29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 640

आगामी लोकसभा फ़तह करने के लिए इस अध्यादेश की तैयारी में है भाजपा

एससी-एसटी फैसला नहीं बदला
एससी-एसटी फैसला नहीं बदला

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com 

केंद्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान का कहना है कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार अध्यादेश लाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो संविधान में भी संशोधन किया जाएगा।

पासवान ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय अगर एससी-एसटी कानून के तहत दलितों पर अत्याचार के आरोपों की शिकायत करने पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने के प्रावाधानों को हटाने संबंधी अपने फैसले को वापस नहीं लेगा तो सरकार उक्त प्रावधानों को कायम रखने के लिए अध्यादेश लाएगी।

पासवान ने एक साक्षात्कार में कहा, सरकार की दलित विरोधी धारण दो दिन में बदल सकती है। अदालत में इस मसले पर तीन मई को सुनवाई होगी। मैंने कहा है कि अगर अदालत का आदेश पक्ष में नहीं आया तो हम (सरकार) अध्यादेश लाएंगे।

पासवान से जब यह पूछा गया कि क्या सरकार अदालत के आदेश को निष्प्रभावी कर देगी तो इस पर उन्होंने कहा, हां, हम किसी भी कीमत पर कानून को कमजोर नहीं होने देंगे अधिनियम से अल्प विराम व पूर्ण विराम के संकेत भी नहीं हटाये जाएंगे। अधिनियम अपने मूल रूप में ही रहेगा।

शीर्ष अदालत ने कहा कि अधिनियम के तहत गिरफ्तारी अनिवार्य नहीं है और प्रतिरोधी कार्रवाई प्रारंभिक जांच व सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद ही की जानी चाहिए। अदालत ने कहा कि शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की मंजूरी के बाद ही मामले में गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

पासवान इस मामले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित मंत्रिसमूह के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों की सेवा में प्रोन्नति में आरक्षण के मसले पर भी सरकार का ऐसा ही रुख है।

SBI समेत इन बड़े बैंकों की फ्री सर्विस पर देना होगा चार्ज

SBI
SBI

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अब बैंक अकांउट में मिनिमम बैलेंस रखने पर भी आपको एक्सट्रा चार्ज देना पड़ सकता है। अभी तक आपसे मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर ही बैंक चार्ज लेते थे। टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में कई बड़े बैंकों से मिनिमम बै लेंस मेनटेन करने वाले ग्राहकों को मुफ्त में दी गई सेवाओं पर टैक्स चुकाने के लिए कहा है।

विभाग ने एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा जैसे बड़े बैंकों से खाते में मिनिमम अकाउंट बैलेंस मेनटेन करने वाले ग्राहकों को मुफ्त में दी गई सेवाओं पर टैक्स चुकाने के लिए कहा है।

अब मिनिमम बैलेंस मेनटेन करने के बावजूद आपको एटीएम ट्रांजेक्शन, फ्यूल सरचार्ज रिफंड, चेक बुक, डेबिट कार्ड आदि की सेवाएं फ्री नहीं मिल पाएंगी।

टैक्स डिपार्टमेंट ने यह टैक्स पिछली तारीख से मांगा है| जो हजारों करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस ने इन बैंकों को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

टैक्स विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मिनिमम बैलेंस वाले अकाउंट पर टैक्स की मांग उसी आधार पर की गई है जिस आधार पर मिनिमम बैलेंस नहीं रखने वालों पर बैंक चार्ज वसूलते हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, बैंकों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि वह ग्राहकों से पांच साल के टैक्स की डिमांड नहीं कर सकते, लेकिन अगर इस टैक्स को लगाया जाता है तो आगे चलकर इसका बोझ सीधे तौर पर ग्राहकों को उठाना पड़ेगाएनपी न्यूज़ डेस्क |

कोलकाता: एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता:
कोलकाता:

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता जोनल यूनिट ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुस सलाम उर्फ शेख जाहिर बताया गया है। उसके पास से कुल 460 ग्राम हेरोइन जब्त की गयी है।

एक सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने शुक्रवार की देर रात मुर्शिदाबाद जिले के लालगोेला के जयसाईतल्ला मोड़ इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। वहां से अब्दुस के पास से ड्रग्स जब्त किये गये। गिरफ्तार अब्दुस से पूछताछ में पता चला है कि जब्त हेरोइन मुर्शिदाबाद में ही उत्पादित है।

