नहीं रहे अटल बिहारी वाजपेयी, 93 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया, अभी एम्स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताया हूं, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे।
वहीं, एम्स से कृष्णा मेनन मार्ग तक का रास्ता खाली करा दिया गया है, इससे पहले दोपहर करीब पौने चार बजे स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अटल जी की हालत गंभीर हैं और उनके स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए डॉक्टर पूरी ताकत से काम कर रहे हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बुधवार को ज्यादा बिगड़ गई थी, एम्स की तरफ से कल रात को जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि पिछले 24 घंटों में पूर्व प्रधानमंत्री की तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
उनकी यूरिन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ की समस्या बढ़ गई थी, अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद खराब स्वास्थ्य के चलते एम्स में सुबह से ही अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर, विजय गोयल और अन्य कई बड़े नेता एम्स में मौजूद रहे।
AIIMS ने पीएम मोदी को दी वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बेहद खराब बनी हुई है, उनकी हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक़, थोड़ी देर में अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर तीसरा मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है।
वहीं, फारुक अब्दुल्ला, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। इससे पहले आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक एम्स के बाहर से भीड़ को हटा दिया गया है।
इससे पहले कल रात को ही पूर्व पीएम की तबियत ज्यादा बिगड़ने की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य केंद्रीय मंत्री और नेता उनका हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे, उनके अलावा एम्स के बाहर वाजपेयी के समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।
गुर्दा नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण की शिकायत के बाद अटल बिहारी वाजपेयी को बीते 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था, 93 वर्षीय वाजपेयी मधुमेह के शिकार हैं और उनका एक ही गुर्दा काम करता है। डॉ. गुलेरिया के नेतृत्व में वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही है, डॉ. गुलेरिया पिछले 30 वर्षों से वाजपेयी के स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं, वाजपेयी काफी समय से बीमार चल रहे हैं।
वह नई दिल्ली में 6-ए कृष्णामेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने उठने-बैठने और बोलने में परेशानी होती है, कुछ समय से तो उन्हें लोगों को पहचानने में भी दिक्कत हो रही है। उनके निवास पर ही एम्स के डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख के लिए तैनात थी।
अटल बिहारी वाजपेयी की सलामती के लिए देशभर में की जा रहीं दुआएँ
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
दिल्ली के एम्स में पिछले करीब 9 हफ्तों से भर्ती पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें देखने के लिए कल से ही लगातार मंत्रियों और राजनेताओं के पहुंचने का दौर जारी है।
कल शाम को एम्स ने एक बयान जारी कर बताया था कि वाजपेयी को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। वाजपेयी की नाजुक हालत को देखते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वाजपेयी को देखने के लिए एम्स पहुंच रहे हैं।
पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) अस्पताल में भर्ती हैं। एम्स की तरफ से बुधवार की देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में यह बताया गया कि मंगलवार से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
वहीं, दूसरी तरफ उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह अटल जी के स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं, वे उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालिय में गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के लिए हवन किया।
उधर, अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी कांति मिश्रा ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रही हूं कि एक बार फिर से उन्हें भाषण देते हुए देख सकूं, हमारा परिवार अपने दिमाग से उनकी उस तस्वीर को नहीं हटा सकता है।
केरल बाढ़: 14 जिलों में रेड अलर्ट, कोच्ची हवाई अड्डा शनिवार तक के लिए बंद
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
केरल में भारी बारिश और पेरियार नदी पर बने बांध का फाटक खोलने से कोच्चि हवाई अड्डा में पानी घुस गया है, इसके बाद हवाई अड्डे को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
प्रदेश में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है, राज्य में मरने वालों की संख्या 67 से बढ़ कर 80 हो गई है, आज सुबह पल्लकम में भूस्खलन से सात लोगों के मौत की खबर है।
बाढ़ की वजह से कोच्चि का ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी प्रभावित हुआ है, यहां मेट्रो और बसों की सेवा बंद कर दी है, लोग अपना घर छोड़ सुरक्षित ठिकानों पर जा रहे हैं, चेंगन्नूर की हालत भी बदत्तर बनी हुई है।
मुख्मयंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि कल 25 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 67 हो गई है, अधिकारियों के मुताबिक अकेले मल्लापुरम से ही 11 लोगों की मौत की खबर है।
कोच्चि आने-जाने वाले सभी उड़ानों को तिरुवनंतपुरम या कालीकट स्थानांतरित कर दिया गया है, इंडिगो ने ट्वीट कर टिकट कैंसिल कराने के लिए bit.ly/2ndGnZ8 पर लॉन ऑन करने को कहा है जबकि एयर इंडिया ने कोच्चि हवाई अड्डे से जाने-आने वाले विमानों के टिकट कैंसिल कराने के लिए #airindia call centre या #airindia website पर संपर्क करने को कहा है।
रेल सूत्रों के अनुसार, भू-स्खलन के कारण कुझिथुराई और इरानियल स्टेशनों पर चार ट्रेनों-गुरुआयूर-चेन्नई इग्मोर एक्सप्रेस,कन्याकुमारी-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस,डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस और गांधीधाम- तिरुनेलवेली हमसफर एक्सप्रेस को रोक दिया गया है।
अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में कोई सुधार नहीं- एम्स हेल्थ बुलेटिन
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
एम्स में पिछले 9 हफ्ते से भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बेहद खराब बनी हुई है। उनकी हालत गंभीर है, उनकी सेहत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक एम्स के बाहर से भीड़ को हटा दिया गया और मीडियाकर्मियों को एम्स के अंदर आने के लिए कह दिया गया। एम्स के बाहर से पुलिस की तरफ से गाडि़यों को हटा दिया गया।
सबसे पहले अटलजी के स्वास्थ्य की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को दी गई। उधर, बीजेपी ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, वहीं, कृष्णा मेनन मार्ग स्थित वाजपेयी के आवास पर उनका परिवार और रिश्तेदार मौजूद हैं।
उनकी तबियत बुधवार को ज्यादा बिगड़ गई थी, एम्स की तरफ से बुधवार रात को जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि पिछले 24 घंटों में पूर्व प्रधानमंत्री की तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद खराब स्वास्थ्य के चलते एम्स में आज सुबह से ही अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर, विजय गोयल और अन्य कई बड़े नेता एम्स में मौजूद हैं।
गुर्दा नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण की शिकायत के बाद अटल बिहारी वाजपेयी को बीते 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। 93 वर्षीय वाजपेयी मधुमेह के शिकार हैं और उनका एक ही गुर्दा काम करता है।

















