31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 565

विजय माल्या ने कहा, खुद आकर दूंगा संपत्ति, जांच एजेंसियां वक्त, तारीख और जगह बताये

विजय माल्या
मनी लॉन्ड्रिंग, लोन डिफॉल्टर विजय माल्या खुद संपत्ति देने को तैयार हैं, उन्होंने जांच एजेंसियों से वक्त, तारीख और जगह पूछी है,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

मनी लॉन्ड्रिंग, लोन डिफॉल्टर विजय माल्या खुद संपत्ति देने को तैयार हैं, उन्होंने जांच एजेंसियों से वक्त, तारीख और जगह पूछी है, विजय माल्या ने कहा है कि वह खुद आकर जांच एजेंसियों को ब्रिटेन की संपत्ति दे देगें।

माल्या के मुताबिक, लंदन स्थित घर, ब्रिटेन का कंट्री रेजिडेंस उनके परिवार के नाम पर है, जिसे जांच एजेंसियां छू भी नहीं सकती है, माल्या ने भारत की जांच एजेंसियों पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है।

विजय माल्या ने कहा है कि ब्रिटेन में उनके नाम पर ज्यादा संपत्ति नहीं हैं, वह कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं और जांच एजेंसियों का सहयोग भी करने को तैयार हैं।

विजय माल्या के मुताबिक, एन्फोर्समेंट ऑफिसर उनकी ब्रिटिश संपत्ति जब्त करना चाहते हैं, लेकिन, उनके नाम पर ज्यादा कुछ नहीं हैं। विजय माल्या के मुताबिक, ब्रिटेन का ‘फैमिली लैविश रेजिडेंस’ उनके नाम पर नही हैं, ऐसे में अधिकारियों को वह घुसने की जरूरत नहीं है।

माल्या ने कहा कि, लग्जरी कंट्री रजिडेंस उनके बच्चों के नाम पर है, वहीं, लंदन का घर उनकी मां के नाम पर है, ऐसे में जांच एजेंसिया या एन्फोर्समेंट ऑफिसर उसे छू भी नहीं सकते।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत के दौरान विजय माल्या ने कहा कि ब्रिटेन में उनके नाम पर जो संपत्तियां हैं, वह खुद जांच एजेंसियों को सौंप देंगे, माल्या के मुताबिक, उन्होंने यूके कोर्ट में एक एफिडेविट में अपनी ब्रिटेन की संपत्ति का ब्योरा दिया है, जिसे फ्रीज करने के आदेश दिए गए हैं।

विजय माल्या ने कहा कि मेरे नाम पर सिर्फ कुछ कारें हैं, साथ ही ज्वैलरी के कुछ आइटम्स. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मैं वह सब देने को तैयार हूं, एन्फोर्समेंट ऑफिसर को तकलीफ उठाने की जरूरत नहीं है।

यूपी : डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मार कर हत्या

मुन्ना बजरंगी
उत्तर प्रदेश की बागपत जिले के जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ के अधिकारियों तक हड़कंप मच गया है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश की बागपत जिले के जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ के अधिकारियों तक हड़कंप मच गया है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद बागपत जेल के जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार जेलकर्मियों का सस्पेंड कर दिया गया है, उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में पेशी के लिए बजरंगी को झांसी से बागपत लाया गया था, बजरंगी पर हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे, जिला जेल में जब गिनती हुई, तब पता लगा कि बजरंगी की हत्या हो चुकी है।

रंगदारी से जुड़े एक केस के सिलसिले में मुन्ना की कोर्ट में पेशी होनी थी, मुन्ना बजरंगी की गिनती पूर्वांचल के कुख्यात अपराधियों में होती है, मुन्ना बजरंगी के परिजनों ने पहले ही आशंका जताई थी कि बागपत जेल में उनकी हत्या हो सकती है।

29 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने कहा था कि जेल में उनके पति की जान को खतरा है, सीमा सिंह ने अपने पति मुन्ना बजरंगी को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

सीमा सिंह ने कहा था, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  तक ये बात पहुंचाना चाहती हूं कि मेरे पति की जान को खतरा है, उन्हें उचित सुरक्षा दी जाए, उनके फर्जी एनकाउंटर की योजना बनाई जा रही है।

केरल : एक मुस्लिम बच्ची ने माथे पर बिंदी लगाई तो उसे मदरसे से निकाला

मदरसे से निकाला
एक मुस्लिम बच्ची ने माथे पर बिंदी लगाई तो उसे मदरसे से निकाला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तरी केरल के एक मदरसे से बच्ची को इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसने एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान माथे पर चंदन की बिंदी लगा ली थी। इस बारे में उस बच्ची के पिता ने एक फेसबुक पर पोस्ट लिखी और फिर वह वायरल हो गई।

