29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 626

एलर्जी से रहते हैं परेशान, बस इसे अपनाएं ये डाइट

एलर्जी से रहते हैं परेशान
एलर्जी से रहते हैं परेशान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लोग सर्दी, खांसी की वजह से अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। अक्सर एलर्जी की वजह से लोग इसकी चपेट में आते हैं और साथ ही काफी परेशानियों का सामना भी करते हैं।

कोई भी खाद्य पदार्थ एलर्जी से पूरी तरह आपको नहीं बचा सकता है लेकिन विटामिन और मिनरल आपको कुछ विशेष तरह की एलर्जी से बचा सकते हैं। हालांकि कई खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं जिससे लोगों को एलर्जी होती है जिसमें दूध, मूंगफली, सोया प्रोडक्ट, मछली आदि शामिल है।

आइये जानते हैं एलर्जी से बचने के उपाय –

1. जड़ी बुटी जिसमें रोजमेरेनिक एसिड हो – रोजमेरेनिक एसिड एलर्जी को कम करते हैं। ल्यूकोसाइट्स की वजह से होने वाले इनफ्लेमेशन में ये एलर्जी को कम करता है।

2. भोजन जिसमें विटामिन C अधिक हो –
विटामिन C एंटी-ऑक्सिडेंट होता है जो इनफ्लेमेशन को कम करता है। रिर्सच से पता चलता है कि विटामिन सी हिस्टामाइन कई एलर्जी से जुड़े रिएक्शन में होते हैं। अधिक मात्रा में विटामिन C से शरीर हिस्टामाइन रिलीज करते हैं और इससे हिस्टामाइन जल्दी ब्रेकडाउन होते हैं और इससे एलर्जी से राहत मिलती है।

3. शहद –
एंटी एलर्जिक डाइट में शहद को शामिल करें, हर रोज दो चम्मच शहद हर मौसम में आपको एलर्जी से दूर रखेगा।

5. फल और सब्जियां –
जितना अधिक हो सके फ्रेश फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें, इसमें प्राकृतिक रूप से एंटी-इनफ्लेमटरी गुण भी होते हैं जो एलर्जी रिएक्शन नहीं होने देते हैं।

दिल्ली : कंस्ट्रक्शन बोर्ड में 139 करोड़ का हुआ घोटाला

139 करोड़ का हुआ घोटाला
139 करोड़ का हुआ घोटाला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आम आदमी पार्टी सरकार के ऊपर श्रम मंत्रालय के अधीन आने वाले कंस्ट्रक्शन बोर्ड में 139 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा है। आरोप के अनुसार, दिल्ली सरकार ने ऐसे लोगों को कागज़ो में मजदूर दिखाकर पैसों की बंदरबांट की है जो मजदूर ना होकर कोई और नॉकरी करते हैं।

वे लोग जो कंस्ट्रक्शन बोर्ड के आधीन आते ही नहीं हैं। ऐसे लोगों को फर्जी तरीके से शिक्षा के नाम पर, अंतिम संस्कार के नाम पर 50 हज़ार से लेकर एक लाख रुपए तक लिए गये हैं।

आरोप है कि ऐसे लोग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता है जिनको सरकार ने जानबूझ कर फायदा पहुंचाया है। बोर्ड के चेयरमैन दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय हैं।

दिल्ली सरकार के कंस्ट्रक्शन बोर्ड में हुए इस घोटाले की शिकायत सुखबीर शर्मा ने दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच से एक महीने पहले की थी, तमाम दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के बाद ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

इस मामले में सुखबीर शर्मा ने एक निजी चैनल को बताया कि दिल्ली सरकार ने कंस्ट्रक्शन बोर्ड में अपने लोगों को भर्ती किया और फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर इन लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। ऐसे लोगों को लाखों रुपए दिए गए हैं, जो मजदूर थे ही नहीं दिल्ली सरकार ने मजदूरों के हक़ के पैसे को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ में बांट दिए हैं।

सोनम कपूर की पार्टी में इन दोनों कलाकारों पर थी सबकी नज़र

रणबीर और आलिया
रणबीर और आलिया

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की पार्टी में जैसे पूरा बॉलीवुड उमड़ आया हो। लगभग सभी स्टार्स ने इस पार्टी में शिरकत की। लेकिन सबसे अलग जो मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। वो जोड़ी थी रणबीर और आलिया की। दोनों इस पार्टी में एक साथ आए। इन दिनों बॉलिवुड में दोनों के अफेयर के चर्चे जोरों पर हैं। दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में तो साथ काम कर ही रहे हैं, पब्लिक इवेंट्स में भी वे साथ नजर आ जाते हैं।

