28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 599

जनता ने दिया भाजपा को करारा जवाब -अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
बीजेपी ने जनता को ठगने का काम किया है,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में आरएलडी को मिली जीत पर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी जो खेल हमारे साथ खेलती थी, वहीं खेल अब हम उनके साथ खेल रहे हैं, उन्होंने व्यंग्य किया कि, ये कहा गया कि किसानों का कर्ज माफ होगा, पर हुआ क्या? बल्कि किसानों की जान चली गई, ये बहुत बड़ा धोखा है।

अखिलेश यादव ने इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वोटरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उन लोगों की हार है जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते हैं, बीजेपी ने जनता को ठगने का काम किया है, ठगने के कारण जनता ने बीजेपी को हरा दिया है।

28 मई को कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे, इन चुनावों के परिणाम आज घोषित किए, नतीजों में कैराना में बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह को राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

कैराना में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह को हरा दिया है, तबस्सुम हसन ने बीजेपी की मृगांका सिंह को करीब 55000 वोटों से हराया है।

73 पोलिंग बूथों में नकुड़ की 23, गंगोह की 45, थाना भवन की 1 और शामली की 4 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान हुआ है, कई जगहों पर मशीनों में खराबी की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद तमाम राजनीतिक दलों ने दोबारा मतदान कराए जाने की मांग की थी।

अफरीदी संयास के बाद आज फिर कप्तानी करते दिखेंगें

अफरीदी
अफरीदी संयास के बाद आज फिर कप्तानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईसीसी टी 20 वर्ल्डकप विजेता वेस्टइंडीज इंग्लैंड के लॉर्ड्स के लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले जाना वाला प्रदर्शनी मैच में आईसीसी विश्व एकादश के दिग्गजों से मुकाबला करेगी।

इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को आखिरकार विश्व एकादश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, उन्हें इंग्लैंड की सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है।

अफरीदी ने एक ट्वीट कर कहा, आईसीसी विश्व एकादश टीम की कमान संभालना बड़े सम्मान की बात है और वह भी इतने अच्छे कारण के लिए, मैं आश्वस्त हूं कि सभी खिलाड़ी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मोर्गन, अफरीदी, शोएब मलिक, थिसारा परेरा, राशिद खान, शाकिब अल-हसन, तमीम इकबाल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, ल्यूक रोंची, मिशेल मेक्लेघन जैसे खिलाड़ियों को पहले घोषित हुई टीम में शामिल किया गया था, लेकिन शाकिब ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया और ऐसे में उनके स्थान पर किशोर खिलाड़ी संदीप लामिचाने का नाम शामिल किया गया है।

पांड्या ने भी नाम वापस ले लिया और उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को विश्व एकादश में जगह मिली है, सैम बिलिंग्स को मोर्गन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी आदिल राशिद और सैम कुरान को भी देरी से 13 सदस्यीय विश्व एकादश में जगह मिली, यह टीम अब भी मजबूत है, क्योंकि कार्तिक, बिलिंग्स, मलिक, अफरीदी और परेरा बल्लेबाजी क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

अब Whatsapp को टक्कर देगा बाबाजी का Kimbho

बाबाजी का Kimbho
बाबाजी का Kimbho

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpracah.com

बीएसएनएल के साथ मिलकर सिम लॉन्च करनेके बाद योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने सोशल मीडिया मीडिया के सेक्टर में हलचली मचा दी है। हर जगह इसी की चर्चा हो रही है।

अब इसी क्रम में मैसेजिंग एप्प व्हाट्सऐप्प जैसी कंपनियों को बाजार में चुनौती पेश करने के लिए पतंजलि ने कल नया मैसेजिंग एप्प लॉन्च किया, जिसका नामा किम्भो है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, बाबा रामदेव ने कल अपनी कंपनी पतंजलि के बैनर तले नया मेसेजिंग ऐप किम्भो लॉन्च किया है। पतंजलि के प्रवक्ता तिजारावाला ने दावा किया है कि उनका यह मेसेजिंग ऐप व्हाट्सएप्प को कड़ी टक्कर देने वाला है।

पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारवाला ने ट्वीट किया कि, अब भारत बोलेगा, सिम कार्ड लॉन्च करने के बाद बाबा रामदेव ने किम्भो नामक नया मैसेजिंग एप्लीकेशन लॉन्च किया है। हमारा अपना स्वदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, गूगल प्लेस्टोर से सीधे इसे डाउनलोड करें।

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के साथ MoU पर साइन करने से कर दिया इनकार

सरकार बचाने के लिए इस तरह युवाओं को घेरे में लेगी 'मोदी टीम'
सरकार बचाने के लिए इस तरह युवाओं को घेरे में लेगी 'मोदी टीम'

