28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 606

इरफान खान के चाहने वालो के लिए खुशखबरी, जल्द लौटेगा उनका हीरो

इरफान खान
इरफान खान , जल्द लौटेगा उनका हीरो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं और अपना इलाज करवाने के लिए विदेश गए हुए हैं। लेकिन इसी बीच फिल्ममेकर शूजित सरकार ने अपनी अगली फिल्म ‘उधम सिंह’ के बारे में बात की। और उन्होंने कहा कि इस फिल्म में इरफान खान ही लीड रोल में होएंगे। गौरतलब है कि शूजित और इरफान इससे पहले फिल्म ‘पीकू’ में साथ काम कर चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार शूजित सरकार ने बताया कि इस फिल्म में इरफान खान लीड रोल निभाएंगे। फिल्ममेकर ने आगे कहा कि वह इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू करेंगे और उनकी इस बात से इरफान के फैन्स को भी राहत मिलेगी।

आप को बता दें, इरफान खान ने कुछ वक्त पहले ही बताया था कि वह न्युरोएंडोक्राइन ट्यूमर के बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर वह कुछ वक्त बाद अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं तो इस बात से यह साफ़ पता चल रहा है कि इरफान तेजी से ठीक हो रहे हैं। वहीं जब शूजित से इरफान खान की तबियत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अब पहले से ठीक हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि शूजित की इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल निभाएंगे लेकिन अपनी फिल्म अक्टूबर के प्रमोशन के वक्त शूजित ने इस अफवाहों पर विराम लगा दिया था। वहीं आपको यह भी बता दें कि उधम सिंह की बायोपिक पर काम करना उनका सपना है।

क्योंकि पिछले साल पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में शूजित ने कहा था कि वह पिछले 18-19 साल से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आजादी से पहले के वक्त पर आधारित होगी।

एक फौजी ने ट्रेन में की छात्रा के साथ छेड़छाड़

फौजी
छेड़छाड़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं देश में खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ताजाघटनाक्रम के अनुसार, एक ट्रेन में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि एक फॉर्मेसी की छात्रा 25 मई को पुणे से दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस  से जा रही थी। ट्रेन जैसे ही कोटा के आस-पास पहुंची तभी साथ में बैठे आर्मी में सूबेदार संजय कुमार ने छात्रा को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।

जब पहली बार संजय का हाथ पहली बार छात्र के पास गया तो उसको लगा उससे गलती से हुआ लेकिन मौका देखकर युवक ने बार-बार छात्रा को टच करना शुरू कर दिया, जिससे लड़की घबरा गयी।

छात्रा ने पास में बैठी हुई महिला से मदद मांगी, लेकिन उसने उसकी कोई मदद नहीं की, छात्रा ने जब युवक की शिकायत पुलिस से करनी चाही तो कोच में कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था।

छात्रा किसी तरह बाथरूम में पहुंची और परिवारवालों को फोन किया। छात्रा के परिवार को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

तमाम शिकायतें मिलने के बाद डेढ़ घंटे बाद छात्रा के पास पुलिस अधिकारी या कोई अन्य मदद नहीं पहुंची, लेकिन टीटी उसके पास पहुंचा। तब छात्रा ने टीटी को अपनी सारी बात बताई, जिसके बाद टीटी ने छात्रा को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया और आरोपी संजय को हिरासत में ले लिया।

आइये आज जानते हैं पाइनेपल के फायदे

Pineapple
benefit of Pineapple

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाइनेपल सुनहरे रंग का दिखने वाला एक बहुत ही स्वादिष्ट सा फल है।परंतु क्या आप इस बात से परिचित है कि सुनहरे रंग का यह फल आपके सेहत के लिए भी सुनहरा है।

जी हाँ, पाइनेपल में ना केवल खट्टे-मीठे स्वाद का खजाना समाया हुआ अपितु साथ ही में यह स्वास्थ्य लाभ के लिए गुणों का भी भण्डार है।

यह फल एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी, थायमिन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज के साथ-साथ फोलेट से भी भरपूर है।

अनानास या पाइनेपल ज्यूस का उपयोग बहुत आम है क्योंकि यह पूरे साल उपलब्ध होता है और स्वाद में भी बेजोड़ होता है, यह सिर्फ एक फल न होकर बहुत सारे फलों का मिश्रण होता है।