श्रीवास्तव ने कहा कि लालगोला में तैयार किए गए मादक पदार्थ की आपूर्ति कोलकाता में की जानी थी। पुलिस अब जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर कौन कौन लोग इस कारोबार में शामिल हैं और कोलकाता में इसके खरीददार कौन कौन हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि वे लोग इस जांच में भी लगे हैं कि आखिर ये हेरोइन कहां से लाकर राज्य में बेची जा रही है।

झारखंड: स्कूल बस ड्राइवर ने किया 3 साल के मासूम से रेप

3 साल के मासूम से रेप
झारखंड

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इतने कानून सख्त होने के बावजूद भी दरिंदो की दरिंदगी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालही में झारखंड की राजधानी रांची में एक निजी स्कूल के बस ड्राइवर ने 3 साल के मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बस में बच्चों के साथ जाने वाली चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी पर भी संलिप्तता की बात का भी खुलासा हुआ है। आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मासूम शहर के ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड स्थित लिटिल एंजल्स प्ले स्कूल में पढ़ता है। आरोपी बस ड्राइवर ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने मासूम बच्चे के साथ एक बार नहीं कई बार गलत काम किया है।

उसने बताया कि बच्चों को स्कूल से उनके घर छोड़ते समय वह पीड़ित बच्चे को सबसे आखिर में छोड़ता था। इस बीच मौका देखकर सूनसान जगह पर वह बस खड़ी कर देता और मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाता। जब बच्चा दर्द से ताड़ता था तो वह इंजेक्शन लगाने की धमकी देकर बच्चे को चुप करा देता था।

वहीं, पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि एक दिन शौच के दौरान बच्चे के नाजुक अंग से खून निकलता देख वह दंग रह  गईं। उसी समय अपने बेटे को डॉक्टर के पास ले गईं, जहां जांच के दौरान बच्चे से अप्राकृतिक यौन उत्पीड़िन  की बात सामने आई, जिसे सुनकर मां सन्न रह गई।

मां ने जब बेटे से इस बारे में पूछा तो बच्चे ने पूरी अपनी आपबीती बता दी। हालांकि बच्चे के माता-पिता शुरू में लोकलाज के डर से कुछ दिन चुप रहे। लेकिन फिर हिम्मत कर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रांची के SSP ने इस मामले की जांच का जिम्मा सिटी SP और कोतवाली DSP को सौंपा और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा।

रांची के डेली मार्केट थाने में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हुआ। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ दर्ज केस में POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।

इस  डायरेक्टर के साथ फिर से हाथ मिलाने जा रही हैं दीपिका पादुकोण, जानिए नाम

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पद्मावत के बाद से दीपिका पादुकोण ने कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है। वैसे तो दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड की सबसे सफल अदाकारा हैं। उन्होंने बीते कुछ सालों में लगभग हर तरह के किरदार निभाये हैं और दर्शकों ने उन्हें सभी किरदारों में बहुत पसंद भी किया है। लेकिन माना जा रहा है कि संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण साथ में चौथी बार काम करने जा रहे हैं। और ये फिल्म बिल्कुल हल्की फुल्की कॉमेडी होगी।

अगर ऐसा कहा जाए कि दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की जोड़ी एक फिल्म की सफलता की गारंटी बन गई है। तो शायद गलत नहीं होगा। शायद यही कारण है कि दोनों एक बार फिर से साथ में काम करने की सोच रहे हैं।

सूत्र के अनुसार, ‘भंसाली को दीपिका के साथ काम करने में काफी मजा आता है। भंसाली की इस नई फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। हालांकि इस बार इन दोनों की आने वाली यह फिल्म कोई पीरियड ड्रामा नहीं होगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।

आपको बता दें कि संजय की इस कॉमेडी फिल्म के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की गैंग्स्टर ड्रामा में भी अदाकारी करती दिखेंगी। फिल्म में दीपिका के अलावा इरफान खान जैसे मंझे हुए कलाकार भी होंगे। अभी दीपिका और इरफान की नई फिल्म की शूटिंग होल्ड पर है।

लेकिन इस दौरान, इरफान खान की बीमारी की खबर से सब चौंक गए और ये प्रोजेक्ट रूक गया। वहीं माना गया कि दीपिका को भी डॉक्टर ने बेडरेस्ट की सलाह दी है। इसके बाद खबर आई कि दीपिका इस छुट्टी का फायदा उठा रही हैं।अपनी शादी की शॉपिंग के लिए।

