30 C
Mumbai
Tuesday, August 25, 2026
Home Blog Page 716

आरबीआई रिपोर्ट: GST के वजह से निर्यातकों को झेलना पड़ा भारी नुकसान

आरबीआई रिपोर्ट

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट में जीएसटी के असर को लेकर बात की गई है कि पिछले साल जुलाई में जीएसटी लागू किया गया था, जिसकी वजह से निर्यातकों के सामने कई दिक्कतें आयी और कारोबार के लिए पूंजी जमा करने में परेशानी हुई। भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी की वजह से कारोबारियों का वर्क‍िंग कैपिटल 68 फीसदी तक बढ़ गया और दूसरी तरफ नई टैक्स नीति के चलते उनका निर्यात भी 60 फीसदी तक घट गया।

आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में इस नुकसान के लिए रिटर्न फाइलिंग में हुई देरी को जिम्मेदार बताया है। इसके चलते उनके सामने कारोबार चलाने के लिए पूंजी की काफी कमी हो गई और जिसका सीधा असर निर्यात पर पड़ा।आरबीआई के अनुसार, उन सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान जीएसटी की वजह से उठाना पड़ा है। जिनकी वर्क‍िंग कैपिटल बिक्री के अनुपात में काफी ज्यादा थी।

अक्टूबर के दौरान पेट्रोलियम और जेम्स एंड ज्वैलरी की मांग काफी ज्यादा थी और इसलिए उन्हें वर्क‍िंग कैपिटल भी ज्यादा चाहिए था, लेकिन दोनों के बीच समान अनुपात न होने की वजह से इन सेक्टर को नुकसान उठाना पड़ा था।जीएसटी लागू होने के बाद से छोटे कारोबारियों को रिटर्न फाइल करने में काफी दिक्कत हुई। इसकी वजह से रिटर्न फाइलिंग के लिए बनाए गए सिस्टम में कई खामियां थीं।

त्रिपुरा: मोदीजी चुनाव के बाद भूल जाते हैं अपने वादे -राहुल गाँधी

राहुल ने फिर साधा पीएम पर निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी आज आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा पहुंचे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रामकृष्ण कॉलेज स्टेडियम मैदान में राहुल ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी जहां-जहां चुनाव प्रचार करने जाते  हैं, वहां 2-3 नए वादे कर जाते हैं। आगे राहुल ने कहा कि चुनाव के बाद मोदी अपने किए हुए वादों को भूल जाते हैं। 

बता दें कि देश में अपने खोते अस्तित्व को बचाने में जुटी कांग्रेस के लिए यह किसी जंग से कम नहीं है। त्रिपुरा के पिछले सभी विधानसभा चुनाव की लड़ाई कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के बीच रही है। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा के बीच नजर आ रही है। कांग्रेस की 60 सीट वाली त्रिपुरा विधानसभा में केवल 2 सीट है।

भाजपा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस वजह दो दशकों से त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज माणिक सरकार को कड़ी चुनौती मिल रही है। वहीं इसी हफ्ते में पीएम मोदी ने 2 बार त्रिपुरा का दौरा किया। कल ही उन्होंने अगरतला में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधा था। 

त्रिपुरा राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 फरवरी को चुनाव होना है। चुनाव नतीजों की घोषणा तीन मार्च को होगी। मौजूदा सरकार के प्रति लोगों के भरोसे में प्रत्यक्ष रूप से तो कोई कमी नहीं दिख रही है, लेकिन लोकलुभावन वादे-इरादे चुनाव के ऐसे पहलू होते हैं, जो नतीजों को प्रभावित करते हैं। अब देखने वाली बात यही होगी कि जनता एक बार फिर माणिक सरकार पर भरोसा करती है या सत्त्ता की चाभी किसी और पार्टी के हाथ में थमाती है। 

PNB घोटाले पर बोले ऋषि कपूर, कहा, “हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती” 

ऋषि कपूर ने की प्रिया की तारीफ

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में देश का बड़ा बैंकिंग घोटाला उजागर होने से हडकंप मच गया है।11400 करोड़ रुपए के इस घोटाले में कारोबारी नीरव मोदी(48) का नाम सामने आया है। नीरव मोदी मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बॉलीवुड में जहां प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी से डील रद्द करने के लिए कानूनी सलाह ले रही हैं। वहीं ट्विटर पर दूसरे अभिनेता अपनी राय रख रहे हैं, इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने  मोदी के मामले में कहा है कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती। 

