29 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 58

हम विरोधी हो सकते हैं, दुश्मन नहीं, बाइडेन की ट्रम्प से अपील

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

अमेरिका में डेमोक्रेट जो बाइडेन का राष्ट्रपति बनना काफी हद तक तय हो चुका है. बाइडेन 4 बड़े राज्यों पेन्सिलवेनिया, एरिजोना, जार्जिया और नेवादा में लीड लिए हुए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नॉर्थ कैरोलिना और अलास्का में बढ़त बनाए हुए हैं. बाइडेन को अब तक 253 और ट्रम्प को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं. राष्ट्रपति बनने के लिए 270 का आंकड़ा चाहिए. शनिवार को बाइडेन लोगों के सामने आए. उन्होंने सियासी पारा ठंडा करने की कोशिश की. ट्रम्प का नाम लिए बिना उनसे अपील की कि गुस्सा थूकिए, हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं. हम सब अमेरिकी हैं.

– समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील
समर्थकों से कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि डेमोक्रेट्स चुनाव जीतने जा रहे हैं. अमेरिकी जनता ने हमें सरकार चलाने का जनादेश दिया है. देश चाहता है कि वो फिर एकजुट होकर आगे बढ़े. आप धैर्य रखें. आज हम वही साबित कर रहे हैं जो 244 साल पहले (1776 में) किया था. और वो यह कि लोकतंत्र कामयाब और कारगर है. आपका हर वोट गिना जाएगा. बाइडेन ने समर्थकों से शांति बरतने की अपील भी की.

FBI ने बढ़ाई बाइडेन की सुरक्षा
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (FBI) के अफसरों ने देर रात बाइडेन से बातचीत की. इस दौरान उनके सलाहकार भी मौजूद थे. अब बाइडेन और उनके परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है. व्हाइट हाउस और डेलावेयर में बाइडेन के घर के बाहर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के एजेंट्स मौजूद हैं. नेशनल गार्ड्स की एक टीम भी बाइडेन की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए हैं. माना जा रहा है कि बाइडेन के बाद कमला हैरिस और उनके दो सलाहकारों जैक सुलिवान और स्टीव रिचेटी की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी.

लॉकडाउन की अवधि में हुआ तीन पत्ती खेलने वालों की तादाद में अच्छा ख़ासा इजाफा

लॉकडाउन की अवधि में इंटरनेट के यूज़ में 5 गुना की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान ऑनलाइन गेम खेलने वालों की तादाद में भी अच्छा ख़ासा इजाफा हुआ |

कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन की अवधि में भारत में ऑनलाइन तीन पत्ती रियल कैश गेम लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय हासिल करता जा रहा है। अभी देश में कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां और सिनेमाघर बंद हैं। लोग घर ही किसी किसी माध्यम से अपना समय बिता रहे हैं। इसी को देखते हुए इंटरनेट पर तीन पत्ती का गेम लोगों के लिए समय बिताने का अच्छा विकल्प बनता जा रहा है। तीन पत्ती का खेल guide2gambling.in/casino-games/teen-patti/ के माध्यम से चाहे तो आप घर बैठे पैसा भी कमा सकते हैं। जिसके चलते लोगों में इस गेम का अच्छा खासा क्रेज बना हुआ है।

तीन पत्ती गेम के वेबसाइटों पर ढेर सारे ऑप्शन्स अवेलेबल हैं। उनमें से सभी गेमिंग वेबसाइट पर आपको अच्छा एक्सपेरिएंस मिले ये जरूरी नहीं है।

इसलिए ऑनलाइन गेम खेलने से पहले ये अवश्य सुनिश्चित करें कि जिस वेबसाइट या एप्प के माध्यम से आप गेम खेल रहे हैं वो सुरक्षित है। जिसमें आपके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड ना हो। इसके लिए  इंटरनेट पर g2g or 7 Jackpot  वेबसाइट आपके लिए परफेक्ट है तब भी आप शुरुआत कम से कम धनराशि के साथ करें। यदि आपको जीतने पर कैश लेनदेन की सुरक्षा और सुरक्षा के साथ आपको सुखद गेमिंग एक्सपेरिएंस मिलता है तो आप उस वेबसाइट के साथ कंटीन्यू करें।

