30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 658

भाजपा नेता ने मोदी के फैसले पर उठाया सवाल, आरक्षण व्यवस्था पर हमला

गोपाल भार्गव
गोपाल भार्गव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्‍य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने कल परशुराम जयंती के मौके पर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कल भार्गव ब्राह्मण समाज के सम्‍मेलन में पहुंचे थे।

वहां पर मंत्री गोपाल भार्गव ने आरक्षण की वकालत पर जोर देते हुए कहा कि जब 40% वाले को 90% वाले से पहले स्थान दिया जाता है। तो देश पिछड़ने लगता है जो राष्ट्र के लिए घातक है। ये ब्राह्मण का नहीं बल्कि प्रतिभा का अपमान है।

उन्होंने आगे कहा कि जब देश आजाद हुआ था। तब एक चौथाई संसद-विधायक कर्मचारी अधिकारी हमारे समाज के हुआ करते थे, अब मात्र 10 प्रतिशत रह गए हैं। अब इससे भी कम होते जा रहे हैं।

गोपाल भार्गव ने कहा कि हर पार्टी ब्राह्मणों का समर्थन तो चाहती है पर उसे देना कुछ नहीं चाहती है। हम आज एक वोट बैंक बनकर रह गए हैं जैसे पहले दूसरी जातियां हुआ करती थीं। पर वे सभी सरकार से कुछ न कुछ मांग चुकी हैं लेकिन ब्राह्मण समाज ने ऐसी ओछी बात कभी नहीं की है।

बाद में भार्गव ने इस पर सफाई देते हुए कहा, परशुराम जयंती के मौके पर दिए गए मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मैं यह स्‍पष्‍ट करना चाहता हूं कि मैं संविधान परस्त आरक्षण व्यवस्था का समर्थक हूं। मैंने अपने बयान में कहीं भी आरक्षण शब्‍द का जिक्र तक नहीं किया है।

गोपाल भार्गव इससे पहले भी अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। इसी साल फरवरी में मध्‍य प्रदेश में किसानों की मौत पर राज्‍य के पंचायती राज मंत्री गोपाल भार्गव का अजीबोगरीब बयान सामने आया था।

मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामला: असीमानंद समेत सभी आरोपी बरी

मक्का मस्जिद ब्लास्ट का फैसला
मक्का मस्जिद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हैदराबाद की मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में आज कोर्ट ने अपना फैसला दिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। बरी होने में असीमानंद का नाम भी शामिल है।

2007 को मक्का मस्जिद में हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत गई थी और 58 लोग घायल हुए थे। इसमें 10 आरोपी थे जिनमे से आठ के खलिफा चार्जशीट दाखिल की गई थी।

कोर्ट ने देवेंद्र गुप्ता, लोकेश शर्मा, स्वामी असीमानंद उर्फ नबा कुमार सरकार, भारत मोहनलाल रत्नेश्वर उर्फ भारत भाई और राजेंद्र चौधरी को बरी करने का फैसला सुनाया। इन सभी को मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया गया था और उनपर ट्रायल चला था।

इस मामले में सीबीआई ने सबसे पहले 2010 में आसीमानंद को गिफ्तार किया था। लेकिन 2017 में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस केस के एक आरोपी सुनील जोशी की जांच के दौरान हत्या कर दी गई थी। दो और आरोपियों संदीप वी डांगे, रामचंद्र कलसंग्रा के बारे में मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि उनकी भी हत्या की चुकी है।

बता दें कि, 18 मई 2007 को जुमे की नमाज के दौरान हैदराबाद की मक्का मस्जिद में एक ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 58 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की थी। जिसमें पांच और लोग मारे गए थे।

शोध : शहरों में रहने वाले लोगों को ज्यादा होती हैं हड्डियों की बीमारी

हड्डियों
हड्डियों

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

नई दिल्ली के आर्थराइटिस केयर फाउंडेशन के सहयोग से किए गए इस अध्ययन की रिपोर्ट इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नवीनतम मार्च (2018) संस्करण में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार। भारत में शहरी इलाके के लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस के कारण होने वाले फ्रैक्चर के जोखिम को लेकर दिल्ली में किये गए एक अध्ययन में पाया गया कि शहरों में रहने वाले लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस की दर अधिक है।

