29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 625

कॉमेडी फिल्म में सैफ अली खान अब इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम, 200 करोड़ की गारंटी

सैफ अली खान
सैफ अली खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले कुछ एक सालों में सैफ अली खान की जितनी भी फिल्में आईं, वो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। इसलिए सैफ अली खान अब एक सुपरहिट फिल्म की तलाश में है। बता दें कि अब सैफ अली खान को एक ऐसी फिल्म मिली है जो कि 200 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

अगर मीडिया में चल रही खबरों पर यकीन करें तो बहुत जल्द सैफ अली खान डायरेक्टर लव रंजन के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। डीएनए को दिए गए एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि, ‘मैंने काफी समय से कॉमेडी नहीं की है। मेरा मन है कि मैं अब लोगों को हंसाने का काम करूं। मैंने बीते कुछ सालों में ड्रामा और आर्ट सिनेमा में ही अपना हाथ आजमाया है। मुझे ऐसा लगता है कि अब एक मनोरंजन फिल्म करनी चाहिए।

सैफ के इस बयान से ये साफ हो गया कि अगली फिल्म लव रंजन के साथ आने वाली खबर कोई कोरी अफवाह नहीं बल्कि सच हो सकती है।  सैफ ने कहा, कि वो पिछले कुछ वक्त से लव रंजन के संपर्क में हैं लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वो एक पिता का किरदार निभा रहे हैं। लव फिलहाल कहानी पर काम कर रहे हैं। इसके बारे में वो फिलहाल कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

फरीदाबाद  में दिनदहाड़े युवक कि गोली मार कर हत्या

Faridabad
Faridabad

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpranah.com

फरीदाबाद में दो बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपियों ने सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया। जब तक लोग को कुछ पता चलता तबतक आरोपी फरार हो गए। लेकिन वारदात की तस्वीरें वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बता दें, मामला फरीदाबाद के खेड़ी कला गांव का है। जहां अशोक नामक युवक अपने घर से निकल कर कहीं जा रहा था। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने अशोक एक बाद एक गोलिया दागते गए। जिनमें से तीन गोली अशोक को लगी और उसकी मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनते ही गांव वाले अपने-अपने घरों से निकले, तब तक आरोपी बाइक सवार मार कर भाग चुके थे। बाइक पर सवार बदमाशों की तस्वीरें वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मृतक के परिवार वालो ने कहा, अशोक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह अभी तक नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर अशोक पर यह हमला क्यों किया गया। उसकी हत्या आखिर किसने की।

परिवार का आरोप है कि जिस समय यह पूरी घटना हुई, उस समय कुछ ही दूरी पर पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की, जिसका फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रुस्तम’ वर्दी नीलामी के ऐलान पर अक्षय कुमार को  मिला कानूनी नोटिस

'रुस्तम' वर्दी नीलामी
'रुस्तम' वर्दी नीलामी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अक्षय कुमार इन दिनों कई फिल्‍मों में बिजी हैं, लेकिन इस सब के बीच अक्षय किसी फिल्‍म के लिए नहीं बल्कि किसी दूसरी वजह से सुर्खियों में हैं। दरसल  अक्षय कुमार फिल्म रुस्तम में पहनी अपनी यूनिफॉर्म को चैरिटी के लिए नीलाम कर रहे हैं। नौसेना की वर्दी की नीलामी पर कुछ सेवारत व पूर्व सैनिकों ने अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस वर्दी की नीलामी कर इन दोनों लोगों ने राष्ट्रीय हितों के प्रति असम्मान दिखाया है।

हाल ही में अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को फिल्म ‘रुस्तम’ में नौसेना अधिकारी के रूप में पहनी गई वर्दी की नीलामी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि ‘इन लोगों ने सशस्त्र बलों के कर्मियों व शहीद सैनिकों की विधाओं के भावनाओं से खेला है। यह नोटिस नीलामी करने वाली संस्था साल्टस्काउट को भी भेजा गया है।