रिसेप्शन में बॉलिवुड की तमाम बड़े स्टार मौजूद थे, दूल्हा-दुल्हन थे, लेकिन सभी की नजरें रणबीर और आलिया पर टिकी थीं। जहां दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।  वहीं सोनम के रिसेप्शन से आलिया का एक ऐसा विडियो सामने आया है।

जिसमें वह रणबीर की दोनों कजन सिस्टर यानी करीना और करिश्मा के साथ मिंगल करती नजर आ रही हैं और यह इंटरनेट पर छा गया है। फैंस इस विडियो को देख आलिया को करीना और करिश्मा की होने वाली भाभी बता रहे हैं।

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही आलिया ने रणबीर के साथ अपने लिंकअप पर खुलकर बात की। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने यह तक कहा कि रणबीर के बारे में ऐसी कोई चीज नहीं है, जो उन्हें पसंद न हो।

दीपिका पादुकोण का ये लुक देख रणवीर हुए फ़िदा, किया ये कमेंट

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 7 मई की रात मेट गाला इवेंट में शिरकत की। प्रबल गर्ग की रेड ड्रेस में वह इतनी खूबसूरत लग रही थीं। उनकी इस तस्वीर को महज 11 घंटों में 8 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और तमाम लोगों ने कमेंट्स भी किए।

वही उनके स्पेशल फ्रेंड रणवीर को तो तारीफ में शब्द ही नहीं मिले, इस तस्वीर को देखकर शायद रणवीर इतने इंप्रेस हो गए और उन्हें समझ नहीं आया कि वो इस पर क्या कमेंट करें। ऐसी सिचुएशन में फंसे रणवीर ने तस्वीर पर ‘उफ्फ यार <3’ कमेंट किया।

वैसे भी इन दिनों शादी का मौसम है और इनकी शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। कुछ समय पहले दीपिका के पैरेंट्स रणवीर की फैमिली से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे हुए थे। रणवीर को भी कई मौकों पर दीपिका की फैमिली के साथ देखा गया है।

रणवीर और दीपिका के फैन्स को भी इस शादी का बेसब्री से इंतजार है। पर्दे पर इतनी खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाने वाले रणवीर और दीपिका की शादी बॉलीवुड की बड़ी शादियों में से एक होगी।

फिल्मो कि बात करे तो, ये दोनों पिछली बार फिल्म ‘पद्मावत’ में साथ नजर आए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में रणवीर निगेटिव रोल में थे और दीपिका ने रानी पद्मावती की भूमिका निभाई थी। लेकिन अभी दीपिका रेस्ट पर है। वही दूसरी तरफ रणवीर अभी फिल्म सिंबा के प्रोजेक्ट में बिजी है।

बिहार : बाढ़ के दौरान पीड़ित अनाजों के लिए तरस रहे थे, अब वही अनाज सड़ रहे हैं

बिहार : बाढ़ के दौरान पीड़ित अनाजों के लिए तरस रहे
बिहार : बाढ़ के दौरान पीड़ित अनाजों के लिए तरस रहे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आपदा आने के बाद पीड़ित दाने-दाने को मोहताज हो जाते हैं। बाढ़ के समय जो त्रासदी होती है। उसके बाद पीड़ित एक निवाले के लिए भी तरस जाते हैं ऐसे में इस दौरान भेजी जानेे वाली राहत और खाद्य सामग्री ही पीड़ितों के लिए राहत होती है।

लेकिन बिहार में इस बाबत घोर लापरवाही सामने आई है।  जिसमें बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाला अनाज गोदाम में सड़ रहा है। प्रबंधन की लापरवाही से अनाज पीड़ितों को मिलने के बजाये सड़ रहा है।

बिहार के दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाला अनाज अब चूहे और कीड़ों का निवाला बन रहा है। बाढ़ पीड़ितों के बीच जो अनाज बांटा जाना था उसे पंचायत सामुदायिक भवन में बंद रखा गया है। अनाज को चूहे और कीड़े खा रहे हैं, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

अगस्त 2017 में यहां आई प्रलयकारी बाढ़ में कई गांव डूब गए थे, लोग बेघर हो गए और बच्चे अनाज के लिए मोहताज हो गए, सरकार की तरफ से पीड़ितों के लिए मुआवजे और खाने के लिए अनाज देने की घोषणा तो हो गई, लेकिन राहत सामग्री पीड़ितों को मिली या नहीं मिली इससे शासन और प्रशासन बेखबर है।

