29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 639

बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता की हत्या , घर में दफनाया शव

बेटे ने पत्नी
बेटे ने पत्नी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अतरैया गांव में कथित रूप से एक माह से गायब बुजुर्ग का शव पुलिस ने रविवार को उसी के बेटे के घर में गड़े जमीन से बरामद किया।आरोपी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ पिता की हत्या करके उसका शव जमीन में दफन कर दिया था। पुलिस ने बुजुर्ग का शव जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी.ने बताया कि जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अतरैया गांव में एक बुजुर्ग एक महीने से गायब था। उसके बड़े बेटे भागवत ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। शनिवार को उसकी शिकायत पर सीओ और नायब तहसीलदार को छोटे बेटे रामकुमार के भूसा भरे घर के कमरे में जमीन से शव बरामद किया।

उन्होंने बताया, “मृतक का छोटा बेटा रामकुमार अभी तक फरार है, लेकिन रामकुमार की पत्नी डाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पहले बताया कि ससुर उसको गन्दी नज़र से देखता है। और बाद में  से पूछने पर कहा कि उसके पति ने जमीनी विवाद की वजह से हत्या कर शव घर में दफना दिया था।

एसपी ने बताया, “जमीन से निकालकर बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की बहू को जेल भेज दिया गया है, उसके छोटे बेटे की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

नेहरू की नीति का पालन कर रहे हैं पीएम – शिवसेना

पीएम - शिवसेना
पीएम - शिवसेना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शिवसेना ने पीएम मोदी की चीन यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि यह एक ‘अनौपचारिक’ यात्रा थी। जिस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों की अनदेखी की।

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने दावा किया कि मोदी ‘पंचशील’ के माध्यम से चीन के साथ लंबित मुद्दों का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। शांतिपूर्ण सह – अस्तित्व के लिए पंचशील का सिद्धांत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिया था जिनकी मोदी खुद आलोचना करते रहे हैं।

शिवसेना ने कहा कि पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति के साथ ‘ चाय पे चर्चा ’ की जिस दौरान अगले वर्ष होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा नहीं की, शिवसेना के मुखपत्र ‘ सामना ’ के संपादकीय में लिखा है कि डोकलाम , सीमा में घुसपैठ और चीन – पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर सहित अन्य मुद्दों को चीनी पक्ष के साथ नहीं उठाया गया है।

शिवसेना ने दावा किया , चीन के साथ पंडित नेहरू की मित्रता का उल्टा परिणाम मिला मोदी ने नेहरू की आलोचना का कोई अवसर नहीं गंवाया, लेकिन ऐसा लगता है कि वर्तमान प्रधानमंत्री नेहरू के ‘पंचशील’ के माध्यम से चीन के साथ मुद्दों का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुखपत्र ने कहा गया कि चीन पाकिस्तान का समर्थन करता है जो भारत में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है। चीन पाकिस्तान का बहुत बड़ा समर्थक है। पाकिस्तान भारत में चीन के सहयोग से ही समस्याएं पैदा कर सकता है।

मुझे कुछ हुआ तो AIIMS होगा ज़िम्मेदार -लालू यादव

-लालू यादव
-लालू यादव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को रांची रिम्स  अस्पताल में आज शिफ्ट किया जा रहा है। लालू यादव को रिम्स शिफ्ट करने के लिए एम्स प्रशासन द्वारा मंजूरी देने के बाद अब उन्हें रांची ले जाया जा गया।

उन्हें रिम्स अस्पताल भेजे जाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लालू यादव ने एम्स अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर उन्हें शिफ्ट नहीं करने के लिए गुजारिश की थी, लेकिन उन्हें रिम्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

एम्स अस्पताल से निकलते हुए लालू यादव ने बयान दिया है कि उन्हें अगर कुछ भी होगा तो इसके लिए एम्स जिम्मेदार होगा, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक दबाव और साजिश के तहत उन्हें रिम्स शिफ्ट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। आखिर ऐसा नहीं है तो उन्हें एकाएक एम्स से रिम्स क्यों शिफ्ट किया जा रहा है। ये एक  साजिश के तहत किया जा रहा है।