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है, इसके पीछे की बड़ी वजह है कि ब्रिटेन ने भारतीयों को आसानी से वीजा मुहैया कराने से इनकार कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने जनवरी में इस एमओयू को आगे बढ़ाया था, लेकिन जब पीएम मोदी लंदन गए तो उन्होंने इस ओर कोई प्रगति नहीं होते देख इसपर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब थेरेसा भारत गई थीं तो उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच यह गैरकानूनी तरीके से रह रहे भारतीय अगर यूके से वापस लौटते हैं तो वीजा देने के प्रक्रिया को सरल किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि हम बेहतर वीजा सिस्टम चाहते हैं, अगर ये लोग चीन को यह मुहैया करा रहे हैं तो भारतीयों को यह मुहैया क्यों नहीं कराया जा सकता है, ब्रिटेन चीन को दो वर्ष काा मल्टिपल एंट्री वीजा मुहैया कराता है तो भारत को भी इस तरह की सुविधा दी जा सकती है।

मोहम्मद रफी का ‘घराना’ कैराना में ही था, यहीं से उन्होंने गायकी सीखी

Mohammed Raf
Mohammed Raf

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कैराना इन दिनों देश की राजनीति का अहम केंद्र बना हुआ है। यहां से आये दिन पलायन की खबरें आती रहती हैं, लेकिन कैराना शास्त्रीय संगीत की गायकी का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, लेकिन, अब यहां के संगीत घराने का भी पलायन हो चुका है।

उत्तर प्रदेश के शामली का यह कस्बा शास्त्रीय संगीत के उस्ताद अब्दुल करीब खान के ‘किराना घराने’  के लिए मशहूर रहा है, कैराना का यह वही घराना है। जहां से कभी मोहम्मद रफी ने गायकी सीखी थी।

शास्‍त्रीय संगीत के घराने के संस्‍थापक उस्ताद अब्दुल करीम खान और उनका परिवार समेत पूरा घराना यहां से बरसों पहले पलायन कर गया है, अब यह घराना पश्‍चिम बंगाल में रहता है।

यहां से पलायन तो हिंदू-मुस्‍लिम दोनों का हुआ है, लेकिन उसकी वजह धार्मिक तनाव कभी नहीं रहा, कैरानवीं कहते हैं कि गायक मन्ना-डे जब किसी काम से कैराना पहुंचे थे तो इसकी सीमा में घुसने से पहले सम्मान में उन्होंने अपने जूते उतारकर हाथ में रख लिए थे।

आज की स्थिति यह है कि इस कस्बा का न तो वो कद है और न ही सम्‍मान, अब बस यह राजनीति का एक मैदान बनकर रह गया है।

हिंदुस्‍तान के सभी घरानों में इस वक्‍त सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय किराना घराना ही है और इस दौर में सबसे ज्‍यादा शास्‍त्रीय गायक इसी परंपरा से जुड़े हैं। कैराना से ही किराना घराना शब्‍द की उत्‍पत्ति हुई है।

कहा जाता है कि मुगल शहंशाह जहांगीर के दौर में आई भीषण बाढ़ के कारण उनके दरबार के कई मशहूर संगीतकारों, गायकों के घर नष्‍ट हो गए थे। नतीजतन शहंशाह ने कैराना कस्‍बे में उन सबको बसाया।

पलायन के विवाद की शुरुआत जून 2016 में तब हुई थी जब यहां से बीजेपी सासंद हुकुम सिंह 346 हिंदू परिवारों की सूची सौंपते हुए यह आरोप लगाया कि कैराना को कश्मीर बनाने की कोशिश की जा रही है।

कैराना : BJP को टक्कर दे रहीं तबस्सुम हसन, राजनीति में हैं ‘मास्टर’

तबस्सुम हसन
BJP को टक्कर दे रहीं तबस्सुम हसन,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कैराना में लोकसभा उपचुनाव में रालोद प्रत्‍याशी तबस्सुम हसन मजबूत उम्मीदवार हैं। इन्हें राजनीति का अच्छा अनुभव है, राजनीति के मैदान में उन्हें मास्टर कहा जाता है।

कैराना की बहू कहलाने वाली तबस्सुम हसन की राजनीति की सबसे बड़ी परीक्षा इस बार है। यहां से उनकी चमक और बढ़ेगी या फिर एक लंबा विराम लगेगा यह तय होगा।

साल 2009 में कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं। उनके पति मुनव्वर हसन 1996 में यहां से सांसद थे और बाद में 2004 में वो बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर के सांसद बन गये थे।