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे यह बात समझ नहीं आती कि किसी को 2011 से 11,400 करोड़ रु. के लोन दिए जा रहे हैं और इस बीच कोई जांच भी नहीं होती है? इससे यही सिद्ध होता है कि चमकने वाली हर चीज सोना नहीं होती। अभी तो कई और गड़े मुर्दे सामने आना बाकी हैं।

बता दें कि ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन 27 साल बाद एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में दोनों ही एक साथ कुछ अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। ओह मॉय गॉड फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला इस फिल्म को बना रहे हैं। इस टीजर में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में पिता और बेटे के रिश्तों को दिखलाया गया है। फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं। यह फिल्म इस साल 4 मई 2018 को रिलीज होने वाली है। 

एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ को बीएमसी ने किया ब्‍लैकलिस्‍ट!

बीइंग ह्यूमन को बीएमसी ने किया ब्लैकलिस्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

सलमान खान के एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ पर संकट के बादल मंडराते नज़र आ रहे हैं। दरअसल सलमान खान के एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ ने साल 2016 में बीएमसी के साथ मिलकर डायलिसिस सेंटर बनाने की घोषणा की थी, लेकिन एनजीओ ने यह काम पूरा नहीं किया, जिसके चलते बीइंग ह्यूमन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, सलमान का एनजीओ वादों को पूरा करने में असफल रहा है और इस वजह से एनजीओ को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर ईडेज कुंदन ने भी इस खबर की पुष्टी की है।   

एक निजी अखबार में छपी के अनुसार, साल 2016 में बीएमसी ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप ( पीपीपी) के तहत 12 डायलिसिस सेंटर खोलने की योजना बनाई थी। इस दौरान बीएमसी ने लगभग 350 रुपये इलाज की फीस रखी थी। सलमान के एनजीओ ने 339.50 रुपये में डायलिसिस सर्विसेज लोगों तक पहुचांने का निर्णय लिया था। साथ ही बांद्रा में 24 डायलिसिस मशीनें लगाने की बात कही थी। 

एक अन्‍य बीएमसी अधिकारी ने कहा है कि इस एनजीओ को ब्लैक लिस्ट करने से पहले अभिनेता सलमान खान को चेतावनी दी गई थी। एनजीओ बीइंग ह्यूमन को बैंक गैरंटी से लेकर बीएमसी द्वारा सभी तरह की इजाजत दी जा चुकी थी, लेकिन सारी इजाजत मिलने के बाद भी यह सेंटर शुरू नहीं हो पाए हैं। वहीं एनजीओ द्वारा दीए गए बयान में यह कहा गया है कि कुछ जरूरी आवश्यकताएं पूरा करने में सिविक बॉडी असफल रही है। बीइंग ह्यूमन चाहता है कि सिविक बॉडी द्वारा ये जरूरत पूरी की जाए और दोनों के बीच कॉन्ट्रेक्ट में इसे जोड़ा जाए।  

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 4.28 लाख करोड़ रुपये का बजट

यूपी बजट 2018

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सदन में अपना दूसरा बजट पेश किया। योगी का ये बजट 428384.52 करोड़ का है। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में 2019 लोकसभा चुनाव की झलक दिखती है। बजट भाषण में सरकार ने राम के साथ-साथ श्री कृष्ण के 16 कलाओं के अवतार को याद किया। सरकार ने कहा कि यूपी बजट 2018 उत्तर प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा बजट साबित होगा। योगी ने इस बजट को किसानों और गरीबों के हित में बताया और कहा कि ये बजट सबके फायदे का है। ये बजट पिछली सरकार के बजट से अच्छा है, इसमें सभी वर्गों के लोगों का ख्याल रखा गया है।