जो राहत सामग्री पीड़ितों के बीच बंटवानी थी। उसे चूहे और कीड़े खा रहे हैं, सबसे बड़ी बात है कि इस बारे में इसकी जवाबदेही को लेकर अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। जब ग्रामीणों ने इसके लिए आवाज उठायी तो अधिकारी जागे और जांच का आश्वासन देकर रह गये।

ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ जैसी त्रासदी में हमलोग निवाले के लिए तरस जाते हैं। लेकिन हमें जो अनाज मिलना चाहिए वह अनाज सड़ रहा है। अब इससे बीमारी भी फैलने की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकम्प के झटके

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में 6.7 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए। वहीं, राजधानी के अलावा कश्‍मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की केहर के वजह से लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। अभी तक  किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बता दें कि भूकंप का केंद्र फगानिस्तान के हिंदुकुश की पहाड़ियों में है। अभी और जानकारी आनी बाकी है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। जोकि अफगानिस्‍तान-ताजिकिस्‍तान-पाकि स्‍तान क्षेत्र में आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान के हिंदुकुश में था।

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेकिन किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कश्मीर क्षेत्र में इसकी तीव्रता 4.8 थी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पंजाब में झटके महसूस किए गए। हिमाचल के कुल्लू-मनाली में भी लोग सड़कों पर बाहर आ गए।

बिग बॉस कंटस्टेंट विकास-अर्शी की दोस्ती ने लिया नया मोड़

विकास-अर्शी
विकास-अर्शी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिग बॉस सीजन-11 सबसे ज्यादा हिट और पॉपुलर माना जाता है शो में कई हाईलाइट्स रहे फिर चाहे वो शिल्पा शिंदे-हिना खान की दुश्मनी, विकास-अर्शी की दोस्ती, हिना खान के कपड़े या बेनाफ्शा और प्रियांक शर्मा का रिलेशनशिप हो। लेकिन बिग बॉस 11 खत्म होने के बाद भी एक चीज जो खबरों में रही वो विकास गुप्ता और अर्शी खान की दोस्ती थी।

शो बाद भी दोनों अक्सर साथ स्पॉट किये जाते थे और दोनों के फैन्स भी इससे काफी खुश थे। लेकिन शायद अब ऐसा लग रह रहा है कि दोनों की दोस्ती खत्म हो चुकी है और इस बात की पुष्टि विकास गुप्ता के एक ट्वीट से हो गई है।

मास्टरमाइंड के नाम से बिग बॉस 11 में मशहूर विकास गुप्ता ने लिखा है ‘अर्शियन और वृशि फैन्स जो लगातार ट्रोल कर रहे हैं। अर्शी को पार्टी में इनवाइट किया गया था, लेकिन उसने नहीं आने का फैसला किया। वो नाराज थी कि मैंने बहुत कम बर्थडे विश का रिप्लाई किया और उसने मुझे और मेरी मॉम को ब्लॉक कर दिया। मैंने भी वहीं किया। निगेटिविटी जारी रहेगी।

बिग बॉस 11 में हर झगड़े के बाद हुई दोस्ती की तरह इस बार भी फैन्स को दोनों के पैचअप की उम्मीद है। विकास गुप्ता के ट्वीट के बाद अर्शी खान ने भी अपनी तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया जो विकास गुप्ता की ओर इशारा करता है।

इस ट्वीट में अर्शी ने लिखा है ‘अल्लाह पाक तुम्हें सारी खुशियां दे उससे ज्यादा अल्फाज़ नहीं बचे और हक भी नहीं।’ आपको बता दें कि अर्शी खान विकास गुप्ता से कही ज्यादा उनकी मम्मी से क्लोज थीं। जोकि विकास गुप्ता को पसंद नहीं और इसलिए ये दोस्ती खत्म करने का फैसला ले लिया।

सालों बाद टीम इंडिया में चेन्नई के इस खिलाड़ी की हुई वापसी

टीम इंडिया
टीम इंडिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और टी-20 की टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में अंबाती रायडू की वापसी हुई है।

अंबाती रायडू
अंबाती रायडू

रायडू इस वक्त आईपीएल 2018 में चेन्नई की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया में जगह दिला दी है।

जिम्बाब्वे दौरे के बाद से अंबाती रायडू लगातार टीम इंडिया में एंट्री पाने की कोशिश कर रहे हैं। आईपीएल 2018 में अंबाती रायडू 10 मैचों में 423 रन बनाकर मुख्य स्कोरर हैं। रायडू चेन्नई टीम के ओपनिंग कर रहे हैं और कभी उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया है।

