29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 692

‘लेनिन’ के बाद टूटी ‘पेरियार’ की मूर्ति, गृह मंत्रालय सख्त

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में कल रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी‘‘ पेरियार’’ की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीएम ने इन घटनाओं पर नाराज़गी ज़ाहिर की और गृह मंत्रालय ने ऐसे कृत्यों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया है।

इससे पहले बीजेपी नेता एच राजा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद अगल नंबर पेरियार की मूर्ति पर हो सकता है। इससे पहले लेनिन की प्रतिमा को त्रिपुरा में संदिग्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरा दिया था। इस मामले में जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान मुथुरमन और फ्रांसिस के तौर पर हुई है, दोनों नशे की हालत में थे।

पुलिस ने बताया कि संदेह है कि मुथुरमन भाजपा का कार्यकर्ता है। वहीं माना जा रहा है कि फ्रांसिस भाकपा का कार्यकर्ता है। ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर इस खबर को लेकर लोगों की  जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है।

बीजेपी नेता एच राजा ने हाल में तमिल में की गई एक फेसबुक पोस्ट में कहा था, लेनिन कौन है तथा लेनिन और भारत के बीच क्या संबंध है? भारत और कम्युनिस्टों के बीच क्या संबंध है? आज त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा हटायी गई और कल तमिलनाडु में ई वी रामासामी की प्रतिमा होगी। हालांकि इस पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था।

दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया में कम्युनिस्ट नेता व्लादिमिर लेनिन की एक मूर्ति जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर गिरा दी गई थी। माकपा ने इस घटना के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था।

नींबू पानी पीने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आजकल प्रदूषण तेजी से फैल रहा है और लोगों को बीमार कर रहा है। ऐसे में अगर शरीर को इंफेक्शन से बचाना है, तो डाइट में कुछ औषधीय चीजों को शामिल करना फायदेमंद रहेगा।

नींबू एक ऐसा ही एंटीबॉयोटिक है, जो शरीर के विषाक्त पदार्थ को दूर करके इसे साफ करने में मददगार है। नमक या कुछ और मिलाए बिना, सादे पानी में नीबू निचोड़ कर पीने से बहुत फायदा होता है।

वैसे गर्मियों में अधिकतर लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू, चीनी और पानी का घोल पीते हैं। इससे आपके थके हुए शरीर को काफी राहत मिलती है और ताजगी महसूस होती है।

आइये जानते हैं, नींबू पानी पीने के फायदे –

* सुबह उठकर एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर की सफाई हो जाती है।

* सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी बीमारियाँ दूर हो जाती हैं।

* अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो भी नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

* नींबू पानी मुंह की दुर्गध को दूर करने में मददगार है।

* अगर आपको वजन घटाना है, तो सुबह उठकर नींबू पानी पिएँ।

* नींबू पानी विटामिन सी और पोटैशियम के गुणों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करता है।

भारतीय रेलवे दे रहा है घर से कमाई करने का मौका

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

रेलवे आपको पैसा कमाने का मौका दे रहा है, इसमें आप घर बैठकर ही एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं। दरअसल भारतीय रेलवे अपना लोगो और टैगलाइन बदलना चाहता है, जिसके लिए एक कॉंटेस्ट आयोजित किया जा रहा है।

दरअसल आईआरसीटीसी ने ‘SUGGEST A TAGLINE’ कंप्टीशन शुरू किया है, इसमें आपको रेलवे की बेस्ट टैगलाइन सुझाने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। रेलवे ने साथ ही लोगो डिजाइन कॉन्टेस्ट भी शुरू किया है, लोगो डिजाइन करने पर विजेता को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार भी दिया जाएगा। रेलवे की तरफ से आयोजित किए जाने वाले इन कंप्टीशन के लिए भारत की नागरिकता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

टैगलाइन अंग्रेजी या हिंदी किसी भी भाषा में हो सकती है। टैगलाइन कम से कम तीन से पांच शब्दों और अधिकतम 7 से 8 शब्दों में होनी चाहिए। टैगलाइन को आप सब्मिट योर टॉस्क पर जाकर सीधे सब्मिट कर सकते हैं। यह टैगलाइन अभ्यर्थी की असल कृति होनी चाहिए, इसे कही से कॉपी न की जानी चाहिए, कंप्टीशन में आईआरसीटीसी में काम करने वाले कर्मचारी और उनके परिवार के लोग हिस्सा नहीं ले सकते हैं।

कंप्टीश्न का रिजल्ट (https://blog.mygov.in/) पर 15 जुलाई 2018 को घोषित किया जाएगा। तैयार किए गए लोगो को www.mygov.in के क्रिएटिव कॉर्नर सेक्शन में जाकर सब्मिट कर दें। अन्य किसी माध्यम से सब्मिट की गई एंट्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने ‘ईद’ को लेकर दिया ये बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravaha.com

