30 C
Mumbai
Tuesday, September 1, 2026
Home Blog Page 533

स्टालिन के नेतृत्व में काम करने को राजी हो गये एमके अलागिरी

स्टालिन एमके अलागिरी
स्टालिन एमके अलागिरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

करुणानिधि के बेटे एम.के. स्टालिन डीएमके के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं, ऐसे में स्टालिन के सामने चुनौती पेश करने वाले बड़े भाई एमके अलागिरी भी उनके साथ काम करने को तैयार हो गए हैं।

अलागिरी ने करुणानिधि के निधन के सिर्फ एक हफ्ते बाद ही स्टालिन को डीएमके का जिम्मा सौंपे जाने पर सवाल खड़े करते हुए मोर्चा खोल दिया था, करुणानिधि के समाधि स्थल मरीना बीच से उन्होंने कहा था कि डीएमके कार्यकर्ता उनके साथ हैं।

अलागिरी की चुनौती के बीच स्टालिन डीएमके के अध्यक्ष बनने में सफल रहे हैं, अब अलगिरी की पार्टी में वापसी करना चाहते हैं, इतना ही नहीं वे स्टालिन के नेतृत्व में काम करने को भी तैयार हैं।

अभी तक डीएमके के इतिहास में स्टालिन पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने वाले दूसरे ही नेता हैं, जबकि इससे पहले करुणानिधि 49 साल तक पार्टी के अध्यक्ष रहे थे, करुणानिधि को अपने जीवन काल में ही उत्तराधिकारी स्टालिन और बेटे अलागिरी के बीच संघर्ष से रूबरू होना पड़ा था।

करुणानिधि के निधन के बाद अलागिरी ने स्टालिन के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़े हुए थे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी, अलागिरी ने 5 सितंबर को एक बड़ी रैली बुलाई है, लेकिन अब वे डीएमके में फिर से वापसी करना चाहते हैं।

पक्षपात करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई – CEC

ओ.पी. रावत ( पीटीआई)
ओ.पी. रावत (


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चुनाव आयोग ने सरकारी अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि चुनावों के दौरान उन्होंने किसी राजनीतिक दल के प्रति झुकाव या भेदभाव किया तो इस पर गंभीर कार्रवाई होगी।

मध्य प्रदेश में चुनाव तैयारियों के सिलसिले में भोपाल पहुंचे रावत ने कहा, किसी भी तरह के पक्षपात की गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाल में ही छत्तीसगढ़ में रायपुर के कलेक्टर ओ.पी. चौधरी ने इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया है, वह बीजेपी से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं, चुनाव से ठीक पहले उनके इस निर्णय पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य की ब्यूरोक्रेसी सत्तारूढ़ पार्टी के लिए काम कर रही है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों को आज तक रायपुर में रहना है और इस दौरान वे राज्य के सभी जिला अधिकारियों और एसपी से मुलाकात कर सकते हैं, इसलिए किसी असहज स्थ‍िति से बचने के लिए चौधरी का इस्तीफा तत्काल मंजूर किया गया है।

रावत ने इन अफवाहों को भी खारिज किया कि लोकसभा चुनाव के साथ कराने के लिए एमपी या छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव टाले जा सकते हैं, उन्होंने साफ कहा कि विधानसभा चुनाव तय समय पर ही होंगे।

BOX OFFICE PREDICTION: ‘स्त्री’ और ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में होगा कड़ा मुकाबला, पहले दिन कमा सकती हैं इतने करोड़

BOX OFFICE PREDICTION: 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' में होगा कड़ा मुकाबला, पहले दिन कमा सकती हैं इतने करोड़
BOX OFFICE PREDICTION: 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' में होगा कड़ा मुकाबला, पहले दिन कमा सकती हैं इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस फिल्मों के बीच क्लैश होना तो बहुत ही नार्मल सी बात हो गई है। आए दिन बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मे रिलीज़ होती है कोई बाज़ी मार ले जाती है तो कोई फ्लॉप हो जाती है। इस शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री और धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल की ‘यमला, पगला, दीवाना फिर से’ साथ में रिलीज हो रही हैं। पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो फिल्में रिलीज हो रही है, जिसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिलता है। 

