29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 627

इस तरह मोदी को दोबारा पीएम बनने से रोकेंगे राहुल गाँधी

पीएम - राहुल गांधी
...इसलिए दोबारा पीएम नहीं बनेगें नरेन्द्र मोदी -राहुल गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राहुल गांधी समरुधा फाउंडेशन के उद्धाटन समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता के सामने 418 सीट हासिल करने वाले राजीव गांधी भी नहीं टिक सके थे। विपक्षी एकजुटता ही नरेंद्र मोदी को 2019 के चुनावों में प्रधानमंत्री बनने से रोक सकती है।

उन्‍होंने कहा कि अगले चुनावों में यदि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती है, तभी पीएम मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी से बदलने का मौका देश को मिल सकता है। उन्‍होंने कहा कि राजनैतिक विश्‍लेषक के तौर पर मैं यह कहूं कि अगली सरकार बीजेपी बनाएगी, तो आप इस बात पर हंस सकते हैं। अब यह असंभव है कि नरेंद्र मोदी 2019 चुनावों के बाद देश के प्रधानमंत्री बनें।

उन्‍होंने कहा कि राजीव गांधी ने 1984 के चुनावों में 40 फीसदी वोटों के साथ 415 सीटें हासिल किया था, बावजूद इसके वह विपक्षी एकता का सामना नहीं कर सके थे। राहुल गांधी ने कहा कि उनके दिमाग में एक सवाल है कि वह सरकार कैसी दिखेगी, जिसमें कई अलग-अलग पार्टियां होंगी। राहुल ने कहा कि मैं यह बात निश्चित तौर पर एक बात कह सकता हूं कि नरेंद्र मोदी अगले प्रधानमंत्री नहीं होंगे और वह मैं उनके चेहरे पर देख सकता हूँ।

…तो लूलिया से भी अलग हो गए सलमान खान!

सलमान-लुलिया
...तो क्या लुलिया वन्तूर से भी अलग हो गए सलमान खान!

कोमल झा | Navpravah.com

सलमान खान की वजह से लूलिया वंतूर भी रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं, कई बार दोनों की शादी की खबरें भी आई। हालांकि, दोनों में से किसी ने न कभी रिलेशनशिप की बात स्वीकार की और न ही कभी इससे इंकार किया।

एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि सलमान सिंगल होने की राह पर हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के पोस्ट को देख कर लग रहा है। दरअसल, लूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है, जिसे पढ़कर कुछ ऐसा ही लग रहा है।

लूलिया वंतूर ने लिखा है ‘शायद मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी गलती ये है कि प्यार मतलब सही शख्स की तलाश है। ऐसे इंसान की तलाश मत कीजिए, जिसके साथ आप अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। वो शख्स बनें, जिसके साथ आप जिंदगी बिताना चाहते हैं।’ हालांकि सच्चाई क्या है ये तो समय बताएगा कि असल में दोनों ब्रेकअप की ओर हैं या नहीं।

अगर फिल्मों की बात करें, तो सलमान खान फिलहाल रेस 3 की शूटिंग खत्म करने में लगे हैं। सलमान खान की रेस 3 इस साल ईद पर रिलीज होगी। इसके बाद वो अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, संसदीय समितियों की रिपोर्ट को चुनौती नहीं दी जा सकती

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ ने अपने फैसले में कहा है, कि संसदीय समितियों की रिपोर्ट को चुनौती नहीं दी जा सकती और ना ही उनकी वैधता पर अदालतों में सवाल उठाया जा सकता है।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अदालतें कानून के अनुरूप विधिक व्याख्या के लिए संसदीय समिति की रिपोर्ट का संदर्भ दे सकती हैं, न्यायालय ने कहा कि अदालतें संसदीय समिति की रिपोर्ट पर न्यायिक संज्ञान ले सकती हैं, लेकिन उनकी वैधता को चुनौती नहीं दी जा सकती।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को प्रधान न्यायाधीश के महाभियोग के मामले की स्थिति को ‘विचित्र एवं अभूतपूर्व’ बताया और कहा कि सीजेआई इस मामले में पक्षकार हैं और चार अन्य न्यायाधीशों की भी कुछ भूमिका हो सकती है।