एक मुस्लिम बच्ची ने माथे पर बिंदी लगाई तो उसे मदरसे स
एक मुस्लिम बच्ची ने माथे पर बिंदी लगाई तो उसे मदरसे से निकाला

गुरुवात की रात उमर मलयिल नाम के शख्स ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी कि, मेरी बेटी ने एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान माथे पर चंदन पोत्तु (चंदन के पेस्ट की बिंदी) लगाया था। इस कारण उसे मदरसे से निष्कासित कर दिया गया है।

उमर ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, पढ़ाई लिखाई के साथ साथ हिना सिंगिंग और एक्टिंग का भी शौक रखती है। पढ़ाई में वह स्कूल और मदरसे में हमेशा प्रथम आती है, मदरसा द्वारा लिए गए पब्लिक एग्जाम में उसने पांचवीं रैंक हासिल की, लेकिन अब उसे साल के बीच मदरसे से  निकाल दिया गया है।

अब हम क्या करें, हमें समझ नही आ रहा है। उमर ने मदरसा प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा, वैसे हम भाग्यशाली हैं, कि उन्होंने इसके लिए उसे और कड़ी सजा नहीं सुनाई गयी है।

उमर ने जैसे ही ये पोस्ट फेसबुक पर लिखी, वह वायरल हो गई, उन्हें समर्थन में बहुत सारे पोस्ट मिले, लेकिन कुछ यूजर ऐसे भी थे, जिन्होंने इसके लिए उनकी आलोचना भी की।

हालांकि खुद उमर मलयिल ने इस मामले में कोई भी सार्वजनिक बयान देने से मना कर दिया है। अपनी नई पोस्ट में उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, जिन लोगों को ये लगता है कि मछली जाल में फंस गई है, उन्हें इस पर जश्न मनाने की जरूरत नहीं है, ये एक ग्लोबल इश्यू नहीं है, मैं 100 फीसदी आस्तिक हूं, मैं अपने धर्म से प्यार करता हूं, इसके साथ ही मैं दूसरे धर्म का भी सम्मान करता हूं।

इस फल की वजह से निपाह वायरस फैल रहा था

निपाह वायरस
निपाह वायरस का खतरा अभी  टला नहीं है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

निपाह वायरस का खतरा अभी  टला नहीं है, वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि चमगादड़ से ही निपाह वायरस फैला था।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों के अनुसार, चमगादड़ के जरिए फलों में यह वायरस  फैलता है।जिस फल को ऐसे चमगादड़ खाते हैं, उनमें वायरस मिलता है।

मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, चमगादड़ की निपाह वायरस का मुख्य स्रोत थे, जिससे 17 लोगों की मौत हुई थी, ऐसे में उन फलों को खाने से बचना चाहिए, जिनसे निपाह वायरस का खतरा हो सकता है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने निपाह को एक उभरती बीमारी करार दिया था, WHO के अनुसार, निपाह वायरस चमगादड़ की एक नस्ल में पाया जाता है।

केरल से सबसे ज्यादा खजूर और आम का एक्सपोर्ट होता है, देश के अलावा विदेशों में भी यह फल एक्सपोर्ट किए जाते हैं, वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसे फलों की पहचान काफी मुश्किल होती है, वायरस के फलों में फैलने से यह कहना मुश्किल होता है कि किस फल को न खाया जाए. लेकिन, खजूर में यह सबसे ज्यादा हो सकता है।

केरल में फैले इस इंफेक्‍शन का मुख्य स्रोत फ्रूट बैट्स ही थे, इनके जरिए ही यह लोगों में फैला था, जिसकी वजह से 17 लोगों की मौत हुई थी, वैज्ञानिकों के मुताबिक, खजूर की खेती करने वाले लोग इस इंफेक्‍शन की चपेट में जल्‍दी आते हैं, 2004 में इस वायरस की वजह से बांग्लादेश में काफी लोग प्रभावित हुए थे।

MP में मेडिकल यूनिवर्सिटी क्यूआर कोड लगाकर अब देगीं डिग्री व मार्कशीट

मेडिकल यूनिवर्सिटी
मेडिकल यूनिवर्सिटी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मेडिकल और डेंटल कॉलेज के छात्रों की डिग्री में छेड़छाड़ होती है, इसलिए किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो, इसके लिये मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अपने छात्रों की डिग्री में क्यूआर कोड लगाने जा रहा है।

इसमें क्यूआर स्कैनर की सहायता से डिग्री की जांच ऑनलाइन की जा सकेगी, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ आरएस शर्मा ने बताया, क्यूआर कोड लगाने से डिग्री और मार्कशीट का वेरीफिकेशन आसानी और तेजी से मोबाइल एप के जरिये हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 90 प्रतिशत मेडिकल कॉलेज विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, क्यूआर कोड की व्यवस्था हेतु नियमानुसार निविदाएं जारी कर दी गई हैं और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्कशीट और डिग्री क्यूआर कोड के साथ जारी की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर लीक होने से विद्यार्थियों को बहुत परेशानी हुई थी, लेकिन हमारा विश्वविद्यालय प्रदेश में एक साल पहले से ही परीक्षा के आधे घंटे पहले ऑनलाइन पेपर जारी कर रहा है।

