31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 564

ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारा है – बिजेपी विधायक

बिजेपी विधायक
ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारा है - बिजेपी विधायक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर विवाद भरा  बयान दिया है, विधायक ने कहा है कि कानून ने न्याय करने में देर कर दी थी, इसलिए ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा, उसको उसका फल भी भुगतना पड़ेगा, सृष्टि का संचालन करने वाला अपने हिसाब से सृष्टि चलाता है, वो जिसको दंड दिलवाना चाहता है, जिस तरीके से दिलवाना चाहता है, वह दंड दिलवाता है, बता दें कि 9 जुलाई को माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की यूपी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वहीं, बीते दिन पूर्व उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा रेप की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि अगर भगवान राम भी आ जाएं, तो इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा था कि हिंदुओं को बंगाल से जम्मू-कश्मीर के जैसे बाहर निकाल दिया जाएगा, बांग्लादेश के आतंकवादी पश्चिम बंगाल में घुस गए हैं और हिंदुओं का उत्पीड़न कर रहे हैं, सौभाग्य से हमारे पास मोदी जैसे नेता है और हम बंगाल से सभी विदेशी तत्वों को बाहर कर देंगे।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस रावण की भूमिका में है, ममता बनर्जी सूर्पणखा की भूमिका अदा कर रही हैं, लोग गलियों में मारे जा रहे हैं और वह सीएम होने के बावजूद इस संबंध में कुछ नहीं कर रही हैं, ऐसे नेता किसी भी लिहाज से अच्छे नहीं हैं, बंगाल में हिंदू असुरक्षित हैं।

लोगों के घर राशन पहुंचाने से रोक रही केंद्र सरकार – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली सरकार के अधिकारों को ले कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में हारने के बाद भाजपा के एलजी गुंडागर्दी से अफ़सरशाही पर नाजायज़ कब्जा कर बैठ गए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली देख ले कि किस बेशर्मी से भाजपा दिल्ली के ग़रीबों की “घर घर राशन” स्कीम रोक रही है, अगली बार वोट देने जाओ तो ये बात ध्यान रखें, उन्होंने कहा कि कभी सुना था कि कोई अफ़सर सरे आम कैबिनेट और मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करने से मना कर दे? इसलिए भाजपा “सर्विसेज़” अपने पास रखना चाहती है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे जनता के हक के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे, उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सीधे केंद्र की भाजपा सरकार और जनता के बीच है और वे जनता के हक के लिए हमेशा तन मन धन से लड़ते रहेंगे।

अपने अधिकारों की मांग को ले कर दिल्ली सरकार एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है, दिल्ली सरकार की इस याचिका पर सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारियों की तैनाती और तबादलों सहित सेवाओं को लेकर चल रहे गतिरोध पर अगले सप्ताह याचिका पर सुनवाई करेगा।

वडोदरा एक्सप्रेस से सुरक्षित निकाले गए 411 यात्री, मुंबई में चारों ओर पानी ही पानी

वडोदरा एक्सप्रेस
मुंबई के अधिकांश इलाके तालाब या झील बन गए हैं, नालासोपारा का ज्यादातर हिस्सा पानी में डूब गया है, यहां पानी में यात्रियों से भरी वडोदरा एक्सप्रेस भी फंस गई है,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई के अधिकांश इलाके तालाब या झील बन गए हैं, नालासोपारा का ज्यादातर हिस्सा पानी में डूब गया है, यहां पानी में यात्रियों से भरी वडोदरा एक्सप्रेस भी फंस गई है, पूरा ट्रैक पानी में डूबने के कारण नालासोपारा और विरार के बीच फंस गई, यात्रिंयों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली गई, एनडीआरएफ की टीम में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ट्रेन में फंसे 411 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है।