आर्थराइटिस केयर फाउंडेशन के सहयोग से इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आथोर्पेडिक विभाग की ओर से 38 से 68 साल के पुरुषों और महिलाओं पर किये इस अध्ययन से पता चला है कि करीब 9 प्रतिशत लोग ऑस्टियोपोरोसिस से और 60 प्रतिशत लोग ऑस्टियोपेनिया से पीड़ित हैं।

ऑस्टियोपेनिया और ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की बीमारी है। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां इतनी कमजोर और भंगुर हो जाती हैं कि गिरने से झुकने या छींकने-खांसने पर भी हड्डियों में फ्रैक्च र हो सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस के कारण होने वाले फ्रैक्चर सबसे अधिक कुल्हे कलाई या रीढ़ की हड्डी में सबसे ज्यादा होते हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस को ‘खामोश बीमारी’ भी कहा जाता है। क्योंकि इस बीमारी में जब तक फ्रैक्चर नहीं होता है तब तक इसका पता नहीं चलता है ऑस्टियोपोरोसिस के कारण दुनियाभर में हर साल लगभग 90 लाख फ्रैक्चर होते हैं।

आईसीएमआर की ओर से प्रकाशित होने वाले आईजेएमआर के नवीनतम मार्च (2018) संस्करण में प्रकाशित इस अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार, यह सर्वेक्षण नई दिल्ली में सुखदेव विहार, सरिता विहार, कालकाजी, ईस्ट ऑफ कैलाश और मयूर विहार जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच किया गया था।

इस अध्ययन में सेक्स, माता-पिता में फ्रैक्चर का इतिहास और सेकंडरी ऑस्टियोपोरोसिस में महत्वपूर्ण संबंध पाया गया जबकि अल्कोहल और स्टेरॉयड सेवन का कम टी-स्कोर के साथ काफी महत्वपूर्ण संबंध नहीं पाया गया।

रोहतक: बैग में मिला बच्ची का शव, प्राईवेट पार्ट भी निकला हुआ था बाहर

बच्ची का शव,
रोहतक:

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रोहतक: हैवानियत और अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन हैवानियत का शिकार मासूम बच्चिया ही बन रही हैं। हालहिं में ताजा मामला रोहतक में सामने आया है। टिटोली गांव की नहर में एक बैग में लगभग 8 से 10 साल की बच्ची का शव मिला है। आप को बता दें, शव लगभग 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है।

शव के काफी बुरी हालात में है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है। मामला हत्या का माना जा रहा है। बच्ची के साथ क्या हुआ  है। यह बात तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हैवान की हैवानियत तो देखिये। बच्ची का प्राईवेट पार्ट भी बाहर निकला हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, टिटोली गांव की नहर के पास खेतों में काम करने वाले लोगों ने एक बैग देखा। उस बैग ने से एक हाथ बाहर दिखाई दे रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैग को बाहर निकाला और जब खोल कर देखा तो बैग में एक बच्ची का शव मिला। शव के हालात काफी खराब थी।

मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। प्रारम्भिक जांच में हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने का मामला माना जा रहा है। बच्ची के एक हाथ का पंजा भी गायब है।

पुलिस जांच अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि सुचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना क्रम का खुलासा हो पाएगा। अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदेशी सेलिब्रेटी ने लिया यूपी के बच्चे को गोद

विदेशी सेलिब्रेटी
विदेशी सेलिब्रेटी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत का कल्‍चर विदेशी हस्तियों को खूब आकर्षित करता है। आम विदेशी लेकर कई विदेशी सेलिब्रेटी भी यहां कि संस्‍कृति से प्रभावि‍त होकर अक्‍सर इस ओर खींचे चले आ जाते हैं। हाल फिलहाल की बात करें तो यूपी के जाने माने ब्रज इलाके में इ‍न दिनों हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज पहुंची हुई हैं।

सोशल वर्क से जुड़ी मारिया यहां पर बच्‍चों की पढ़ाई और उनके खानपान के को लेकर लोगों से मिल रही हैं और बातचीत कर रही हैं। मारिया यहां पर दो वजह से आई हैं एक तो कृष्‍ण की भक्‍ति में लीन होने और दूसरा सामाजिक कार्यों से जुड़ने।

