29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 624

आज एक-दूजे के हो जाएँगे हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर

आज परिणय सूत्र में बांध जाएंगे हिमेश-सोनिया

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद अब संगीत निर्देशक और कलाकार हिमेश रेशमिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लम्बे समय से हिमेश और सोनिया कपूर की शादी की बात चर्चा में थी। सोनिया और हिमेश की शादी शुक्रवार को मुंबई में होगी।

हिमेश रेशमिया के बिजनेस पार्टनर और फिल्म निर्माता राकेश उपाध्याय ने इस बात की जानकारी दी कि हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर की शादी आज (शुक्रवार) देर रात हिमेश के अँधेरी स्थित घर पर ही होगी। हालाँकि इस आयोजन में ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। राकेश उपाध्याय के अनुसार, शादी में करीबी मित्र और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

गौरतलब है कि यह हिमेश की दूसरी शादी है। सोनिया से अफेयर की खबरों के बाद हिमेश ने यह साफ़ किया था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पहली पत्नी से तलाक़ के बाद हिमेश ने यह फैसला लिया।

महाराष्‍ट्र के पूर्व एटीएस चीफ हिमांशु रॉय ने की आत्महत्या

हिमांशु रॉय
हिमांशु रॉय ने की आत्महत्या

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

महाराष्‍ट्र के पूर्व एटीएस चीफ व राज्य के एडीजी हिमांशु रॉय ने शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रॉय ने अपने सरकारी आवास में रिवाल्वर अपने मुंह में रखकर गोली चला दी। जिसके बाद उन्हें तत्काल बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने रॉय को मृत घोषित कर दिया।

सुपरकॉप के नाम से मशहूर हिमांशु रॉय ने कई महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों को सुलझाया था। हालाँकि अभी तक यह बात साफ़ नहीं हो पाई है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की, लेकिन अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि लम्बे समय से बीमारी से ग्रस्त होने की वजह से रॉय ने यह कदम उठाया होगा।

बॉम्बे हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु किडनी के कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथैरेपी चल रही थी। बताया जा रहा है कि लंबी बीमारी की वजह से वह काफी डिप्रेशन थे। वह 2016 के बाद से अपने ऑफिस भी नहीं जा रहे थे, वह लंबी छुट्टी पर चल रहे थे। रॉय 1988 बैच के आईपीएस अफसर थे।

हिमांशु आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग केस और पत्रकार जेडे हत्‍याकांड के अलावा कई बड़े केसों पर भी काम कर चुके हैं। हिमांशु ने साल 2013 में आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग केस में अभिनेता विंदु दारा सिंह को बुकिज से कथित लिंक के चलते गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, उन्‍होंने विजय पालांडे और लैला खान दोहरे हत्‍याकांड और पल्लवी पुर्खायस्ता हत्‍याकांड की भी जांच की।

लालू यादव को मिली 6 हफ्तों की अस्थायी जमानत

लालू यादव
लालू को 6 मिली सप्ताह की अंतरिम ज़मानत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को बड़ी राहत मिल गयी है, उन्हें 6 हफ्ते का प्रोविजनल बेल मिल गई है। प्रोविजनल बेल के लिए झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। ज‍िसके बाद कोर्ट र्ट ने उन्हें 6 हफ्ते की प्रोविजनल बेल दे दी है।

लालू यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए हाइकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। खबरों के अनुसार, लालू की ओर से वरिष्ठ वकिल अभिषेक मनु सिंह ने जमानत की याचिका के लिए लालू यादव के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए 12 महीनों की जमानत की मांग की थी।

इससे पहले कोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। बाद में स्वास्थ्य का हवाला देते हुए फिर से जमानत याचिका दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

लालू यादव को 11 मई से 13 मई तक के लिए पैरोल मिला है। आज पैरोल मिलते ही लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए रांची से सीधे पटना पहुंचेगें।