योगी का बजट-

-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 291 करोड़ रुपये
-राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के लिए 1 हजार 500 करोड़ रुपये
-कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क किताबों के लिए 76 करोड़ रुपये और यूनिफॉर्म के लिए 40 करोड़ रुपये
-माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए 480 करोड़ रुपये
-राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 167 करोड़ रुपये
-महिला एवं बाल कल्याण के लिए 8 हजार 815 करोड़ रुपये
-महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत सबला योजना के लिए 351 करोड़ रुपये और बाल पुष्टाहार के लिए 3 हजार 780 करोड़ रुपये
-मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के लिए 250 करोड़ रुपये
-नगरों में विकास के लिए 300 करोड़ रुपये और कुम्भ मेले के लिए 1500 करोड़ रुपये
-स्मार्ट सिटी मिशन योजना के लिए 1650 करोड़ रुपये
-स्वच्छ भारत मिशन के लिए 1100 करोड़ रुपये, अमृत योजना के लिए 2200 करोड़ रुपये
-अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 2757 करोड़ रुपये रखे हैं, इसके अलावा मदरसों के आधुनिकीकरण पर 404 करोड़ रुपये और आलिया स्तर के मदरसों के लिए 246 करोड़ रुपये
-बुंदेलखंड योजना के लिए 650 करोड़ रुपये,
-लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के लिए 500 करोड़ रुपये 
-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिये 500 करोड़ रुपये
-स्टॉर्ट-अप फण्ड के लिए 250 करोड़ रुपये
-सड़कों के लिए 11343 करोड़ रुपये, पुलों के लिए 1817 करोड़ रुपये, फोर लेन सड़को के लिए 1600 करोड़ रुपये

PNB घोटाला: नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द

PNB घोटाला का मुख्य आरोपी परिवार समेत न्यूयॉर्क में छुपा है

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

पंजाब नेशनल बैंक में फर्जीवाड़ा करके 11,400 करोड़ रूपए का चूना लगाने वाले नीरव मोदी और सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और उसके सहयोगी मेहुल चौकसे का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक के 11 हजार 400 करोड़ घोटाले के आरोपी ज्वैलरी डिजायनर नीरव मोदी और उनके साझेदार मेहुल चौकसी के पासपोर्ट रद्द करने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक, पीएनबी महाघोटाले में जांच की भनक लगते ही 1 जनवरी को ही नीरव मोदी ने देश छोड़ दिया था।नीरव मोदी 1 जनवरी को मुंबई से दुबई गया। वहीं मेहुल चौकसी 4 जनवरी को दुबई के लिए निकला। नीरव मोदी की पत्नी अनी 6 जनवरी को ज्यूरिख निकल गई। इस सभी के बारे में सीबीआई ने इंटरपोल को अलर्ट किया है।दुनियाभर के पुलिस संगठन इंटरपोल के सदस्य हैं। 

बता दें की देशभर में नीरव मोदी के लगभग एक दर्जन ठिकानों पर कल से छापेमारी चल रही है। इस कार्रवाई के तहत 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। मुंबई के काला घोड़ा इलाके में नीरव मोदी के शोरूम में कल से छापेमारी चल रही है। अभी भी ईडी के अधिकारी वहां मौजूद हैं, जो कल से कार्रवाई में लगे हैं। नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। वहीं नीरव के सहयोगी भी ईडी के कार्रवाई से अछूते नहीं हैं। मेहुल चौकसे के गीतांजलि ग्रुप के 6 राज्यों में 20 ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई के तहत तबतक मुंबई, पुणे, सूरत, जयपुर और हैदराबाद शहर में छापेमारी की गई।   

वहीं कंपनी ने गीतांजलि के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। इसी बीच सीबीआई की टीम इस फर्जीवाडे़ के मास्टरमाइंड गोकुलनाथ शेट्टी के घर पहुंच गई है। इस कार्रवाई में पंजाब नेशन बैंक ने अपने कर्मचारियों की जाँच भी की है। इस जांच के दौरान अपने कर्मचारियों के निलंबन की संख्या 8 से 18 तक पहुंच गई है। निलंबित कर्मचारियों में जनरल मैनेजर लेवल के अध‍िकारी भी शामिल हैं। 

परीक्षा पर चर्चा: 11 महीनें कोमा में रहने वाले खिलाड़ी ने जीता ओलिंपिक मैडल -पीएम मोदी

