अमित शाह ने कहा, ये अभी बीजेपी का गोल्डन पीरियड नहीं है

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com

पूर्वोत्तर राज्यों (त्रिपुरा और नागालैंड) में बीजेपी को जीत मिल गयी है, जिसके बाद अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, भले ही बीजेपी ने अच्छी जीत हासिल की है। लेकिन अभी ये बीजेपी का गोल्डन पीरियड नहीं है।

उन्होंने कहा कि अभी कर्नाटक, ओडिशा, केरल और पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। जब तक इन राज्यों में बीजेपी नहीं आ जाती तब तक पार्टी का गोल्डन पीरियड शुरू नहीं होगा।

बीजेपी अध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि, ये पूर्वोत्तर के विकास को लेकर पीएम मोदी की प्रतिबद्धता और विकास की राजनीति की जीत है। त्रिपुरा में 2013 के चुनावों में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी, लेकिन आज उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत में आई है।

अमित शाह ने कहा कि, 2014 सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, कि देश के पश्चिमी राज्यों ने अच्छा खासा विकास किया है। लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों से विकास बहुत दूर है। उन्होंने पूर्वोत्तर के विकास के एक्ट ईस्ट पॉलिसी शुरू की थी।

त्रिपुरा में मिली भाजपा को बड़ी जीत के बाद मुख्यालय पहुंचे अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। शाह ने कहा कि त्रिपुरा में 25 सालों बाद जो बदलाव आया है। उसकी मुख्य वजह कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.