30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 659

कॉमनवेल्थ गेम्स: अब तक भारत को मिले 503 मेडल्स

कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। विशेषज्ञों का साफ मानना है कि खेल प्रतिभाओं के मिलते प्रोत्साहन की वजह से भारत का प्रदर्शन लगातार सुधरा है।

यही कारण है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदकों की संख्या हर बार बड़ी है। पिछली बार के मुकाबले भारत ने दो मेडल ज्यादा जीते हैं। पिछली बार कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लास्गो में हुए थे।

ग्लास्गो गेम्स में भारत ने कुल 64 मेडल हासिल किए थे, इस बार के गोल्ड कोस्ट गेम्स में भारत ने कुल 66 मेडल हासिल किए हैं। इसमें 26 गोल्ड मेडल शामिल हैं।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक कुल 503 मेडल जीत लिए हैं। अगर आजादी के पहले की बात करें तो ये संख्या 505 हो जाती है। भारत आजाद होने के बाद पहली बार 1954 में इन खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया था। इससे पहले 1934 और 1938 में भारत इन खेलों में हिस्सा ले चुका था। इनमें 1934 में उसे दो मेडल मिले थे।

2002 मेनचेस्टर खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन गेम्स में खिलाड़ियों ने 30 गोल्ड मेडल के साथ कुल 69 मेडल जीते थे। इसके बाद 2010 में जब दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स हुए तो तमाम विवादों के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और पदकों का शतक लगाया।

पेट की बीमारी से हैं परेशान, तो करिए ये योगासन

योगासन
पेट योगासन

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

हमारी सेहत हमारे खान-पान से जुड़ा होता है और इसके लिए पेट का सही होना जरूरी होता है। पाचन क्रिया सही रहने पर हम जो भी खाते हैं। वह ठीक ढंग से पच जाता है और हमे पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होती है।

हमारा लाइफस्टाइल ऐसा है कि हम अपने खाने-पीने के तरीके पर ध्यान नहीं देते हैं। खान-पान सही नहीं रहने से ज्यादातर लोगों गैस की समस्या रहती है और इससे पेट फूलने लगता है।

इसके लिए आज हम आपको योग के उन आसनों के बता रहे हैं, जिन्हे करने से पेट का फूलना तो ठीक होगा ही। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर हो सकती है

1. अगर पेट पर चर्बी ज्यादा हो गया है या किसी वजह से पेट फूल गया है। तो बालासन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इसकी मदद से आप अपने पेट पर जमे हुए चर्बी को कम कर सकते हैं।

2. इस आसन को करने से पेट बाहर की तरफ नहीं निकलता है और रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। हलासन को नियमित रूप से करने से पाचन क्रिया सही रहती है और शरीर से आलस दूर हो जाता है।

3. धनुरासन यानी की अपने शरीर धनुष के आकार में मोड़ना, इस आसन से बढ़े हुए पेट को कम किया जा सकता है।इतना ही नहीं, इसको नियमित रूप से करने से पेट, गला, सीना, जांघ आदि की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

4. अगर आप योग करते हुए अपने शरीर को मछली का आकार बनाते हैं। तो इसे योग में मत्स्यासन कहा जाता है। यह आसन हमारे शरीर के लिए उतना ही लाभ मिलता है जितना मछली खाने से मिलता है।

11 साल की बच्ची के साथ रेप, शव पर मिले चोट के 80 से ज्यादा निशान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हमारे देश में बलात्कारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची के दर्द से अभी देश उभरा नहीं कि गुजरात के सूरत से एक और  दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 11 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आप को बता दें, घटना 6 अप्रैल की है। शव पर चोट के 80 से अधिक निशान भी पाए गए हैं।
सूरत के पास पांडेसरा इलाके में 11 साल की बच्ची की लाश मिलने से पुलिस में हडकंप सा मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची के शरीर पर चोट के 80 से अधिक निशान हैं इतना ही नहीं 8 दिन तक उसके साथ रेप भी किया गया है।
पांडेसरा के सांई मोहन सोसायटी के पीछे क्रिकेट ग्राउंड के पास शव पड़ा मिला था। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत की वजह दम घुटना है। अभी तक पुलिस शव की पूरी जानकारी पता नहीं कर पाई है। पुलिस ने मासूम बच्ची के परिवार की जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
पुलिस ने रेप, हत्या, पॉक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है कि आखिरकार  किस दरिंदा ने अपने हैवाानियत का शिकार बनाया  है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल तो कुछ खास पता नहीं चल पाया है लेकिन जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा।