अब भंसाली की इस नई फिल्म के हीरो रणवीर सिंह होंगे या नहीं पता नहीं। लेकिन कॉमेडी और रणवीर का तो रियल लाइफ में जनम जनम का नाता है। थोड़े दिन पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका कहती दिखी थीं कि मैं रणवीर के साथ एक नॉर्मल फिल्म करना चाहती हूं।

जन आक्रोश रैली: वादों को पूरा करने में नाकाम रही मोदी सरकार -मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा।
‘जन आक्रोश’ रैली में सिंह ने कहा, मोदी सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में विफल रही है। चार साल पहले जो वादे किए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा, महंगाई बहुत बढ़ गई है। नौजवान नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं, दलितों अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। इस पर मोदी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा और इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खड़ा होना होगा। सिंह ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग हजारों करोड़ लेकर भाग गए, इससे बैंक कमजोर हो गए हैं और सरकार बस देख रही कुछ भी नहीं कर रही है।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा। चार साल में सरकार ने देश को जिस तरह से नुकसान पहुंचाया है। उससे सभी दुखी हैं, महिलाएं, नौजवान, किसान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए आज कहा कि मोदी वादे करते रहते हैं, लेकिन आम आदमी को उनके शब्दों में सच्चाई ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।
राहुल ने कहा, पीएम बोलते रहते हैं और वादे करते रहते हैं। वह जहां भी जाते हैं वहां वह लोगों से कुछ नए वादे कर आते हैं, लेकिन लोगों को उनके शब्दों में से सच्चाई ढूंढने की कोशिश करनी पड़ती है।

मन की बात में मोदी ने की अक्षय कुमार की तारीफ़

मन की बात
मन की बात
एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
रेडियो पर अपने शो ‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजिकल फिटनेस पर जोर देते हुए नागरिकों को फिटनेस मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कसरत और योग करने से शरीर और दिमाग दोनों ही स्वस्थ रहता है। इसी के साथ उन्होंने अपनी बात में अक्षय कुमार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार देश की यंग जेनरेशन को फिट रहने के लिए प्रेरणा दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि वो अपनी फिटनेस और फिजिकल एक्टिविटीज से सभी को इंस्पायर करते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से सुपरस्टार अक्षय कुमार फिट इंडिया को प्रमोट कर रहे हैं और अक्सर अपने ट्विटर पर इससे जुड़ी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी के चलते अक्षय आए दिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अपने आउटडोर एक्टिविटीज के वीडियोज भी शेयर करते हुए दिखते हैं।
बताते चले कि, कुछ वक्त पहले जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज हुई थी तो उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई थी। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा 15 अगस्त को उनकी फिल्म ‘गोल्ड’ भी रिलीज होने वाली है।

अक्षय से डरी कंगना, बदल सकती है फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की रिलीज डेट!

कंगना अक्षय
कंगना अक्षय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड में स्पेशल डेट्स पर अपनी फिल्में रिलीज़ करने का जुनून इस कदर बढ़ गया है आप को बता दें,  इस 15 अगस्त पर बड़ी फिल्मों का टकराव होने जा रहा है और वो भी दो अलग अलग इतिहास को दिखाने वाली। फिल्म ‘गोल्ड’ की कहानी आजाद भारत के पहले ओलम्पिक गोल्ड पर आधारित होगी।

जिसको भारतीय हॉकी टीम ने 1948 के ओलम्पिक्स में जीता था। वही दूसरी तरफ राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रनौत भी अपनी ऐतिहासित फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को भी 15 अगस्त के दिन ही रिलीज करने की प्लानिंग कर रही हैं। जिसके बाद ऐसा कयास लगाये जाने लगे थे कि इस साल अक्की और कंगना में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

ताजा खबरों की मानें तो कंगना रनौत अपनी फिल्म को 15 अगस्त के आसपास रिलीज करने का प्लान त्याग सकती  हैं। असल में ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग तो पूरी हो चुकी है लेकिन इसके पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क में अच्छा खासा वक्त लगेगा। ऐसे में फिल्म के निर्माता सोच रहे हैं कि ‘मणिकर्णिका’ को 15 अगस्त की जगह 28 सितम्बर के दिन रिलीज किया जाए।