आज सीएम योगी ने सदन में विपक्ष पर जमकर हमला बोला, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी व समाजवादियों पर कटाक्ष किया, जिससे बौखलाए विरोधी दलों ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया और सीएम का विरोध करने लगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में बोलते हुए कहा कि, सदन में जो दृश्य देखने को मिला राज्यपाल पर जो टिप्पणियां की गई वह संसदीय लोकतंत्र के लिए शुभ लक्षण नहीं हैं, लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, जबरन नहीं चल सकता है।

योगी ने कहा, 19 मार्च को हमारी सरकार 1 साल का सफलतम कार्यकाल पूरा कर रही है, 1 साल में प्रदेश का वातावरण कैसे बदला है यह यूपी इन्वेस्टर्स समिट ने साबित कर दिया है।

योगी ने कहा, कि नेता प्रतिपक्ष के उद्बोधन पर लगा यह मैंने सच्चाई स्वीकार ना करने का फैसला कर रखा है, प्रतिपक्ष को सच स्वीकार करने की आदत ही नहीं इसलिए अच्छे को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, कि मुझसे एक पत्रकार ने पूछा था कि आप दिवाली अयोध्या में मनाते हैं, होली मथुरा में मनाते हैं तो ईद कहाँ मनाएंगे? तो मैंने कहा मैं ईद नहीं मनाता मैं हिन्दू हूँ और मैं अपनी संस्कृति का सम्मान करता हूँ, मैं ईद क्यों मनाऊंगा?

PNB घोटाले में पूछताछ के लिए चंदा कोचर और शिखा शर्मा को भेजा गया समन

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

पीएनबी घोटाले मामले में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस की मुंबई विंग ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की एमडी और सीईओ शिखा शर्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

यह समन पीएनबी घोटाले की 12,636 करोड़ रुपये की राशि से अलग मामले में भेजा गया है, आरोप है कि करीब 31 बैंकों ने मेहुल चोकसी के गीतांजलि ग्रुप को करीब 5280 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का लोन दिया था। इसमें आईसीआईसीआई बैंक के करीब 405 करोड़ रुपये के साथ ही एक्सिस बैंक की भी बड़ी रकम है।

समन के आधार पर इन दोनों बैंक अधिकारियों से पूछताछ होगी, कि आखिर किस आधार पर  इतनी बड़ी रकम दोनों कंपनियों को दी गई है। साथ ही ऐसा करते समय नियमों में ढिलाई तो नहीं बरती गई है।

एसएफआईओ को शक है कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने करीब 400 शैल कंपनियां तैयार की थीं, इन कंपनियों के डायरेक्टर भी फर्जी थे। इन सभी कंपनियों का इस्तेमाल सारे पैसों को भारत से बाहर पहुंचाने के लिए किया गया है।

सभी कंपनियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है, इसके लिए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की मदद ली जा रही है। फरवरी में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरफ से पीएनबी को 12,600 करोड़ रुपये का चूना लगाने का खुलासा हुआ था।

खाइये छुहारा और तन, मन को दीजिए शक्ति

एनपी न्यूज़ डेस्क | Nvapravah.com

छुहारा और खजूर एक ही पेड़ की देन है। इन दोनों की तासीर गर्म होती है और ये दोनों शरीर को स्वस्थ रखने, मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सर्दियों में तो इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है।

जैसे अंगूर का सूखा हुआ रूप किशमिश और मुनक्का होता है। उसी तरह खजूर का सूखा हुआ रूप छुहारा होता है। पौष्टिकता से भरपूर छुहारा गर्म तासीर है, वैसे इसका सेवन सालभर किया जा सकता है।

आइये जानते हैं छुहारे खाने के फायदे-

1. छुहारे के सेवन से फेफड़े और चेस्ट को शक्ति मिलती है।

2. सुबह-शाम दो छुहारे चबाकर खाने और हल्का गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होता है।

3. पौढ़ावस्था में रात के समय बार-बार पेशाब त्याग के लिए मुश्किल हो तो कुछ दिन तक छुहारों का सेवन करना लाभकारी होता है।

4. छुहारे और  गाय का दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। 

5. छुहारा यानी सूखा हुआ खजूर आमाशय को बल प्रदान करता है।

6. छुहारे की तासीर गर्म होने से ठंड के दिनों में इसका सेवन नाड़ी के दर्द में भी आराम देता है।

7. छुहारा खुश्क फलों में गिना जाता है, जिसके प्रयोग से शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है।

8. खजूर के सेवन से दमे के रोगियों के फेफड़ों से बलगम आसानी से निकल जाता है।

9. लकवा और सीने के दर्द की शिकायत को दूर करने में भी खजूर सहायता करता है।

10. अगर आप पतले हैं और थोड़ा मोटा होना चाहते हैं तो छुहारा आपके लिए वरदान साबित हो सकता है, लेकिन अगर मोटे हैं तो इसका सेवन सावधानीपूर्वक करें।