ऑनलाइन व्यवस्था में जितने विद्यार्थी परीक्षा में बैठने वाले होते हैं उतने ही प्रश्नपत्र छापे जाते हैं, उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में निर्णय लिया गया था कि विद्यार्थियों को क्यूआर कोड वाली डिग्री और मार्कशीट दी जाए।

भाजपा की सरकार का एक एजेंडा है- विकास, विकास, विकास – पीएम मोदी

पीएम मोदी
विकास, विकास, विकास - पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी आज राजस्थान के जयपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्‍थान हम पर स्‍नेह बरसाता है, राजस्‍थान में सम्‍मान-अपनापन मिलता है। राजस्‍थान तेज गति से काम कर रहा है।

पीएम ने कहा कि, मुझेे 2100 की योजनाओं का शिलान्यास करने का अवसर मिला। राजस्थान विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यहां लोगों की आंखों में चमक और विश्‍वास दिखता है।

पीएम मोदी ने कहा कि, राजस्‍थान दोगुनी ताकत से काम कर रहा है, भाजपा की सरकार का एक एजेंडा है- विकास, विकास, विकास, बुजुर्गों को तीर्थ योजना का लाभ मिल रहा है, मैं वीरों की धरती को नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि, रिफाइनरी को लेकर तेज गति से काम हो रहा है। कई वर्षों बाद फसल की बंपर पैदावार हुई है। सरकार ने एमएसपी बढ़ाकर 1950 रुपये कर दिया गया है और 5 करोड़ लोग गरीबी से मुक्‍त हुए हैं।

पीएम ने आगे कहा कि, 15 अगस्‍त तक राजस्‍थान की जनता तक लाभ पहुंचाया जाएगा, राजस्‍थान की 40 फीसदी आबादी को पीने का साफ पानी मिलेगा, देश के 100 शहरों मे स्‍मार्ट सिटी सुविधा उपलब्‍ध होगी, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सबकी भागीदारी से सरकार को सफलता मिलेगी।

डिजिटल बैंकिंग के चक्कर में परेशान ग्राहक, बढ़े ठगी के मामले

डिजिटल बैंकिंग
डिजिटल बैंकिंग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

डिजिटल बैंकिंग में बढ़ोतरी होने से फ्रॉड की घटनाऐं बढ़ गयी है। यह जानकारी बैंकों की तरफ से पार्लियामेंट पैनल को हाल ही में हुई बैठक में दी गई है। नवंबर 2016 में सरकार की तरफ से नोटबंदी किए जाने के बाद डिजीटल ट्रांजेक्शन में तेजी आई है।

बैंकों ने पैनल से कहा कि डिजिटल बैंकिंग में बढ़ोतरी से फाइनेंशियल फ्रॉड की घटनाएं बढ़ी हैं। बैंकों की तरफ से बताया गया कि साइबर हमलों की वजह से डिजिटल बैंकिंग में फ्रॉड की घटनाएं बढ़ी हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैंकों ने पैनल से यह भी कहा कि पिछले कुछ समय में संगठित गिरोह की तरफ से बैंकिंग सिस्टम पर हमले बढ़े हैं, बैंकों ने पैनल से बताया कि ज्यादातर फाइनेंशियल फ्रॉड बड़े ब्राउजर के जरिये सिस्टम के तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर किए जा रहे हैं।

बैंकों ने पैनल को बताया कि फ्रॉड की घटनाओं की संख्या बढ़ने के साथ ही फ्रॉड की रकम में भी इजाफा हुआ है, बैंकों ने कहा कि एफएसआर लेबल्ड साइबर अटैक भारतीय बैंकिंग सेक्टर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है।

बैंकों ने पैनल को यह भी जानकारी दी कि तकनीकी खामियों को दूर कर लिया गया है और अब एडवांस टेक्नालॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी वजह से फ्रॉड की कोशिश को आसानी से पकड़ा जा सकता है।

इंडिया में ऐसे होती है नए खिलाड़ियों की रैगिंग

india
इंडिया में ऐसे होती है नए खिलाड़ियों की रैगिंग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 3 जुलाई से ही शुरु हो चुकी है, पहले टी-20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दे दी थी, फिर वहीं दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया।

इसी के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो चुकी है, अब इन दोनों टीमों के बीच आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच कल खेला जायेगा।

बता दें कि जीत से पहले ही टीम इंडिया को एक झटका लगा था, टीम के खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे।