ऑनलाइन तीन पत्ती रियल कैश गेम खेलने के लिए सबसे पहले आपको गेमिंग वेबसाइट पर अपना एकाउंट क्रिएट करना होता है।

एकाउंट क्रिएट करते समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप नाम, ईमेल और फोन नंबर जैसी इन्फॉर्मेशन सही डालें। सबमिट करने से पहले सुनिश्चित करें की आपकी सभी इन्फॉर्मेशन आपके आधार कार्ड से मैच कर रही हो क्योंकि एक बार जीतने के बाद आपको अपनी आईडी की एक कॉपी भेजनी होगी।

उचित कैश लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए आपकी इन्फॉर्मेशन आवश्यक हैं और आप नहीं चाहेंगे कि आपका पैसा गलत हाथों में जाए। हमेशा ध्यान रखे कि ऑनलाइन बनाये गए सोस्टों के साथ कभी भी अपनी यूजर आईडी या पासवर्ड शेयर ना करें।

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में बिडेन नए कीर्तिमान के साथ जीत की ओर, ट्रम्प की हार निश्चित

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती जारी है. राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन मैदान में हैं. बिडेन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं. 538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है. फिलहाल, बिडेन के हिस्से 264 इलेक्टोरल वोट्स, जबकि ट्रंप के पास सिर्फ 214 वोट्स हैं. बिडेन बहुमत के आंकड़े (270) से सिर्फ 6 वोट्स दूर हैं.

हालांकि, अभी कई प्रमुख राज्यों में नतीजे आने बाकी हैं. वहीं, ट्रंप ने वोटों की गिनती पर सवाल उठाया है. इसके लिए ट्रंप सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए. पिछली रात मैं मजबूती के साथ लीड कर रहा था. कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया. वहीं, बिडेन ने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि जीत हमारी ही होगी. मगर ये सिर्फ हमारी अकेले की जीत नहीं होगी.

यह जीत अमेरिकी लोगों की होगी, हमारे लोकतंत्र की होगी, अमेरिका की होगी. दूसरी तरफ, ट्रंप के चुनावी अभियान ने पेंसिल्वेनिया, मिशीगन और जॉर्जिया सरकार पर मुकदमा दायर किया है. इन राज्यों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन से पीछे रह गए हैं.

बिहार में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, अंतिम चरण का मतदान 7 को

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सात नवंबर को मतदान होंगे. आज गुरुवार को 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इस चरण में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार यहां मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने की रैलियां
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे. दोनों ने राज्य में दो-दो रैलियों को संबोधित किया था. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य प्रमुख नेता लगातार चुनावी सभाओं के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में
चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें गायघाट में सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं बहादुरगंज, जोकिहाट, त्रिवेणीगंज व ढाका में 9-9 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं.

इन 15 जिलों में होना है मतदान
सात नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में मतदान होंगे.

मध्य प्रदेश : खुले बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

 

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है. बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है. बोरवेल में गिरे बच्चे की अंदर से रोने की आवाज आ रही है.

बताया जा रहा है कि पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सेतपुरा में एक 3 साल का बच्चा खेल रहा था. तभी पास स्थित एक खुले बोरवेल में गिर गया. बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है, सेना मौके पर पहुंच गई है. निवाड़ी जिले अतिरिक्त एसपी ने बताया कि बचाव कार्य जारी है. बोरवेल के अंदर से बच्चे की आवाज सुनाई दे रही है.

अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज

 

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

अलिबाग के एक आर्किटैक्ट और उसकी मां द्वारा आत्महत्या किए जाने के 2018 के मामले में मुंबई और अलिबाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट गुरुवार को करीब 3 बजे सुनवाई होगी. विधि विशेषज्ञों की जिस प्रकार राय सामने आ रही है, उससे ऐसा प्रतित होता है कि इस मामले में पुलिस का कानूनी पक्ष काफी कमजोर होने के कारण अर्नब गोस्वामी को जमानत मिलना तय है.