JNU: प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप

JNU
JNU शोषण का आरोप

कोमल झा | Navpravah.com

दिल्ली:  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में  प्रोफेसर के खिलाफ यौन शोषण का मामला रुकने का ही नहीं ले रहे है। हालहिं  में एक और मामला सामने आया है। स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के प्रोफेसर अजय कुमार के खिलाफ विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा ने यह आरोप लगाया है। उनके खिलाफ वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज हो गया है।

छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर अजय कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।’ डीसीपी मिलिंद धुंबरे ने बताया। कि शुक्रवार को शिकायत मिली थी और उसी दिन केस दर्ज कर लिया गया। जेएनयू छात्रसंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि छात्रा सीधे पुलिस के पास गई है। उन्हें इस मामले में नहीं शामिल किया गया।

बता दें कि कुछ ही दिन पहले जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जौहरी पर कई छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अतुल जौहरी के खिलाफ कुल 8 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज करवाया है। उसके बाद स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ के प्रोफेसर महेंद्र पी लामा पर भी यौन शोषण के ऊपर आरोप लग चुके हैं।

एक छात्रा का आरोप है कि 17 जनवरी को जब वो प्रोफ़ेसर लामा के साथ एक टूर पर चीन गई थी। तो वहां प्रोफ़ेसर लांबा ने उसका यौन शोषण किया था। बीते तीन महीने के अंदर जेएनयू के किसी प्रोफेसर के खिलाफ यौन शोषण के आरोप का यह तीसरा मामला सामने आया है।

सलमान की सजा ने बिगाड़ा रेस-3 का शेड्यूल

सलमान खान
सलमान खान
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सलमान खान को जबसे काला हिरण मामले में सजा मिली है लग रहा की इसका असर उनकी फिल्म पर भी पड़ा है। आप को बता दें सलमान को काला हिरण मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही वे बिना इजाजत के देश से बाहर कही भी नहीं जा सकते। बता दें आप को सलमान की अपकमिंग  फिल्म ‘रेस3’की शूटिंग विदेश में नहीं हो पायेगी। इसलिए लोकेशन में बदलाव किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि जोधपुर कोर्ट ने 7 अप्रैल को सलमान को एक महीने की बेल पर रिहा करते हुए बिना कोर्ट के इजाजत के विदेश यात्रा करने पर रोक लगाई थी। ऐसे में अब वे विदेश में शूटिंग नहीं कर सकेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, कि फिल्म ‘रेस 3’ के लिए इसे मेकर्स साउथ अफ्रीका में शूट करना चाहते थे। लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने बचे हुए हिस्सों की शूटिंग लेह में करने का फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार, निर्माता पहले मुंबई में इस फिल्म के बचे हुए शेड्यूल की शूटिंग पूरी करेंगे. इसके बाद वो लेह जाकर एक गाने की शूटिंग करेंगे। इसी गाने को साउथ अफ्रीका में शूट किया जाना था। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक रेमो डि‍सूजा ने कहा, अनिल कपूर, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, बॉबी देओल और डेजी शाह इस फिल्म की टीम के साथ अगले 10 दिन के बाद ही लेह जाएंगे।
ड‍िसूजा ने कहा, हम इस फिल्म के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे थे।आख‍िरकार हमने लेह लद्दाख को फाइनल किया।यहां हम इस सॉन्ग के लिए एक हफ्ते शूट करेंगे।