मुंबई में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, सोमवार की रात मुंबई के अधिकांश इलाकों में जोरदार बारिश हुई, भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेजों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है, जोगेश्वरी, अंधेरी, सांताक्रूज, दहीसर, बोरिवली, मलाड, कुर्ला, परेल, दादर, चेंबुर, किंग सर्किल, घाटकोपर, पोवाई, भांडुप समेत कई जगहों पर पानी जमा हो गया है।

सबसे ज्यादा बारिश नालासोपारा इलाके में दर्ज की गई है, यहां ट्रेन के ट्रैक पर 400 मिलीमीटर बारिश का पानी जमा हो गया है, बारिश के कारण इस टैक पर चलने वाली तमाम ट्रेन सेवाओं में रुकावट आई हैं, जिस वजह से मुंबई पहुंचने वाली तमाम ट्रेनें बाधित हुई हैं, यहां से मुंबई की तरफ जाने वाली वडोदरा एक्सप्रेस ट्रैक पर ही फंस गई है ।

ट्रेन में फंसे यात्रियों की मदद के लिए रेलवे प्रशासन ने कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ की मदद ली गई, ट्रेन में फंसे यात्रियों को नाश्ते के पैकेट भिजवाए गए, मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने ट्रेन से यात्रियों को निकालकर नाव की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 1 दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कई ट्रेनों के टाइम में बदलाव किया गया है और कुछ की दूरी कम की गई है, मुंबई से दूसरे राज्यों में जाने वाली 6 ट्रेनें के मार्ग में बदलाव किया गया है, वसाई-विरार सेक्टर में पश्चिमी रेलवे की सेवाएं रद्द कर दी गईं हैं।

थाईलैंड : गुफा से निकाला गया 11वां बच्चा, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

थाईलैंड
थाईलैंड की गुफा में फंसे 11 वें शख्स को

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

थाईलैंड की गुफा में फंसे 11 वें शख्स को आज सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, इसके साथ ही गुफा के अंदर फंसे 12 नन्हें फुटबॉलरों एवं उनके कोच को बचाने की मुहिम अब लगभग खत्म होने के कगार पर है, थाईलैंड में नौसेना के एक सूत्र और प्रांतीय अधिकारी ने एएफपी को यह जानकारी दी है।

उत्तरी थाईलैंड की एक बाढ़ग्रस्त गुफा में से चार और बच्चों को कल बाहर निकाल लिया गया था, गुफा में 12 बच्चे और उनके फुटबॉल कोच बीते दो सप्ताह से भी अधिक समय से फंसे हुए थे, जिनमें से अब तक 10 बच्चों को बचाया जा चुका था, अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी थी‌

थाम लौंग गुफा से रविवार को पहले सफल अभियान के दौरान चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जबकि बचाव अभियान के दूसरे दिन सोमवार को चार और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, अब कोच इकापोल चांटावोंग और चार बच्चे गुफा में बचे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, थाई नौसेना सील ने बच्चों को बचाने की पुष्टि की है, पब्लिक टेलीविजन ने चियांग रै शहर में एक अस्पताल के नजदीक हेलीकॉप्टरों के उतरने का लाइव वीडियो प्रसारित किया है, माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टरों के जरिए बचाए गए बच्चे अस्पताल लाए गए हैं।

बता दें कि, यह सभी बच्चे एक मैच पूरा होने के बाद गुफा में घूमने गए थे, ये सभी अंडर-16 फुटबॉल टीम के खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 11 से 16 साल के बीच है, 12 बच्चों के साथ इस गुफा में उनके कोच भी मौजूद हैं, जिस वक्त बच्चे और उनके कोच गुफा में गए थे, उस वक्त वहां पर बारिश होने लगी, जिसके कारण सब वहां पर फंस गए।

