29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 541

शत्रुघ्न सिन्हा हुए भावुक, कहा, “अटलजी, हो सके तो लौट आइए”

शत्रुघ्न ने अटल जी को किया याद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कल पंचतत्व में विलीन हो चुके है, लेकिन उनसे जुड़ी यादें लोगों को बार-बार रुला रही हैं, खासकर उन लोगों को जिन्होनें उनके साथ वक्त बिताया है।

फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें यादकर आज भावुक हो गए, उन्होंने अपने दिल की बात टि्वटर पर लिखते हुए वाजपेयी जी को याद किया। उन्होंने अपने टि्वटर पोस्ट में लिखा, “आपने हम सबके दिल को हर प्रकार से छुआ, आज हमें आपके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है, लेकिन आज परलोक आपकी उपस्थित से और धन्य हो गया, हो सके तो लौट आइए, हम सब आपका इंतजार कर रहे।”

एक दूसरे टि्वटर पोस्ट में वाजपेयी जी के लिए सिन्हा ने लिखा, “आपसे जुड़ी यादें मन में उमड़ रही हैं, एक पिता तुल्य और महान नेता जो देश और पूरी दुनिया के लिए प्रिय थे। उन्हें देश ने भारी मन से अंतिम विदाई दी, भारत भाग्यशाली देश था, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता मिला।”

उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी ने शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली, वाजपेयी को दो महीने पहले तबीयत बिगड़ने पर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था‌।

केरल आपदा: PM मोदी ने किया बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का हवाई दौरा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

केरल में बाढ़ और बारिश से मरने वालों की संख्‍या 324 हो गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी भी कल रात केरल पहुंचे। पीएम ने आज कोच्चि में मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय मंत्री केजे अल्‍फोंस और अन्‍य अधिकारियों के साथ बाढ़ और राहत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।

इसके बाद उन्‍होंने सीएम विजयन के साथ बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का हवाई दौरा शुरू किया, उनके साथ हेलीकॉप्‍टर में केजे अल्‍फोंस भी मौजूद हैं, पीएम मोदी ने बाढ़ की मार झेल रहे केरल के लिए तत्‍काल आर्थिक सहायता के रूप में 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने केरल की बाढ़ और बारिश में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है, यह मुआवजा प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय आपदा राहत कोष से दिया जाएगा।

केरल के चिंताजनक हालात को देखते हुए वहां के मुख्‍यमंत्री पी विजयन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, केरल पिछले 100 सालों में सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है, 80 बांध खोल दिए गए है, 324 जिंदगियां खत्म हो गई और 2 लाख 23 हजार 139 लोगों को 1500 से ज्यादा राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) कर्मियों के अलावा सेना, नौसेना, वायुसेना के कर्मियों ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में अपने-अपने घरों की छतों, ऊंचे स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का बड़ा कार्य शुरू कर दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों के दरकने के कारण चट्टानों के टूटकर नीचे सड़क पर गिरने से सड़कें बंद हो गईं जिससे वहां रहने वालों और गांवों में बचे लोगों का संपर्क बाकी की दुनिया से कट गया है, ये गांव आज किसी द्वीप में तब्दील हो गए हैं।

सरकार और प्रशासन की ओर से केरल में बाढ़ पीडि़तों की जानकारी के लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं – डिस्ट्रिक्‍ट हेल्‍पलाइन (पत्‍तनमिट्टा)-8078808915, एर्नाकुलम-7902200400, 7902200300, कासरगोड-9446601700, कोझीकोड-9446538900, मलप्‍पुरम-9383463212, 9383464212. कोडागू- 9482628409। इनके अलावा हेलीकॉप्‍टर हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं – धनजे- 9449731238, महेश- 9480731020 और सेना- 9446568222

सलमान खान की फिल्म भारत के लिए माल्टा पहुंची कटरीना कैफ

सलमान खान की फिल्म भारत के लिए माल्टा पहुंची कटरीना कैफ
सलमान खान की फिल्म भारत के लिए माल्टा पहुंची कटरीना कैफ

प्रियंका चोप्रा की आई याद तो निक जोनस सात समंदर पार उनसे मिलने आए

प्रियंका चोप्रा की आई याद तो निक जोनस सात समंदर पार उनसे मिलने आए
प्रियंका चोप्रा की आई याद तो निक जोनस सात समंदर पार उनसे मिलने आए

रूस, नेपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने कहा कि वाजपेयी बेदाग छवि वाले ईमानदार एवं समर्पित राजनेता थे जो हमेशा याद किये जायेंगे।

