28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 605

सौरव गांगुली ने कहा शुक्रिया, कोलकाता को आईपीएल में मिला यह तोहफा

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने कहा शुक्रिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कोलकाता भले ही आईपीएल 2018 के फाइनल में नहीं पहुंच सकी हो लेकिन कोलकाता का ईडन गार्डंस मौजूदा सत्र का सर्वश्रेष्ठ मैदान चुना गया है, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया।

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली ने टि्वटर पर लिखा। कैब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईडन गार्डंस को एक बार फिर आईपीएल 2018 का सर्वश्रेष्ठ मैदान चुना गया।

गांगुली ने कहा, कैब इस सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों मैदानकर्मियों, बीसीसीआई और आईसीसी को धन्यवाद देता है, कैब के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने भी अपने फेसबुक पेज पर सभी को धन्यवाद भी दिया।

कोलकाता को हरा हैदराबाद फाइनल में हैदराबाद ने आईपीएल के 11वें संस्करण में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले क्वालीफायर-2 में मेजबान कोलकाता को 13 रनों से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

फाइनल में उसका सामना कल चेन्नई से होगा। हैदराबाद ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों की चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

हैदराबाद की जीत के हीरो अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान रहे, जिन्होंने पहले 10 गेंदों में चार छक्के और दो चौकों की मदद से 34 रनों की पारी खेली और फिर गेंद से कमाल दिखाते हुए चार ओवर में महज 19 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

वृद्धाश्रम में केले बांटने पर ट्रोल हुई शिल्पा शेट्टी

ट्रोल हुई शिल्पा शेट्टी
ट्रोल हुई शिल्पा शेट्टी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड अदकारा शिल्पा शेट्टी का नाम ऐसी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इसकी वजह से उनकी फैंन फॉलोइंग का सही अंदाजा लगाना आसान नहीं हैं। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोल का शिकर होना पड़ता है।

ऐसा ही वाक्य सुर्खियों में तब सामने आया, जब शिल्पा अपने बेटे वियान के जन्मदिन को कुछ अलग अंदाज में बनाने के लिए  पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के एक ओल्ड एज होम में जाकर लोगों मिठाईयां और फल बांटते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो पर एक यूजर ने शि‍ल्पा को ट्रोल करते हुए लिखा कि एक्ट्रेस ने सस्ते फल बांटने के बाद इसका दिखावा सोशल मीडिया पर किया। अब शि‍ल्पा ने इस ट्रोलर को जवाब देना मुनासिब समझते हुए रिप्लाई किया है।

शि‍ल्पा ने बेहद ही विन्रम होकर इस ट्रोलर को जवाब में लिखा, ‘बेहद दुख की बात है कि आप ये सोच रखते हैं। बिल्कुल हमने सभी को पूरा भोजन करवाया, मेरा वीडियो को पोस्ट करने का मकसद सिर्फ लोगों को इस तरह के सोशल वर्क के लिए जागरुक करना था ताकि वह जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आएं।

और जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि ये हमारे लिए एक रीत की तरह है जिसे मेरे मता-पिता ने शुरू किया था। वो हमें ऐसे ही सालों तक यहां लेकर आते रहे हैं और मैंने भी अपने बच्चे के साथ इसे जारी रखने की कोशि‍श की है। और दिखावे के लिए वीडियो पोस्ट करना मेरा मकसद कभी नहीं था।

शि‍ल्पा के इस जवाब के बाद ट्रोलर ने तुरंत अपने कमेंट को डिलीट कर दिया। हालांकि अपने बेटे को इस तरह के संस्कार देने को लेकर सोशल मीडिया पर शि‍ल्पा की खूब सराहना हुई।

राजधानी दिल्ली चाइल्ड लेबर का शहर, 3 नाबालिगों ने भागकर बचाई जान

दिल्ली
राजधानी दिल्ली चाइल्ड लेबर का शहर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश की राजधानी दिल्ली में बच्चों को कैद कर जबरदस्ती काम करवाने का अवैध धंधा थमने का नाम ही नहीं ले रहा। दिल्ली से बालमजदूरी का ताजा मामला सामने आया, जब फैक्ट्री से तीन बच्चे अपनी जान बचाकर भागे एक राहगीर की मदद से एक NGO तक जा पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, तीनों जहांगीरपुरी के D ब्लॉक में चूड़ी बनाने की एक फैक्ट्री में काम करते थे और एक दिन मौका पाकर छत के रास्ते भाग निकले। एक राहगीर से उन्होंने मदद मांगी। राहगीर ने बच्चों की मदद के लिए ‘प्रयास’ NGO को फोन किया।