दोनों ही फिल्में कॉमेडी होन के कारण फैंस में दोनों को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में देखना ये होगा कि कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है और कौन से पीछे रह जाती है। दोनों ही फ‍िल्‍में  31 अगस्‍त को भ‍िड़ेंगी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि किस फ‍िल्‍म की जीत होगी, क्‍योंकि दोनों ही हंसी और आइटम सॉन्‍ग्‍स के दम पर दर्शकों को लुभाने की कोश‍िश में हैं। हालांकि अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पता लगता है कि रिलीज से पहले ही दोनों फ‍िल्‍में व‍िनर हैं।   

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फ‍िल्‍म स्‍त्री का बजट है 11 करोड़ और इसके प्रमोशंस पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्चे गए हैं। वहीं, फिल्म ने अपने डिजिटल राइट्स, म्यूजिक राइट्स और सैटेलाइट राइट्स की सेल से 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जहां तक बजट की बात है तो यमला पगला दीवाना फिर से 22 करोड़ रुपये में बनी है और फिल्म की प्रमोशन और रिलीज़ का खर्चा करीब 9 करोड़ रुपये है। फिल्म सैटेलाइट राइट्स 31 करोड़ में बिके हैं। 

वही अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो दोनों ही फिल्में पहले दिन करीब 2.75 करोड़ से लेकर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं। पहले दिन के बाद बाकी की कमाई के लिए फिल्म को माउथ पब्लिसिटी की जरूरत पड़ेगी। दोनों में से जो भी फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब हो पाएगी, वहीं फिल्म कमाई में आगे निकल जाएगी।  

 

शाहरुख़ खान ने खोल दिया यह राज़ , इस वजह से उन्हें हुआ फायदा

शाहरुख़ खान ने खोल दिया यह राज़ , इस वजह से उन्हें हुआ फायदा
शाहरुख़ खान ने खोल दिया यह राज़ , इस वजह से उन्हें हुआ फायदा
शाहरुख़ खान बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जिनके चार्म पर हर कोई फ़िदा है। ये तो सब बखूबी जानते है की बॉलीवुड के सेलेब्स फिल्मों के साथ साथ  में भी नजर आते ही रहते है जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ जाती है। 
 
बचपन से हमने कई advertisement देखे है और हर एड्स में अलग अलग सेलेब्स और अलग अलग टॉपिक होता है। वही हमने एक साबुन के एड में कई सेलेब्स देखे है लेकिन सारी सुर्खियां बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान ले जाते है। 
बॉलीवुड के किंग खान ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ शाहरुख ने जो कैप्शन दिया वो बेशक उनके दिल की बात कह रहा है।  इस तस्वीर को शाहरुख खान ने ट्विटर पर शेयर करके लिखा – ‘इन खूबसूरत महिलाओं के साथ हसीन शाम बीती। यह लक्स साबुन के साथ बाथटब में जाने का असर है। धन्यवाद।’ 
इस तस्वीर में शाहरुख खान के साथ करिश्मा कपूर, करीना कपूर और शर्मिला टैगोर नजर आ रही हैं। करीना और करिश्मा ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है तो वहीं शर्मिला गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही अगर  शाहरुख की बात करें तो उन्होंने 
काले रंग का कोट पैंट पहना हुआ है। 
अब तक 21 बॉलीवुड स्टार्स लक्स साबुन के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। इन 21 स्टार्स की लिस्ट में शाहरुख खान इकलौते मेल एक्टर हैं बाकी 20 फीमेल स्टार्स है। पहली बार लक्स साबुन  के  विज्ञापन में एक्ट्रेस लीला चिटनिस नजर आई थीं। जिसके बाद लक्स साबुन के विज्ञापन को बॉलीवुड एक्ट्रेस साधना, नंदा, सुरैया, माला सिन्हा, मीना कुमारी, जीनत अमान, परवीन बॉबी, रेखा, तनुजा, हेमा मालिनी, श्रीदेवी, सुष्मिता, ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा करीना, कटरीना और प्रियंका चोपड़ा भी कर चुकी हैं।  
वही अगर उनकी फिल्मो की बात करे तो शाहरुख खान इन दिनों फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में  सलमान खान कैमियो में नजर आएंगे। शाहरुख खान  ने इसमें बौने का किरदार निभाया है।  

