंग बातें कीं।

कैप्टन अरुण मारवाह पर सरकारी गोपनीयता कानून के तहत केस दर्ज किया गया। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। वायुसेना के केंद्रीय सुरक्षा एवं जांच दल ने एक नियमित जासूस विरोधी चौकसी के दौरान पाया था कि ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए अवांछित गतिविधियों में शामिल था।

  • जैसे ही एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को जानकारी देते पकड़ा गया, तो खुफिया विभाग भी चौकस हो गया। जांच में सामने आया है कि मारवाह का पंजाब में आना-जाना था। 2009 से 2011 तक उसने पंजाब में तीन दौरे किए। बाद में कब-कब और कहां-कहां आया यह पता लगाया जा रहा है।