29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 547

पेट्रो केमिकल इंडस्‍ट्री में आएंगी 18000 नौकरियां – पीएम मोदी

पीएम मोदी
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

पीएम मोदी ने आज एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के कार्यक्रम को पिछली सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया जबकि इससे पेट्रोलियम आयात में बड़ी बचत हो सकती है‌‌।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश कर जैवईंधन की 12 रिफाइनरी स्थापित करने की योजना बनाई गई है, सरकार 2022 तक पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करेगी और इसे बढ़ाकर 2030 तक 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वाजपेयी सरकार के समय शुरू किया गया था, लेकिन पिछली सरकारों ने एथेनॉल कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया, अब हम अगले 4 साल में 450 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन करेंगे जो इस समय 141 करोड़ लीटर है।

गौरतलब है कि अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत को 80 प्रतिशत खनिज तेल आयात करना पड़ता है, प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर परियोजनाओं को पर्यावरण विभाग की मंजूरी के काम में तेजी लाने के लिए तैयार किए गए वेब पोर्टल ‘‘परिवेश’’ का उद्घाटन किया।

भारत नवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पादन के साथ-साथ जैवईंधन के उत्पादन पर भी बल दे रहा है ताकि कच्चे तेल के आयात पर होने वाले मोटे खर्च को कम किया जा सके, प्रधानमंत्री ने कहा कि अब इस जैवईंधन का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है और यह 4 साल में 3 गुना बढ़कर 450 करोड़ लीटर के स्तर पर पहुंच जाएगा, इससे आयात में 12,000 करोड़ रुपये की बचत होगी।

महाराष्ट्र : कई शहरों में एटीएस की छापेमारी

एटीएस की छापेमारी
एटीएस की छापेमारी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

महाराष्ट्र में कई जगहों पर आतंकवाद निरोधक दस्ता कई जगह छापेमारी कर रहा है, कल देर रात को पालघर के नालासोपारा इलाके से वैभव राउत को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस ने शुक्रवार को पुणे से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर करीब तीन बजे एटीएस ने पुणे से एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछाताछ के लिए हिरासत में लिया है, मुंबई से सटे पालघर के नालासोपारा पश्चिम स्थित भंडार अली इलाके में गुरुवार देर शाम एटीएस ने वैभव राउत के घर और पास की दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में जिंदा बम और बम बनाने का सामान बरामद किया था।

राउत की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र हिंदू जनजागृती समिती के राज्य संगठक सुनील घनवट ने बताया कि राउत हिंदु गोवंश रक्षा समिती के लिए काम करता है, उधर, भंडार अली इलाके में रहने वाले लोग राउत को एक अच्छा इंसान मानते थे, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके पड़ोस में रहने वाला यह व्यक्ति अपने घर में मौत का सामान इकट्ठा कर रहा है।

एटीएस सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से वो लगातार वैभव राउत को ट्रैक कर रहे थे, शक पुख्ता होने पर गुरुवार शाम कार्रवाई को अंजाम दिया गया, वैभव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कांवड़ियों के उत्‍पात पर सुप्रीम कोर्ट के जज हुए नाराज

जज हुए नाराज
जज हुए नाराज

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

सावन मास में कांवड़ियों द्वारा सड़कों पर किए जाने वाले हंगामे और उत्‍पात मचाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, आज सुप्रीम कोर्ट में कावंडियों का मुद्दा उठा और अटॉर्नी जनरल ने कहा कि कांवड़ियों ने भी उत्पात मचाया है।

उन्होंने कहा कि, इससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है, साथ ही न्‍यायालय ने पुलिस को आदेश दिया कि वह उन कांवड़ियों पर उचित कार्रवाई करे जो उत्‍पात मचाते हैं और कानून अपने हाथ में लेते हैं।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इलाहाबाद में नेशनल हाईवे के एक हिस्से को पांच घंटों तक कावंडियों के लिए बंद कर दिया गया, अटॉनी जनरल ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर विरोध के लिए कुछ नियम होने चाहिए, क्योंकि किसी फ़िल्म का विरोध हो या किसी सामाजिक राजनीतिक मुद्दे पर प्रदर्शन.. लोग सड़कों पर उतर कर हिंसक प्रदर्शन करने लगते हैं।

