पेट की बीमारी से हैं परेशान, तो करिए ये योगासन

योगासन
पेट योगासन

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

हमारी सेहत हमारे खान-पान से जुड़ा होता है और इसके लिए पेट का सही होना जरूरी होता है। पाचन क्रिया सही रहने पर हम जो भी खाते हैं। वह ठीक ढंग से पच जाता है और हमे पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होती है।

हमारा लाइफस्टाइल ऐसा है कि हम अपने खाने-पीने के तरीके पर ध्यान नहीं देते हैं। खान-पान सही नहीं रहने से ज्यादातर लोगों गैस की समस्या रहती है और इससे पेट फूलने लगता है।

इसके लिए आज हम आपको योग के उन आसनों के बता रहे हैं, जिन्हे करने से पेट का फूलना तो ठीक होगा ही। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर हो सकती है

1. अगर पेट पर चर्बी ज्यादा हो गया है या किसी वजह से पेट फूल गया है। तो बालासन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इसकी मदद से आप अपने पेट पर जमे हुए चर्बी को कम कर सकते हैं।

2. इस आसन को करने से पेट बाहर की तरफ नहीं निकलता है और रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। हलासन को नियमित रूप से करने से पाचन क्रिया सही रहती है और शरीर से आलस दूर हो जाता है।

3. धनुरासन यानी की अपने शरीर धनुष के आकार में मोड़ना, इस आसन से बढ़े हुए पेट को कम किया जा सकता है।इतना ही नहीं, इसको नियमित रूप से करने से पेट, गला, सीना, जांघ आदि की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

4. अगर आप योग करते हुए अपने शरीर को मछली का आकार बनाते हैं। तो इसे योग में मत्स्यासन कहा जाता है। यह आसन हमारे शरीर के लिए उतना ही लाभ मिलता है जितना मछली खाने से मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.