28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 604

निपाह वायरस के वजह से 3 फल और सब्जियां हो गयी बैन

सब्जियां
सब्जियां

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

निपाह वायरस भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है, निपाह वायरस से जहां अब तक 14 मौत हो चुकी हैं, वहीं, केरल से फलों और सब्जियों को भी बैन कर दिया गया है।

WHO का दावा है कि यह वायरस चमगादड़ की लार, यूरीन और मलमूत्र से फैलता है। खासकर उन फलों के जरिए जो चमगादड़ अक्सर पेड़ पर चखते हैं, विशेष रूप से यह ग्रेटर इंडियन फ्रूट बैट हैं जो दक्षिण एशिया में प्रचुर मात्रा में हैं, जिसमें निपाह वायरस होता है।

केरल के स्थानीय अखबारों के अनुसार, निपाह वायरस के खतरे को देखते हुए यूनाइटेड अरब एमिरेट्स और बेहरीन ने केरल से एक्सपोर्ट होने वाले फलों और सब्जियों को बैन कर दिया है।

दोनों देशों ने केंद्र सरकार को इस बाबत सूचना दी है, निपाह वायरस का खतरा बताते हुए जिन फलों को बैन किया गया उनमें केला, आम, अंगूर हैं, इसके अलावा खजूर के एक्सपोर्ट पर भी रोक है, इसके अलावा कई सब्जियां भी बैन कर दी गयी हैं।

निपाह वायरस से केरल में हुई मौत कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी दो बार पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस का अटैक हो चुका है, 2001 में सिलीगुड़ी में निपाह वायरस का खतरा मंडराया था। वहीं, 2007 में नादिया में निपाह वायरस का अटैक हुआ था। इस बार यह देश के दक्षिण राज्य में पहुंचा है।

आइये आज जानते हैं ब्रेड खाने के फायदे और नुकसान दोनों

ब्रेड खाने
ब्रेड खाने के फायदे और नुकसान दोनों

एब्पी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ब्रेड एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो आज के समय में हर घर में मिल जाता है, इसकी वजह है आज की हमारी आधुनिक जीवनशैली जिसकी वजह से हम आसानी से उपलब्ध चीजों को खाना पसंद करते हैं।

हमारी बढ़ती व्यस्तता, नई लाइफस्टाइल और भाग दौड़ भरी जिंदगी ने इसे हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बना दिया है, जिसकी वजह से आज गांव हो या शहर हर जगह ब्रेड का इस्तेमाल आम हो गया है।

आइये जानते हैं ब्रेड खाने के फायदे –

1. अपने नाश्ते में राई, होल ग्रेन, ब्राउन ब्रेड को शामिल करें। इससे ना केवल आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाएंगे।

2. व्हाइट ब्रेड की तुलना में राई ब्रेड में 100 फीसदी अनाज का इस्तेमाल होता है जिससे आपके शरीर के कार्बोहाइड्रेट की जरूरत पूरी होती है साथ ही यह आपके शरीर की कैलोरी को नियंत्रित करती है।

3. फ्लैक्सीड ब्रेड खाने से आपको भरपूर फाइबर मिलता है। यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर में मौजूद फैट को बर्न करके ऊर्जा में बदल देता है।

4. ओट्स ब्रेड खाने से काफी अच्छी मात्रा में ओमेगा-3, फैटी एसिड, फोलेट और पोटैशियम मिलता है। इससे आपका पेट भरा लगता है जिसकी वजह से आप ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं।

ब्रेड खाने के नुकसान –

1. भारत में जो ब्रेड बनाई जाती हैं उनमें ज्यादातर पोटैशियम ब्रोमेट या आयोडेट का प्रयोग किया जाता है, यह केमिकल इंसान की सेहत के लिए खतरनाक होते हैं।

