प्रियंका को मिला श्रीदेवी एक्सलेंस अवॉर्ड
‘राउडी राठौर’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘गोल्ड’ में नजर आने वाली हैं तो वहीं इन दिनों ‘केसरिया’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। लेकिन वही 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राउडी राठौर 2’ का सीक्वल जल्द ही इसके मेकर्स लेकर आ रहे हैं।
इस फिल्म को लेकर सामने आई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। लेकिन अब इस फिल्म को इसके प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली से हरी झंडी मिलना बाकी है। एक बार भंसाली फिल्म की स्क्रिप्ट को मंजूर कर लें इसके बाद आगे का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल की कहानी पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म के को-प्रोड्यूसर शबीना खान ने दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी को पूरा कर लिया गया है। मैं बस उस पल का इतंजार कर रही हूं जब भंसाली इसकी स्क्रिप्ट को स्वीकार कर लें इसके बाद हम इस फिल्म को लेकर आगे बढ़ेंगे।”
रावड़ी राठौर 2’ को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन बात करें अक्षय के फिल्मी करियर की तो 50 साल की उम्र में भी उनके पास फिल्म प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। उनकी हालिया रिलीज ‘पैडमैन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद अब वो अपनी फिल्म ‘गोल्ड’ और ‘केसरी’ पर काम कर रहे हैं।
हम बातचीत के लिए तैयार हैं, बशर्ते पाकिस्तान आतंकवाद छोड़कर बातचीत के लिए तैयार हो – सुषमा स्वराज
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान के साथ बातचीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने दुनिया के देशों से भारत के संबंध बेहतर बनाए गये हैं।
उन्होंने कहा कि बीते 4 सालों में वैश्विव मंच पर भारत की विश्वसनीयता इतनी बढ़ी है कि जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। 4 साल मोदी सरकार’ कार्यक्रम के तहत अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के 192 सदस्य हैं इनमें से एक भारत भी है। अब तक भारत 186 देशों से संपर्क स्थापित कर चुका है, इन देशों की मंत्रीस्तीय की यात्राएं हुई हैं। यहां मंत्री स्तर की यात्रा हो चुकी है, बाकि 6 देशों से भी जल्द ही संपर्क स्थापित किया जाएगा।
90 हजार से ज्यादा भारतीय लोगों को विदेशों से सुरक्षित निकालकर भारत लाया गया है, हम सैकड़ों लोगों को जेलों से छुड़ा कर लाए हैं। कुछ की फांसी की सजा को खत्म कराया है तो कई की सजा को कम कराया गया है।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री वीके सिंह मौके पर जाकर रेस्क्यू करके भारतीयों को मुसीबतों से निकालने का काम करते हैं। ऐसा भारत में पहली बार ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया है।
पाकिस्तान के साथ बातचीत के सवाल पर सुषमा स्वराज ने कहा कि आतंकवाद के साथ बातचीत नहीं, भारत का यह शुरू से ही स्टेंड रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं है। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, बशर्ते पाकिस्तान आतंकवाद छोड़कर बातचीत के लिए तैयार हो।
IPL में CSK की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाईयां
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2018 की विनर बनी महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अनिल कपूर और रणवीर कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से बधाईयां मिल रही हैं।
CSK ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। इससे पहले टीम 2010 और 2011 में भी जीत का स्वाद चख चुकी है। चेन्नई ने इस बार धमाकेदार वापसी करते हुए, सातवीं वार फाइनल में पहुंच कर तीसरी बार ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट कर बधाई दी। अनिल कपूर ने ट्वीट किया, 7 बार फाइनलिस्ट और 3 बार विजेता। चैम्पियंस होने के नाते CSK सच में इस जीत की हकदार है। सीरीज का कितना रोमांचकारी अंत।
रणवीर सिंह ने लिखा, ”चेन-नई चेन-नई सु-पर किंग्स! पीली सेना ने फिर जीत का आनंद लिया. बधाई” अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ”ऐसा लगता है कि स्पोर्ट्स में यह साल चेन्नई का है. पहले इंडिया सुपर लीग में नम्मा चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब और अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स. CSK को बहुत-बहुत बधाई. शानदार जीत! चैम्पियंस।