पाइनेपल में विटामिन A और विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं, इसके अलावा फायबर, पोटेशियम, फ़ॉस्फोरस और कैल्शियम भी इसमें काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं।

पाइनेपल में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में होते हैं और शरीर को साफ रखकर सेल्स क्षय को रोकते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स विभिन्न बीमारियों जैसे कि गठिया, ह्रदय संबंधी रोग और कई तरह के कैंसर से बचाते हैं।

पाइनेपल में बहुतायत में मैग्निशियम पाया जाता है। जिससे हड्डियों और टिशूज में ताकत आती है। एक कप पाइनेपल ज्यूस से आपको 73 % मैग्निशियम मिल जाता है और सिर्फ 27 % की और आवश्यकता बची रह जाती है।

दिल्ली: जिम में एक युवक को बदमाशों ने मारी 3 गोली, आरोपी फरार 

दिल्ली
बदमाशों ने मारी 3 गोली, आरोपी फरार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली:  बाजीतपुर गांव के एक जिम में कसरत कर रहे एक युवक को बदमाशों ने 3 गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी जिम से बाहर की और भागे और बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गए। गोली लगने से वो शख्स बुरी तरह घायल हो गया। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात बाहरी दिल्ली के बाजीतपुर गांव की है। जहां सुबह के सात बजे जिम के अंदर कम से कम 20 लोग कसरत कर रहे थे। उन सब के बीच 35 साल का शख्स मोनू भी शामिल था। तभी दो लड़के जिम में दाखिल हुए। दोनों लड़के के हाथ में बन्दूक थी।

दोनो आरोपी सीधे मोनू की तरफ आगे बढ़े और इससे पहले कि वहां के लोग कुछ समझ पाते, दोनों ने एक बाद एक गोलिया चलाई, जिस्मे से तीन गोलिया मोनू को लगी। मोनू को एक गोली उसके पेट में, एक पैर में और एक गोली छाती में लगी। और उसी वक़्त मोनू ज़मीन पर गिर पड़ा और बेहोस हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर आराम से बाहर आए और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस को फ़ोन पर घटना की सूचना दी गई। और उसी समय मोनू को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस हमले में मोनू के साथ जिम कर रहे कुछ दूसरे लड़कों को भी चोट लगी है। बताया जा रहा है उन्हें शीशे के टुकड़े लगे हैं।

पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात  के पीछे आपसी दुश्मनी है। पुलिस ने कहा जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में होगा।

भाजपा नेता ने कहा, “बदल दिया जाए AMU का नाम”

AMU
बदला जाए AMU का नाम,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की तस्‍वीर से हुए विवाद पर बीजेपी विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा है कि एएमयू का नाम ही बदल दिया जाना चाहिए।

उनका कहना है कि इससे एएमयू में चल रही राजनीति और जिन्‍ना विवाद ही खत्‍म हो जाएगा, उन्‍होंने आज कहा कि धर्म की आड़ में विशेष व्‍यक्ति के नाम पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राजनीति होती है।

बागपत में मौजूद बीजेपी विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  का नाम बदलकर महाराजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी रख दिया जाए, उनका कहना है कि वह इस मांग को लेकर यूपी विधानसभा के आगामी सत्र में अपना प्रस्‍ताव पेश करेंगे।

पिछले दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंदर लगी पाकिस्‍तान के संस्‍थापक मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की तस्‍वीर को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई थी, विभिन्‍न नेता इस मामले पर अलग-अलग राजनीतिक बयान दे रहे थे।

एएमयू में लगी मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की तस्‍वीर के कारण देश में राजनीतिक माहौल गरमाने के बाद कुछ संगठन तस्‍वीर हटाए जाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं मई में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा चिंता जताने के बाद जिन्‍ना की तस्‍वीर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हटाने की कवायद तेज कर दी गई।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्पष्ट कर दिया था कि जिन्ना को इतना महत्व देने का कोई मतलब नहीं है, इसके बाद विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की ओर से जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर प्रस्ताव लाने की कवायद शुरू की गई थी।

हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन कर सकते है आत्मसमर्पण 

हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन
हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन एक महिला के साथ दुष्कर्म और दूसरी को उसके साथ जबरन ओरल सेक्स के लिए मजबूर करने के मामले में शुक्रवार को मैनहट्टन पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है। कानून प्रवर्तन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