जिसने नौसेना अधिकारी की वर्दी की ऑनलाइन बोली लगाई है। अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ के लिए ही उन्‍हें पिछले साल उनके करियर की पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। आप को बता दें, वर्दी के लिए बुधवार दोपहर सबसे ज्यादा बोली 2,35,000 रुपये लगाई गई। यह नीलामी 26 मई की रात बंद होगी।

अक्षय व ट्विंकल ने कहा है कि नीलामी से प्राप्त धन का इस्तेमाल सामाजिक कार्य के लिए किया जाएगा व इसका 90 फीसद इस्तेमाल एनजीओ जेनिस ट्रस्ट के लिए किया जाएगा। जेनिस ट्रस्ट महाराष्ट्र के पंचगनी में जानवरों के बचाव व इलाज का कार्य करता है।

वहीं इस मामले में काफी दिनों से बवाल जारी है। मालूम होता है कि इसे लेकर अक्षय और ट्विंकल की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। अक्षय के साथ ही उनकी पत्‍नी को भी इसके लिए ट्रोल किया जा चुका है। इसपर जवाब देते हुए हाल ही में अक्षय कुमार ने कहा कि वह एक ‘अच्छे काम’ के लिए परिधान नीलाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।

इस कानूनी नोटिस में अक्षय और ट्विंकल से नीलामी रद्द करने के लिए कहा गया है और चेतावनी दी गई है कि ऐसा नहीं करने पर भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीरिया पर मिसाइल हमला, 8 ईरानियों समेत 15 की मौत

सीरिया
सीरिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईएसआईएस के धमाकों के बाद पिछले कुछ दिनों से शांत पड़े सीरिया में एक बार फिर रॉकेट और मिसाइलों की गूंज सुनाई देने लगी। यहां ईरान ने रॉकेट से हमला किया  है। जिसमे 15 विदेशी समर्थक लड़ाकों की मौत हुई है, 8 ईरानी भी शामिल हैं।  दरअसल ये आरोप इजरायल ने लगाया है। उनका कहना है कि ईरानी सुरक्षाबलों ने सीरिया बॉर्डर पर उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

मिलिट्री प्रवक्ता ने बताया है कि ईरानी सुरक्षाबलों ने सीरिया बॉर्डर पर उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन ने बताया कि इजरायल ने भी पलटवार किया है। इजरायली आर्मी ने सारी रात सीरिया में मौजूद दर्जनों  ईरानी सैन्य लक्ष्यों को साधा है लेकिन उन्होंने हमले की जानकारी मुहैया नहीं कराई है। विदेशी मीडिया में छपी खबरों के अनुसार यह तय है कि ईरान ने पहली बार रॉकेट से हमला किया है।

नेतन्याहू सरकार ने भी दावा है कि इजरायल अधिकृत गोलन हाइट्स में सीरिया से सटी सीमा पर उसके सैन्य ठिकानों पर अटैक किया गया, जिसमें 20 रॉकेट और मिसाइल दागे गए। ये हमला इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के रूस दौरे के बीच हुआ है। बेंजामिन नेतन्याहू ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कहा कि इजरायल को ईरान से अपनी सुरक्षा करने का पूरा हक है।

इजरायल मिलिट्री के मुताबिक, ईरान सीरिया पर हमले कर रहा है। वहीं, सीरिया का दावा है कि राजधानी दमिश्क के पास इजरायल ने अटैक किया है। सीरिया की न्यूज एजेंसी का कहना  है कि दमिश्क की बाहरी सीमा पर हुए एक इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

इसमें असद समर्थक गैर-सीरियाई लड़ाकों सहित आठ ईरानी नागरिक शामिल हैं। न्यूज एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि सीरिया ने अपने बचाव में हवाई फायर किए हैं जिसके जरिए इजरायल की ओर से दागी गई दो मिसाइलों को विमान रोधी सुरक्षा सिस्टम से मार गिराया गया है।

ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने कहा कि 29 अप्रैल को मिसाइल हमले में ‘संभवतः इजरायली’, सत्ता की सेना के ठिकानों पर गोलीबारी की गई जिसमें कम से कम 26 ईरानी लड़ाकों की मौत हो गई।