बता दें, सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 178 रन बनाए। चेन्नई शेन वॉटसन के नाबाद 117 रनों की मदद से दो विकेट पर 181 रन बनाकर चैंपियन बनी।
अब कुमार विश्वास ने माँगी जेटली से माफ़ी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल ने माफी मांगी थी, जिसके बाद अब कुमार विश्वास ने भी माफी मांग ली है, और अरुण जेटली ने उनकी माफी स्वीकार भी कर ली है।
इसके साथ ही लंबे समय से चले आ रहे इस मामले का अंत भी हो गया है। कुछ दिन पहले ही विश्वास ने अरुण जेटली को एक पत्र लिखकर पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए खेद जताया था।
कुमार विश्वास ने अरुण जेटली को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर सिर्फ उनकी बात दोहराई थी, पत्र में विश्वास ने आरोप लगाया कि अब अरविंद केजरीवाल उनसे सम्पर्क नहीं में नहीं हैं और झूठ बोल कर खुद गायब हो गए हैं।
जेटली को लिखे पत्र में विश्वास ने केजरीवाल के लिए कहा, अरविंद आदतन झूठे हैं और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने सिर्फ अरविंद की बात दुहराई थी।
कुमार विश्वास के इस माफी मांगने पर अब सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कुमार विश्वास को वह ट्वीट और बयान याद दिलाए हैं। जो उन्होंने अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने पर दिए थे।
अब कुमार विश्वास ने माँगी जेटली से माफ़ी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बिहार: लखीसराय जिले के माणिकुपरा थाना क्षेत्र दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, सोमवार को पुलिस ने लखीसराय जिले में एक घर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए। शवों की पहचान पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। पुलिस इस तहकीकात में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले पंकज महतो के घर से परिवार के सभी पांच सदस्यों के शव बरामद किए। मृतकों में पंकज महतो (35), पत्नी अर्चना देवी (30), बेटी प्रियांशु (6), बेटे प्रिंस (4) और विक्की (2) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी सुदर्शन प्रसाद यादव ने बताया कि तीनों बच्चों का शव घर के कमरे पर पलंग पर पड़ा था।जबकि गले में फंदा लगा पंकज महतो का शव आंगन के किनारे और पत्नी अर्चना देवी का शव घर के ही आंगन में नाली के पास पड़ा मिला। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल ये हत्या है या आत्महत्या इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वैसे तो पहले आत्महत्या का मामला मानकर मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक पंकज यहां से बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है और दो दिन पहले ही वह घर लौटा था। परिवार में कोर्ई लड़ाई झगड़ा नहीं था।
पॉपुलर मॉडल ओल्या लॉन्जिल की ड्रग ओवरडोज से हुई मौत
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पार्टी के दौरान ड्रग ओवरडोज लेने से पॉपुलर मॉडल ओल्या लॉन्जिल की मौत हो गई है। इस मॉडल का शव एक इंडो-अमेरिकन डॉक्टर के अपार्टमेंट में मिला है। मॉडल की मौत की जानकारी पुलिस को खुद डॉक्टर ने ही दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवल पारिख नाम के डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनकी मॉडल ओल्या से मुलाकात देर रात एक स्पोर्ट्स बार में हुई। डॉक्टर ने कहा कि इस मॉडल ओल्या के साथ वह काफी देर तक साथ रहे, दोनों ने शराब भी पी और फिर दोनों उनके फ्लैट पर चले गए।
इस मामले की जांच में जुटी टीम को डॉक्टर नवल ने आगे बताया कि दोनों ने ड्रग्स की लत के चलते कुछ ड्रग्स लिए और फिर पूरी रात पार्टी की। हालांकि, जब डॉक्टर सुबह उठे और देखा की, ओल्या बिल्कुल बेजान पड़ी थी। लेकिन, उन्होंने सोते समय मॉडल ओल्या की खर्राटे भी सुना था। इस मामले को लेकर पुलिस टीम आगे की जांच कर रही है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने मॉडल की ड्रग ओवरडोज से हुई मौत का अंदेशा जताया है, हालांकि ओल्या के परिवारवालों और दोस्तों का मानना है कि ओल्या के साथ डॉक्टर ने जबरदस्ती की है। बता दें ओल्या पार्टीज की दीवानी थीं इसका अंदाजा उनके फेसबुक अकाउंट पर शेयर की गईं दोस्तों संग तस्वीरों से लगाया जा सकता है
छत्तीसगढ़ : 17 अगस्त से बांटे जाएंगे फ्री स्मार्ट फोन
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