2. ब्रेड बनाने में केमिकल का इस्तेमाल होता है और उसमें पानी भी मिलाया जता है, जिसकी वजह से यह चिपचिपी बन जाती है, इसे जब इंसान खाते हैं तो उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है जो पेट में बलगम बनाना शुरू कर देती है।

3. अगर आप रोजाना ब्रेड खाते हैं तो इसमें मौजूद नमक, कार्बोहाइड्रेट, रिफाइंड, चीनी और एडिड प्रिजर्वेटिव्स की वजह से आपका वजन बढ़ता है।

4. ब्रेड खाने से आपके शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। इसे खाने से आपका पेट जरूर भर जाता है लेकिन शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी बनी रहती है। जो आपकी सेहत के लिहाज से ठीक नही है।

5. खाद्य वस्तु में रिफाइंड की मौजूदगी आपके शरीर के लिए हानिकारक होती है। ब्रेड में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और ब्रोमाइन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

SC ने दिया आदेश तब किया गया ईस्‍टर्न पेरीफेरल एक्‍सप्रेस का उद्घाटन – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया तब जाकर ईस्‍टर्न पेरीफेरल एक्‍सप्रेस वे का उद्घाटन किया गया है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी के बागपत में आज पीएम मोदी ने ईस्‍टर्न पेरीफेरल एक्‍सप्रेस वे का उद्घाटन किया, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

उन्‍होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया तब जाकर ईस्‍टर्न पेरीफेरल एक्‍सप्रेस वे का उद्घाटन किया गया है, ऐसा आदेश देने के लिए उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्‍यवाद दिया।

गन्‍ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को गन्‍ने का बकाया पैसा तो रोड शो से नहीं मिलना है, बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के लोग जानते हैं कि किसानों का कितना पैसा गन्‍ने का बकाया है।

अखिलेश यादव ने कहा हम सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि बीजेपी कुछ भूल गई है, बीजेपी ने वादा किया था कि हर बच्‍चे को लैपटॉप देंगे, हमने 11 बच्‍चों को लैपटॉप देने का फैसला किया है, बच्‍चे खुश हैं।देश के पहले 14 लेन वाले एक्‍सप्रेस वे का उद्घाटन करने पीएम मोदी, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बागपत पहुंचे थे, वहां उन्‍होंने केंद्र सरकार और यूपी सरकार की उपजब्धियां भी गिनावईं।

योगी ने कहा उत्‍तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8.85 लाख गरीबों को आवास उपलब्‍ध कराने में सफल रहा है, स्‍वच्‍छ भारत अभियान के तहत एक वर्ष में 57 लाख से अधिक गरीबों को व्‍यक्तिगत शौचालय उपलब्‍ध कराने और सौभाग्‍य योजना के तहत 40 लाख से अधिक गरीबों को बिजली कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराने और केंद्र की सभी कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी प्राप्‍त हो रहा है।

पीएम मोदी ने किया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

पीएम मोदी
पीएम मोदी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पीएम मोदी ने आज देश के पहले स्मार्ट और हरित राजमार्ग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी हरियाणा के कुंडली पहुंचे, जहां उन्होंने डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी ने बागपत में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 4 साल में हमारी सरकार देश को सही दिशा में ले जाने में सफल रही, उन्होंने वहां मौजूद जनता से कहा कि मई की इस तपती गर्मी में आपका इतनी बड़ी संख्या में आना इस बात का गवाह है कि हमारी सरकार देश को सही रास्ते पर ले जा रही है।
पीएम ने कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने पर आपका ये प्रधानसेवक फिर आपके सामने नतमस्तक है, इतना स्नेह तब होता है। जब सेवक से उसका विधाता खुश हो।
पीएम ने कहा कि, आज बागपत, पश्चिम यूपी और दिल्ली-NCR वालों के लिए बहुत बड़ा दिन है। दो बहुत बड़ी सड़क परियोजनाओं का आज लोकार्पण किया गया है। आज जब इस नई सड़क पर चलने का अवसर मुझे मिला तो अनुभव किया कि 14 लेन का सफर दिल्ली-NCR के लोगों के जीवन को कितना सुगम बनाने वाला है।
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, हमारी सरकार ने प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के चारों ओर Expressway का एक घेरा बनाने का बीड़ा उठाया, ये दो चरणों में बनाया जा रहा है, इसमें से एक चरण यानि Eastern Peripheral Express way का भी थोड़ी देर पहले लोकार्पण किया गया है।
इस मौके पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे अगले साल मार्च तक, पूरा हो जाएगा और आप दिल्ली से मेरठ की दूरी महज 45 मिनट में पूरी कर सकेंगे।
वहीं ​तय समय से पहले हाईवे बनाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की, योगी आदित्यनाथ ने कहा, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को 500 दिनों के अंदर इस एक्सप्रेसवे का निर्माण करके नितिन गडकरी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जो एक नई कार्यसंस्कृति को जन्म दिया है।उसके लिए मैं उनका अभिनन्दन करता हूँ।