कांग्रेस के दो सांसदों ने पूछा कि अदालत को उन्हें बताना चाहिए कि उनकी याचिका से निपटने के लिए एक बड़ी पीठ गठित करने संबंधी प्रशासनिक आदेश की प्रति मांगने के मामले का उल्लेख कहां किया जाए।

इस पर न्यायमूर्ति एके सीकरी की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, यह विचित्र एवं असाधारण स्थिति है, जहां सीजेआई पक्षकार हैं और चार अन्य न्यायाधीश की भी कुछ भूमिका हो सकती है, हमें नहीं पता।

अमिताभ-ऋषि के सामने फीके पड़े राजकुमार राव, ओमर्टा नहीं दे पाई टक्कर, जानें अब तक का कलेक्शन

अमिताभ-ऋषि
अमिताभ-ऋषि

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फिल्म ‘102 नॉट आउट’ बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुन कलेक्शन कर रही है।  फिल्म ‘102 नॉट आउट’ को रिलीज हुए मात्र 5 दिन ही हुए हैं। और फिल्म ने अब तक 22.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ इसी शुक्रवार रिलीज हुई राजकुमार राव की ओमर्टा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

ओमर्टा ने शुक्रवार को 54 लाख रुपए कमाए थे। वैसे तो राजकुमार राव अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ओमर्टा का लगातार गिरता कलेक्शन देख कर लगता है कि अमिताभ के सामने राज कुमार राव इस बार फीके पड गए।

उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘102 नॉट आउट’ का बजट 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आकंड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 3.52  करोड़, दूसरे दिन 5.53 करोड़ और तीसरे दिन 7.60 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने सोमवार को अपना जलवा बरकरार रखते हुए 3.20 करोड़ रुपए की कमाई की।

मंगलवार को भी फिल्म ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 2.83 करोड़ की कमाई की। बात करें राजकुमार राव की फिल्म ओमर्टा की तो शनिवार को फिल्म की कमाई 1.09 करोड़ रही। रविवार और सोमवार को भी फिल्म की कमाई कुछ खास कमाल देखने को नहीं मिला।

उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी ‘102 नॉट आउट’ में एक पिता और पुत्र के रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म में ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के बेटे का रोल निभाया। फिल्म की कहानी में बाबू लाल वखारिया (ऋषि कपूर) एक नीरस जिंदगी जी रहा है।

जो कि उनके पिता दत्ताराया वखारिया को (अमिताभ बच्चन) बिल्कुल पसंद नहीं और वो उनकी जिंदगी को पटरी पर लाना चाहते हैं ।दत्ताराया 102 साल के हैं और आज भी जिंदगी भरपूर तरीके से जीते हैं और उनके लिए उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और यही इस फिल्म की फिलॉसफी है।

80 सालों के बाद अब क्यों हो रहा है विवाद – AMU कुलपति

- AMU
- AMU

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को हटाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर तारीक मंसूर का कहना है कि कुछ लोग यूनिवर्सिटी की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने कहा, साल 1938 से एएमयू में जिन्ना की तस्वीर ऐसे ही लगी है। जिसको लेकर आज तक किसी को कोई चिंता नहीं थी। जिन्ना की तस्वीर न केवल एएमयू बल्कि बॅाम्बे हाईकोर्ट और साबरमती आश्रम में भी लगी है।

जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच एएमयू के छात्रों का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। एएमयू प्रशासन की ओर से गठित ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने छात्रों का धरना प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं मानें।