वहीं न्यूजपेपर ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, विंस्टीन के खिलाफ कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। विंस्टीन के गंभीर मामले सामने आने के बाद कई महिलाओं ने #me too कैंपेन के जरिए प्रभावशाली और पावरफुल लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने की बात को दुनिया के सामने रखा है।

गिरफ्तारी के पहले हार्वे विंस्टीन ने खुद से ज्यादा अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है। एक सूत्र ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “हार्वे स्टैंडर्ड लीगल प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इस दौरान वे अपने आत्मसुधार के प्रति ईमानदार हैं और परिवार, दोस्तों पर भरोसा कर रहे हैं।

सूत्र ने बताया कि विंस्टीन अभी भी हंसी-मजाक कर रहा है और उसे अपने परिवार को लेकर खासतौर से चिंता है। आरोपों की लंबी जांच के बाद मैनहट्टन में जांचकर्ता विंस्टीन (66) को शुक्रवार को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रहे हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स और न्यूयॉर्क डेली न्यूज ने बताया कि मामले में यह आरोप शामिल किया जाएगा कि विंस्टीन ने 2004 में ऑडिशन के दौरान लूसिया इवांस को मौखिक सेक्स करने के लिए मजबूर किया था। विंस्टीन ने ‘शेक्सपीयर इन लव, क्राउचिंग टाइगर,हिडन ड्रैगन’ और ‘शैल वी डांस’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

बता दें, हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे विंस्टीन पर 90 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एंजेलिना जोली से लेकर सलमा हायेक तक ने उन पर आरोप लगाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीटू नाम से एक कैंपेन भी चलाया गया, जिसके तहत हजारों महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई।

पड़ोसी नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता ने किया आत्महत्या

गैंगरेप
पड़ोसी नाबालिग से गैंगरेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश:  सख्त कानून होने के बावजूद भी लोगो की हैवानियत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में यूपी के बिजनौर में 14 साल की एक नाबालिक लड़की से उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप का अंजाम दिया। पीड़िता  नाबालिग ने घर लौटकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से जलने से पीड़िता की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग से बीते मंगलवार की रात पड़ोसी ताहिर ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की पड़ोसी ताहिर के घर कुछ सामान लेने गई थी। घर में सिर्फ अकेला ताहिर ही था। उसने अपने दो पड़ोसियों निसार और सरफराज को भी बुला लिया और नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी बहन वहां पहुंची तो तीनों आरोपी उसी वक़्त फरार हो गए।

इस घटना से पीड़ित नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल ड़ाल कर आग लगा लिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि उन लोगों ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला अधिकारियों के नज़र में बुधवार को आया। आखिरकार अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया.

बिजनौर के SP उमेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि किशोरी पड़ोस में कद्दूकस मांगने के लिए गई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर खुद को आग लगा ली। उन्होंने कहा कि लापरवाह हलका दारोगा के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी|

मुस्लिम लड़के को बचाने के लिए यह सिख पुलिसकर्मी भीड़ से भिड़ गया

पुलिसकर्मी
मुस्लिम लड़के को बचाने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोशल मीडिया पर एक सिख पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में भीड़ से घिरा पुलिसकर्मी गुस्से से भरे लोगों से एक मुस्लिम लड़के को बचाता दिखाई दे रहा है।

लोगों ने कहा कि अगर ये पुलिसकर्मी नहीं होता तो शायद लड़का भीड़ का शिकार बन जाता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तराखंड के नैनीताल का है। इस पुलिसकर्मी का नाम गगनदीप सिंह है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 मई को नैनीताल के एक मंदिर में लड़का-लड़की बैठे हुए थे। उन्हें साथ बैठा देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनसे पूछताछ करना शुरू कर दी, बातचीत में खुलासा हुआ कि लड़का मुस्लिम और लड़की हिंदू है।

लोगों को जैसे ही पता चला कि लड़का मुस्लिम है तो उन्होंने उसे घेरना शुरू कर दिया। इस बीच लड़की ने बचाव करने की कोशिश की तो लोगों ने उसे धक्का देकर साइड कर दिया।