नहीं बिकेगी वॉलमार्ट के हाथों FLIPKART

FLIPKART
नहीं बिकेगी वॉलमार्ट के हाथों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील में नया ट्विस्ट आ गया है। वॉलमार्ट के साथ होने वाली ई-कॉमर्स सेक्टर की सबसे बड़ी डील अटक सकती है। शायद फ्लिपकार्ट बिके ही नहीं, क्योंकि कुछ भी हो सकता है।

क्योंकि, फ्लिपकार्ट के सबसे बड़े निवेशक सॉफ्टबैंक ने अपनी हिस्सेदारी बेचने से इनकार कर दिया है। सॉफ्टबैंक के मासायोशी सन लगातार अपने फैसले बदल रहे हैं।

सॉफ्टबैंक फिलहाल यह हिसाब लगाने में व्यस्त है कि फ्लिपकार्ट में निवेश करने के एक साल के भीतर उसके कितने पैसे बनेंगे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सॉफ्टबैंक को चिंता है कि अगर उसने फ्लिपकार्ट में अपनी 22 फीसदी हिस्सेदारी  वालमार्ट को बेच दी तो उसे काफी टैक्स चुकाना पड़ सकता है।

भारत में कोई शेयर खरीदने के 24 महीने के अंदर बेचने पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स लागू होता है। सन को यह भी लग रहा है कि आगे चलकर फ्लिपकार्ट के वैल्यूएशन में तेज उछाल आ सकती है।

अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77% हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलान किया था. इस डील में सॉफ्टबैंक का हिस्सा भी शामिल है। लेकिन, सॉफ्टबैंक अभी भी अपने विकल्प तलाश रहा है।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल सॉफ्टबैंक ने फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी नहीं बेची है। हालांकि, वह इस पर अगले 10 दिनों में फैसला कर सकता है, सॉफ्टबैंक के मासायोनी सन भारत पर बड़ा दांव लगा रहे हैं और उनके हिसाब से फ्लिपकार्ट की वैल्यू में और बढ़ोतरी होगी।

नेपाल: जनकपुर पहुंचे पीएम मोदी, जनकपुर-अयोध्या बस सर्विस को दिखाई हरी झंडी

नरेन्द्र मोदी
नेपाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पीएम मोदी आज 2 दिवसीय नेपाल दौरे पर जनकपुर पहुंचे। जनकपुर में पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली के साथ मिलकर जनकपुर-अयोध्या बस सर्विस को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने जानकी मंदिर में पूजा की और एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं एकादशी के दिन माता जानकी के चरणों में आया और उनके दर्शन किए। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनकपुर एक ऐसा स्थान है, जिसने भगवान राम को आते हुए देखा, अयोध्या से बारात आई और जनकपुर से विदाई हुई।

जानकी मंदिर में पूजा के दौरान पंडित ने पीएम मोदी को पाग पहनाया। बता दें कि पाग को मिथिला में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अंग्रेजी संस्कृति में जैसे ‘क्राउन’ का महत्व है, उसी प्रकार मिथिला में ‘पाग’ का महत्व है।

प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के निमंत्रण पर नेपाल के अपने दौरे का जिक्र करते हुए मोदी ने रवाना होने से पहले बयान में कहा, बतौर पीएम नेपाल का यह मेरा तीसरा दौरा है। यह नेपाल को लेकर भारत की उच्च प्राथमिकता और हमारे पुराने, करीबी दोस्त नेपाल के साथ निजी तौर पर मेरे जुड़ाव को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि, यह उच्चस्तरीय और निरंतर मुलाकातें मेरी सरकार की ‘पड़ोसी पहले’ नीति की प्रतिबद्धताओं को दर्शाती है, जो सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य के अनुरूप है। उन्होंने कहा, दोनों देशों ने पिछले कुछ वर्षों में एक साथ कई द्विपक्षीय संपर्क व विकास परियोजनाएं पूरी की हैं और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की है।