9 अप्रैल को, मिसाइलों ने होम्स  प्रांत  में टी -4 एयर बेस को निशाना बनाया, जिसमें सीरियाई सरकार द्वारा किए गए कथित रासायनिक हमले के दो दिन बाद सात ईरानियों सहित 14 लड़ाकों की मौत हो गई। दमिश्क ने इजरायल पर हमला करने का आरोप लगाया। इज़राइल और सीरिया आधिकारिक तौर पर अभी भी युद्ध की स्थिति में  हैं।

शीना बजाज: नेता भी यह सोचते हैं, लड़की शॉर्ट्स या जीन्स पहनकर रेप के लिए बढ़ावा देती है’

शीना बजाज
शीना बजाज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कठुआ गैंगरेप की वारदात के बाद पूरा देश सदमे है। वही टीवी ऐक्ट्रेस शीना बजाज को लगता है कि रैप जैसे क्राइम करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाने चाहिए। शीना ने आगे कहा, ‘ऐसा क्राइम फिर दोबारा न हों इसके लिए यह जरूरी है कि आरोपियों को मौत की सजा दी जाए।

शीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मेरी नजर में ऐसी समस्या का सिर्फ एक ही रास्ता है कि ऐसे वारदात के लिए सख्त कानून बनें जैसे कि दूसरे देशों में हैं और इसीलिए वहां ऐसे क्राइम भी नहीं होते हैं। कानून ऐसा ही होने चाहिए कि जैसे ही अपराध साबित हो तुरंत अपराधी को सजाये मौत दी जाए। कि लोग ऐसे वारदात को अंजाम देने से पहले दस बार सोच के ही डरे।

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे काफी दुःख है कि हमारे देश में जहां देवी को पूजा जाता है। वही औरतो हैवानियत कि नज़र से देखा जाता है। मुझे इस पर काफी अफसोस और शर्म आती है। कल को ऐसी घटना मेरी या आपकी बेटी के साथ भी हो सकता है।

शीना ने कहा, ‘हमारे देश में लोग यहां तक कि राजनैतिक नेता भी यह सोचते हैं कि जो लड़की शॉर्ट्स या जीन्स पहनती है वह रेप करने के लिए इन्वाइट कर रही है। यह सोच बेहद घिनौनी है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे देश में इंसानियत ही खत्म हो गई  है। हम अपने यहां औरतों को लाचार समझते हैं इसीलिए ऐसी घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि शीना जल्द ही ‘मरियम’ नाम के नए टीवी शो में दिखाई देंगी।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ पकिस्तान में बैन 

राजी' पकिस्तान में बैन
राजी' पकिस्तान में बैन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर में पहली बार देश भक्ति पर आधारित फिल्म में अभिनय किया है। कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अब खबर आई है कि फिल्म को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। भारत में यह फिल्म 11 मई को रिलीज होने जा रही है लेकिन पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में विवादित कॉन्टेंट हैं और इसमें पाकिस्तान की नेगेटिव छवि दिखाई गई है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कुछ फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी फिल्म को लेने से मना कर दिया है। बता दें कि यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘राजी’ हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है जिसमें आलिया ने सहमत नाम की एक कश्मीरी लड़की की भूमिका निभाई है।

निर्देशक मेघना गुलजार का कहना है कि फिल्म की कहानी एंटी-पाकिस्तानी नहीं है। आलिया की फिल्म ‘राजी’ की ही तरह भारत में हर देश भक्ति फिल्म रिलीज होने के बाद इसी कॉन्ट्रोवर्सी से जूझती है। ये बात और है कि आज के दौर में देश भक्ति फिल्में बनती ही कम हैं।

आगे मेघना ने कहा ये सलाह दी गई थी कि राजी को पाकिस्तान में रिलीज न किया जाए। पाकिस्तान में अब तक किसी ने भी फिल्म नहीं देखी है जबकि इंडिया में इसकी स्क्रीनिंग हो चुकी है। हमें दर्शकों से आशा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद जब लोग उसे देखेंगे तो फिल्म को लेकर उनका कॉन्सेप्ट और क्लियर हो जाएगा। लोगों ने जो मिस कंसेप्शन्स बना रखे हैं वो टूट जाएंगे। जिन लोगों को लगता है फिल्म एंटी-पाकिस्तानी है उनको समझ आ जाएगा कि ऐसा नहीं है।