सूचना मिलते ही एनजीओ तीनों मासूमों को अपने साथ अपने ‘प्रयास चिल्ड्रन होम’ ले गई और वही जहांगीरपुरी पुलिस को सूचना दी। जहांगीरपुरी थाना पुलिस और NGO पूरे मामले की जांच कर रहा है। जब बच्चे अपनी जान बचा कर एनजीओ के पास पहुंचे तो उनका शारीरिक स्वास्थ्य काफी खराब था।

पुलिस ने बताया कि तीनों की उम्र 9 से 12 साल के बीच है। इन तीनो मासूम बच्चों से कई-कई घण्टे तक मजदूरी कराई जाती थी। तीनों मासूम एनीमिया के शिकार हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके शरीह में खून की इतनी कमी हो चुकी है कि रिकवरी में काफी समय लग सकता है।

एनजीओ के मुताबिक, दिल्ली पुलिस द्वारा बालश्रम करवाने वाले फैक्ट्री के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करने में लापरवाह है। मासूमों ने बताया कि फैक्ट्री में उनके इलावा चार और बच्चे काम करते हैं। लेकिन जब एनजीओ के साथ पुलिस फैक्ट्री पहुंची तो फैक्ट्री मालिक ने चारों बच्चों को वहां से गायब कर दिया था और खुद भी फैक्ट्री बंद कर फरार हो चुका था।

बता दें कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी करवाना कानूनन अपराध है और इसके लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। इसके बावजूद देश की राजधानी दिल्ली में आये दिन कोई न कोई बालमजदूरी की घटना सामने आती रहती है। NGO प्रयास के मुताबिक अब भी जहांगीरपुरी इलाके में 1000 से ज्यादा चाइल्ड लेबर काम कर रहे हैं।

फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद तीनों बच्चों को CWC में पेश किया गया। SDM मॉडल टाउन वीरेन्द्र सिंह और जहांगीरपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार के DCP को भी इसकी जानकारी दे दी गई है, ताकि तीनों मासूमों को उनके परिजनों के पास भेजा जा सके।

घर में टॉयलेट है तो फोटो भेजो, नहीं तो सैलरी भूल जाओ, कर्मचारियों के लिख जारी किया गया नया फरमान

घर में टॉयलेट
घर में टॉयलेट है तो फोटो भेजो, नहीं तो सैलरी भूल जाओ,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी के सीतापुर में एक सरकारी फरमान कर्मचारियों की लिए आफत बना गया है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स टॉयलेट के अंदर स्टूल पर बैठा हुआ है।

ये सीतापुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल भगवती प्रसाद हैं, इन्हें ऐसा करने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि इनके विभाग के आला अधिकारियों ने आदेश दिया है कि सभी कर्मचारी अपने घरों में टॉयलेट होने का सबूत दें, तो भगवती प्रसाद इस तरह से सबूत दे रहे हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों पहले सीतापुर की डीएम शीतल वर्मा ने अपने अफसरों को निर्देश दिए कि वह सभी अपने अपने विभागों में कार्यरत कर्मचारियों से कहें कि वह अपने घर पर टॉयलेट इस्तेमाल करने का सबूत जिला पंचायत अफसर को भेजें।

डीएम के निर्देशानुसार, जिले के सभी सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को अपने टॉयलेट के फोटोग्राफ जिला पंचायत अधिकारी को भेजें। नहीं तो उन्हें सैलरी मिलने में मुश्किल होगी।

शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने विभाग के सभी कर्मचारियों को अपने फोटो भेजने के लिए कहा है। इसी क्रम में भगवती प्रसाद ने अपना ये फोटो भेजा है। हालांकि दूसरे कई विभागों ने इस आदेश का विरोध किया है, उन्होंने इस आदेश को वापस लेने के लिए कहा है।

हाउसफुल 4 में तीसरी एक्ट्रेस भी फाइनल..