सुप्रीम कोर्ट कोडुंगलुर फ़िल्म सोससिटी की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमे मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट अपने 2009 के पुराने फैसले का पालन करवाये और नई गाइडलाइन बनाए, ताकि भविष्‍य में ऐसे लोगों से वसूली की जा सके जो फिल्मों की रिलीज रोकने के नाम पर सड़कों पर प्रदर्शन करते है और संपत्तियों को नुकसान पहुचाते हैं।

राज्यसभा में पेश नहीं हो सका तीन तलाक बिल

तीन तलाक बिल
तीन तलाक बिल

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

राफेल विमान सौदे की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहे कांग्रेस सदस्यों के भारी हंगामे और आम सहमति न बन पाने की वजह से तीन तलाक बिल इस मॉनसून सत्र में भी राज्‍यसभा में नहीं पेश हो सका।

संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन सरकार और विपक्ष आमने-सामने रही, सरकारी की कोशिश थी कि किसी भी हाल में आज तीन तलाक बिल राज्यसभा में पास हो जाए, लेकिन विपक्ष ने बिल पेश करने से पहले ही राफेल डील पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा कर दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

इस बिल को राज्यसभा में पास कराने के उद्देश्य से और उस पर रणनीति बनाने के लिए ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने तीन तलाक पर वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई थी, इस बैठक में रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रकाश जवाड़ेकर और विजय गोयल शामिल थे।

उपसभापति हरिवंश ने सुबह के सत्र का संचालन किया और उनके आसन में बैठने पर सदस्यों ने उनका स्वागत किया, उपसभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपील की कि वे सदन में शून्यकाल चलने दें, विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि राफेल सौदा एक बड़ा घोटाला है और उन्होंने इसकी जेपीसी से जांच कराने की मांग की।

शून्यकाल में ही तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि आज भोजनावकाश के बाद गैर सरकारी कामकाज होता है और उस अवधि में विधायी कार्य नहीं हो सकते।

इस पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह सहमति बनी थी कि आज विधायी कार्य किए जाएंगे, क्योंकि द्रमुक नेता करूणानिधि के सम्मान में सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी।

अगर मेरे बयान में कुछ गलत था, तो मैं माफी मांगता हूं – दलाई लामा

दलाई लामा
दलाई लामा

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी मांगी है, उन्होंने कहा कि अगर मेरा बयान में कुछ गलत था, तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।

दलाई लामा ने नेहरू और जिन्ना को लेकर एक बयान देते हुए कहा था कि, महात्मा गांधी चाहते थे कि मोहम्मद अली जिन्ना देश के शीर्ष पद पर बैठें, लेकिन पहला प्रधानमंत्री बनने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने मना कर दिया।

दलाई लामा के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था, आध्यात्मिक गुरु के इस बयान के बाद कई राजनीतिक दलों ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी, 8 अगस्त को कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने ये बयान दिया था।

अपने बयान में उन्होंने कहा था कि मेरा मानना है कि सामंती व्यवस्था के बजाय प्रजातांत्रिक प्रणाली बहुत अच्छी होती है, सामंती व्यवस्था में कुछ लोगों के हाथों में निर्णय लेने की शक्ति होती है, जो बहुत खतरनाक होता है।

उन्होंने कहा था कि अब भारत की तरफ देखें, मुझे लगता है कि महात्मा गांधी जिन्ना को प्रधानमंत्री का पद देने के बेहद इच्छुक थे, लेकिन पंडित नेहरू ने इसे स्वीकार नहीं किया, उन्होंने कहा कि अगर गांधी जी की यह इच्छा पूरी हो जाती तो भारत का विभाजन ही नहीं होता।

पंचवर्षीय योजना के बाद भी चलती रहेगी PM ग्राम सड़क योजना

PM ग्राम सड़क योजना
PM ग्राम सड़क योजना


एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए सतत रूप से जारी रहेगी, कैबिनेट ने इस योजना को जारी रखने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी है।