वैसे तो फिल्म अपनी पाकिस्तानी रिलीज को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार का इस विषय पर कहना है कि उन्हें फिल्म राजी के पाकिस्तान में बैन होने की अब तक कोई आधारिक सूचना नहीं मिली है। फिलहाल मेघना और फिल्म की टीम की तरफ से ऐसी कोई एप्लीकेशन नहीं जारी कि गई है जिसमें फिल्म के पाकिस्तानी रिलीज को लेकर कोई भी बात कही गई हो।

2 सांपों के साथ  LIVE शो परफॉर्म कर रही थी एक्ट्रेस, डसने से अभिनेत्री की मौत

अभिनेत्री की मौत
अभिनेत्री की मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अक्सर पर्दे पर अपनी फिल्म या धारावाहिक को रियल लुक देने के लिए कुछ कलाकार शूटिंग में असली चीजों को शामिल कर लेते हैं। फिर चाहे वो शराब हो, या फिर किसी स्टंट के लिए असली जानवर का इस्तेमाल, लेकिन कभी-कभी ऐसा करना कलाकारों के लिए खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस अभिनेत्री के साथ हुआ।

कालीदासी देवी नाम की यह एक्ट्रेस, सांपों की देवी की भूमिका निभा रही थी। हर साल यह एक्ट्रेस प्लास्टिक के सांपों के साथ यह किरदार किया करती थीं। लेकिन इस बार 2 असली सांपों के साथ यह रोल करने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस को सांप ने उस वक्त काटा जब वह लाइव परफॉर्मेंस दे रही थी।

थिएटर शो चल ही रहा था कि अचानक दोनों सांपों ने एक्ट्रेस को डस लिया। सांपों के डसने से एक्ट्रेस पर बेहोशी छाने लगी और वो स्टेज पर ही गिर पड़ी। इसके बाद आनन-फानन में थिएटर की टीम उसे झाड़-फूंक करने वाले एक ओझा के पास लेकर गई, लेकिन एक्ट्रेस की हालत और बिगड़ने लगी।

इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एक्ट्रेस की मौत से थिएटर ग्रुप में हड़कंप मच गया। भारत में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों का विश्वास है कि ‘ ओझा ’ मंत्र पढ़कर और औषधि का इस्तेमाल करके ऐसे लोगों का इलाज कर सकता है, जिन्हें जहरीले सांप ने काटा हो।

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर एक्ट्रेस को उसी समय पर  हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया होता तो इलाज मिलने से उसकी जान बच सकती थी। वहीं, एक्ट्रेस की मौत के बाद पुलिस ने थिएटर ग्रुप के सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आमतौर पर शूटिंग के लिए नकली सांप इस्तेमाल किए जाते हैं।

अगर इस तरह का लाइव परफॉर्मेंस होता है।  तो पहले इस बात की तसल्ली की जाती है कि सांपों के जहर के दांत निकाल दिए गए हैं या नहीं इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर शूटिंग में असली जहरीले सांपों के इस्तेमाल की इजाजत किसने दी। वहीं स्थानीय लोग ओझा की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।

OMG ! नेहा धूपिया ने इस एक्टर से की शादी 

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया

न्यूज़ डेस्क डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा नेहा धूपिया हमेशा अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती है। उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से दिल्ली में शादी की। सीक्रेट वेडिंग के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को ये खुशखबरी दी। बता दें कि अंगद को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में देखा गया है।

बता दें कि नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीर को सांझा किया है। इस तस्वीर में नेहा धूपिया गुलाबी रंग के सूट में नजर आ रही है। वहीं अंगद सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है कि मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है। हैलो देयर हसबैंड। नेहा द्वारा सांझा की गई इस तस्वीर को आप नीचे देख सकते है।