अभी चेक कर लें अपना पैन कार्ड, बंद तो नहीं हुआ!

पैन कार्ड
पैन कार्ड तो बंद नही हो गया है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेजों से एक है चाहे आयकर रिटर्न भरना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो, हर वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है।

यहां तक की सरकार ने शॉपिंग के लिए भी पैन कार्ड को अनिवार्य कर रखा है। पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो आपके फाइनेंशियल स्टेटस  को भी दिखाता है, लेकिन, खबर आ रही है कि पैन कार्ड बंद हो जाएगा।

दरअसल, फर्जी होने के शक में पिछले साल सरकार ने देश भर में 11.4 लाख पैन कार्ड बंद कर दिए थे। इस कार्रवाई के तहत उन लोगों के पैन कार्ड ब्‍लॉक किए गए हैं। जिन्‍होंने एक ही नाम पर दो पैन कार्ड बनवा रखे थे।

अगर आपके नाम पर भी दो कार्ड इश्यू हैं तो खुद इसमें से एक कार्ड को सरेंडर कर दें, क्योंकि दो पैन कार्ड बनवाना कानूनी तौर पर गलत है, और यदि आपने 31 जुलाई तक ऐसा नहीं किया तो आपका पैन कार्ड बंद कर दिया जाएगा।

31 जुलाई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख है। पैन कार्ड बंद होने पर पता भी नहीं चलता है। ऐसे में रिटर्न भरते वक्त आपको परेशानी हो सकती है। जरूरी है कि आप जान लें कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं।

मन की बात में बोले मोदी, “जितना हम खेलेंगे, उतना ही देश खेलेगा”

लॉकडाउन खोलने को लेकर नीति तैयार करें राज्य सरकारें -पीएम मोदी
लॉकडाउन खोलने को लेकर नीति तैयार करें राज्य सरकारें -पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी ने आज कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 44वें संस्करण में लोगों से संवाद के दौरान फिट इंडिया, पर्यावरण और योग पर बात करते हुए कहा कि भारत की 6 बेटियां 250 से भी ज़्यादा दिन ‘नाविका सागर परिक्रमा’ को INSV तारिणी में पूरी दुनिया की सैर कर 21 मई को भारत लौटीं हैं।

भारत की इन बेटियां ने विभिन्न महासागरों और कई समुद्रों में यात्रा करते हुए लगभग 22,000 nautical miles की दूरी तय की है। यह विश्व में अपने आप में एक पहली घटना थी।

पीएम ने कहा कि, 16 मई को महाराष्ट्र के चंद्रपुर के आश्रम-स्कूल के 5 आदिवासी छात्र मनीषा धुर्वे, प्रमेश आले, उमाकान्त मडवी, कविदास कातमोड़े, विकास सोयाम ने ‘मिशन शौर्य’ के तहत दुनिया की सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ाई की, इस उपलब्धि पर इन छात्रों और इनके स्कूल को बधाई देता हूँ।

