गुप्टिल के शानदार शतक की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 244 रनों विशाल लक्ष्य
सुनील यादव | Navpravah.com
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच 6 मैचों की टी-20 श्रृंखला के 5वें मैच में आज न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवरों में 244 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। न्यूज़ीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने शानदार 105 रनों की पारी खेली।
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे सीरीज के 5वें मैच में आज न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच पर आये सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरों ने एक बार फिर टीम को एक तेज-तर्रार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 4.5 ओवरों में टीम का स्कोर 50 के पार कर दिया। गुप्टिल और मुनरों ने हवाई शॉट्स खेलने शुरू कर दिए थे, जिसका ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। दोनों ने मिलकर 9.3 ओवरों में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया।
न्यूज़ीलैण्ड टीम को पहला झटका कॉलिन मुनरों के रूप में 132 के स्कोर पर लगा। मुनरों ने 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से महज 33 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली। मुनरों के आउट होने के बाद मार्टिन गुप्तिल ने एक छोर से प्रहार जारी रखा और उन्होंने 49 गेंदों 9 छक्कों और 6 चौकों की मदद से अपने करियर का दूसरा सैकड़ा जड़ दिया। हालांकि गुप्टिल 105 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। एक समय न्यूज़ीलैण्ड टीम का स्कोर जहाँ 16 ओवरों में 206 रन था, वहीं एक के बाद एक विकेट जल्दी-जल्दी गिरने से न्यूज़ीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 243 रन बनाये।
जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवरों में 244 रन बनाने हैं। बता दें कि यह न्यूज़ीलैंड का टी20 में अब तक का यह सर्वाधिक टीम टोटल है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन और एंड्र्यू टाई ने 2-2 विकेट झटके। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे चल रही है। अगर यह मैच ऑस्ट्रेलिया हारती है, तो न्यूज़ीलैंड के पास सीरीज ड्रॉ करने का मौका मिल जायेगा।
कावेरी विवाद: सर्वोच्च न्यायालय का फैसला, कर्नाटक को मिलेगा तमिलनाडु से ज्यादा पानी
राजेश सोनी | Navpravah.com
कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य के बीच दशकों से चल रहे कावेरी जल पर आज सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार, कावेरी नदी का जल तमिलनाडु से ज्यादा कर्नाटक राज्य को मिलेगा। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर तथा न्यायमूर्ति अमित्व राय की बेंच ने कावेरी विवाद पर अपना फैसला सुनाया।
बता दें कि फैसले के अनुसार, तमिलनाडु का मिलने वाले पानी का कुछ हिस्सा कर्नाटक को दिया गया है। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में पानी की किल्लत को देखते हुए न्यायालय ने यह फैसला लिया है। तमिलनाडु को मिलने वाले पानी का हिस्सा घटाकर 192 से 177.25 TMC कर दिया है और यह हिस्सा कर्नाटक को दे दिया गया है। पानी बढ़ाए जाने के बाद अब कर्नाटक को 270 TMC के स्थान पर 284.75 TMC पानी मिलेगा।
गौरतलब है कि 2007 में कावेरी जल विवाद प्राधिकरण CWDT ने कोवरी बेसिन में जल की उपलब्धता को देखते हुए एकमत से निर्णय दिया था। CWDT के 2007 में जल बंटवारे के फैसले को कई राज्यों ने चुनौती दी थी। CWDT ने अपने फैसले में तमिलनाडु को 419 टीएमसीफुट (हजार मिलियन क्यूबिक फुट) पानी आवंटित किया गया। कर्नाटक को 270 टीएमसीफुट, केरल को 30 टीएमसीफुट और पुडुचेरी को सात टीएमसीफुट पानी आवंटित किया गया था। शीर्ष अदालत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इसके फैसले के बाद ही कोई पक्ष कावेरी से जुड़े मामले पर गौर कर सकता है।
अगर आप भी ऑफिस में करते हैं नाइट शिफ्ट, तो हो जाइये सावधान!