कनाडा एक्ट्रेस मारिया, EMMY नोमि‍नेटिड हॉलीवुड फिल्म sci-fi सीरीज की एक्ट्रेस हैं। भारत पहुंची ये एक्ट्रेस मथुरा के संदीपन मुनी में एक स्कूल भी गईं और बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया। बच्चों से बातचीत कर उन्होंने देश के कल्चर को समझने की कोशि‍श की।

फूड फॉर लाइफ ऑर्गनाइजेशन द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाए गए इस स्कूल में एक्ट्रेस ने काफी वक्त तो बिताया और यहां के एक बच्‍चे को गोद भी लिया। मारिया इस बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगी।

बता दें साल 2017 से मारिया फूड फॉर लाइफ ऑर्गनाइजेशन के साथ जुड़ी हुई हैं। मारिया ने इस संस्था की सहायता के लिए लॉस एंजेलिस में फूड फॉर लाइफ वृंदावन नाम के इवेंट का आयोजन भी किया था। मारिया ने इंडि‍या टुडे से हुई बातचीत में कहा कि मुझे इस विजिट के दौरान भगवान कृष्ण और भारत के कल्चर को करीब से जानने का मौका मिला है। मारिया ने कहा कि मेरा बचपन से ही ये सपना था कि मैं कृष्ण और भारत के बारे में जानूं। और मेरा ये सपना फूड फॉर लाइफ ऑर्गनाइजेशन के जरिए पूरा हो गया है।

एक बार फिर से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ बड़े पर्दे पर

रणवीर दीपिका
रणवीर दीपिका
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की सबसे पसंदीदा जोड़ी है । भला हो भी क्यों न, आखिर एक के बाद एक तीन हिट फ़िल्में जो दी- गोलियों की रासलीला राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत । अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चौथी बार भी एक साथ नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बार संजय लीला भंसाली नहीं कोई और है। खबरों की मानें तो इस बार उन्होंने यश राज फ़िल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा की फिल्म साइन की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म के लिए दीपिका और रणवीर बहुत एक्साइटेड हैं। हो सकता है ये कोई रोमेंटिक-कॉमेडी फिल्म हो।
आप को बता दें, पिछले दिनों रणवीर और दीपिका अपनी शादी की खबरों के चलते काफ़ी सुर्खियों में रहे । लेकिन रणवीर ने शादी की खबरों को सिरे से नकार दिया लेकिन दीपिका के साथ अपनी रिलेशनशिप का खुलकर इजहार किया । अभी हम दोनों बहुत बिजी हैं। उन्हें अभी पीठ में भी दर्द है।
अगर भविष्य में कोई अनाउंसमेंट होगी तो मैं छत पर खड़ा होकर चिल्लाऊंगा। अब रणवीर व दीपिका की जोड़ी के फ़ैंस इस खबर को जानकर खुश हो जाएंगे कि एक बार फ़ीर ये जोड़ी एक फ़िल्म में नजर आएगी। हालांकि इस बारें में अभी ऑफ़िशियली अनाउसंमेंट होना बाकी है ।
रणवीर और दीपिका की ये फ़िल्म अगले साल शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है । उससे पहले रणवीर अपनी 1983 फ़िल्म को खत्म करेंगे और उसके बाद ही इसे शुरू कर पाएंगे ।

मध्य अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 3 की मौत, 400 उड़ानें रद्द

मध्य अमेरिका
मध्य अमेरिका में बर्फीले तूफ़ान का कहर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

मध्य अमेरिका में गल्फ कोस्ट से लेकर ग्रेट लेक्स तक बने तूफान के एक तंत्र ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की वजह से भारी बर्फबारी, तेज हवाएं और बारिश के चलते कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा और सड़कें खराब हो गईं। वही 2 साल की बच्ची समेत 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अपर मिड वेस्ट में तूफान की वजह से भारी बर्फ पड़ी है।

आप को बता दें, भारी तूफ़ान की वजह से मिनियापोलिस के सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 400 उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं बर्फानी तूफान की वजह से साउथ डकोटा के सबसे बड़े शहर सियोक्स फॉल्स लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।