उन्होंने कहा कि, जितना हम खेलेंगे, उतना ही देश खेलेगा, सोशल मीडिया पर लोग फिटनेस चैलेन्ज के विडियोज़ शेयर कर रहे हैं। उसमें एक-दूसरे को टैग कर उन्हें चैलेन्ज कर रहे हैं। फिट इंडिया के अभियान से आज हर कोई जुड़ रहा है।

पीएम ने कहा कि, विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को भारत आधिकारिक तौर पर World Environment Day Celebration को होस्ट करेगा, जलवायु परिवर्तन को घटाने की दिशा में विश्व में भारत के बढ़ते नेतृत्व को स्वीकृति मिल रही है। इस बार की थीम है Beat Plastic Pollution..

उन्होंने कहा कि, मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वे योग की अपनी विरासत को आगे बढ़ायें और एक स्वस्थ, खुशहाल और सद्भावपूर्ण राष्ट्र का निर्माण करें, आज 27 मई है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि है, मैं पंडित जी को प्रणाम करता हूं।

पीएम ने आडे कहा कि, अब से कुछ दिनों बाद लोग चांद की प्रतीक्षा करेंगे, और मैं आशा करता हूं कि ईद का त्योहार सद्भाव के बंधन को और मज़बूती प्रदान करेगा।

आइये आज जानते हैं चीकू खाने के फायदे

चीकू
चीकू खाने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है। भोजन के बाद यदि चीकू का सेवन किया जाए तो यह निश्चित रूप से लाभ प्रदान करता है।

चीकू के फल में 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत चर्बी और साढ़े पच्चीस प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है, इसमे विटामिन ए तथा विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है।

चीकू के फल में 14 प्रतिशत शर्करा भी होती है। इसमें फास्फोरस तथा लौह भी काफी मात्रा में होता है और क्षार का भी कुछ अंश होता है।

आइये जानते हैं चीकू खाने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में –

1. आंखों के लिए अच्छा
चीकू में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से बुढ़ापे में होने वाली आखों की समस्यों को भी दूर किया जा सकता है।

2. सोर्स ऑफ़ एनर्जी
चीकू में ग्लूकोज अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

3. कैंसर के ख़तरे से बचाता है
चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है, और इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो जो कैंसर से बचाता है।

4. हड्डियों के लिए गुणकारी
चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की अतिरिक्त मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है। कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होने की वजह से हड्डियों को बढ़ने और मजबूती देने में चीकू बहुत लाभ दायक होता है।

5. गर्भावस्था के दौरान लाभदायक
कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाए जाने की वजह से यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए चीकू बहुत फायदेमंद होता है।

6. दस्‍त से राहत
चीकू में एंटी- डाइरियल के गुण भी पाए जाते हैं। पानी में चीकू को उबाल कर बनाये गए काढ़े को पीने से दस्त से आराम मिलती है। यह बवासीर और पेचिश से भी राहत पहुंचता है।

गोवा: बॉयफ्रेंड के सामने लड़की से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

लड़की से गैंगरेप
लड़की से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र गोवा से एक महिला के साथ समुद्रतट पर गैंगरेप की दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीच पर 20 साल की लड़की से उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने तीन लोगों ने मिलकर रेप किया।

घटना गुरुवार रात को पणजी से 50 किमी दूर सरनाबतिम बीच पर हुई। आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटोज भी क्लिक की और उनसे पैसे की डिमांड करते हुए ब्लैकमेल की भी धमकी दी। पुलिस ने शनिवार सुबह इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। हालांकि, एक अब भी फरार है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। तीसरा शख्स भी इंदौर से ही है। आरोपी इंदौर से गोवा घूमने आए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्रेमी जोड़े को बीच पर रोका, उनके कपड़े उतरवा दिए, उनकी तस्वीरें खींची और रुपये मांगे।अधिकारी ने बताया कि बाद में तीन लोगों ने महिला से उसके प्रेमी के सामने ही बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक, महिला की उम्र 20 के आसपास है और वह गोवा की ही रहने वाली है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की और उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं करने को लेकर पीड़िता को धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। कोल्वा पुलिस थाने में शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 394 (लूट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हारने के बाद भी मुस्कुराते रहे शाहरुख, कहा, “अद्भुत है हमारी टीम”