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
अगर आप करते हैं आफिस में नाइट शिफ्ट तो ये खबर आपके लिए हो सकती है। क्योंकि आजकल लोग ज्यादा पैसा और जल्दी सक्सेस पाने के लिए नाइट शिफ्ट भी करने लगे हैं। लेकिन इसके चलते आप डायबिटीज जैसी बीमारी को दावत भी देते हैं। इससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। एक ताजा रिसर्च में दावा किया गया है कि ऑफिस में नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों को डायबिटीज का ज्यादा खतरा रहता है।
इस विषय पर शोधकर्ताओं ने शोध किया है और उनका कहना है कि जो लोग ज्यादा नाइट शिफ्ट करते हैं, उन्हें टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है। ये मधुमेह, खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने वाली प्रक्रिया को बिगाड़ देता है। शोध के अनुसार, दिन की शिफ्ट के अलावा कोई अन्य समय पर ऑफिस जाना डायबिटीज को जन्म दे सकता है। हालांकि रिसर्च ये भी कहती है कि अगर आप हमेशा ही नाइट शिफ्ट करते आ रहे हैं, तो खतरा नहीं है, लेकिन बदल-बदल कर शिफ्ट में काम करने से खतरा हो सकता है।
फिजिशियन रेशू केसरवानी के अनुसार, आजकल की जीवन शैली सभी की बिगड़ी हुई है। आजकल पुरूष या स्त्री दोनों नाइट शिफ्ट करते हैं। रात भर जगने से और कम्प्यूटर में काम करने से कई बीमारियाँ घेर लेती हैं। डॉ. रेशू बताती हैं कि रात भर जागने से सोचने की शक्ति में फर्क आता है, आँखों मे भी असर पड़ता है।दिल की बीमारी और साथ ही डायबिटीज का भी खतरा होता है। क्योंकि हम खाना खाकर घंटों रात में काम करते हैं, जिससे हमारा शरीर खाना पचा नही पाता है और हमारे शरीर पर इसका असर पड़ता है और जिससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
आज के प्रमुख समाचार
प्रधानमंत्री के अरुणाचल दौरे से बौखलाया चीन, कहा, “सीमा मुद्दे को लेकर ऐसी कोई कार्रवाई न करे भारत।”
उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का सुझाव देने वालों की निंदा की।
उत्तर प्रदेश: जमानत पर घर आये युवक का फंदे से लटकता मिला शव।
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में कैब ड्राइवर ने बच्ची से की छेड़छाड़, गिरफ्तार।
भारत-नेपाल सीमा से 85 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
सोहराबुद्दीन केस में IPS अधिकारी के खिलाफ प्रथम दृष्टया में कोई साक्ष्य नहीं।
जब तक लोगों के पैसे सुरक्षित नहीं होते, तब तक सरकार को चैन नहीं लेने दूंगी -ममता बनर्जी
बेंगलुरु: इमारत गिरने से 3 की मौत, कई घायल।
भगौड़े विजय माल्या को साप्ताहिक खर्च के लिए मिलेगा 16.5 लाख रुपए का भत्ता।
आज सेंचुरियन में खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रृंखला का आखिरी मैच, सम्मान के लिए खेलेगी अफ्रीकी टीम।
3 मार्च के बाद 21 राज्यों में होगी भाजपा की सरकार -अमित शाह
राजेश सोनी | Navpravah.com
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के जींद में बाइक रैली में पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 3 मार्च के बाद भाजपा की सरकार 21 राज्यों में होगी। वहीं उन्होंने 2019 में नरेंद्र मोदी को बड़े बहुमत से जीत दिलाने का एलान किया। अमित शाह के इस बाइक रैली को 2019 के लोकसभा चुनाव के तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे हरियाणा में विकासकार्यों के लिए खट्टर सरकार की पीट भी थप-थपाई है। उन्होंने हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खट्टर ने हरियाणा में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। इस राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार की आरोपों में जेल तक जा चुके हैं। वहीं यह भाजपा का शासन है, जहां अब तक कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप हमारी सरकार पर नहीं लगा है।
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार से देश के किसान खुश हैं। देश के फौजी खुश हैं। उन्होंने कहा कि गरीब माताओं को रसोई में धुआं पीना पड़ता था, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने लगभग साढ़े तीन करोड़ गैस का चूल्हा देना का काम किया है। हर घर में शौचालय, हर घर में बिजली, हर गांव में बिजली, बीमा का सुरक्षा कवच, मनोहर लाल खट्टर सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार के सारे काम गिनाने हैं, तो सात दिन की भागवत सप्ताह बिठाइए। फिर भी कामों की गिनती समाप्त नहीं होगी। इतने काम बीजेपी सरकार ने किए हैं।
अब तक के प्रमुख समाचार
PNB घोटाला: राहुल गाँधी पर भड़के कानून मंत्री, कहा, “किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”
त्रिपुरा: पीएम मोदी ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधा, कहा, “दिल्ली में दोस्ती और त्रिपुरा में कुश्ती।”
हरियाणा: 3 मार्च के बाद भाजपा और उन के सहयोगियों की 21 राज्यों में होगी सरकार -अमित शाह
2022 तक होगा ‘स्वस्थ भारत’ का निर्माण -केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे से नाराज चीन, कहा, “भारत से दर्ज कराएंगे विरोध”
चीनी खेमे में जा रहा है पाकिस्तान -अमेरिकी रिपोर्ट
अमेरिका: पार्कलैंड के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत, फायरिंग करने वाला स्कूल का पूर्व छात्र।
नेपाल: देउबा का पीएम पद से इस्तीफा, केपी ओली बने नए पीएम।
ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए पुरुष और महिला हॉकी टीमों को करेगी स्पांसर।
सेंचुरियन: कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जायेगा श्रृंखला का आखिरी मैच, भारत की 5-1 पर नज़र।