सड़क की जगह मेट्रो से नोएडा पहुंचे पीएम मोदी और कोरियाई राष्ट्रपति

मेट्रो से नोएडा पहुंचे पीएम मोदी
मेट्रो से नोएडा पहुंचे पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री अब नोएडा में शुरू हो गई है, जिसके उद्घाटन के लिए पीएम मोदी और कोरियाई राष्ट्रपति मेट्रो से नोएडा पहुंचे, हालांकि मेट्रो से यात्रा करना पहले से तय नहीं था, कोरियाई राष्ट्रपति के पहले दौरे को देखते हुए दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए नोएडा स्थित सैमसंग के प्लांट पहुंचना का कार्यक्रम तय था।

लेकिन, अचानक इस प्रोग्राम में बदलाव कर दिया गया, यहां तक की मेट्रो से यात्रा का भी कार्यक्रम तय नहीं था, यही वजह थी कि समय से ठीक पहले तक डीएमआरसी, सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, डीएमआरसी, सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस को महज एक घंटे पहले ही यह सूचना दी गई कि पीएम मोदी और कोरियाई राष्ट्रपति मून-जे-इन सड़क या हवाई मार्ग से नहीं बल्कि मेट्रो से यात्रा करेंगे।

यह आदेश मिलते ही आनन-फानन में सब तैयारी की गई, सब हैरान थे कि अचानक फैसला क्यों बदला गया, लेकिन, सभी एजेंसियों ने सुरक्षा के इंतजाम किए, इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मून-जे-इन ने मेट्रो से साथ  सफर किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मून-जे-इन का प्रोग्राम अचानक बदला गया, पहले यह प्रोग्राम हेलिकॉप्टर से नोएडा जाने का था, इसके लिए सैमसंग के मेगा प्लांट के नजदीक एक हेलीपैड भी बनाया गया था, लेकिन, कुछ कारणों के चलते इसे बदला गया और सड़क मार्ग के जरिए नोएडा का प्रोग्राम तय किया गया।

इसके लिए दिल्ली पुलिस की तरफ एक शेड्यूल भी जारी किया गया, जिसे नोएडा पुलिस को भी सौंपा गया था, सड़क मार्ग पर पीएम मोदी का काफिला निकलने की वजह रूट डायवर्जन भी किए गए, रूट डायवर्जन के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया था, दो दिन पहले से रेडियो के जरिए भी एनाउंटमेंट हुआ., लेकिन, अचानक इस प्रोग्राम को भी बदल दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, मेहमान राष्ट्रपति सड़क मार्ग से ही नोएडा जाना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना था कि पीक आवर में सड़क मार्ग से दिल्ली और नोएडा के बीच ट्रैवल करने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, पीक आवर में निकलने से जगह-जगह भयंकर जाम लग सकता है. ऐसे में पीएम मोदी ने ही मेट्रो से नोएडा तक जाने का विचार सामने रखा, जो कोरियाई राष्ट्रपति को भी पसंद आ गया, फिर दोनों ने मेट्रो से सफर किया ।

मुंबई में अगले 48 घंटे बारिश मचाएगी ‘तबाही’, लोग घर में हुए कैद

मुंबई
मुंबई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

24 घंटे में हुई बारिश से मुंबई का बुरा हाल हो गया है, मुंबई की लाइफलाइन ठप पड़ी है, बारिश ने कुछ इलाकों में तबाही भी मचाई दी है, मुंबई के बोरिवली में तीन मकान धराशायी हो गए हैं, पिछले दो दिन में 250 MM से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

24 घंटे में हुई बारिश से मुंबई का बुरा हाल

मुंबई के कई इलाके पानी में डूबे हैं, ऐसे में अगले 24 घंटों तक मुंबई को राहत मिलने के आसार नहीं हैं, हालात यह है कि मुंबई डूबने की कगार पर पहुंच चुकी है, समुद्र में हाईटाइड का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं, यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे आम जन-जीवन प्रभावित होगा।

ठाणे और वसई विरार बेल्ट में भारी बारिश हुई है, ठाणे में बहुत अधिक पानी भर गया है, मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है, रविवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई की लाइफलाइन लोकल ठप पड़ गई है‌।