ज्ञात हो कि, गोस्वामी को बुधवार सुबह गिरफ्तार करने के बाद देर शाम अलीबाग की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने छह घंटे की मैराथन सुनवाई के बाद 14 दिन यानी 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है.

18 नवंबर तक न्यायीक हिरासत में भेजे अर्नब सहित दो लोग
मामले में अर्नब के अलावा दो अन्य आरोपियों फिरोज मोहम्मद शेख और नितेश सारदा को भी 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने अलीबाग कोर्ट से गोस्वामी को 14 दिन की रिमांड पर सौंपने का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने कहा कि पुलिस हिरासत में पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. उनके वकील गौरव पारकर ने कहा कि ये हमारे लिए बड़ी जीत है. पहले ही दिन एमसीआर (मजिस्ट्रेट कस्टडी रिमांड) दिया गया। पुलिस रिमांड नामंजूर कर दी गई। हमने जमानत अर्जी दाखिल कर दी है. इस पर गुरुवार को बहस तीन बजे होगी.

अर्नब गोस्वामी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ़्तार, सवालों के घेरे में उद्धव सरकार

अमित द्विवेदी | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 

मुम्बई पुलिस ने बुधवार को सुबह ही रिपब्लिक टीवी के प्रधान सम्पादक अर्नब गोस्वामी को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे। ख़बर के मुताबिक़, पुलिस ने अर्नब के घर पर तलाशी भी ली।

अर्नब गोस्वामी और दो अन्य द्वारा कथित रूप से बकाया राशि न देने पर 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने के मामले की सीआईडी द्वारा पुनः जांच करने के आदेश दिए गए थे। कथित तौर पर अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। हालाँकि, रिपब्लिक टीवी ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।
रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, जिस मामले में मुम्बई पुलिस ने अर्नब को गिरफ़्तार किया है, उसकी क्लोज़र रिपोर्ट सब्मिट की जा चुकी है। पुलिस ने बंद मामले को फिर से खोलकर अर्नब को ज़बरन गिरफ़्तार किया है। यही नहीं पुलिस ने अर्नब को इतना भी वक़्त नहीं दिया कि वे अपने माँ-बाप को दवाई दे सकें। यहाँ तक कि रिपब्लिक के पत्रकारों को उनसे मिलने तक नहीं दिया गया।
सीआईडी जांच को लेकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था, ‘इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक की बेटी आज्ञा नाइक ने दावा किया था कि रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस ने बकाया राशि न दिए जाने के मामले की जांच नहीं की थी। इसलिए अन्वय और उनकी मां को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा।’
इमर्जेन्सी की याद दिलाती घटना -कंगना रनौत
इस मामले में महाराष्ट्र सरकार विरोध शुरू हो गया है। नेता से लेकर अभिनेता सभी ने एकजुट होकर राज्य सरकार के रवैए की आलोचना की है। कंगना रनौत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कितने लोगों का गला दबाएगी। अब राज्य के अन्याय के ख़िलाफ़ लोग और मुखर होंगे। वहीं देश के कई बड़े नेताओं ने इसे इमर्जेन्सी की संज्ञा दीं।

पाकिस्तानी अदालत का अजब फैसला, बचाने की बजाय अपहरणकर्ताओं को सौंपी 13 साल की ईसाई लड़की

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
पाकिस्तान की एक अदालत ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए 13 वर्षीय ईसाई लड़की को उसके 44 वर्षीय अपहरणकर्ता अली अजहर को उसकी कस्टडी सौंप दी. नाबालिग लड़की का 13 अक्तूबर को कराची की रेलवे कॉलोनी से उसके घर से अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर जबरन इस्लाम धर्म अपनाने और अपहरणकर्ता से शादी करने के लिए मजबूर किया गया था.

पाकिस्तान के पत्रकार बिलाल फारूकी ने ट्विटर पर अदालत के फैसले की पुष्टि की. अपने ट्वीट के साथ उन्होंने सिंध सरकार द्वारा जारी किया गया अगवा लड़की का जन्म प्रमाण पत्र अपलोड किया. इसमें उसकी उम्र 31 जुलाई, 2007 लिखी हुई है. इस बात के सबूत होने के बावजूद कि पीड़िता नाबालिग है, अदालत ने अपहरणकर्ता को निर्देश दिया कि वह लड़की को उसके द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्र के आधार पर साथ रखे.