तबस्सुम के बेटे नाहिद हसन कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इस क्षेत्र की तीन बड़ी पार्टियों कांग्रेस, बीएसपी और एसपी से इस परिवार के रिश्ते तीन पीढ़ी पुराने हैं।

2009 में मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम हसन बसपा के टिकट पर कैराना लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं, 2014 में लोकसभा सदस्य बनने के बाद जब हुकुम सिंह ने कैराना विधानसभा सीट खाली की तो ये सीट एक बार फिर हसन परिवार के पास आ गई।

उस वक्त मुनव्वर हसन और तबस्सुम हसन के बेटे नाहिद हसन ने सपा के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने मृगांका सिंह को हराकर यहां जीत दर्ज की थी।

तबस्सुम हसन सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़ी हुई हैं। शिक्षा के मामले में तबस्सुम हसन बेशक बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी न हों, लेकिन उन्हें राजनीति का लंबा और अच्छा अनुभव है। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।

आइये आज जानते हैं स्मोकिंग के कारण होने वाले नुकसान

स्मोकिंग नुकसान
स्मोकिंग के कारण होने वाले नुकसान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कई सारी मेडिकल रिसर्च ने साबित कर दिया हैं की धुम्रपान यानि की स्मोकिंग करने से सेहत को कई प्रकार के नुकसान होते हैं, धुम्रपान करने से सबसे ज्यादा नुकसान आपके फेफड़ो को होता हैं, इससे आपको कैंसर भी हो सकता हैं।

लेकिन बीड़ी-सिगरेट पीने से न सिर्फ फेफड़ो को ही हानि होती हैं, बल्कि इससे पुरे शरीर पर बुरा असर पड़ता हैं। आइये  स्मोकिंग से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं –

स्मोकिंग करने से सेहत को होने वाले नुकसान :-

1. जो लोग बीड़ी-सिगरेट पीते हैं, उन्हें आम लोगो के मुकाबले 2 लीटर ज्यादा पानी पीना चाहिए, क्योंकि स्मोकिंग करने से शरीर के अन्दर का पानी बहुत जल्दी सूख जाता हैं, ऐसे में धुम्रपान करने वाले लोग आसानी से डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

2. बीड़ी सिगरेट में निकोटिन पाया जाता हैं, जिससे आँखों को नुकसान होता हैं, यहीं नहीं जो लोग धुम्रपान नहीं करते हैं और वह स्मोकिंग करने वाले लोगो से बात करे रहे हो तो उनको भी उतना ही ज्यादा ख़तरा रहता हैं, जो लोग लम्बे समय तक स्मोकिंग के धुएं में रहते हैं, उनकी आँखों की नमी ख़त्म हो जाती हैं, जिससे आँखों में खुजली होने लगती हैं और उन्हें धुंधला दिखाई देने लगता हैं।

3. स्मोकिंग करने से आपके बाल और भी तेज़ी के साथ झड़ने लगते हैं, एक रिसर्च से पता चला हैं की जो पुरुष ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, वह स्मोकिंग न करने वाले पुरुषो की तुलना में बहुत जल्दी गंजे हो जाते हैं।

4. स्मोकिंग करने का साइड-इफ़ेक्ट एम्बलायोपिया और ऑप्टिक न्यूरोपैथी भी हैं, धुम्रपान के जरिये तम्बाकू में पाया जाने वाला निकोटिन, रेटिना और ऑप्टिक नर्व के सेल्स पर बहुत ज्यादा बुरा असर डालता हैं।

5. स्मोकिंग करने से पेट और आँतों पर बुरा असर पड़ता हैं, बीड़ी-सिगरेट में पाया जाने वाला ज़हर पेट की अंदरूनी परत को डैमेज कर देता हैं और पाचन के लिए जिम्मेवार एंजाइम को सही तरह से काम करने से रोकता हैं।

6. स्मोकिंग करने का नुकसान यह हैं की इससे डीएनए में खराबी आ जाती है, जब जब आप बीड़ी-सिगरेट पीते हैं तब तब आपके खून में एक तार जैसा तत्व बन जाता हैं जो डीएनए को डैमेज कर देता हैं।

केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के घर पर छापा डालने पर  केंद्र सरकार पर निशाना साधा

Minister Satyendra Jain
Minister Satyendra Jain

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग में विशेषज्ञों की तैनाती में अनियमितता से जुड़े एक मामले में मंत्री सत्येन्द्र जैन के आवास पर आज सीबीआई ने छापेमारी की, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

आप संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘आखिरकार प्रधानमंत्री मोदी क्या चाहते है, कल सत्येंद्र ने प्राइवेट अस्पतालों की मुनाफ़ाख़ोरी के ख़िलाफ़ नीति का ऐलान किया, आज मोदी सरकार ने सीबीआई की रेड करा दी।’