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार लगातार अपनी फिल्मो को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हाउसफुल 4 के लिए बॉबी देओल, कृति सैनन, पूजा हेगड़े के बाद अब कृति खरबंदा को भी फाइनल कर लिया गया है।

साजिद नाडियाडवाला बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए कृति खरबंदा का नाम भी फाइनल है। हाउसफुल 4 एक फुल कॉमेडी बिग बजट फिल्म होगी। लिहाजा, कृति खरबंदा के लिए यह फिल्म काफी अहम साबित हो सकती है।

इस फिल्म में राजकुमार राव भी अहम भूमिका में नजर आये थे। कृति खरबंदा ने ‘राज रीबूट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म 2016 में आयी थी। इस फिल्म में कृति के साथ इमरान हाश्मी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। उसके बाद कृति फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ में अहम भूमिका में नजर आईं थीं।

साजिद खान के निर्देशन में बन रही हाउसफुल 4 अगले साल यानि की 2019 दिवाली पर रिलीज होगी। बता दें, यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल होने वाली है। फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है। जबकि फिल्म के वीएफएक्स के लिए हॉलीवुड टीम बुलाई गई है। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सबसे मंहगी फिल्म होगी।

फिल्म में बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी फाइनल हो चुके हैं। जबकि अभी कुछ और सर्पोटिंग कास्ट का फाइनल होना बाकी है। हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म बॉलीवुड की पहली कॉमेडी फिल्म होगी.. जो 3डी पर रिलीज की जाएगी।

मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोले अमित शाह

लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा 3 राज्यों के नतीजों का असर -अमित शाह
लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा 3 राज्यों के नतीजों का असर -अमित शाह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में कल्याणकारी योजनाओं से 22 करोड़ गरीब परिवारों को फायदा मिला है और इसने एक उदाहरण पेश किया है कि कैसे एक जनता के अनुसार सरकार चलाई जाती है।

भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने देश के आत्म – गौरव को सबसे ऊंचे स्तर तक बढ़ाया है।

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने सभी वादों को चार साल में पूरा किया है। मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में ठोस कदम उठाए हैं, उन्होंने कहा कि इसने दिखाया है कि सरकार किसान हितैषी भी हो सकती है और उद्योगों की भी मदद कर सकती है।

अमित शाह की ने कहा कि, भाजपा को गौरव है कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने भ्रष्टाचार विहीन, कड़े फैसले करने वाली और गरीब-गांव-किसानों के हितों को समझने वाली सरकार दी है।

भाजपा ने देश को सर्वाधिक काम करने वाला प्रधानमंत्री देने का काम किया है ये हमारे लिए गौरव कि बात है। मोदी सरकार ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति को बदलकर पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस को आगे बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि, कृषि बजट को दोगुना करने वाली ये पहली सरकार है। भारत आज सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि, सीमाओं की सुरक्षा पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। सबसे ज्यादा आतंकवादी हमारे कार्यकाल में ही मारे गए हैं। विपक्ष का एजेंडा है मोदी जी और भाजपा को हटाओ, लेकिन भाजपा का एजेंडा है देश से अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और गरीबी को हटाकर स्थिरता और विकास प्रदान करना।

दीपिका पादुकोण ने साइन की अगली फिल्म, बनेंगी ‘वंडर वूमेन’

दीपिका पादुकोण ने साइन की अगली फिल्म
दीपिका पादुकोण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लंबे समय से कोई कहानी ना समझ में आने के कारण दीपिका पादुकोण के पास को कोई फिल्म नहीं थी, लेकिन लगता है दीपिका को एक अच्छी कहानी मिल गई है। सूत्रों की मानें तो दीपिका अपनी अगली फिल्म में ‘वंडर वुमन’ की भूमिका में नजर आएंगी। यह बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म होगी और इसका बजट बॉलीवुड की अब तक की फिल्मों में सबसे ज्यादा होगा।

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, इस फिल्म के दीपिका पादुकोण मार्शलआर्ट्स की ट्रेनिंग लेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण का करेक्टर हॉलीवुड फिल्म ‘वंडर वुमन’ से प्रेरित है।

फिलहाल फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है और फिल्म में कई इंवेस्टर्स इंवेस्ट कर रहे हैं। बता दें, ‘वंडर वुमन’ हॉलीवुड की मशहूर फिल्म है और इस फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया था। जिसके बाद अब बॉलीवुड में दीपिका सुपर वुमन बनने जा रही हैं। उन्हें इस नए अवतार में देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।

रणबीर कपूर,आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी ‘ब्रह्मास्त्र’ बना रहे हैं जिसमें रणबीर सुपर शक्तियों से लैस होंगे। निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन भी सुपर हीरो की कहानी ‘कृष-4’ और 5 को एक साथ बनाने की योजना पर काम रहे हैं। ऐसे में दीपिका के पास जब सुपर शक्तियों से लैस ‘वंडर वुमन’ बनने का ऑफर आया तो वह इंकार नहीं कर सकीं।