स्त्री या फिर यमला पगला दीवाना फिर से कोनसी फिल्म है सबसे बेहतर 

स्त्री या फिर यमला पगला दीवाना फिर से कोनसी फिल्म है सबसे बेहतर 
स्त्री या फिर यमला पगला दीवाना फिर से कोनसी फिल्म है सबसे बेहतर 
इस फ़िल्मी फ्राइडे एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला होनेवाला है। पहली है राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’.. वहीं दूसरी फिल्म है धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से। जहां एक तरफ स्त्री हॉरर कॉमेडी है वहीं दूसरी तरफ प्योर कॉमेडी फिल्म है। यानी की इस हफ्ते ऑडिएंस को मिलेगा कॉमेडी का डबल तड़का।  
 
दोनों ही फिल्में कॉमेडी होन के कारण फैंस में दोनों को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में देखना ये होगा कि कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है और कौन से पीछे रह जाती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो दोनों ही फिल्में पहले दिन करीब 2.75 करोड़ से लेकर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं। पहले दिन के बाद बाकी की कमाई के लिए फिल्म को माउथ पब्लिसिटी की जरूरत पड़ेगी। दोनों में से जो भी फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब हो पाएगी, वहीं फिल्म कमाई में आगे निकल जाएगी। 
 
श्रद्धा कपूर स्त्री में पहली बार हॉरर फिल्म करने जा रही हैं और दिलचस्प बात ये भी है कि वे इस फिल्म में खुद ही भूत बनी हैं। यहीं नहीं इस भूत की प्रेम कहानी भी है वो भी एक इंसान के साथ ये इंसान हैं राजकुमार राव। स्त्री के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने फिल्म की कई छोटी-छोटी क्लिप या कहें कि टीजर रिलीज किए हैं। इनमें डरावनी कॉमेडी की शानदार कॉकटेल दिखने को मिल रही है।
 
दूसरी ओर यमला पगला दीवाना फिर से – इस सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म है। इसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल लीड रोल में हैं तो सलमान खान कैमियो कर रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्‍न सिन्हा और रेखा भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे। इस सीरीज की पहली फिल्म हिट थी, मगर दूसरी फ्लॉप रही।  
 
जहां तक बजट की बात है तो यमला पगला दीवाना फिर से 22 करोड़ रुपये में बनी है और फिल्म की प्रमोशन और रिलीज़ का खर्चा करीब 9 करोड़ रुपये है।  श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फ‍िल्‍म स्‍त्री का बजट है 11 करोड़ और इसके प्रमोशंस पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्चे गए हैं।

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, लोकतंत्र का सेफ्टी वाल्व है, इसके नहीं होने पर ब्लास्ट हो जाएगा

पश्चिम बंगाल: कलकत्ता HC के आदेश के खिलाफ बीजेपी पहुंची SC
पश्चिम बंगाल: कलकत्ता HC के आदेश के खिलाफ बीजेपी पहुंची SC


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

5 माओवादियों की गिरफ्तारी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है, कोर्ट ने इन लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए इन्हें नजरबंद करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि असहमति लोकतंत्र का सेफ्टी वाल्व है, यदि आप सेफ्टी वाल्व की सुविधा नहीं देंगे तो यह फट जायेगा।

वहीं, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बढ़ते विवाद के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी कदम उठाया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मानक प्रक्रिया का उचित पालन नहीं किया गया और यह मानवाधिकार उल्लंघन के बरारबर माना जा सकता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तेलगू के कवि वरवर राव, कार्यकर्ता वेर्नन गोन्साल्विज और अरुण फरेरा को बीती देर रात पुणे लाया गया, माओवादियों से संबंधों के संदेह में गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोगों में ट्रेड यूनियन से जुड़ी कार्यकर्ता और पेशे से वकील सुधा भारद्वाज और कार्यकर्ता गौतम नवलखा शामिल हैं।

याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने भीमा-कोरेगांव मामले में गिरफ्तार सभी पांच मानवाधिकार कार्यकताओं को छह सितंबर तक घर में नजरबंद रखने का आदेश दिया, वहीं, समानांतर घटनाक्रम में दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्यकर्ता गौतम नवलखा की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज कहा कि हाईकोर्ट ने कहा कि उसे सभी दस्तावेजों की अनुवादित प्रतियों का पूरा सेट नहीं दिया गया।