पीएम मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पीएम मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने मौजूद बच्चों से कहा कि आप लोग मुझसे देश के प्रधानमंत्री के तौरपर नहीं, एक मित्र के तौरपर बात कीजिए। परीक्षा पर चर्चा में मौजूद बच्चें पीएम मोदी से सीधा संवाद कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मौजूद बच्चों के अंदर प्रेरणा जगाने के लिए विंटर ओलिंपिक में कोमा से बाहर आकर मैडल जीतने वाले खिलाड़ी का उदाहरण दिया। इस खिलाड़ी ने 11 महीने कोमा में रहने के बाद ओलिंपिक मैडल जीता है। 

बता दें कि यह कनाडा के स्नोबोर्ड स्लोपस्टाइल खिलाड़ी हैं, इनका नाम मार्क मैकमॉरिस हैं। इस खिलाड़ी ने 11 महीना कोमा में रहने के बाद विंटर ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मैडल जीता है। 11 महीने पहले मार्क मैकमॉरिस की एक हादसे में 17 हड्डियाँ टूट गई थी। जिसके बाद वह कोमा में चले गए थे। मार्क की कई पसलियां, जबड़ा, बाएं फेफड़े समेत कई हड्डियाँ फ्रेक्चर हुई थी। 

11 महीने बाद मार्क ने कोमा से बाहर आने के बाद विंटर ओलिंपिक में हिस्सा लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्लोप स्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर सभी को अचंबित कर दिया। ब्रॉन्ज मैडल जीतने के बाद मार्क ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी का इजहार किया और 2 फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि थैंक यू ज़िन्दगी। एक फोटो उनकी कोमा के दौरान वह अस्पताल में भर्ती थे और दूसरी उनकी ब्रॉन्ज मैडल जीतने के समय की है।  

दिल्ली मेट्रो की YELLOW लाइन ठप होने के बाद यात्रियों ने ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा

दिल्ली मेट्रो की YELLOW लाइन हुई ठप

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आज दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन अचानक बंद हो गयी, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, आज विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण येलो लाइन मेट्रो सेवा रुक गई। यात्री मेट्रो लाइन के ठप होने के कारण लोग परेशान हो गये, जिसके बाद लोगों ने ट्विटर के जरिए अपनी परेशानी जाहिर करना शुरू कर दी। लोगों ने सुझाव भी दिया कि येलो लाइन लेने से बचें, क्योंकि बढ़ती भीड़ के कारण हालात काफी खराब हैं।

कुछ परेशान यात्रियों ने मेट्रो स्टेशनों पर कार्यरत स्टॉफ के रिस्पांस को लेकर भी शिकायत की। उन्होंने लिखा कि इतनी देर से मेट्रो नहीं आ रही है, लेकिन किसी से भी पूछने पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। एक व्यक्ति ने लिखा कि येलो लाइन मेट्रो आए दिन खराब होती रहती है, लेकिन इसके लिए कुछ किया नहीं जाता और न ही इस बारे में यात्रियों को सूचित किया जाता है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यात्री इससे परेशान होते हैं।

किसी ने ट्वीट किया कि कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर पिछले 40 मिनट में येलो लाइन पर सिर्फ एक मेट्रो आई है। यहां भीड़ बढ़ती जा रही है, ऐसे हालातों में ही भगदड़ जैसे हालात हो जाते हैं। सरकार को इस ओर कदम उठाना चाहिए।

चुनाव में प्रत्याशियों को अपने आश्रितों की भी आय का करना होगा खुलासा -सुप्रीम कोर्ट

चुनाव सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव में पारदर्शिता और सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अब तक चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को हलफनामे में सिर्फ चल-अचल संपत्तियों का बयोरा देना होता था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आज के फैसले के बाद प्रत्याशियों को अपने साथ-साथ अपनी पत्नी और आश्रितों के आय का स्त्रोत भी बताना होगा।  

बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय में लोक प्रहरी एनजीओ और ADR ने याचिका दाखिल कर कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय चुनाव सुधारों को लेकर आदेश दे कि नामांकन के वक्त प्रत्याशी अपनी और अपने परिवार की आय के स्त्रोत का खुलासा भी करें। याचिका में पूछा गया था कि यह सर्वोच्च न्यायालय को तय करना था कि नामांकन के वक्त प्रत्याशी अपनी और अपने परिवार की आय के स्रोत का खुलासा करे या नहीं। लोक प्रहरी एनजीओ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था। 