10 दिनों तक लड़की को कैद कर बनाया अपने हवस का शिकार

लड़की
लड़की को कैद कर बनाया अपने हवस का शिकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मशार हुई है। हाल ही में  दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक 19 साल की लड़की के साथ रेप की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अमन विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। 30 मार्च को लड़की की जान पहचान का एक लड़का उसे बहला-फुसला कर अपने साथ अपने घर ले आया और वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में कैद करने के बाद युवक ने युवती के साथ बलात्कार जैसे वारदात को अंजाम दिया।

सूत्रों के मुताबिक युवक ने कई दिनों तक युवती को कमरे में कैद कर अपने हवस का शिकार बनाया। इस दौरान जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसकी निर्दयता से पिटाई भी की। युवती की आवाज किसी को सुनाई ना दे इसलिए युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। कई दिनों तक युवक की हवस का शिकार बनने के बाद जैसे-तैसे लड़की बंद कमरे से 9 अप्रैल को भागने में कामयाब रही।

आरोपी के घर से भागने के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिवारवालों को पूरी आपबीती सुनाई। बेटी की हालत देखने और सारी कहानी सुनने के बाद परिवारवालों ने उसी समय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आप को बता दें, फिलहाल तो पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को दिलाशा दिया है। कि वह जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

नोएडा: किरायेदार ने ही की मकान मालिक के बेटे की हत्या!

हत्या
मालिक के बेटे की हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हाल ही में नोएडा में 12वीं की छात्र का अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। छात्र की हत्या के आरोप में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर किडनैपर्स ने छात्र को जान से मार दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले उसी घर के किराएदार निकले।

पुलिस ने छात्र का शव बरामद कर लिया है और उसी समय शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच छात्र की हत्या की सूचना पाकर हजारों की संख्या में ग्रामीण देर रात थाना सूरजपुर पहुंचे और ग्रामीण लोगो ने कहा की आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाये। पुलिस ने फिर किसी तरह ग्रामीणों को  शांत कराया।

घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव की है। एसपी सुनीति सिंह ने बताया कि गुलिस्तानपुर के निवासी सुभाष शर्मा का 19 वर्षीय बेटा तरुण शर्मा जो की 12वीं कक्षा में पढ़ता था। 12 अप्रैल को वह अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह साईं मंदिर जा रहा है। लेकिन बेटा काफी से तक घर नहीं लौटा तो  फिर पिता ने सूरजपुर थाना में केश दर्ज कराया।

एसपी के मुताबिक, कि तरुण के मोबाइल फोन से यह पता चला कि आखिर बार उसकी बात उसी के किरायेदार अरुण से हुई थी। अरुण को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। उसने बताया कि 12 अप्रैल को उसी ने तरुण को फोन कर बुलाया था। इसके बाद अरुण ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तरुण की गला दबाकर हत्या कर के उसके बाद उसका शव दफना दिया था।

एसपी ने बताया की आरोपियों ने मृतक छात्र के पिता से लाखों रुपए की फिरौती मांगी। लेकिन छात्र के पिता ने फिरौती देने से मना कर दिया, पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। जिसके चलते उसने छात्र की हत्या कर दी।

Omg ! धोनी ने पिस्टल से बरसाई गोलियां

धोनी
रसाई गोलियां

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हेलिकॉप्टर शॉट के लिए महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2018 की शुरुआत फिर से शानदार रही। उनकी टीम ने अपने पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं।

वैसे भी आईपीएल के इतिहास में वह सबसे कामयाब कप्तान हैं। उनकी टीम दो साल के बैन के बाद आईपीएल में लौटी है। इस बार भी उनकी टीम शानदार प्रदर्शन दिखा रही है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह एक शूटिंग रेंज में निशाने साधते दिख रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा.. ‘एड की शूटिंग करने के मुकाबले गन से शूटिंग करना ज्यादा मजेदार है।

30 सेकंड के इस वीडियो में धोनी ने 15 फायर किए हैं और इनमें से कुछ फायर निशाने पर जाकर भी लगे हैं, 15 अप्रैल को धोनी की टीम चेन्नई का मैच पंजाब की टीम से है।