पीएम मोदी इसके बाद वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले में स्थित अरुण तृतीय पनबिजली संयंत्र का शिलान्यास करेंगे, यह संयंत्र भारत के सतलज जल विद्युत निगम के अंतर्गत आता है। 900 मेगावाट की परियोजना के अगले पांच साल में पूरा होने की उम्मीद है‌।

आपको भी है गंजेपन की शिकायत तो अपनाये ये टिप्स

गंजेपन
गंजेपन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बाल झड़ने की एक बड़ी वजह अनियमित जीवनशैली और प्रदूषण है। कई बार इसके पीछे अनुवांशिक कारण भी होते हैं।लेकिन समय रहते अगर बालों की सही देखभाल की जाए तो काफी हद तक गंजेपन की समस्या से बचा जा सकता है।

गंजेपन के कारण –

लम्बे रोग जैसे- टायफाइड, जुकाम, साइनस तथा खून की कमी आदि।
बालों के प्रति लापरवाह
तनाव
कब्ज रहना, नींद न आने के कारण

गंजेपन की समस्या को दूर करने के टिप्स –

1. अपने भोजन में सब्जियां, सलाद, मौसमी फल, अंकुरित अन्न का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। जंक फूड के बजाय घर का पौष्टिक भोजन करें। पानी भरपूर मात्रा में पिएं।

2. बालों को जब भी शैंपू करें, उंगलियों के पोरों से हल्के-हल्के मसाज करें। ऐसा करने से आपके सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा।

3. एंटी डैंड्रफ शैंपू का ज्यादा प्रयोग न करें, क्योंकि इससे सिर की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है।

4. गंदे बालों पर जैल या कोई हेयर स्प्रे न करें। इससे बालों को नुकसान हो सकता है। अगर बाल कमजोर हैं तो उन्हें स्ट्रेट, कर्ली नहीं करवाना चाहिए। उन पर जैल या हेयर कलर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन उत्पादों में रसायन मिले होते हैं। ये बालों को धीरे-धीरे खराब कर देते हैं।

5. हर समय कैप न पहनें। इससे पसीना, कीटाणु और गंदगी सिर के किनारों पर जम जाती है। बालों की जड़ों को नुकसान होता है और बाल गिरने शुरू हो जाते हैं।

6. गीले बालों में कंघा न करें, दिन में तीन-चार बार कंघा करें। ऐसा करने से बालों में जमीं तेल की चिपचिपाहट दूर होंगी और नए बाल उगने में मदद मिलेगी।

आतंकी एजाज अहमद गोजरी का संदेश- भारतीय सेना ने दी नई जिंदगी

भारतीय सेना ने दी नई जिंदगी
भारतीय सेना ने दी नई जिंदगी

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

भारत सदियों से कहता आ रहा है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंक की जड़ बोता चला आ रहा है। कौम के नाम पर नौजवानों को भड़का रहा है। लेकिन पाकिस्तान ने तमाम सबूतों के बावजूद इसे कभी स्वीकार नहीं किया। लेकिन गुरुवार को लश्कर के एक आतंकवादी ने खुद इसकी गवाही दी है। उसने कहा कि कैसे पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है और कैसे भारतीय सेना ने उसे एक नई जिंदगी दी।

एजाज अहमद गोजरी नाम का यह आतंकी लश्कर ए तैयबा के उन 4 आतंकियों में से एक है जिन्हें बारामूला से सेना ने जिंदा पकड़ा था. उसने अपने साथियों के बारे में बात करते हुए बताया कि मुश्ताक, साहेबा, नासिर और ऐसे तमाम चेहरों की जिंदगी कत्लोगारत में झोंक दी गई हैं, ये सही नहीं है। उसने बताया कि हिंदुस्तान की फौज चाहती तो उसे गोली मार सकती थी। लेकिन ऐसा न करके भारतीय फौज ने उन्हें नई जिंदगी के सबक दिए हैं।