वेस्टर्न लाइन पर सबसे ज्यादा दिक्कत है, विरार, नालासोपारा इलाके में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर पानी आने से सर्विस को बंद रखा गया है, यहां 200 mm से 460 mm तक बारिश दर्ज की गई है, वेस्टर्न रेलवे की ओर से लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं, ज्यादातर लोकल को रद्द कर दिया गया है या करीब आधे घंटे की देरी से चल रही हैं।

मुंबई में कल रात से लगातार बारिश जारी है और अब थोड़ी हल्की है, वहीं ठाणे में भारी बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब हैं, वहीं, दूसरी तरफ समंदर में ऊंची लहरें उठना शुरू हो गई हैं, बीएमसी ने हाई टाइड की चेतावनी दी है, इस दौरान 5 मीटर उंची लहरें उठने की संभावना है

जेठालाल को डा. हाथी के निधन की खबर सुनकर लगा सदमा

जेठालाल को डॉ. हाथी
जेठालाल को डॉ. हाथी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में नजर आ रहे डॉ. हंसराज हाथी यानी एक्‍टर कवि कुमार आजाद की अचानक आई निधन की खबर से लगभग सभी लोग सदमे में हैं, कवि कुमार के आकस्मिक निधन से उनके को-स्‍टार दिलीप जोशी यानी जेठालाल भी काफी सदमे में हैं।

जेठालाल इन दिनों लंदन में हैं और उन्‍हें वहीं इस खबर का पता चला, ऐसे में इस खबर पर विश्‍वास करना भी उनके लिए मुश्किल भरा हो गया, खबरों के अनुसार, एक्‍टर दिलीप जोशी ने कहा कि वह लंदन में थे कि तभी उन्‍हें इस खबर के बारे में पता चला तो वह खुद इसके बारे में सच जानने लगे कि क्‍या वाकई ऐसा हुआ है।

वहीं सीरियल में आत्‍माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्‍टर मंदार चंदवाडकर भी सदमे में हैं, उन्होंने कहा कि, हम साथ में शूट करने वाले थे कि पता चला कि उनकी तबियत ठीक नहीं है, ऐसे में टीम ने तय किया था कि उन्‍हें रेस्‍ट करने देते हैं और उनके बिना ही शूटिंग करते हैं।

मंदार चंदवाडकर ने कहा, मैं अभी तक यह विश्‍वास नहीं कर पा रहा हूं कि वह हमारे बीच नहीं रहे, हम साथ में बैठते थे, खाते थे, हम जैसे ही मिलते थे वह गुड मॉर्निंग या ऐसा ही कुछ कहने से पहले ही पूछते थे, टिफिन में क्‍या लाया है? वह असल जिंदगी में भी खाने के काफी शौकीन थे।

बता दें कि कल कवि कुमार आजाद का निधन कार्डियाक अरेस्‍ट के चलते हो गया, सोमवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल में कार्डियाक अरेस्‍ट से उनका निधन हो गया है, कवि कुमार काफी समय से छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक सक्रिय थे, उनके निधन से सभी शोक में डूब गये हैं।

एक आतंकी ने पिता को किया फोन, पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत

एक आतंकी
एक आतंकी ने पिता को किया फोन, पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और एक मकान में छिपे आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है, अब तक सुरक्षाबलों ने मकान में मौजूद दो आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि मकान में अभी तीन से चार आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर गोलियों चला रहे हैं।

आतंकी जीतन नाइकू मूल रूप से शोपियां के मेमंदर गांव का रहने वाला है, दो महीने पहले ही उसने आतंकी की दुनिया में कदम रखा था, आज सुबह आतंकियों को लगा कि सुरक्षाबलों ने उन्‍हें घेर लिया है और उनका बचकर निकलना अब नामुमकिन है।