अधिकारियों ने दक्षिण पश्चिम मिनिसोटा में कई राजमार्गो को बंद कर दिया है और राज्य के दक्षिणी हिस्से में आने के लिए स्थितियां बेहद ही ख़राब हैं और सड़के बर्फ से भरी हैं, जिससे वाहन बहुत ही मुश्किल से चल रहे हैं। नेशनल वेदर सर्विस ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि मिनियापोलिस और सेंट पॉल समेत दक्षिणी मिनिसोटा के एक बड़े हिस्से में रविवार तक 20 इंच (51 सेंटीमीटर) तक बर्फ गिरेगी। 

उत्तरी विस्कोंसिन में शनिवार को 18 इंच तक बर्फबारी हुई, जबकि रविवार को यहां 14 इंच तक बर्फबारी होने का अनुमान है। साउथ डकोटा में भी कई हिस्सों में भारी बर्फबारी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तूफान और तेज हवाओं की वजह से मिशिगन में हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। बोसियर पेरिश शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, शनिवार को तूफान की वजह से दो मौत की खबर है। लुइसियाना में एक सचल घर पर पेड़ गिरने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई।

विस्कांसिन में राजमार्ग पर फिसलन के कारण एक महिला ने अपनी मिनिवैन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक एसयूवी को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि मिनिवैन के तीन यात्री और एसयूवी चालक अस्पताल में भर्ती हैं। पश्चिमी नेब्रास्का में चैपल में भी शुक्रवार (13 अप्रैल) को एक हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी।

गाजियाबाद: नेत्रहीन लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी फरार 

गाजियाबाद: बलात्कार,
गाजियाबाद: नेत्रहीन लड़की

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

UP के उन्नाव जिले में गैंगरेप मामले में पुलिस की पहले से ही बड़ी लापरवाही सामने आ चुकी है। लेकिन फिर इधर भी गाजियाबाद पुलिस ने कुछ ऐसा ही किया। आप को बता दें, गाजियाबाद जिले में एक नेत्रहीन लड़की के साथ रपे की वारदात को अंजाम दिया गया। और तो और पुलिस ने पीड़िता का ठीक से बयान लेना भी ज़रूरी नहीं समझा। फिर ये मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पहुंचा तो पूरा मामला खुलकर सामने आया।

पुलिस के ढिलाई के चलते आरोपी शख्स शरेआम घूम रहा है।  पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद FIR दर्ज की। गौरतलब की बात है कि लड़की सड़क पर दो दिन तक बदहवास पड़ी रही लेकिन किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश तक भी नहीं की। फिर चाय की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने पीड़िता की मदद की।

यह वारदात बुधवार का है। लड़की साहिबाबाद के लाजपत नगर इलाके में अपने पिता के साथ रहती थी। मात्रा दस दिन पहले ही पीड़िता की  पिता की मौत हो गई। जिसके बाद पीड़िता के पास मकान मालिक को देने के लिए पैसे का इंतजाम नहीं था। तो लिहाजा मकान मालिक ने उसे घर से निकाल दिया।

अकेली और नेत्रहीन लड़की को देखकर उसी इलाके के एक शख्स ने उसके साथ बलात्कार जैसे वारदात को अंजाम दिया। वारदात बाद लड़की को सड़क पर फेंक कर फरार हो गया। पीड़ित लड़की मोहन नगर के पास पार्श्वनाथ सोसाइटी में सड़क पर पड़ी रोती रही। लड़की को सबने देखा, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद करना ठीक नहीं समझा। वहीं पास में मोदी टी स्टाल के नाम से चाय की दुकान चलाने वाले सुभाष ने जब लड़की को देखा। तो वो उसकी मदद के लिए आगे आया। अगर चायवाला सुभाष उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

सुभाष ने उसी समय पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को फोन किया। मगर पुलिस को अपना लापरवाही दिखाना ज़रूरी होता हैं। फिर लड़की को थाने ले जाया गया। लेकिन पुलिस ने उसका बयान तक नहीं लिया। जनरल मेडिकल कराकर उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया गया। बीती शाम चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग में यह साफ हुआ कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ था। तब जाकर पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई। तब लापरवाह पुलिस ने FIR दर्ज की।

मतलब साफ है कि 2 दिन में नेत्रहीन लड़की के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी फरार हो चुका है। उसे भागने का मौका देने वाली भी लापरवाह यूपी पुलिस है। अगर पुलिस ने पहले ही दिन लड़की का बयान लेकर उसका इंटरनल मेडिकल चेकअप करा लिया होता। तो शायद 2 दिन पहले ही मुकदमा दर्ज हो गया होता। और शायद आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ जाता।