उन्होंने कहा कि जिन्ना का मुद्दा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। पिछले 80 सालों से जिन्ना की फोटो लगी है तो अब उसका विरोध क्यों हो रहा है? उन्होंने मामले की न्यायिक जांच की मांग भी की है।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीमें जुलूस, प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं।

कर्नाटक : फर्जी वोटर कार्ड बनाने का भंडाफोड़

कर्नाटक
कर्नाटक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक में चुनाव प्रचार अपने आखिरी चरम पर है। चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वोटरों को अपने-अपने पक्ष में लुभाने के लिए नेता से लेकर उम्मीदवार तमाम हथकंडे अपना रहे हैं।

इस बीच पुलिस ने बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में फर्जी वोटर कार्ड बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से कंप्यूटर, प्रिंटर और हजारों की संख्या में वोटर कार्ड बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, ये वोटर कार्ड बेंगलुरु के जलाहल्ली इलाके के एक अपार्टमेंट से बरामद किए गए हैं। इन वोटर कार्ड की संख्या कई हजार बताई जा रही है।

बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा ने आरोप लगाया है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे राजराजेश्वरी नगर से कांग्रेसी उम्मीदवार मुनिरत्ना नायडू का हाथ है,पुलिस ने अपार्टमेंट से कंप्यूटर। प्रिंटर और छपाई की अन्य सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस ने इस सभी वोटर कार्ड को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मौके पर चुनाव आयोग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं और वे भी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने वोटर कार्ड समेत सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया है। आयोग ने कहा कि यह वाकई एक गंभीर मामला है और इस पर कोई भी फैसला यहां बैठकर नहीं लिया जा सकता और यह देखा जा रहा है कि ये सभी वोटर कार्ड असली है कि नकली, इसकी जांच की जा रही है।

Amazon से मंगाया मोबाइल, पार्सल खोला तो उड़े होश

amazon
अमेज़न का फर्जीवाड़ा आया सामने

अभिजीत मिश्र | Navpravah.com

रीवा। आॅनलाइन खरीददार का जी धक्क रह गया, जब उसने ऐमजॉन इंटरनेट बाजार से मंगाए गए महंगे फोन के डिब्बे में घड़ी डिटर्जेंट साबुन देखा। बताया गया है कि खरीददार रोहित चतुर्वेदी निवासी अमहिया ने 15 मार्च को ऐमजॉन कंपनी से 9400 रूपए की कीमत का सैमसांग गैलेक्सी जे-7 नेक्स्ट आॅर्डर किया था। जिसके बाद 22 मार्च को खरीददार के घर मोबाइल का पार्सल डिलेवरी ब्वॉय के हाथों भेजा गया।

पैसे देने के बाद जब रोहित चतुर्वेदी ने पार्सल को खोला, तो उसकी आंखें चौंधिया गर्इं। क्योंकि डिब्बे में मोबाइल नदारद था। मगर मोबाइल का चार्जर, इयर फोन और घड़ी डिटर्जेंट साबुन रखा हुआ था। ऐसे में तुरंत खरीददार ने डिलेवरी देने वाले लड़के से संपर्क किया। जिसके बाद उसमें यह कहकर फोन काट दिया कि उसका काम सिर्फ पार्सल देना है और यदि पार्सल में कोई गड़बड़ी है, तो कम्पनी वापस कर लेगी। तत्पश्चात पीड़ित ने ऐमजॉन कंपनी से संपर्क किया, जिसके बाद कंपनी ने पांच दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मगर हफ्ता गुजर जाने के बाद भी कंपनी से किसी भी प्रकार का पार्सल रोहित चतुर्वेदी के घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद 27 मार्च और 2 अप्रैल को फिर से शिकायत की गई। मगर कंपनी ने कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की।

कंपनी के वायदों से तंग आकर खरीददार ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत भी की, मगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने के बाद अंत में पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक जोन रीवा से शिकायत कर जांच की मांग की। साथ ही पीड़ित ने डिलेवरी ब्वॉय को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