तब आतंकी जीतन नाइकू ने अपने पिता मोहम्‍मद इशाक नाइकू को कॉल किया, उसने अपने पिता केा बताया कि सुरक्षाबलों ने उन्‍हें घेर लिया है, उनके बीच लगातार गोलीबारी जारी है, हो सकता है कि यह उसकी आखिरी कॉल हो।

आतंकी बेटे की यह बात सुन इशाक नायकू को दिल का दौरा पड़ गया, परिजनों ने आनन फानन इशाक नायकू को अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई, जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस एनकाउंटर में भारतीय सेना के दो जवान घायल बताए जा रहे हैं।

सुरक्षाबलों के मुताबिक, सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्‍त टीम ने ने आतंकियों को घेर लिया है, इसके अलावा शोपियां में बेमनीपुरा इलाके की घेराबंदी भी की गई है, सुरक्षाबलों की ओर से की गई घेराबंदी के बाद आतंकियों की ओर से भी फायरिंग की जा रही है।

निर्भया मामले में तीनों दोषियों को होगी फांसी

दोषियों को होगी फांसी
निर्भया मामले में तीनों दोषियों को होगी फांसी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज सुप्रीम कोर्ट ने ‘निर्भया’ के केस में चार दोषियों में से तीन की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में तीनों की मौत की सजा बरकरार रखी है।

चौथे आरोपी ने इस मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं की थी, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस आर भानुमति और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ ने मुकेश, पवन गुप्ता और विनय शर्मा की याचिकाओं पर आज फैसला सुनाते हुए इनकी मौ की सजा बरकरार रखी है।

निचली अदालत, हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के चारों बलात्कारी और हत्यारें को फाँसी की सजा सुनाई थी, विनय, मुकेश और पवन की ओर से वकीलों ने दलील दी थी कि दोषियों की पृष्ठभूमि और सामाजिक व आर्थिक हालात को देखते हुए उनकी सजा कम की जाए।

साथ ही दलील दी थी , कि इस केस में एक ही मुख्य गवाह है, जिसके बयान पर और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर किसी को मौत की सजा नहीं दी जा सकती है।

चौथे अपराधी अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट से मिली फाँसी की सजा के ख़िलाफ़ अन्य तीन दोषियों के साथ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दायर नहीं की, अक्षय का कहना है कि उसे जो भी सजा मिले वह उसे क़बूल है।

छह साल पहले हुए इस गैंगरेप ने दिल्ली के साथ साथ पूरे देश को हिला दिया था, इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को छोड़ा जा चुका है, इस फैसले से पहले निर्भया के मां बाप ने कहा था कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें इस मामले में न्याय मिलेगा।

आरोपियों में से एक राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, आरोपियों में एक किशोर भी शामिल था, उसे तीन साल सुधार गृह में रखे जाने के बाद रिहा कर दिया गया।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रसिद्ध कलाकार डा. हंसराज हाथी का हुआ निधन

Kavi Kumar Azad
आज तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी के रूप में नजर आने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी के रूप में नजर आने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है, डॉ. हंसराज हाथी के नाम से पहचाने जाने वाले कवि कुमार की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

कवि कुमार रविवार रात से कोमा में चले गए थे,जानकारी के अनुसार कवि कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और उन्हें मुंबई के मीरा रोड स्थित वॉकहार्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

डॉ. हाथी लंबे समय से इस शो में जुड़े हुए थे, शो में उनका किरदार काफी पसंद किया जा रहा था, कवि कुमार के निधन की शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने पुष्टि कर दी है।

अपने एक बयान में असित कुमार ने कहा कि हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमारे वरिष्ठ कलाकार कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है, वो एक शानदार कलाकार थे और सकारात्मक इंसान थे।

कवि कुमार टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे, उन्होंने आमीर खान के साथ फिल्म मेला और परेश रावल के साथ फिल्म फंटूश में काम किया था।

जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वे घर पर थे, उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है, जैसे ही डॉ. हाथी के निधन की खबर लगी तारक मेहता शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है।