अगर सच में ऐसा होता है तो अक्षय और कंगना दोनों की फिल्मों को फायदा होगा। क्योंकि अक्षय पिछले कुछ समय से सफलता के रथ पर सवार हैं तो कंगना की ‘मणिकर्णिका’ को लेकर भी दीवानगी कम नहीं है। ऐसे में अगर यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज होती तो दोनों की ही कमाई पर बुरा असर पड़ता। वैसे तो लगता है।

कंगना ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर सही फैसला लिया है। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी 15 अगस्त को रिलीज़ होगी रीमा कागती के निर्देशन में बन रही ये फिल्म भी एक इतिहास का वर्णन है।

इलाहाबाद की अंजली ने हाईस्कूल में किया टॉप, सीएम योगी ने दी बधाई

इलाहाबाद की अंजली
इलाहाबाद की अंजली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने टॉप किया है। अंजली ने 96.33 फीसदी अंक प्राप्‍त किए हैं।अंजली वर्मा को 600 में से 578 अंक मिले हैं।

हाईस्कूल में 75.16 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, इसके अलावा इंटरमीडिएट में 72.43 फीसदी छात्र पास हुए।हाईस्कूल टॉपर अंजली वर्मा इलाहाबाद के बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, शिवकुटी की छात्रा हैं।

वहीं 94.50 फीसदी अंक लाकर यशस्वी दूसरे स्‍थान पर हैं। यशस्वी फतेहपुर के बीएमआईसी के छात्र हैं, इनके अलावा तीसरे स्‍थान पर दो छात्र संयुक्त रूप से हैं। इनमें महमूदाबाद, सीतापुर के विनय कुमार वर्मा और गोंडा के सनी वर्मा के नाम शामिल हैं।

कुछ देर पहले 12वीं और 10वीं के नतीजे घोषित हुए हैं। 12वीं परीक्षा में 72.43 फीसदी छात्र पास हुए हैं। रजनीश शुक्ला ने 93.20 फीसदी अंक लाकर किया टॉप किया है। रजनीश शुक्ला के अलावा आकाश मौर्य ने भी 93.20 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड में सफल होने वाले सभी छात्रों को मुबारकबाद दी है। सीएम ने कहा, मुझे बेहद खुशी है कि इतने अच्छे नतीजे सामने आएं हैं। मैं उन सभी परीक्षार्थियों को मुबारकबाद देता हूं जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है।

गुजरात के विधानसभा स्पीकर ने कहा, अम्बेडकर थे ब्राह्मण, पीएम मोदी भी ब्राह्मण हैं

राजेंद्र त्रिवेदी
राजेंद्र त्रिवेदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने पीएम मोदी और संविधान निर्माता कहलाने वाले बी. आर. आंबेडकर को ब्राह्मण बताया है, साथ ही उन्होंने भगवान कृष्ण को ओबीसी बतया है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कभी भी सत्ता का भूखा नहीं होता। वो दूसरों को राजा और भगवान बनाता है। इस दौरान उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य और भगवान राम का उदाहरण दिया।

राजेंद्र त्रिवेदी ने ये सब बातें गांधी नगर में आयोजित मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट में लोगों को संबोधित करते हुई कही। इस समिट में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि, गोकुल का ग्वाला, जिसे हम आज के युग में ओबीसी बुलाते, उन्हें भगवान सान्दीपनि ऋषि ने बनाया था। उन्होंने कहा, ब्राह्मण ही थे जिन्होंने संस्कृत के अस्तित्व को बचाए रखा।

उन्होंने कहा कि विद्वान होने के बावजूद और लोगों को राजा व भगवान तक बना सकने वाले ब्राह्मणों ने कभी भी सत्ता नहीं चाही, वे इसके भूखे नहीं होते, चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया, जबकि चाहे तो वे खुद राजा बन सकते थे।

राजेंद्र त्रिवेदी ने आगे कहा कि मुझे ये कहने में कोई झिझक नहीं है कि डॉ. बी. आर आंबेडकर भी एक ब्राह्मण थे। उन्हें ये सरनेम उनके गुरु ने दिया था जो खुद ब्राह्मण थे। हर वो शख्स जो ज्ञानी है वो एक ब्राह्मण है। मुझे गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी भी ब्राह्मण है।