वहीं मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सांसद और विधायकों की संपत्ति में 500 गुना बढ़ोतरी को लेकर सुनवाई करते हुए सवाल उठाया था कि अगर सांसद और विधायक ये बता भी दें कि उनकी आय में इतनी तेजी से बढ़ोत्तरी बिज़नेस कर के हुई, तो सवाल उठता है कि सांसद और विधायक होते हुए आप कोई भी बिज़नेस कैसे कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में अपने हलफनामे में चुनाव सुधारों को लेकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि नामांकन के वक्त प्रत्याशी द्वारा अपनी और अपने जीवन साथी और आश्रितों की आय के स्त्रोत की जानकारी जरूरी करने को केंद्र तैयार है। केंद्र ने कहा कि काफी विचार करने के बाद इस मुद्दे पर नियमों में बदलाव का फैसला लिया गया है। 

परीक्षा पर चर्चा: पीएम मोदी ने कहा, “आप भारत के पीएम से नहीं, अपने मित्र से बात कर रहे हैं” 

'परीक्षा पर चर्चा' में बोलते हुए पीएम मोदी
'परीक्षा पर चर्चा' में बोलते हुए पीएम मोदी (PC:ANI)

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पीएम मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम कर रहे हैं। पीएम मोदी परीक्षा के समय तनाव और घबराहट जैसी स्थिति से कैसे निपटना चाहिए, इस पर बच्चों के साथ चर्चा कर रहे हैं। पीएम ने अपनी माँ को परीक्षा के दौरान सबसे बड़ा सलाहकार बताया है और कहा कि कार्टून मुझे परीक्षा के समय स्ट्रेस फ्री करते थे। वहीं उन्होंने मौजूद बच्चों से कहा कि आप लोग मुझसे देश के प्रधानमंत्री के तौरपर नहीं, एक मित्र के तौरपर बात कीजिए। परीक्षा पर चर्चा में मौजूद बच्चें पीएम मोदी से सीधा संवाद कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि आत्मविश्वास खुद को चुनौती देने और कड़ी मेहनत करने के द्वारा आता है। हमें अपने आप को बेहतर बनाने के बारे में हमेशा सोचना चाहिए। उन्होंने एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग को बहुत महत्वपूर्ण बताया है। सही स्किल्स और साधनों के मिलने के बाद एक छात्र के जीवन में सिर्फ आत्मविश्वास की जरूरत है। अपने भीतर के विद्यार्थी को कभी मरने मत दें, अगर भीतर का विद्यार्थी जीवन भर जीता है, तो वह जीने की प्रेरणा भी देता है। छात्र अक्सर ज्ञान के लिए माता सरस्वती की पूजा करते हैं। लेकिन, एग्जाम के दिन वह सभी हनुमानजी की पूजा करते हैं।

बता दें कि यह चर्चा प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा वारियर्स’ नाम की बुक आने के दो सप्ताह बाद हो रही है। इसमें 25 मंत्र शामिल हैं, जिसमें छात्र बिना तनाव के परीक्षाओं का सामना कैसे करें, यह बताया गया है। एग्जाम वॉरियर के बाद पीएम मोदी की यह एक और पहल है। पीएम का कहना है कि समय का भरपूर इस्तेमाल करें। पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। नंबर से ज्यादा अहम ज्ञान होता है। 

यह मेरा कार्यक्रम नहीं, यह देश के करोड़ों बच्‍चों का कार्यक्रम है-

छात्रों से चर्चा के दौरान पीएम ने कहा कि भूल जाइये कि आप प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं, मैं आपका दोस्‍त हूँ, पीएम ने कहा कि वैसे भी मुझे यहां तक पहुंचाने में मेरे शिक्षकों का ही बड़ा योगदान है। पीएम ने तीन छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि, स्‍वामी विवेकानंद कहा करते थे कि अपने आप को कम मत मानो, वे आत्‍मविश्‍वास जगाने की बात किया करते थे, यह मेरा कार्यक्रम नहीं, यह देश के करोड़ों बच्‍चों का कार्यक्रम है।