शर्मनाक: मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी करता रहा शख्स, लोग बनाते रहे विडियो

मुंबई लोकल
मुंबई लोकल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई हमेशा से महिलाओं के लिए सुरक्षित रही है। लेकिन, कल मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का एक वीडियो सामने आया है। जिसने मुंबई में रह रही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना कल रात 11 बजे की है। लोकल ट्रेन में कुर्ला और दादर के बीच दिव्यांग बोगी में एक शख्स चढ़ा और पहले से ही लोकल में सवार महिला से बदसलूकी करने लगा।

हैरानी की बात तो यह थी कि, बोगी में बैठे लोग महिला के साथ बदसलूकी होते देखते रहे थे। और वीडियो बना रहे थे, लेकिन उसे बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति सीट पर बैठी महिला के ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। महिला के विरोध करने के बावजूद वह नहीं मान रहा। व्यक्ति ने हाथ में एक बॉटल पकड़ रखा है। नशे में धुत व्यक्ति बाटल में रखा पदार्थ महिला के ऊपर उड़ेलने का प्रयास कर रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दिव्यांग बोगी में महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स का जवान भी मौजूद था उसने भी महिला की मदद नहीं की, हालांकि, उसने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद लोकल के दादर पहुंचते ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.