वहीं अंगद बेदी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बेस्ट फ्रेंड..अब मेरी पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी। सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज शेयर करने के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

बॉलीवुड के जाने माने निर्माता- निर्देशक और नेहा के दोस्त करण जौहर ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी शादी की जानकारी दी है। करण ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मेरी डार्लिंग और मेरी खास दोस्त नेहा धूपिया…जिसे मैं प्यार करता हूं और बहुत मानता हूं..उसने आज अंगद बेदी से शादी कर ली है। दोनों को ढ़ेर सारा प्यार।

 ‘शमशेरा’ में रणबीर के ऑपोजिट विलेन होंगे संजय दत्त

रणबीर के संजय दत्त
'रणबीर के संजय दत्त

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रणबीर कपूर बड़े परदे पर संजय दत्त बन कर इस साल आ रहे हैं। वही यश राज बैनर ने कुछ दिनों पहले ही कंफर्म किया है कि उनकी अगली फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर डकैत की भूमिका में नजर आएंगे और कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त होंगे।आगे चल कर ये दोनों एक साथ भी दिखने वाले हैं।

आपको बता दें शमशेरा में रणबीर कपूर आपके एक्शन करते नजर आएंगे। उनका फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है। रणबीर कपूर पहली बार इस तरह की भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर इस फिल्म में लीड रोल में होंगे। ये नौ साल बाद यशराज में उनकी वापसी होगी। उन्होंने बचना ए हसीनों और रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ़ द ईयर में काम किया था। एक डकैत की ज़िंदगी में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर ऐसे रोल में हैं जो कर्म से डकैत है और धर्म से आज़ाद।

रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में संजय दत्त के किरदार में परफेक्ट लग रहे  हैं और ऐसे में रील और रियल संजू को स्क्रीन  शेयर करते देखना फैन्स के लिए कुछ कम दिलचस्प नहीं होगा। संजय दत्त पहले भी अग्निपथ सहित कई फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं और उन्हें काफी सराहा भी गया था।

मई के अंत में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा और 29 जून को फिल्म रिलीज होगी। रणबीर कपूर की इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करने वाले हैं। फिलहाल रणबीर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और उसके बाद वो ब्रह्मास्त्र में नज़र आयेंगे। संजय दत्त की साहब बीवी गैंगस्टर 3 और तोरबाज़ आने वाली है और इसके बाद वो पानीपत में नज़र आयेंगे।

राहुल गांधी ने कहा, मोदी को मेरी मां पर कमेंट करना अच्छा लगता है तो करें

राहुल ,मोदी
राहुल ,मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी की ओर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर किए गए कमेंट से उनके बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आहत हैं।

राहुल गांधी ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मेरी मां इटली की हैं। लेकिन उन्होंने यहां जिंदगी बिताई है। इसलिए मेरी मां वैसी ही भारतीय हैं, जैसा कोई और, मेरी मां ने देश के लिए त्याग किया है, पीड़ा सही है।

कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता में नाराजगी भरे लहजे में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हर किसी से नाराज रहते हैं। इसलिए अगर उन्हें मेरी मां पर कमेंट करके अच्छा लगता है तो करें।

राहुल गांधी ने कहा, हमने कहा था कि रोहित वेमुला की हत्या के दौरान दलितों को पीटा गया और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। तब पीएम मोदी ने इस पर एक शब्द नहीं बोला। जब देश के अलग-अलग हिस्सों में दलितों पर अत्याचार होते हैं। उन्हें अपमानित किया जाता है तो पीएम कुछ नहीं बोलते हैं।

उन्होंने कहा, मैं पिछले 15 साल से मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों सहित हर धार्मिक संस्थानों में जा रहा हूं। बीजेपी नेताओं को जिस तरह का बर्ताव है उसे देखकर नहीं लगता है कि उन्हें हिन्दू शब्द का अर्थ भी पता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के अंदर बहुत गुस्सा है। वह हरेक से नाराज हैं, मैं क्रोधी लोगों से नहीं घबराता। लेकिन मैं समझता हूं कि इससे किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।