आतंकवादी एजाज जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की अंधी गलियों से लौटा वो चेहरा है जिसकी आंखें अब नई जिंदगी की ख्वाब देख रही हैं। एजाज को अपने किये पर पछतावा है। वो जम्मू-कश्मीर की भटकी हुई उदास नस्लों से कहता है कि इस मुल्क  के वास्ते अपने-अपने घरों को लौट आओ।

एजाज अहमद गोजरी ने कहा, ‘हम लोग पिछले 6 महीने से जंगलों में रह रहे थे। मैं उन सब साथियों से गुजारिश करता हूं, जो इस वक्त गलत रास्ते पर हैं। अपनी अच्छी जिंदगी को पीछे छोड़कर एक गलत जिंदगी को थामे हुए हैं। मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि वो अपने मां-बाप के लिए वापस आएं। मैं नासिर से कहता हूं कि उसकी मां बहुत बीमार है। वो अपनी मां के लिए वापस आए। सभी अपने घरों को लौट आएं।’

भारतीय फौज के लिए एजाज ने कहा, ‘जिस दिन हमारा भारतीय  फौज से आमना-सामना हुआ। हम सब भागे। बिलाल भी हमारे साथ था। वो भी नया लड़का  था। फिर  हमने फायर किए थे। लेकिन फौज ने हमारे ऊपर एक भी गोलिया नहीं चलायी। मैं उस दिन भागा और हम झाड़ी में छिप गए। भारतीय फौज मुझे गोली मार सकती थी। लेकिन फौज ने मुझे गिरफ्तार करके एक नई जिंदगी दी।

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा करते हुए एजाज ने कहा, ‘जिस दिन मुझे भारतीय सेना ने गिरफ्तार किया। उससे पहले पाकिस्तान में बैठे हमारे आका कहते थे कि इंडिया की फौज बेकार है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। आप खुद आकर इनसे मिलें। फौज के साथ बात करके देखें। ये एक साजिश चल रही है। हमारी जिंदगी को तबाह करने के लिए बस आपलोग घर वापस आ जाओ।

…तो इस दिन रिलीज़ होगा ‘रेस 3’ का ट्रेलर

रेस 3
इस तारीख़ को रिलीज़ होगा फिल्म रेस 3 का ट्रेलर

कोमल झा | Navpravah.com

सलमान खान स्टारर रेस 3 इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है। ऐसे में फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज़ हो जाना चाहिए था, लेकिन हर दिन ट्रेलर रिलीज़ की डेट टलती जा रही थी। आखिरकार सलमान खान ने आज ट्वीट कर खुलासा कर दिया कि रेस 3 का ट्रेलर 15 मई को रिलीज़ किया जाएगा। सलमान खान ने इसके साथ ही रेस 3 का एक नया पोस्टर भी जारी किया।

‘रेस 3’ इसी साल 15 जून को रिलीज़ होने वाली है। रेमो के निर्देशन में बन रही ‘रेस 3’, रेस सीरीज़ की तीसरी फ्रेंचाइज़ी है। इससे पहले फिल्म के दो पार्ट में सैफ अली खान ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, अब इस फिल्म की तीसरी सीरीज़ को रेमो द्वारा बिल्कुल नई कास्ट के साथ रिलीज़ किया जाएगा।

सलमान खान ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि पहले फिल्म के ट्रेलर के लिए हम नहीं तैयार थे, इसलिए इतने पोस्टर्स बनाए। लेकिन इंतजार का फल मीठा होता है। रेस 3 ट्रेलर 15 मई को आपके सामने होगी और मैं वादा करता हूं कि इंतजार करना सफल होगा। बता दें, किक के बाद एक बार फिर जैकलीन-सलमान साथ आ रहे हैं। लिहाज़ा, ट्रेलर में इनकी कैमिस्ट्री की एक झलक देखना दिलचस्प होगा।