सीबीआई की मांग के बाल एम्स प्रशासन ने लालू यादव को रिम्स शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी, वहीं, लालू यादव ने चिट्ठी लिखकर एम्स प्रशासन से गुजारिश की थी कि उन्हें रिम्स शिफ्ट नहीं किया जाए।

वॉर्न ने कहा हमारा कैप्टन हिला के रख देगा, लेकिन उल्टा पड़ा दांव

वॉर्न
वॉर्न

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कप्तान अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन की उपयोगी पारियों के बावजूद राजस्थान को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के एक मैच में कल सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन का स्कोर बनाया लेकिन राजस्थान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 140 रन ही बना सकी, हैदराबाद की आठ मैचों में यह छठी जीत है। जबकि राजस्थान को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

कल मैच में हैदराबाद ने 151 रन बनाए, उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वे किसी भी स्कोर को डिफेंड कर सकते हैं। उन्होंने राजस्थान को 140 रनों पर रोककर 11रन  से जीत हासिल की, यह उनकी जीत की हैट्रिक थी।

इस मैच में राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद शेन वॉर्न को भुवनेश्वर कुमार और हैदराबाद के फैन्स ने जमकर ट्रोल किया गया।

हैदराबाद से मिले 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 13 रन के कुल स्कोर पर ही राहुल त्रिपाठी का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रहाणे और सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की।

सैमसन टीम के 72 के कुल स्कोर पर आउट ह़ुए, उन्होंने 30 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया सैमसन के आउट होने के एक रन बाद ही टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

इस डायरेक्टर की फिल्म में काम करने से बिग-बी ने किया इंकार

बिग-बी
बिग-बी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ के डायरेक्टर नागराज मंजुला के साथ बिग-बी अमिताभ के साथ काम करने का सपना लगता है अधूरा ही रह जाएगा। दरअसल डायरेक्टर नागराज मंजुला बिग बी के साथ फिल्म ‘झुंड’ बनाना चाहते थे। अमिताभ ने इसके लिए उन्हें डेट भी फाइनल बता दी थी। इस फिल्म में पहले अमिताभ बच्चन एक स्पोर्ट्स टीचर का रोल प्ले करने वाले थे लेकिन अब बिग बी ने इस प्रोजेक्ट से खुद को बाहर कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक,  ‘इस फिल्म के लिए मिस्टर बच्चन ने एक साल पहले हां कर दिया था लेकिन शूटिंग बिना किसी कारण लेट होती गई। क्योंकि उन्हें वो डेट्स किसी और फिल्ममेकर को देनी पड़ी थी और अब वो ज्यादा इंतजार के मूड में नहीं थे इसीलिए उन्होंने खुद को इस फिल्म से बाहर कर लिया है।

हालांकि सूत्र ने बताया है कि इस फिल्म से उनके बाहर होने के कुछ और भी कारण थे। सूत्र के मुताबिक, ‘कॉपीराइट का भी कुछ मामला था। मिस्टर बच्चन ने फिल्म के लिए निर्माताओं से लिया साइनिंग एमाउंट भी लौटा दिया है।

अपनी फिल्म ‘झुंड’ के बारे में नागराज ने बताया था कि ये फिल्म इस बात पर फोकस करती है कि किस प्रकार ड्रग्स का शिकार और अपराध में घिरे बच्चों की जिंदगी में खेल बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने बताया कि, ‘हालांकि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है लेकिन इसे जिस तरीके से लिखा है और फिल्माने की तैयारी है वो बिल्कुल अलग है।

हालहीं के एक  इंटरव्यू में नागराज मंजुला ने बताया कि वो खुद अमिताभ बच्चन के बड़े फैन रह चुके हैं। नागराज ने बताया कि वो अमिताभ के इतने बड़े फैन थे कि उन्हें बचपन के दिनों में खूब कॉपी करते थे। अमिताभ की फिल्म ‘दीवार’ के बाद उनकी शर्ट तक को उन्होंने कॉपी किया था और उन्हें स्कूल में टीचर से डांट तक खानी पड़ी थी। अब ऐसे में फिल्म से अमिताभ बच्चन के अलग होने के चलते डायरेक्टर के साथ दर्शकों को भी शॉक लग चुका है।