लोगों की भीड़ बढ़ती गई और उन्होंने मुस्लिम लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी, इस बीच सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, गगनदीप ने मुस्लिम लड़के को ढूंढा और उसे अपने साथ ले जाने लगे।

भीड़ में मौजूद लोग पुलिस के आने पर भी रुके नहीं और वो मुस्लिम युवक को मारते रहे। युवक को बचाने के लिए गगनदीप ने उसे अपने पास खींच लिया, वे उसे लोगों की मार से बचाते रहे, उन्होंने युवक का सिर भी हाथ से छिपा लिया, ताकि वहां उसे लगे नहीं।

सूत्रों के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। पुलिस ने थाने पहुंचकर लड़की के माता-पिता को सूचना दी और पूरी घटना के बारे में बताया, इसके साथ ही पुलिस ने युवक-युवती को भी समझाया, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया।

रियलिटी शो KBC-10 जल्द ही, जानें रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस

KBC-10
रियलिटी शो KBC-10

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमिताभ बच्चन का गेम रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जल्द ही छोटे परदे पर वापसी करने जा रहा है। बिग बी इस बार शो का 10वां सीजन होस्ट करने वाले हैं। 10वें सीजन के इंट्रोडक्शन पार्ट की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी है।

अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा, सुबह के 4.45 बजे हैं। काम से अभी लौटा हूं। शुक्रवार सुबह 8 बजे KBC की रिकॉर्डिंग शुरू करूंगा। कौन बनेगा करोड़पति के 10वें सीजन के लिए 6 जून से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगा। अगस्त में शो लॉन्च होगा। केबीसी के 10वें सीजन में 30 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे।

वहीं रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की बात करें तो 6 जून से बिग बी हर रोज रात 8.30 बजे टीवी पर दर्शकों से एक सवाल करेंगे। गेम शो के लिए दर्शक खुद को इस सवाल का जवाब देकर रजिस्टर कर सकते हैं। सवाल का जवाब SMS, IVRS के अलावा सोनी LIV के जरिए दे सकते हैं। ये प्रोसेस 20 जून तक चलेगा। सबसे ज्यादा सही सवाल के जवाब देने वालों को ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा।

KBC-9 के लिए चैनल के साथ 200 करोड़ की डील साइन की थी। पिछले सीजन में कुल 75 एपिसोड थे ऐसे में पर एपिसोड अमिताभ की फीस 2.6 करोड़ रु. थी। इस बार वे हर एपिसोड की 3 करोड़ रु.फीस चार्ज करेंगे, हालांकि अभी तक इस बार टोटल कितने एपिसोड होंगे इसका खुलासा नहीं किया जा सका है।

कनाडा: भारतीय रेस्तरां में हुआ ब्लास्ट, धमाके में 15 घायल

कनाडा: भारतीय रेस्तरां
कनाडा: भारतीय रेस्तरां में ब्लास्ट, 15 घयाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कनाडा के मिसिसॉगा शहर में एक भारतीय रेस्तरां में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट मे 18 लोग घायल हो गए। ‘सीबीसी कनाडा’ के मुताबिक, दो संदिग्धों की खोज के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, जिन्होंने बॉम्बे भेल रेस्तरां में विस्फोट किया और विस्फोट के फौरन बाद फरार हो गए। धमाके के वक्त रेस्टोरेंट में ज्यादातर लोग डिनर कर रहे थे।

ओंटारियो के मिसिसौगा में गुरुवार की रात को स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे के करीब बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में धमाका हुआ। ओंटारियो शहर, टोरंटो के दक्षिण में स्थित है। अधिकारियों का कहना है विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर बम स्क्वॉयड को भेजा है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में और गंभीर रूप से घायलों लोगों को टोरंटो के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध दिखने में लंबा, चौड़ा कदकाठी का है और उसकी उम्र 20 से 28 साल के बीच है।  उसने डार्क ब्लू जींस के साथ सिर को ढंकने वाला जैकेट पहन रखा है। साथ ही उसके सिर पर बेसबॉल कैप है और उसने अपना चेहरे काले रंग के कपड़े से ढक रखा है।

भारतीय रेस्टोरेंट में हुए धमाके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार कनाडा में अपने काउंसल जनरल और उच्चायोग के लगातार संपर्क में है। पीड़ित लोगों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने इमरजेंसी नंबर- +1-647-668-4108 भी शेयर किया।