चोटिल वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में दीपक चाहर और क्रुणाल पांड्या को शामिल किया गया था, हालांकि, पहले दो टी-20 मैचों में इन दोनों ही खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया है, लेकिन तीसरे टी-20 मैच में इन्हें शायद यह मौका मिल सकता है।

जब टीम इंडिया में दीपक चाहर और क्रुणाल पांड्या की एंट्री हुई तो इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर रैगिंग की गई, इन दोनों खिलाड़ियों को कुर्सी पर खड़ा किया और स्पीच दिलवाई गई।

सबसे पहले दीपक चहर की को कुर्सी पर खड़ा किया गया और उनसे पूछा गया तुम कहां से हो और कैसा लग रहा है? दीपक चाहर ने जवाब दिया- मेरा नाम दीपक चाहर है, आगरा से हूं वैसे खेलता राजस्थान से हूं।

दीपक चाहर के बाद क्रुणाल पांड्या की बारी आई, क्रुणाल पांड्या के कुर्सी पर चढ़ते ही सभी खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगे, कुर्सी पर खड़े होकर क्रुणाल ने कहा- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, जिसके बाद पीछे से खिलाड़ी बोलते- पहले अपना नाम बताओ, जिसके बाद पांड्या ने कहा- मेरा नाम क्रुणाल पांड्या है, बड़ौदा गुजरात से हूं।

टीम इंडिया में नए खिलाड़ियों की रैगिंग का यह मामला नया नहीं है, कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की रैगिंग का शिकार हो चुके हैं।

CBSE अब नहीं कराएगा बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं

CBSE
मोदी सरकार ने नीट, यूजीसी नेट, जेईई मेन्‍स और सीमैट परीक्षा की व्‍यवस्‍था में बड़ा बदलाव कर दिया है, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस साल 2018 से नीट, यूजीसी नेट, जेईई मेन्‍स और सीमैट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोदी सरकार ने नीट, यूजीसी नेट, जेईई मेन्‍स और सीमैट परीक्षा की व्‍यवस्‍था में बड़ा बदलाव कर दिया है, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस साल 2018 से नीट, यूजीसी नेट, जेईई मेन्‍स और सीमैट परीक्षा कराएगा।

सभी परीक्षाएं कम्‍प्‍यूटर आधारित होंगी. परीक्षा के पैटर्न, भाषा और फीस में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन कम्‍प्यूटर से परीक्षा कराने से आसानी होगी, जेईई और नीट परीक्षा साल में दो बार होगी।

मंत्री ने कहा कि जिनके पास कम्‍प्यूटर नहीं है वह अगस्त से एग्जाम सेंटर में जाकर प्रैक्टिस कर सकता है, सरकार कम्प्यूटर पर प्रैक्टिस की व्यवस्था मुफ्त में कराएगी।

जावड़ेकर ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने काम करना शुरू कर दिया है, नीट, जेईई मेन्‍स, सीमैट, नेट  जो अब तक सीबीएसई कराता था वह अब यह एजेंसी कराएगी, इससे परीक्षा में पर्चा लीक होने की समस्‍या खत्‍म होगी।

जावड़ेकर ने बताया कि नेट की परीक्षा इस साल दिसम्बर में होगी, वहीं जेईई मेन्स अब दो बार होगी-जनवरी और अप्रैल में. नीट की परीक्षा फरवरी व मई में कराई जाएगी, छात्र प्रैक्टिस के लिए अपने नजदीकी केंद्रों में एक्जाम दे सकते हैं।

JIO GIGA FIBER को टक्कर देने के लिए BSNL लाया अपना नया प्लान

BSNL
BSNL

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रिलायंस जियो के जियो गीगा फाइबर के जवाब में भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है, कंपनी का दावा है कि नया प्लान यूजर्स के लिए अच्छा साबित होगा।

कंपनी की तरफ से ट्विटर पर 491 रुपये वाले प्लान की घोषणा की गई है, इस प्लान में यूजर को 30 दिन तक रोजाना 20 एमबीपीएस की स्पीड से 20 GB डाटा मिलेगा।

आपको बता दें कि JioGigaFiber की सर्विस 15 अगस्त से शुरू होने वाली है, बीएसएनएल के नए प्लान में यूजर को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है।

बीएसएनएल के एनके मेहता ने कहा कि बीएसएनएल का यूजर्स को हाई क्वालिटी वाली और किफायती सर्विस देने का प्लान है, बीएसएनएल का 491 रुपये वाला प्लान सभी कस्टमर सर्विस सेंटर, फ्रेंचाइजी और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

इसके अलावा कंपनी की तरफ से 777 और 1277 रुपये के नए एफटीटीएच प्लान भी लॉन्च किए गए हैं, 777 रुपये के प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड वाला 500 GB डाटा यूजर को दिया जाएगा, वहीं 1277 रुपये वाले प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड से 750 GB डाटा मिलेगा।