उन्नाव रेप केस : सिपाही से लेकर SP तक से होती थी MLA सेंगर की बात

MLA सेंगर
उन्नाव रेप केस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उन्नाव सामूहिक बलात्कार के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब सीबीआई के निशाने पर उन्नाव जिला के जेल के अधिकारी आ गये हैं।

सीबीआई को जानकारी मिली है कि पीड़ित किशोरी के पिता की नौ अप्रैल को उन्नाव जिला अस्पताल में मौत से पहले जेल में विधायक के गुर्गों ने बुरी तरह पिटाई की थी।

इस कार्रवाई में सिपाही से लेकर पुलिस अधीक्षक तक ने विधायक के गुर्गों की मदद की थी। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने विधायक के दोनों मोबाइल फोन की कॉल डिटेल चेक की, डिटेल के अनुसार, 3 अप्रैल से लेकर उन्हें हिरासत में लिए जाने तक उन्नाव के एसपी से लेकर माखी थाने के सिपाही तक कई बार विधायक ने बात की गयी थी।

हालांकि सीबीआई टीम को विधायक यही तर्क देते रहे कि वह जनप्रतिनिधि हैं। इसलिए थाने से लेकर एसपी तक को उन्हें फोन करने पड़ते हैं। 3 अप्रैल से ऐसी कॉल की संख्या बढ़ने के सवाल पर विधायक ने कहा कि जब वह दूसरे के मामले में पैरवी करते हैं तो अपने मामले भी कर सकते हैं।

माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती ने उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर और उनके भाइयों पर पिछले साल सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था। अदालत के आदेश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आरोप है कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर 3 अप्रैल को विधायक के भाई अतुल सिंह ने पीड़िता के पिता को मारापीटा था। गम्भीर रूप से घायल होने के बाद पीड़ित माखी थाने में तहरीर देने गया तो पुलिस ने 5 अप्रैल को उसी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया, और फिर पुलिस हिरासत में ही पीड़िता की मौत हो गयी थी।

जनता ने विकास का हिसाब मांगा तो भड़कीं BJP महिला विधायक

bjp mla
bjp mla

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पार्टी की इमेज सुधारने का काम कर रहे हैं। ताकि आने वाले चुनावों में वे जनता का दिल जीत सकें और सत्ता में फिर से काबिज हो सकें।

पर वहीं उनके विधायक विवादित बयान देकर बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाल ही में दमोह जिले के हटा से महिला विधायक उमा देवी खटीक का एक वीडियो सामने आया जिसमें वे लोगों से धमकी भरे अंदाज में बात करती दिख रही हैं।

मोबाइल पर रिकॉर्ड हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद विधायक ने भी अपने पक्ष में बयान दिया है। जानकारी के अनुसार, बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक किसान सम्मान यात्रा के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के बिलाई गावं गई थीं।

वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत करने लगीं, लेकिन इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने सालों से इलाके में विकास नहीं होने की बात कही। जिस पर विधायक ने जवाब दिया कि पुरानी सरकारों के मुकाबले बीजेपी सरकार के तहत गांव में काफी विकास कार्य हुए हैं।

इस पर जब लोगों ने कहा कि वे दस साल से यहां से चुनाव जीतती आ रही हैं। इसके मुकाबले उन्होंने काम बहुत कम करवाया है। इस बीच एक शख्स ने ये भी मुद्दा उठाया कि पिछले चुनाव के बाद ये तीसरी बार है जब वे यहां आई हैं।

ये सब सुनते ही बीजेपी महिला विधायक उमा देवी गुस्सा हो गईं और कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं चल रहे हैं और वो वोट मांगने नहीं आई हैं। इसके बाद उन्होंने धमकीभरे अंदाज में कहा कि उन लोगों से जो बन सके कर लें।

लेकिन, इस पूरे मामले में विधायक उमा देवी की कुछ और ही दलील है। उनका कहना है कि लोगों से बातचीत करने के दौरान कुछ शराबी वहां आ गए थे। जिन्होंने उनसे बहस शुरू कर दी, इस वजह से उन्होंने ऐसा किया।