बिहार: लव मैरिज करने पर पंचायत ने दी सर्मसार कर देने वाली सज़ा

एनपी डेस्क | Nvapravah.com

बिहार के सुपौल में समाज को आइना दिखाने एक वाला मामला सामने आया है।यहां पर एक जोड़े को लव मैरिज करना था, जिसके लिए पंचायत ने तालिबानी सजा सुनाई है।

पंचायत ने सभी गाँव वालों के सामने लड़के से उठक-बैठक करवाई और युवती को थूक चाटने की सजा सुनाई। इतना ही नहीं युवक-युवती के परिवारों से जुर्माना राशि के नाम पर 11 हजार रुपये भी वसूले।

जानकारी के अनुसार, युवक संजीत कुमार और जुली कुमारी एक दूसरे से प्रेम करते थे, ये दोनों गांव के ही अलग-अलग वार्डों में रहते थे, युवक और युवती ने 16 फरवरी को मंदिर में जाकर शादी कर ली थ, वे कई दिनों तक बाहर रहे।

क्योंकि उन्हें लगा था कि शादी करने के बाद उन्हें स्वीकार कर लिया जाएगा, लेकिन वे जब गांव पहुंचे तो पंचायत बुलायी गई और दोनों को पकड़कर किसी अपराधी की तरह पेश किया गया।

ये घटना तब सबके सामने आई जब मोबाइल पर बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है।

अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी की मौत के बाद शेयर की यह पोस्ट, लिखा, ‘आप बहादुर हैं क्योंकि…’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah .com

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड और उनके फैन्स को धक्का लगा है। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से उनके पति बोनी कपूर को भी पूरी तरह तोड़ दिया है।

लेकिन इस मुश्किल समय में बोनी कपूर के बेटे अर्जुन ने उनका पूरा साथ दिया है।अर्जुन कपूर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने के लिए दुबई गए और वहां सारी प्रक्रिया को खत्म किया।

इस पूर घटना पर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इस पूरी स्थिति के परिपेक्ष में एक पोस्‍ट किया है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, आप बहादुर हैं क्योंकि जिंदगी ने आपको हार मानने के कई मौके दिए, लेकिन फिर भी आप इन परिस्थितियों से लड़े और उबरते रहे है। खुद को संभाला और आगे बढ़ते रहें।

अर्जुन कपूर इस पोस्ट में अपने पिता, श्रीदेवी या उनकी बेटियों के बारे में कोई जिक्र नही किया है, लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है। कि वे इस मुश्किल घड़ी में उन्‍हें सांत्‍वना दे रहे हैं।
 

संसद के दोनों सदनों में आज फिर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएनबी घोटाले, कावेरी मुद्दे और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग तथा अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस एवं कुछ अन्य दलों ने भारी हंगामा किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्थगित कर दी गयी है।

बजट सत्र के दूसरे दौर के दूसरे दिन आज कार्यवाही आरंभ होने पर कल की तरह ही कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। पीएनबी धोखाधड़ी मामले को लेकर कांग्रेस के गौरव गोगोई सहित कई सदस्य लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर हंगामा किया और आसन के समीप जाकर नारेबाजी की। तेलंगाना राष्ट्र समिति के सदस्यों ने भी राज्य में आरक्षण कोटे में बढ़ोतरी के मुद्दे पर अपनी मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी भी की।

सदन में पीएनबी घोटाले को लेकर हंगामा करते हुए पीएम मोदी से इस विषय पर जवाब देने की मांग की है। विपक्ष ने मांग की कि घोटाले पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी भी सदन में मौजूद रहें और चर्चा पूरी होने पर वे जवाब दें। वहीं बीजेपी की ओर से कहा गया कि वे नियम 193 के तहत चर्चा के लिए तैयार हैं। घोटाले के मुद्दे पर पीएम मोदी से जवाब मांगने को लेकर बीजेपी ने कहा कि इस मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली जवाब देंगे।

जम्मू-कश्मीर: सुंजवान आतंकी हमले का मास्टर माइंड मुफ्ती वकास मुठभेड़ में ढेर

नई दिल्ली ब्यूरो | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के हटवार इलाके में आज सेना ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में सुंजवान आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को मारा गिराया। खुफिया सूत्रों के अनुसार, अवंतीपुरा के हटवार इलाके में आतंकी के मौजूद होने की खबर थी।

सुंजवान हमले के पीछे वकास का ही हाथ था। सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है, भारतीय सेना इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है। कश्मीर के आईजी एसपी पानी ने बताया कि मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था और उसकी पहचान मुफ्ती वकास के रूप में हुई है। वकास ने सुंजवान समेत कई हमलों को अंजाम दिया था।

पिछले महीने 10 फरवरी को आतंकवादियों ने जम्मू स्थित सुंजवान आर्मी कैंप पर हमला कर दिया था, सेना और आतंकियों के बीच तीन दिन तक मुठभेड़ चली थी। इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हुए थे, एक नागिरक की भी मौत हुई थी।