 

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि सिंध प्रांतीय सभा ने 2014 में सिंध बाल विवाह निरोधक कानून बनाया था. ताकि बाल विवाह पर रोक लगाई जा सके और बालिग पुरुषों को तीन साल तक की सजा दी जा सके. आरोपी अली अजहर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं.

सिंध उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) को निर्देश दिया गया है कि उत्पीड़न को रोकने के लिए कोई भी गिरफ्तारी न की जाए और इसके बजाय विवाहित जोड़े को सुरक्षा प्रदान की जाए. अपने फैसले में, अदालत ने कहा कि नाबालिग लड़की ने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम आरजू फातिमा रखा है. अदालत ने कहा कि लड़की ने अली अजहर से अपनी ’स्वतंत्र इच्छा’ और बिना किसी डर या खौफ के खुद शादी की है. इससे पहले, अली अजहर ने एक नकली विवाह प्रमाणपत्र पेश किया था, जिसमें कहा गया था कि लड़की 18 साल की है और नाबालिग नहीं है.

प्रधानमंत्री ने की वियना में आतंकी हमले की निंदा, ‘हम पूरी ताकत से ऑस्ट्रिया के साथ है’

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना शहर के एक कैफे और रेस्तरां में आतंकी घटना मेंदो लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में एक हमलावर भी शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियना में हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘वियना में हुए नृशंस आतंकी हमलों से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है. इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है. मेरे संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.’

ऑस्टि्रया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने आतंकी घटना के कुछ घंटे के बाद कहा, हम राजधानी वियना में एक घृणित आतंकी हमले के शिकार हैं जो अभी भी जारी है. उन्होंने कहा, एक हमलावर को ढेर कर दिया गया है, लेकिन अभी कुछ हमलावर सक्रिय हैं. हमलावर आधुनिक हथियारों से लैस हैं. इससे पता चलता है कि वे कितनी तैयारी से आए हैं.

लोन मोरेटोरियम को आगे बढ़ाना अब संभव नहीं : आरबीआई

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि केंद्र सरकार एक योजना लेकर आई थी, जिसके तहत कोविड-19 के मद्देनजर छह महीने (मार्च से अगस्त) के मोरोटोरियम की अवधि के लिए कर्जदारों को चक्रवृद्धि और साधारण ब्याज के बीच का अंतर अनुग्रह राशि के तौर पर दिया जाएगा. यह अनुग्रह राशि कर्जदारों के ऋण खातों में जमा होंगी. इस योजना का लाभ एमएसएमई, शिक्षा, आवास, उपभोक्ता ड्यूरेबल्स, क्रेडिट कार्ड व ऑटोमोबाइल ऋण के अलावा पेशेवरों द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण, उपभोग ऋण भी शामिल हैं, जिनकी बकाया राशि दो करोड़ रुपये से अधिक नहीं है.

हलफनामे में कहा गया है कि यह योजना उन सभी कर्जदारों के लिए है जिन्होंने पूर्ण या आंशिक रूप से मोरोटोरियम का लाभ लिया हो या जिन्होंने उसका लाभ न भी उठाया हो. वित्त मंत्रालय ने गत 23 अक्तूबर को कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस योजना को मंजूरी दे दी है.

गजेंद्र शर्मा सहित अन्य द्वारा ऋण पर ब्याज पर ब्याज लगाने को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं के जवाब में आरबीआई ने कहा है कि 26 अक्तूबर को सभी वाणिज्यिक बैंकों (छोटे वित्त बैंकों, स्थानीय क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सहित), सभी प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंक, राज्य सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान और सभी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (आवास वित्त कंपनियों सहित) को सलाह दी गई है कि वे इस योजना के प्रावधानों का पालन करें और एक नियत समय के भीतर जरूरी कदम उठाए. हलफनामे में कहा गया है कि अनुग्रह राशि जमा करने का काम पांच नवंबर तक पूरा हो जाएगा. सुप्रीम कोर्ट तीन नवंबर को इस हलफनामे पर विचार करेगा.