अंबाती रायडू चेन्नई टीम का एक मजबूत पक्ष है, उन्होंने 151.61 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कुछ मौकों पर रायडू ने मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की, वहां भी रायडू का बल्ला चला।

इस सीरीज के लिए भारत के युवा खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिद्धार्थ के लिए पहली वनडे सीरीज होगी।

बम धमाकों से दहला काबुल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

काबुल एक के बाद एक बम ब्लास्ट
काबुल एक के बाद एक बम ब्लास्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अफगानिस्तान: राजधानी काबुल में आज यानी बुधवार को एक के बाद एक कई बम धमाके हुए हैं। इन धमाकों बाद हुई गोलीबारी ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को दहला दिया है।

‘टोलो न्यूज’ के मुताबिक काबुल के पीडी-13 और पीडी-10 इलाके में बम धमाके हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर रखा है। पहला धमाका काबुल के पीडी-13 स्थित दश्त-ए-बारची में हुआ। इसके बाद यहां फायरिंग भी हुई। पीडी13 पुलिस हेडक्वार्टर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है।

इसके आधे घंटे बाद ही दूसरा धमाका पीडी-10 में हुआ। अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक शहर में मौजूद उसके पत्रकारों ने कई धमाकों की आवाज सुनी। पुलिस के प्रवक्ता हश्मतुल्ला एस्तानाकजई ने इसकी पुष्टि की। यह भी कहा की छोटे हथियारों के इस्तेमाल की खबरें भी मिली हैं। बाद में अधिक जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। विस्फोट की तुरंत किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में काबुल में दो आत्मघाती हमलों में करीब 29 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 9 पत्रकार भी शामिल थे। 30 अप्रैल को जब पहला हमला हुआ था। तब वहां पर कई लोग घायल लोगों की मदद करने पहुंचे थे। लेकिन तभी वहां दूसरा धमाका हो गया।

गौरतलब है कि पिछले 1 महीने में अब तक अफगानिस्तान में कुल 6 हमले हो चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले ही काबुल में हुए बम धमाके में 60 लोगों की मौत हो गई थी और 129 लोग घायल हुए थे।

अपने फ़िल्मी सफ़र को याद कर भावुक हुए संजय दत्त

संजय दत्त
संजय दत्त

एनपी न्यूज़ देस | Navpravah.com

बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त ने 1981 फिल्म ‘रॉकी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फ़िल्म ने रातोरात उन्हें स्टार बना दिया था। इस फिल्म से ही संजय दत्त लोगो के दिलो में उतर गए। अब हाल ही में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित बायोपिक फिल्म ‘संजू’ ऐसे वक्त रिलीज होने जा रही है, जब संजय दत्त की फिल्म ‘रॉकी’ को 37 साल पूरे हो चुके हैं। ‘संजू’ संजय दत्त की जिंदगी में उस वक्त जब उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज हुई थी, से लेकर उनके जेल से बाहर आने तक की कहानी बताएगी।

अपनी पहली फ़िल्म की सालगिरह के मौके पर अभिनेता ने न सिर्फ़ अपने फैंस और फॉलोवर्स के प्रति ख़ुशी व्यक्त किया, बल्कि जनता का भी धन्यवाद दिया, जो कई सालों से स्क्रीन पर उनके प्रदर्शन को पसंद करते आ रही है। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कहा, वह फिल्म जिसने मुझ में अभिनेता बनने की समझ पैदा की, वह ‘रॉकी’ थी। आज उसे 37 साल हो गए और जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मेरा दिल इन सालों में मिले प्यार और प्रशंसा से भर जाता है।

संजय दत्त की डेब्यू फिल्म यकीनन उनके जीवन में एक निर्णायक मोड़ था, क्योंकि इस फिल्म के रिलीज होने के महज 4-5 दिन पहले ही उनकी मां नरगिस दत्त का निधन हो गया था। इस घटना ने उन्हें बिल्कुल तोड़ दिया था तो दूसरी ओर उनकी पहली ही फिल्म को मिली अपार सफलता ने उनके करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया था। इसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्में इंडस्ट्री को दी जैसे- ‘सड़क , साजन, खलनायक, वास्तव’ आदि।

आप को बता दें, संजय दत्त फिलहाल अपनी अगली फिल्म “तोरबाज़” के लिए किर्गिस्तान में शूट कर रहे है और इसके अलावा वह तिग्मांशु धुलिया की साहिब बीवी और गैंगस्टर 3 में भी नज़र आएंगे। संजय दत्त की बायोपिक 29 जून 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।