यह 84,934 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत (केंद्र की हिस्‍सेदारी 52,900 करोड़ रुपए और राज्‍य की हिस्‍सेदारी 30,034 करोड़ रुपए) से 38,412 परिवारों को जोड़ने में मदद करेगी।

इसके दायरे में (250 से अधिक आबादी) बस्ती मार्च, 2019 तक आ जाएंगी. जबकि, पीएमजीएसवाई-II और एलडब्‍ल्‍यूई ब्‍लॉक के तहत के पहचान की गई बस्तियां (100-249 आबादी) मार्च, 2010 तक इसके दायरे में होंगी।

अब तक 95 प्रतिशत बस्तियां (1,69,415) आवंटित की जा चुकी है जिसमें से 91 प्रतिशत बस्तियों (1,54,257) को मुख्‍य मार्ग से जोड़ा जा चुका है, इसमें ऐसी 16,380 बस्तियां भी शामिल हैं जिन्‍हें राज्‍यों ने अपने संसाधनों से जोड़ा है, कुल आवंटित 6,58,143 किलोमीटर लंबी सड़क में से 5,50,601 किलोमीटर सड़क को पूरा किया जा चुका है।

पीएमजीएसवाई-II के तहत 50,000 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण लक्ष्‍य के मुकाबले करीब 32,100 किलोमीटर लंबी सड़क 13 राज्‍यों में आवंटित की गईं जिन्‍हें पीएमजीएसवाई-II में परिवर्तित कर दिया गया है. मार्च 2018 तक कुल आवंटन के मुकाबले 12,000 किलोमीटर लंबी सड़क के कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

बता दें कि 12वीं पंचवर्षीय योजना 01 अप्रैल 2012, से शुरू होकर 31 मार्च, 2017 में समाप्त हो गई थी, चूंकि अब योजना आयोग का ही अस्तित्व नहीं है, इसलिए पंचवर्षीय योजना नामक स्कीम भी स्वत: ही समाप्त हो गई है, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भी पंचवर्षीय योजना की एक महत्वपूर्ण योजना रही है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बात करें तो यह योजना 25 दिसंबर, 2000 को शुरू किया था, इस योजना के तहत गांवों को बारहमासी सड़क मुहैया कराना था, इस योजना के तहत मैदानी इलाकों के 500 या इससे अधिक आबादी वाले इलाकों को बाहरमासी (हर मौसम में काम करने वाली) सड़कों से जोड़ना है।

खास बात यह है कि इस योजना में आबादी से मतलब गांव या पंचायत न होकर ऐसी जगहों को भी शामिल किया गया जहां लोग लंबे समय तक बसते हैं, इसमें टोला, माजरा, देशम आदि बसावटें शामिल हैं।

कब से शुरू होगी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड की एडवांस बुकिंग

कब से शुरू होगी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड की एडवांस बुकिंग
कब से शुरू होगी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड की एडवांस बुकिंग

15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर धमका मचाने आ रहे है बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार। क्योंकि अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टार फिल्म गोल्ड रिलीज़ होनेवाली है। 

जैसे जैसे इस फिल्म की रिलीज़ डेट पास आ रही है फैंन्स के बीच फिल्म को लेकर एक्ससाइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। बता दे की इस फिल्म को डायरेक्टर रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। 
 
अक्षय कुमार के फैंन्स के लिए हम एक खुशखबरी लेकर आये है। बता दे गोल्ड फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर हो गया है खुलासा। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जल्द ही होगी शुरू। 
 
आपको बता दे की फ्राइडे यानी की कैसे अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टारर फिल्म गोल्ड की एडवांस बुकिंग शुरू होगी। तो आप भी जल्द से जल्द गोल्ड की टिकट बुक करवा ही लीजिये। 
 
माना जा रहा है की फिल्म होगी हाउसफुल और करेगी रेकॉर्डतोड़ कमाई। वही अक्षय की फिल्म गोल्ड को जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से भिड़ना होगा। और यह देखना इंटरेस्टिंग होगा की कौन किसपर भारी पड़ता है। 