इस फिल्म के रिलीज़ होते ही सलमान खान अली अब्बास ज़फर की अगली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। भारत से अरसे बाद प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड में वापसी करेंगी। सिर्फ सलमान खान नहीं, बल्कि प्रियंका चोपड़ा के फैन्स को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सोमालिया: एक महिला के 11 पति होने के कारण पत्थर से मारने की सजा दी

त्थर से मारने की सजा
पत्थर से मारने की सजा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोमालिया में 11 बार शादी करने वाली एक महिला को दिल दहला देने वाली सजा दी गई। अलकायदा का हिस्सा माना जाने वाला अल-शबाब की अदालत ने  इस महिला को सजा सुनाई थी।

शुकरी अब्दुलाही वारसेम ने आरोप लगाया है, कि उसके 11 पति थे और उसने अपने एक भी पति को तलाक नहीं दिया था। दक्षिणी सबलाले शहर के लोगों का कहना है कि उस महिला को गर्दन तक जमीन में गाड़ कर उस पर पत्थरो की बौछार कर उसकी हत्या की। सोमालिया के बड़े हिस्से पर आतंकियों का कब्जा है। ये शहर पर औचक छापा मारकर शरिया के मुताबिक काम न करने वालों को सजा देते हैं।

सबलाले प्रांत के लिए अल-शबाब के गवर्नर मोहम्मद अबू ओसामा ने रॉयटर्स को बताया, ‘अब्दुलाही के 9 पति थे। उन सभी को कोर्ट में बुलाया गया और वे सभी कह रहे थे कि वह उनकी पत्नी है। इस्लाम के मुताबिक, अगर किसी महिला का एक से ज्यादा पति रखती है तो वह अवैध है लेकिन पति ऐसा कर सकता है।

IPL की ‘बाजीगर’ टीम बनी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स की उड़ाई धज्जियां

बई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स
बई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आइपीएल ने हालांकि दिखाया है कि टी-20 क्रिकेट में 200 रन का लक्ष्य भी असंभव नहीं होता है। लेकिन ईशान किशन के 17 गेंदों में अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल मैच रनों का अंबार लगाने के बाद केकेआर को 102 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपने रास्ते खोल दिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 18.1 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। आईपीएल में अब तक की कोलकाता नाइट राइडर्स की यह सबसे बड़ी हार है।

इशान ने कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं, खासकर कुलदीप यादव को लगातार चार छक्के जड़े। उन्होंने 21 गेंदों में पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर मुंबई को विशाल स्कोर दिया। इस हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के दस मैचों में 10 अंक हैं।

लेकिन नेट रनरेट के आधार पर मुंबई अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के प्लेऑफ में जाने का फॉर्मूला बेहद आसान है। मुंबई के लिए नेट रन रेट अब कोई मसला नहीं है। लिहाजा प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को अपने बाकी बचे सभी तीन मैच जीतने होंगे। जिसमें से दो तो उनके घरेलू मैदान वानखेड़े में खेले जाएंगे।

13 मई को मुंबई अपने घरेलू मैदान वानखेड़े पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। उसके बाद 16 मई को उनका सामना किंग्स इलेवन पंजाब से इसी मैदान पर होगा। 20 मई को मुंबई को दिल्ली डेयरडेविल्स से उनके होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला पर मैच खेलना है। अगर मुंबई को प्लेऑफ में जाना है, तो उन्हें ये सभी मैच जीतने होंगे। इस सूरत में उनके 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ के लिए उनकी जगह पक्की हो जाएगी।

नाइटराइडर्स पिछले तीन साल से मुंबई इंडियंस के हाथों लगातार हार झेल रही है। नाइटराइडर्स ने अब तक आईपीएल के 11 सत्रों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जो 22 मैच खेले हैं उनमें से 18 में उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार कोलकाता को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा।

वानखेडे स्टेडियम में छह मई को खेले गए मैच में भी नाइटराइडर्स को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी मुंबई के हाथों लगातार सातवीं हार है। नाइटराइडर्स की मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी जीत आठ अप्रैल, 2015 को हासिल की थी।