छत्तीसगढ़ सरकार की स्काई योजना के तहत 17 अगस्त से प्रदेश की जनता को 50 लाख स्मार्ट फोन बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा, इस योजना का शुभारंभ पीएम मोदी अपने हांथों से कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना के जरिए राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले जनता को अपने पाले में लाने की कोशिश शुरू कर दी है, भले विधानसभा चुनाव में अभी समय हो लेकिन बीजेपी सरकार जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
इस योजना के तहत मोबाइल के साथ 6 माह तक प्रतिमाह 100 मिनट की फ्री कॉलिंग और 1 जीबी डेटा का का लाभ दिया जाएगा, सरकार की इस क्रांति संचार योजना का लाभ 50 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी ने मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा घोषित संचार क्रांति योजना स्काई के तहत राज्य में 50 लाख से अधिक लोगों को स्मार्ट फोन बांटने की तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य में इस समय मोबाइल फोन कनेक्टिविटी ग्रामीण क्षेत्रों में 29 प्रतिशत के आसपास है। इस योजना के जरिए राज्य के 13 हजार 900 गांवों को मोबाइल फोन की अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी।
पाकिस्तान में गैर-मुस्लिम वोटरों में 30% का हुआ इजाफा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनावों के बीच एक अध्ययन में दावा किया गया है कि पिछले पांच वर्षों में गैर-मुस्लिम वोटरों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
पाकिस्तान के मशहूर अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में 27.70 लाख गैर-मुस्लिम वोटर थे, इस लिहाज से पिछले पांच साल में यह संख्या बढ़कर अब 36.3 लाख हो गई है।
गैर-मुस्लिम वोटरों में सबसे बड़ा तबका हिंदू समुदाय का है, 2013 में हिंदुओं की अल्पसंख्यक समुदाय में हिस्सेदारी तकरीबन आधी थी, 2013 में हिंदू वोटरों की संख्या तकरीबन 14 लाख थी जोकि पांच वर्षों में बढ़कर 17.7 लाख हो गई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, अल्पसंख्यक वोटरों में संख्याबल के लिहाज से हिंदुओं के बाद दूसरे नंबर पर ईसाई वोटर हैं, इस स्टडी के अनुसार, ईसाई वोटरों की संख्या 16.4 लाख है, इस लिहाज से पिछले पांच वर्षों में गैर-मुस्लिम वोटरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी ईसाई समुदाय में हुई है।
पाकिस्तान में वर्तमान सरकार का कार्यकाल 31 मई को पूरा होगा और कार्यवाहक सरकार एक जून से और नई सरकार के गठन तक कामकाज संभालेगी, अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम को लेकर सत्तारूढ़ पीएमएल- एन और विपक्ष के बीच बने गतिरोध के बीच राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होंगे।
आजम खान ने लगाया बीजेपी पर मुस्लिम वोट खरीदने का आरोप
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
कैराना लोकसभा सीट पर आज हो रहे उपचुनाव पर यूपी के पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान ने बीजेपी पर निशाना साधा, दिल्ली से रामपुर जाते समय अमरोहा जिले के गजरौला में रुके आजम खान ने यह आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि इस वक्त हालत ये हैं कि कैराना में मुस्लिम वोट को खरीदने के लिए भी यहां से जैसे हमारी सूचना है, बड़ी रकम के पहुंचने की भी खबर है।
आजम खान ने गन्ना किसानों के बकाये पर भी बीजेपी को घेरते हुए किसान और गन्ना खरीद जैसे मुद्दों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया, सपा नेता आजम खान ने कहा कि उपचुनाव तो बहुत अच्छा है और जो मुद्दे थे खासतौर पर गन्ना बकाये का मुद्दा था, किसानों को अभी तक गन्ना बकाये का भुगतान नहीं हुआ है।
आजम खान ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि धोका देकर सरकार तो बनाई जा सकती है, लेकिन सरकार चलाई नहीं जा सकती है, आजम खान ने कहा कि सबसे खतरनाक बात यह है कि अगर मुस्लिम मोहल्ले में पुलिस का आतंक हो गया और लाठीचार्ज कर दिया गया तो मुसलमान फिर घर से बाहर नहीं निकलता।
आजम खान ने कहा मेरी बिलकुल सटीक सूचना है कि बीजेपी के बड़े नेताओं ने इस बात के इंतजाम किए है कि किसी भी तरह की हिंसा हो तो मुसलमानों के मोहल्ले में दहशत फैला दी जाए, उन्हें घरों से बाहर न निकलने दिया जाये।
आजम खान ने आगे कहा ऐसे समय चुनाव आयोग की भूमिका बहुत जरूरी हो जाती है, उन्हें चाहिए की ऐसी फोर्स वहां भेजे जिनका एक्ट इनपार्शल हो, लोकल फोर्सेज को हटाकर लोकल अधिकारिओं का रोल खत्म करें, फोर्स दूसरे जिलों या राज्यों से लेकर जाएं, ये चुनाव खुद चुनाव आयोग के लिए बहुत बड़ा इम्तिहान है।

