केजरीवाल ने कहा कि निजी अस्पतालों की मनमानी को रोकने के लिये जैन द्वारा घोषित सख्त नीति को बीजेपी ख़ारिज करवाना चाहती है, उन्होंने कहा, ‘ये नीति क्रांतिकारी है, हम सीबीआई से डरने वाले नहीं. नीति जारी रहेगी, चाहे कितनी भी रेड करा लें।’

इससे पहले आप की प्रवक्ता अतिशी मरलीना ने कहा कि, दिल्ली में निजी अस्पतालों की मनमानी को रोकने के लिए जैन द्वारा दो दिन पहले ही सख्त नीति घोषित किए जाने के बाद सीबीआई ने आज को छापेमारी की।

उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की सख्ती से निजी अस्पतालों में सक्रिय माफिया तंत्र को नुकसान होता है, उन्होंने कहा, हमारा बीजेपी से सीधा सा सवाल है कि वह बताए कि उनके नेताओं के दिल्ली में कितने निजी अस्पताल चल रहे हैं ? निजी अस्पतालों की मनमानियों को रोकने पर और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सुधार होने पर बीजेपी नेता क्यों परेशान हो रहे हैं?

दिशा पटानी को मिली एक और बड़े बजट की फिल्म 

दिशा पटानी
एक और बड़े बजट की फिल्म

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इस साल रिलीज हुए टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म ‘बागी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। दिशा की इस फिल्म के बाद तो जैसे उनके किस्मत के दरवाजे ही खुल गए है। हाल ही में दिशा को सलमान खान की नई फिल्म ‘भारत’ के लिए फाइनल किया गया है।

वहीं बॉलीवुड की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा को इस फिल्म के अलावा एक और बड़े बजट की फिल्म मिल चुकी है। दिशा को ऋतिक रोशन के अपोजिट एक फिल्म के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन करेंगे। इस फिल्म के नर्माता साजिद नाडियाडवाला होंगे।

सूत्रों के अनुसार, कि रोहित धवन पिछले कुछ समय से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है। ऋतिक इस फिल्म में काम कर रहे है और वह इस फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश में थे। इसके लिए उन्होंने दिशा पाटनी को अप्रोच किया। अभी तक आधिकारिक सुचना नहीं आई है।

लेकिन अभी इस फिल्म को लेकर बात हो रही है वही दिशा इस फिल्म के लिए हामी भर चुकी है। अगले महीने तक सब कुछ फाइनल हो जाएगा। इस फिल्म को लेकर अधिकारिक घोषणा जून या फिर जुलाई के महीने में की जाएगी।

खैर अगर इस खबर में सच्चाई है तो ऋतिक और दिशा को एक साथ पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसम्बर महीने से शुरु हो जाएगी।

बार डांसर को अगवा कर पी.जी मे किया गैंगरेप

गैंगरेप
कर पी.जी मे किया गैंगरेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली: वसंतकुंज साउथ इलाके में क्लब डांसर को किडनेप कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित के विरोध करने पर एक आरोपी ने उसके पेट पर लात भी मारी थी। वारदात 27 मई देर रात की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने कहा कि वह पानीपत की रहने वाली है। चार महीने से गुड़गांव में छोटी बहन के घर रह रही है। गुड़गांव के एक मॉल में क्लब डांसर है। 27 मई की देर रात 1 बजे काम खत्म कर घर जाने के लिए वह मॉल के बाहर ऑटो का इंतजार कर रही थी। एक कार चालक ने  उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया।

पीड़िता ने मना कर दिया और थोड़ा आगे बढ़ गई। कार में पांच लोग थे। उसमे से एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच एक पुलिस वैन दिखाई दी, तो देख कर कार सवार युवक आगे चले गए। लेकिन पुलिस वैन जाते ही एक युवक ने पीड़िता को जबरदस्ती कार में खींच लिया। पीड़िता पुलिस को कॉल करने लगी, तो उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका मुंह दबा दिया।

आरोपी पीड़िता को घिटोरनी इलाके के एक पीजी में ले गए। वहां बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। मौका देखकर पीड़िता ने पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो एक युवक ने उसके पेट पर लात मार दी। इसके बाद चार युवक वहां से भाग निकले। एक युवक नशे में धुत होकर वहीं पड़ा रहा। पीड़िता किसी तरह से वहां से निकली और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत पड़े आरोपी को पीजी से दबोच लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपी भी पकड़ लिए गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से आरोपी पकड़े तो गए, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया।