शाहिद आफरीदी पर अब फूटा शिखर धवन का गुस्सा

शिखर धवन
शिखर धवन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कश्मीर मसले पर ट्वीट कर भारत के लोगों के निशाने पर आए पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद आफरीदी आलोचनाओं में घिरते जा रहे हैं। इस मसले पर सबसे पहले गौतम गंभीर ने शाहिद आफरीदी को जवाब दिया था।

उसके बाद सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और विराट कोहली ने भी उन्हें अपने अपने तरीके से दो टूक जवाब दिया था। लेकिन अब इस मामले में सबसे सटीक वार टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन ने किया है।

शिखर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, वह पहले अपने देश की चिंता करें वह उसकी हालत सुधारें, हम हमारे देश के लिए बेहतर सोच रहे हैं। आगे भी अच्छा करेंगे वह इस मामले में ज्यादा दिमाग न लगाएं, तो सही रहेगा।

इससे पहले शाहिद अफरीदी ने अपने ट्वीट में कहा था। कश्मीर में हालत चिंताजनक हैं। आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए निर्दोषों को मारा जा रहा है। आश्चर्य है कि इसको रोकने के लिए यूएन और अन्य संगठन कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर अफरीदी को जवाब दिया था कि, मीडिया मुझसे शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के लिए कह रही है। क्या कहूं? अफरीदी केवल UN की तरफ देख रहे हैं। उनके शब्दों में यूएन का मतलब ‘अंडर नाइनटीन’ है। जो उनकी एज ब्रैकेट है। मीडिया अफरीदी को गंभीरता से ना ले, वह नो बॉल पर विकेट लेने का जश्न मना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.