OMG !  अजय देवगन इस बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं

अजय देवगन
अजय देवगन

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन को जब स्क्रीन पर एक्शन करते देखते है तो ऐसा लगता ही नहीं है कि इन्हें किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी हो सकती है लेकिन वो भी एक इंसान हैं। अब तक आप समझ ही चुके होंगे कि हम क्या कहना चाह रहे हैं ? असल में अजय देवनग इस समय टेनिल एल्बो नाम की एक बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। जिस कारण वो हर दिन बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक अजय देवगन इस समय लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली रॉम-कॉम को शूट कर रहे हैं। जिसके हर शॉट के बाद वो दर्द से तड़प उठते हैं। अजय देवगन को टेनिस एल्बो की वजह से इस समय इतनी परेशानी हो रही है कि वो अपने लिए कॉफी का कप भी नहीं उठा पाते हैं।

आप को बता दें,  कि इतने दर्द होने के बावजूद भी अजय पूरी शिद्दत से शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनकी को-स्टार तब्बू और रकुलप्रीत जब उनके साथ शूट करती हैं तो उन्हें इस बात का पता भी नहीं चलता है कि वो टेनिस एल्बो की वजह से परेशान हैं।

कुछ समय पहले जब अजय देवगन डायरेक्टर इंदर कुमार की ‘टोटल धमाल’ को शूट कर रहे थे तब भी वो इस की परेशानी का सामना कर रहे थे। बता दें,  कुछ समय पहले अनिल कपूर को भी टेनिस एल्बो की परेशानी हो हुई थी, तब अनिल कपूर ने भी वहीं जाकर इलाज कराया था। आशा की जा रही है कि अजय जल्द ही जर्मनी के लिए उड़ान भरेंगे और वहां जाकर अपना इलाज करायेंगे।

गूगल की तरह ही सब जानते थे नारद – विजय रूपाणी

Vijay Rupani
Narad was Google -Vijay Rupani

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने सर्च इंजन गूगल और देवर्षी नारद की तुलना की है। इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार, विजय रुपाणी ने कहा है कि नारद मुनि गूगल की ही तरह सब जानते थे।

उनके अनुसार, नारद ठीक उसी तरह पूरे विश्‍व की जानकारी रखते थे, जैसे आज के दौर में सर्च इंजन गूगल रखता है। कल अहमदाबाद में आयोजित देवर्षी नारद जयंती कार्यक्रम में विजय रुपाणी ने कहा, आज के दौर में यह प्रासंगिक है कि नारद जानकारी से परिपूर्ण थे। उनके पास पूरे विश्‍व की जानकारी रहती थी।

यह कार्यक्रम आरएसएस की उप शाखा विश्‍व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था। गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि गूगल भी बिल्‍कुल नारद मुनि जैसा ही जानकारी का स्रोत है। गुजरात विधानसभा के स्‍पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी और संविधान निर्माता कहलाने वाले बीआर आंबेडकर को ब्राह्मण बताया था। साथ ही उन्होंने भगवान कृष्ण को ओबीसी बताया था।

उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण कभी भी सत्ता का भूखा नहीं होता। वो दूसरों को राजा और भगवान बनाता है। इस दौरान उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य और भगवान राम का उदाहरण दिया। इंडियन एक्सप्रेस के खबर के अनुसार, ब्राह्मण बिजनेस समिट में राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा था कि ‘ब्राह्मणों ने ही भगवान बनाए हैं। भगवान राम एक क्षत्रीय थे, लेकिन ऋषि-मुनियों ने अपने ज्ञान का इस्तेमाल कर उन्हें भगवान बना दिया।

बीजेपी के नेता इससे पहले भी पौराणिक चरित्र को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा था कि महाभारत काल में इंटरनेट मौजूद था। उन्होंने इसके लिए यह भी तर्क दिया था कि अगर भारत में इंटरनेट की तकनीक नहीं होती तो महाभारत में धृतराष्ट्र को संजय युद्ध का आंखों-देखा हाल कैसे बता पाते, बिप्‍लब देब ने यह भी कहा था कि देश के पास उस समय भी उपग्रह मौजूद था।