पीएम मोदी को भेजे अपने शोक संदेश में ओली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से भारत और दुनिया ने एक दिग्गज शख्सियत को खो दिया है।

ओली ने कहा कि उन्हें भारत नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान के लिये याद रखा जायेगा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भारत में रूस के राजदूत निकोलाव कुदाशेव ने कहा कि वह एक ऐसे राजनेता थे जिन्हें भारत सहित पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त था।

वहीं रूस के राजदूत ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका नाम भारतीय राजनीति के सम्पूर्ण परिदृष्य का अभिन्न हिस्सा बन गया , देश के लिये उनकी समर्पित सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि हम वाजपेयी को एक कवि, विद्वान और रूस के सच्चे मित्र के रूप में जानते हैं, उन्हें देशों के रणनीतिक संबंधों के शिल्पकार के रूप में जाना जाता है।

अनुपम खेर ने कविता कहकर अटल बिहारी वाजपेयी की दी श्रद्धांजली

अनुपम खेर ने कविता कहकर अटल बिहारी वाजपेयी की दी श्रद्धांजली
अनुपम खेर ने कविता कहकर अटल बिहारी वाजपेयी की दी श्रद्धांजली

अटल बिहारी वाजपेयी के याद में इमोशनल हुए अन्नू कपूर

अटल बिहारी वाजपेयी के याद में इमोशनल हुए अन्नू कपूर
अटल बिहारी वाजपेयी के याद में इमोशनल हुए अन्नू कपूर

अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए तेज धूप में खड़े हैं लोग

वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए तेज धूप में खड़े हैं लोग
अटल बिहारी वाजपेयी


सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्‍कार आज किया जाएगा, उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्‍यालय के केंद्रीय कक्ष में रखा गया है, उन्‍हें उनके आवास पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया है।

वाजपेयी के अंतिम दर्शन

पीएम मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता ने अटल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्‍प चढ़ाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की, लालकृष्‍ण आडवाणी ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

बीजेपी मुख्‍यालय में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित अन्‍य पार्टियों के कई नेता भी मौजूद हैं, अटल जी के अंतिम संस्‍कार में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार, बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली, भूटान के राजा जिग्‍मे खेसर नामग्‍येल वांगचुक और पाकिस्‍तानी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

आज सुबह से ही अटल जी के सरकारी आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं, आवास के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं, लोग धूप में खड़े हैं और अटल जी के दर्शन करने को बेताब हैं, अटल जी के सरकारी आवास के बाहर और बीजेपी मुख्‍यालय के रास्‍ते में बड़ी संख्‍या में लोग उन्‍हें अंतिम बार देखने के लिए एकत्र हुए हैं।

अटल जी का उनका अंतिम संस्‍कार शाम चार बजे दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में किया जाएगा, स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार एक ऊंचे स्थल पर होगा जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है, स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’ और लाल बहादुर शास्त्री के ‘विजय घाट’ के बीच स्थित है।

बीजेपी मुख्‍यालय पहुंचा अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर

बीजेपी मुख्यालय पहुंचा अटल बिहारी वाजपयी का पार्थिव शरीर

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्‍कार आज नई दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 6ए, कृष्‍ण्‍ाा मेनन मार्ग से बीजेपी मुख्‍यालय पहुंच चुका है।

इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद हैं, वहीं पीएम मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी मुख्‍यालय मेंं मौजूद हैं। पीएम मोदी समेत अन्‍य नेताओं ने बीजेपी मुख्‍यालय में अटल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्‍प चढ़ाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज सुबह से ही अटल जी के सरकारी आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचें हैं, आवास के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी थींं। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को अब बीजेपी मुख्‍यालय में लोगों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे बीजेपी मुख्‍यालय से ही निकाली जाएगी।

अटल जी का उनका अंतिम संस्‍कार शाम चार बजे दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में किया जाएगा, यह जानकारी बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने दी है। अटली जी के निधन पर सरकार ने सात दिन राष्‍ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

गृह मंत्रालय ने सर्कुलर जारी कर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश में आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय ने कहा है कि, वाजपेयी के सम्मान में पूरे भारत में 16 अगस्त से 22 अगस्त तक राजकीय शोक मनाया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन विदेश में सभी दूतावासों में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा‌।

जानिए अटल बिहारी वाजपेयी जी का फ़िल्मी कनेक्शन |

जानिए अटल बिहारी वाजपेयी जी का फ़िल्मी कनेक्शन |
जानिए अटल बिहारी वाजपेयी जी का फ़िल्मी कनेक्शन |