शाहरुख़ खान
हार के बाद भी मुस्कुराते रहे शाहरुख़ खान, किया ये ट्वीट

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 रन के अंतर से हराते हुए फाइनल में पहुंचने से रोक दिया। बावजूद इसके सुपरस्टार शाहरुख खान खुश हैं और मुस्कुरा रहे हैं। उनका कहना है कि यह टीम अद्भुत है और इस टीम ने आईपीएल के दौरान कई गौरवशाली क्षणों से अपना मान बढ़ाया है।

शाहरुख ने अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “शायद ऐसा नहीं होना था। मुझे अपनी टिकट केंसल करनी होगी, लेकिन केकेआर ने अच्छा प्रदर्शन किया। आपने अपना मान बढ़ाया, आप सभी ने बहुत अच्छा किया। लव यू और हां मैं मुस्कुरा रहा हूं। ढेर सारे गौरवशाली क्षणों और मनोरंजन के लिए धन्यवाद। हमारी टीम अद्भुत है।”

बता दें, इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 174 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन ही बना सकी और 14 रनों से ये अहम मैच हारकर आईपीएल से बाहर हो गई।

आप को बता दें, इस मैच को देखने के लिए शारुख खान कल कोलकाता में मौजूद नहीं थे। उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई थी। हालांकि कई फिल्मो में रह चुकी हीरोइन जूही चावला पुरे मैच के दौरान KKR को चियररप कर रही थी। शाहरुख के फिल्मों की बात करें तो फिलहाल किंग खान अपनी अगली फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘पाकीजा’ की हीरोइन गीता कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा 

गीता कपूर
गीता कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कमाल अमरोही की फिल्म ‘पाकीजा’ में राजकुमार की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने वालीं गीता कपूर का शनिवार की सुबह निधन हो गया। सुबह करीब 9 बजे वृद्धाश्रम में उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने निधन की जानकारी देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। अशोक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिमें गीता का शव नजर आ रहा है।

अशोक ने अपने ट्वीट में लिखा- 57 वर्षीय गीता कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़ा हूं जिन्हें उनके बच्चे एक साल पहले एसआरवी अस्पताल में छोड़ कर चले गए थे। ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। हमने उनका ख्याल रखने का बहुत प्रयास किया लेकिन बेटे और बेटी के लिए उनका इंतजार उन्हें हर दिन कमजोर बनाता जा रहा था।

इतना ही नहीं अशोक ने कहा- पिछले एक साल से वह अपने बच्चों का इंतजर कर रही थीं, लेकिन कोई उनसे मिलने तक नहीं आया। पिछले शनिवार हमने उन्हें खुश करने के लिए एक ब्रेकफास्ट अरेंज किया था। वह ठीक थीं, लेकिन खुश नहीं थीं। वह बस अपने बच्चों को देखना चाहती थीं। और इसी आखिरी ख्वाहिश के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अशोक पंडित ने आगे लिखा, ‘उनके शव को विले पार्ले स्थित कूपर हॉस्पिटल में दो दिनों तक रखा जाएगा। उम्मीद है कि उनके बच्चे कम से कम इस वक्त आएंगे वरना हम उनका अंतिम संस्कार करेंगे। धन्यवाद आपका डॉ त्रिपाठी और मुंबई पुलिस।’

आप को बता दें,  एक साल पहले गीता कपूर उस समय चर्चा में आई थीं जब उनके बेटे राजा उन्हें अस्पताल की फर्श पर ही छोड़कर चले गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक उनका बेटा आए दिन गीता की पिटाई करता था। बता दें कि गीता कपूर ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।