कंपनी ने नहीं की कार्रवाई-

आमतौर पर डिलेवरी में गलत सामान पार्सल हो जाने पर कंपनी अपनी पालिसी के तहत सात दिन के भीतर प्रोडक्ट को बदल देती है। मगर रोहित चतुर्वेदी द्वारा आर्डर किए गए मोबाइल में हुई धोखाधड़ी के मामले में ऐमजॉन कंपनी द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में खरीददार परेशान होकर बार-बार कंपनी से संपर्क करता रहा, मगर वहां से प्रोडक्ट बदलने से संबंधी कोई बात नहीं की गई।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं-

मोबाइल के डिब्बे में साबुन निकलने जैसी यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी मोबाइल के डिब्बे में लक्ष्मी यंत्र और नकली प्लास्टिक के मोबाइल मिले हैं। बता दें कि ऐसी बहुत सी फर्जी कम्पनियां हैं, जो ग्राहक को लूटने के चक्कर में नकली सामान डिलेवर करती हैं। ऐसे में खरीददार को सावधानी बरतना चाहिए। पार्सल लेने के बाद उसे डिलेवरी ब्वॉय के सामने खोलना उचित है, क्योंकि वह एक गवाह के रूप में काम आ सकता है। साथ ही पार्सल खोलने के दौरान ग्राहक को वीडियो रिकार्डिंग भी करनी चाहिए, ताकि कंपनी को दिखाया जा सके कि उनके द्वारा भेजा गया सामान वह नहीं है, जो आर्डर किया गया था।

आइये आज जानते हैं खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान

खरबूजा
खरबूजा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंड़ा रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। हमारा शरीर ठंड़ा रहे, इसलिए हम तरह-तरह के तरीकों को अपनाते हैं। हम डाइट भी उसी हिसाब से लेते हैं।

स्वाद, ठंडक और पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे में 95 फीसदी मिनरल्स होता है। जो आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और आपको हमेशा तरोताज़ा रखता है। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार खरबूजा न केवल विटामिन का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं, जो ह्रदय और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में लाभदायक है।

खरबूजे के फायदे  –

1. खरबूजे के सूखे छिलके को पानी में उबालकर, छानकर उसमें शक्कर या मिश्री मिलाकर रोजाना दो बार पीने से गुर्दो का शूल नष्ट होता है।

2. खरबूजा खाने वालों को दिल की बीमारियां और कैंसर होने की आशंका कम रहती है।

3. कब्ज को दूर करने के लिए खरबूजे के छिलके और बीज अलग करके गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर, उसमें सेंधा नमक और काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर खाएं, बहुत आराम मिलेगा।

4. प्रतिदिन खरबूजा खाने वाले अपने वजन को भी घटा सकते हैं।

5. खरबूजे में मौजूद द्रव से शरीर को ठंडक तो मिलती ही है। हृदय में जलन जैसी शिकायत भी दूर हो जाती हैं।

अधिक खरबूजे खाने से नुकसान –

1. खरबूजा खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। पानी पीने से वमन और हैजे की आशंका रहती है।

2. खरबूजा सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट खरबूजा खाने से उदर में पित्त विकारों की उत्पत्ति होती है।

3. गर्म प्रकृति वाले स्त्री-पुरूषों को खरबूजे के अधिक सेवन करने से नेत्रों के विकार तथा शोथ की उत्पत्ति होती है।

4. हैजे के प्रकोप में खरबूजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

5. अधिक खांसी और जुकाम से पीड़ित रहने वालों को खरबूजे का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

मोदीजी के भाषण से जनता का खाली पेट नहीं भर सकता – सोनिया गाँधी

सोनिया गाँधी
सोनिया गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दो साल बाद चुनाव प्रचार में उतरते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आक्रमक रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्नाटक के बीजापुर में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। केंद्र ने उसके साथ हमेशा पक्षपात किया है।