शूटिंग के अलावा धोनी फुटबॉल जैसे गेम्स भी अक्सर खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी को अक्सर ऐसे साहसिक कारनामे करते देखा जाता है। घुड़सवारी से लेकर धोनी के बाइक प्रेम के बारे में तो हर कोई जानता ही है।

जानिये किसने मारी मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को गोली

परमीश वर्मा
परमीश वर्मा

एनप[इ न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चंड़ीगढ़ स्थित मोहाली में मशहूर पंजाबी गायक, एक्‍टर और डायरेक्‍टर परमीश वर्मा को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। आप को बता दें, ये हादसा देर रात 1.30 बजे का है। सोशल मीडिया पर परमीश के साथ हुई कहासुनी के बाद आरोपी शख्‍स ने उन्‍हें गोली मारी। और गोली मारने की जिम्मेदारी भी एक शख्स ने ले ली है।

दिलप्रीत सिंह धाहां नाम के एक शख्स ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि उसी ने परमीश वर्मा को गोली मारी है। साथ ही साथ उसने यह भी लिखा कि इस बार तो बच गया है। अगली बार नहीं बचेगा। दिलप्रीत ने परमीश को सुधरने की सलाह भी दी है।

मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा, ‘कुछ अज्ञात हमलावरों ने परमीश वर्मा को कल रात सेक्टर 91 के पास उस समय गोली मार दी जब वह घर लौट रहे थे। गोली उनके पैर में लगी है।’वैसे अभी  गायक की जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और करवाई शुरू कर दिया है ।

पंजाबी गानों में तो अक्‍सर गालियां होती हैं, लेकिन हाल ही में परमीश वर्मा का नया गाना आया है। अपने गाने ‘गाल नी कडनी’ के लिए सुर्खियों में भी बहुत आए थे। परमीश के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 11 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

परमीश ने 2015 में फिल्म ‘ठोकदा रहा’ को डायरेक्ट किया था। और उन्होंने ‘ले चक मैं आ गया’ गाने के साथ सिंगिंग डेब्यू किया और यह गाना उस साल का सुपरहिट रहा। साल 2011 में फिल्म पंजाब बोलदा से डेब्यू करने वाले परमीश आज बहुत मशहूर एक्टर और सिंगर हैं। अब तो उनका अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है।

शिवसेना ने बीजेपी और कांग्रेस के उपवास को बताया ‘ढोंग’

शिवसेना ने बीजेपी
शिवसेना ने बीजेपी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी ने हाल में उपवास किया था। इस उपवास को बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना ने निशाने पर लिया है। महाराष्ट्र और केंद्र में बीजेपी के साथ सरकार चला रही शिवसेना ने इस उपवास को ढोंग कहा है।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के हवाले से छपे संपादकीय में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया गया है, ‘सामना’ में छपे संपादकीय का शीर्षक है। ‘आत्मकलेश का उत्सव’।

उसमे लिखा है कि, कांग्रेसी नेता अनशन से पहले होटल में जाकर छोले-भटूरे खाते हैं। तो बीजेपीवाले भी भूखे नहीं रहते, ये कैसा अनशन है। सीमा पर पाकिस्तान के हमले जवान शहीद होते हैं। शहीद जवानों की याद बीजेपी-कांग्रेस को नहीं आती, उनके लिये अनशन क्यों नहीं किया जाता है।

पीएम मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहकर्मियों सहित बीजेपी के शीर्ष नेताओं। पार्टी के सांसदों और पदाधिकारियों ने संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण ठप रहने के विरोध में उपवास रखा था।

लेकिन पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई ने उपवास के दौरान कामकाज जारी रखा जबकि प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी और पीयूष गोयल सहित कई मंत्रियों ने उपवास पर बैठने के लिए तथा मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया।

शाह ने एक जनसभा में कहा, कांग्रेस बखूबी जानती है कि वह किसी भी सदन में चर्चा नहीं कर सकती, इसलिए उसने संसद का कामकाज नहीं चलने दिया, भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं बचा, सिवाय लोगों के पास जाने का क्योंकि यह हमारे लिए सबसे बड़ा मंच है।