पीएम मोदी ने कम्युनिस्ट पार्टी पर साधा निशाना, कहा, “वामियों ने त्रिपुरा में सिर्फ भ्रष्टाचार किया”

पीएम मोदी ने कम्युनिस्ट सरकार पर साधा निशाना

राजेश सोनी | Navpravah.com 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे हैं। उन्होंने यहां एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए वामपंथी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने त्रिपुरा के विकास के लिए खूब फंड दिया, लेकिन त्रिपुरा की सीपीआई सरकार ने इस फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया। यहां की सरकार सिर्फ रोज वैली जैसे भ्रष्टाचार करने में उलझी रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सीपीआई द्वारा रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन पर भी सवाल उठाये हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के लोग दिल्ली में तो रोजगार को लेकर खूब प्रदर्शन करते हैं। यहां कम्युनिस्ट पार्टी के लोग रोजगार और वेतन बढ़ाने की मांग उठाते हैं। त्रिपुरा में 20 साल के कम्युनिस्ट राज के बाद भी मजदूरों को त्रिपुरा में न्यूनतम भत्ता भी नहीं मिल रहा है। यह कम्युनिस्ट पार्टी के दोहरे मापदंड हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों को गरीबों और मजदूरों की बात करने का कोई हक़ नहीं है।  

मोदी ने आगे कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कम्युनिस्ट सरकार पर दिल्ली में कांग्रेस की कृपा होती है और यहां दोनों पार्टी लड़ने का नाटक कर रही है। उन्होंने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी की दोस्ती पर तंज कस्ते हुए कहा कि “दिल्ली में दोस्ती और त्रिपुरा में कुस्ती।”   

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी अगले दो दिन में राज्यभर में हिंसा करेगी, क्योंकि उनको पता है कि उनका यहां से जाना अब तय है। बता दें कि प्रधानमंत्री एक हफ्ते में दूसरे बार त्रिपुरा के दौरे पर आए हैं। वहीं आज मोदी के रैली में भीड़ बहुत ज्यादा थी। बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव होंगे और नतीजे 3 मार्च को आएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.