बीजापुर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने विकास के काम किए हैं। जब कर्नाटक की बात आती है तो केंद्र सरकार पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करती है।

कांग्रेस ने कर्नाटक को विकास के मामले में देश का पहला राज्य बनाया है। यहां विकास की तमाम योजनाएं शुरू की हैं, उन्होंने कहा कि एकदूसरे के साथ खड़े होकर और साथ मिलकर काम करना। यही कर्नाटक और भारत के विकास का आधार है।

उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के लिए अथक रूप से काम किया है। हमने महात्मा गांधी नरेगा योजना शुरू की, इस योजना का बीजेपी और नरेंद्र मोदी जी ने जमकर विरोध किया। लेकिन अब सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री अपनी उपलब्धियों में अब मनरेगा का स्तुतिगान करते नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी को इस बात पर गर्व है कि वह एक बहुत अच्छे वक्ता हैं। मैं इससे सहमत हूं, वह एक अभिनेता की तरह बोलते हैं। मुझे खुशी होगी कि उनके भाषण देश की भूख खत्म कर सकते हैं लेकिन भाषण खाली पेट भर नहीं सकते हैं, इसके लिए भोजन की आवश्यकता है।

यूपीए अध्यक्ष ने आगे कहा कि मोदीजी पर कांग्रेस मुक्त भारत का जुनून है। उन्हें इसका भूत लगा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत तो छोड़िए। वो अपने सामने किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते, ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश करते हैं।

OMG !  शख्स  ने खाये 30,000 बर्गर 

बर्गर
बर्गर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बर्गर खाना वैसे तो कई लोगों को पसंद है, क्या आप ने कभी सुना है, कि किसी शख्स ने 30,000 बर्गर खाये हो। लेकिन यह सच है। एक शख्स के सिर पर इसकी ऐसी दीवानगी चढ़ी कि उसने 30,000 बर्गर खा लिए। लेकिन इतने में भी इस शख्स का मन नहीं भरा है।

उसका लक्ष्य 40,000 बर्गर खाने का है। इतने बर्गर खाने के बाद जब कुछ लोगों ने इस शख्स के शारीरक स्वास्थ को लेकर सवाल किए तो उसने कहा कि वो पूरी तरह हेल्दी है। यहां तक कि उनके शरीर में कैलोरी की मात्रा भी बिल्कुल सामान्य है।

आप को बता दें, बर्गर का दीवाना ये शख्स अमेरिका के विस्कॉन्सिन का रहने वाला है। सूत्रों की माने तो, डॉन गोर्स्के साल 1972 से मैकडॉनल्ड्स का बिग मैक बर्गर खाते हुए आ रहे हैं। इस आदत को बरकरार रखते हुए इस महीने उन्होंने अपना 30,000वां मैक बर्गर खाया।

64 साल के गोर्स्के का कहना है कि वे पिछले 46 साल से बिग मैक बर्गर रोज खा रहे हैं, लेकिन वे अभी तक उनका मन नहीं भरा है। उन्हें आज भी बर्गर उतना ही पसंद जितना की पहले था।

गोर्स्के ने बताया कि उनके पास हर खरीदे गए बिग मैक बर्गर की रसीद भी है। ऐसे में उनके पास सबूत है कि उनके दावे झूठे नहीं है। साल 2016 में 28,788 बर्गर खाने पर गोर्स्के का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

हालांकि, उनकी इस आदत के कारण उनकी पत्नी को उनके स्वास्थ की काफी चिंता रहती है। वे बताते हैं कि एक समय था जब उनकी पत्नी उन्हें जबरदस्ती फल और सब्जियां खिलाती थीं। अब गोर्स्के याद भी नहीं कि आखिरी बार उन्होंने फल कब खाए थे। गोर्स्के ने कहा कि उनका लक्ष्य 40,000 बिग मैक खाने का है। वो दिन में दो बर्गेर खाते है जिसके लिए उन्हें शायद 14 साल और लगेंगे और वो इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।