जॉन अब्राहम, सलमान खान के बाद अब राजकुमार राव पर चढ़ा नोरा फ़तेही का जादू 

राजकुमार राव पर छाया नोरा का जादू
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com
नोरा फ़तेही के दिलबर का ऐसा जादू सभी पर छाया हुआ है कि सभी दिलबर गाने पर थिरक रहे है। नोरा फ़तेही का जादू न सिर्फ दर्शकों पर बल्कि जॉन अब्राहम के बाद सलमान खान और अब राजकुमार राव पर भी चढ़ गया है।
हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म भारत में नोरा फ़तेही की हो गई है एंट्री। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्‍म ‘स्‍त्री’ का एक और गाना रिलीज हो गया है।
फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते’ में अपने गाने ‘दिलबर’ से तारीफें लूट रहीं एक्‍ट्रेस नोरा फतेही ही ‘स्त्री’ के नए गाने में थिरकती नजर आ रही हैं। नोरा का यह ‘कमरिया’ एक डांसिंग नंबर है। गाने में कमरिया हिलाती नोरा के आसपास राजकुमार राव और उनके दोस्‍त नजर आ रहे है।
स्त्री के कमरिया सॉन्ग को आस्था गिल, सचिन, जिगल और दिव्या कुमाऱ ने मिलकर गाया है, जबकि कमरिया गाने के लिरिक्स वायु ने लिखे हैं। नोरा फतेही ने गाना रिलीज से पहले अपने इंस्टाग्राम पर कमरिया आइटम सॉन्ग से अपना हॉट और सेक्सी फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। इस गाने में नोरा फतेही बेहद हॉट डांस करती नजर आ रही है। कमरिया सॉन्ग से पहले फिल्म स्त्री का मिलेगी मिलेगी गाना रिलीज किया गया था। 
 
इसमें कोई दो राय नहीं है कि नोरा इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर हैं। बता दें, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर ‘स्त्री’ का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। इसे काफी पसंद किया गया। हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ को अमर कौशिक डायरेक्टर कर रहे हैं। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

मालटा से सामने आया सलमान खान की फिल्म भारत का शूटिंग लोकेशन

मालटा से सामने आया सलमान खान की फिल्म भारत का शूटिंग लोकेशन
मालटा से सामने आया सलमान खान की फिल्म भारत का शूटिंग लोकेशन
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। बता दे की डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर फिल्म के शूटिंग के लिए माल्टा पहुँच चुके है। 
 
बता दे की मुंबई का स्केड्यूल ख़तम कर अब भारत टीम माल्टा के लिए रवाना होगी। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर पहले ही माल्टा पहुँच चुके है। जहाँ से उन्होंने कुछ तस्वीर सांझी है। माल्टा के इस खूबसूरत लोकेशन पर फिल्म भारत की शूटिंग होगी। 
 
‘भारत’ के साथ सलमान खान और अली तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं. सुपरस्टार और डायरेक्टर की यह जोड़ी इससे पहले सुल्तान और टाइगर जिंदा हैं जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है. ‘भारत’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे। 
 
भारत की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक बेटे के अपने पिता को किए गए वादे पर आधारित है. फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं। 

मोदी दलित विरोधी, 2019 में हम सब मिलकर हराएंगे – राहुल गांधी

राहुल गांधी
राहुल गांधी


एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

SC/ST एक्ट और आरक्षण से जुड़े मसले को लेकर दलित समुदाय मोदी सरकार से नाराज है, आज देशभर में कई दलित संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं, इसी कड़ी में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के दिल में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है, राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की सोच दलित विरोधी है, हम सब मिलकर 2019 में उन्हें हराएंगे।

उन्होंने कहा कि आज जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां पर दलितों पर हमला हो रहा है, जब मोदी सीएम थे, तब उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि दलितों को सफाई करने से आनंद मिलता है, राहुल ने कहा कि ये ही उनकी सोच है।

बता दें कि पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दलित संगठन 9 अगस्त को भारत बंद करेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने सिर्फ इसे धरना प्रदर्शन तक ही सीमित रहने दिया, ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष अशोक भारती ने कहा, ‘एससी/एसटी ऐक्ट को लागू करने की हमारी बड़ी मांग पूरी हो गई है, लेकिन दूसरी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।