केंद्र सरकार के 4 साल पूरा होने पर राहुल गाँधी और मायावती ने किया कटाक्ष

राहुल गाँधी और मायावती
केंद्र सरकार के 4 साल पूरा होने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्र में पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, मोदी सरकार ने केवल जनता से वादे किए हैं, लेकिन उसमें से क को भी पूरा नहीं किया गया है।

राहुल गांधी के ट्वीट: 4 साल का रिपोर्ट कार्ड कृषि: F, विदेश नीति: F, ईंधन की कीमतें: F नौकरी के अवसर: F, नारा गढ़ने में: A+, आत्म प्रशंसा: A+, योग: B-

वहीं मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र की मोदी सरकार को नाकाम और झूठी करार दिया है।

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में केंद्र की बीजेपी सरकार देश के तमाम दलितों, बेरोजगारों और किसानों के लिए पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

मायावती ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरे देश में सबसे अधिक ऊंचाई पर सिर्फ एक ही बार पहुंची हैं, इसके खिलाफ पार्टी पूरे देश में धरना-प्रदर्शन करेगी, और वैसे भी अब बीजेपी के सहयोगी दल उसे एक-एक करके छोड़ रहे है।

उन्‍होंने आगे कहा कि विपक्ष को कमजोर करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग ऐतिहासिक तौर पर किया गया है, उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार 4 साल पूरे होने का जश्‍न करोड़ों रुपये खर्च करके मना रही है, जबकि उन्‍हें यह रकम जनकल्‍याण में खर्च करनी चाहिए।

रणवीर और दीपिका की शादी कि डेट पक्की

रणवीर और दीपिका
रणवीर और दीपिका की शादी कि डेट पक्की

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले काफी वक्त से ‘पद्मावत’ के बाद किसी दूसरी फिल्म को साइन न करने के चलते सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। इसी बीच कई बार ऐसी अफवाहें भी आईं कि वह रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली हैं और इस वजह से वह फिलहाल कोई फिल्म साइन नहीं कर रहीं। अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह कपल इसी साल नवंबर में शादी कर सकता है।

अब जहां तक बात है डेट की तो बॉलीवुड गलियारों से खबर आ रही है कि ये जोड़ी 19 नवंबर को मंडप में नजर आ सकती है। वही जहां तक बात है वेन्यू की तो दोनों के मुंबई में ही शादी करने की खबरें हैं। लेकिन सुनने में तो यही बात आ रही थी। कि ये कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते है।

हालांकि बॉलीवुड की इस पॉपुलर जोड़ी ने अब तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन माना यह जा रहा है कि दीपिका शादी के चलते ही इन दिनों कोई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं।

बहरहाल फैन्स को इंतजार है किसी ऑफिशियल एनाउंसमेंट का, जो उनकी कयास शांत कर सके। लेकिन अभी तो कयासों का दौर जारी है और बॉलीवुड सूत्रों के हवाले से कई तरह की खबरें बॉलीवुड गलियारों में घूम रही हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो रणवीर जहां लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं वहीं दीपिका ने पद्मावत के बाद से कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

CBSE 2018 के 12वीं के नतीजे हुए जारी

CBSE
CBSE released the results

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

CBSE ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल 83.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं, गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में 499 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

सबसे ज्यादा तिरुअनंतपुरम के 97.32 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है, चेन्नई के 93.87 प्रतिशत छात्र और दिल्ली में 89 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

सीबीएसई की तरफ से 12वीं कक्षा की परीक्षा 5 मार्च से 13 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित की गई थी, इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा में 28 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, इनमें से 10वीं में 16.38 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं 12वीं में 11.86 लाख छात्र सम्मलित हुए थे।

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं,
-यहां पर आपको सीबीएसई क्लास 12th रिजल्ट 2018 का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद खुलने वाले वेबपेज पर अपने एडमिट कार्ड की डिटेल फिल कर सब्मिट पर क्लिक करें, यहां आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

इसके अलावा सीबीएसई की कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम माइक्रोसॉफ्ट के एसएमएस आर्गेनाइजर एप के माध्यम से चेक किया जा सकता है, इसमें आप ऑफलाइन रहते हुए भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्र को रोल नंबर, स्‍कूल कोड और जन्‍म तिथि दर्ज करनी होगी।