राजस्थान: एक और कुकृत्य का पर्दाफाश, किशोरी से चार दिन तक होता रहा बलात्कार

राजस्थान
राजस्थान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कोटा में दिल दहला देने वाली एक और घटना सामने आई है। हाल ही में 16 साल की एक नाबालिक लड़की का एक युवक ने पहले तो अपहरण किया फिर उसके साथ चार दिन तक बलात्कार करता रहा। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने अपने परिवार को अपनी पूरी आपबीती सुनाई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता के परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल को किशोरी का उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। किशोरी को घर में न देखकर उसके पिता ने अगले दिन पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। चार दिन बाद बीती रात वह घर लौट आई। पीड़िता ने माता-पिता को बताया कि आरोपी उसे अपने घर ले गया था। वहां उसे बंद करके चार दिन तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद उसके परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। उनके बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इस मामले की जांच के साथ ही पुलिस अरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

वहीं, दिल्ली के पास फरीदाबाद में पिछले दिनों अपने दादा की बगल में सो रही बच्ची की अपहरण के बाद हत्या मामले में खुलासा हुआ है कि मासूम पीड़िता के साथ रेप भी हुआ था। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। यह घटना 21 अप्रैल की है. रात के समय बच्ची खोखे पर दादा के संग सो रही थी। उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी रिंकू को चार दिन की रिमांड पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

काबुल में आत्मघाती हमला 23 लोगो की मौत, 27 घायल 

काबुल
काबुल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

काबुल: अफगानिस्तान के काबुल में आज सुबह हुए दो आत्मघाती हमले में 23 लोगों के मारे जाने की खबर है, और 27 घायल हो गए। काबुल एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख मोहम्मद असीम के मुताबिक। पहले विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।  दूसरा धमाका उस वक्त हुआ जब लोग पहले हुए धमाके के पीड़ितों की मदद कर रहे थे। इसमें एक पत्रकार की मौत हो गयी और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

काबुल पुलिस के प्रमुख दाऊद अमीन ने बताया कि यहां जिस इलाके में हमले हुए हैं वहां कई विदेशी कार्यालय हैं। वही अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने इस धमाके में 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है। प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल ब्‍लास्‍ट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

खबरों के अनुसार, इस्लामिक स्टेट समूह के स्थानीय सहयोगी संगठन और तालिबान देशभर में लगातार हमले कर रहे हैं। तालिबान आमतौर पर जहां सरकारी संस्था और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर आईएस के आतंकी शिया अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। दोनों समूह अफगानिस्तान में सख्त इस्लामिक कानून स्थापित करना चाहते हैं।

आप को बता दें, कि पिछले 15 दिनों में अब तक अफगानिस्तान में कुल 6 हमले हो चुके हैं। एक हफ्ते पहले ही काबुल में हुए बम धमाके में 60 लोगों की मौत हो गई थी और 129 लोग घायल हुए थे।

बिहार : भइया-भइया’ कहकर लड़की मांगती रही मदद की भीख, लड़कों ने सरेआम की बदसलूकी

कहकर लड़की मांगती रही मदद की भीख
कहकर कहकर लड़की मदद की भीख

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के जहानाबाद में एक लड़की के साथ सात लड़कों के द्वारा छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है। मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वीडियो में एक नाबालिग युवती के साथ कई लड़के छेड़खानी करते दिख रहे हैं।

उन लड़कों से बचने के लिए लड़की हर संभव प्रयास कर रही है और चीख-चीख कर छोड़ देने की गुहार लगा रही है। लोकिन छेड़खानी कर रहे युवक लगातार पीड़ित युवती का कपड़ा फाड़ने की कोशिश करते हैं।

हद तो तब हो जाती है जब लोग लड़की को बचाने के बदले अपने मोबाइल में वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। वीडियो में एक बाइक नज़र आ रही है। जिस पर जहानाबाद का रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित है।

वीडियो वायरल होते ही जहानाबाद पुलिस छानबीन में जुट गई और बाइक के रजिस्ट्रेशन नम्बर की पड़ताल शरू कर दी थी। जिसमें सामने आया कि जो काको थाना के सिहटी गांव का रहने वाला है। गांव पहुंचने पर पता चला कि बाइक का मालिक पिछले तीन वर्षों से पटना में रहता है।

ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस पूरे मामले पर एसपी ने बताया कि फिलहाल इस बात की पूष्टि नहीं हो सकी है कि यह घटना कहां घटी है।