अदालत ने कल निर्देश दिया था कि उसके द्वारा मामले की सुनवाई किये जाने से पहले नवलखा को दिल्ली से बाहर न ले जाया जाए क्योंकि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के दस्तावेज मराठी में हैं, इसलिए वे स्पष्ट नहीं हैं।

कोर्ट के फैसले के बाद इस मुद्दे पर तमाम विपक्षी दल सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तो यहां तक कहा कि देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है।

एकता कपूर को शाहरुख़ खान ने इस तरह लूट लिया, मांगी इतनी करोड़ की रकम

एकता कपूर को शाहरुख़ खान ने इस तरह लूट लिया, मांगी इतनी करोड़ की रकम
एकता कपूर को शाहरुख़ खान ने इस तरह लूट लिया, मांगी इतनी करोड़ की रकम

सलमान खान का शो बिगबॉस 12 में एंट्री होगी प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल की

सलमान खान का शो बिगबॉस 12 में एंट्री होगी प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल की 
सलमान खान का शो बिगबॉस 12 में एंट्री होगी प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल की 
सलमान खान का कंट्रोवर्सिअल टीवी रियलिटी शो बिगबॉस 12 के लिए फैंन्स के बीच एक्ससाइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। आये दिन इस शो को लेकर कोई न कोई खबरें आती ही रहती है। हालही में इस शो का तीसरा प्रोमो भी रिलीज़ कर दिया गया है। फैंन्स इसे लेकर और भी एक्ससाइटेड हो गए है। 

जहां इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे है वहीं आए दिन इस शो के बदलते फॉर्मेट से लोगों की उत्सुकता आसमान छू रही है। बिग बॉस के नए सीजन को भी खास बनाने के लिए मेकर्स लगातार मेहनत कर रहे है।

वेल अब आपको बता दे की ख़बरों के मुताबिक ऐसा सुनने में आ रहा है कि पम्मी आंटी उर्फ सुमेर पसरीचा, स्कारलेट एम रोज, सृष्टि रोडे के नाम को इस शो के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। वहीं पिछला सीजन खत्म होते ही अगले सीजन के लिए जिस कंटेस्टेंट का नाम सामने आया था वह थी दिव्या अग्रवाल का। 

बता दें कि दिव्या ने ‘बिग बॉस 11’ में एक टास्क के दौरान अपने कदम रखे थे और तभी से उनके फैंस भी ये इच्छा जताने लगे थे कि वह अगले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले। बीते कई दिनों से दिव्या अग्रवाल का नाम ‘बिग बॉस 12’ के लिए सामने आ रहा है। 

जब दिव्या अग्रवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कह सकती है। अब दिव्या के इस बयान के बाद उनके फैंन्स यही चाहते  बिगबॉस 12 में एंट्री मिले। बता दें कि दिव्या हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘बॉब मार ले’ में नजर आई थी। इस म्यूजिक वीडियो में वह सुयश रॉय और बेनाफ्शा सूनावाला के साथ धमाल मचाती हुई नजर आई थी। 

सलमान खान को रानी मुख़र्जी ने शादी को लेकर दे दी यह एडवाइस, शाहरुख़ खान ने उड़ाई खिल्ली

सलमान खान को रानी मुख़र्जी ने शादी को लेकर दे दी यह एडवाइस, शाहरुख़ खान ने उड़ाई खिल्ली
सलमान खान को रानी मुख़र्जी ने शादी को लेकर दे दी यह एडवाइस, शाहरुख़ खान ने उड़ाई खिल्ली

 

शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पर बोले ‘भतीजे’ अखिलेश

शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पर बोले 'भतीजे' अखिलेश
शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पर बोले 'भतीजे' अखिलेश
लोकसभा चुनाव-2019 के नजदीक आते-आते एक बार फिर से यादव परिवार में कलह सामने आने लगी है, शिवपाल ने सपा के अच्छे कार्यकर्ताओं के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया और उन्हें पद देना शुरू कर दिया है।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बातें घुमा-फिरा के कहा कि मुझे शक है ये बीजेपी की साजिश है, जैसे-जैसे चुनाव आएगा, तमाम चीजें आपको देखने को मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार बैठक कर रही और बीजेपी से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं, बीजेपी पर निशाना सादते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत है कि वो मुद्दों से ध्यान हटा देते हैं, लेकिन हमारी जिम्मेदारी ये है कि मुद्दे से ध्यान न हटे‌।
भतीजे अखिलेश यादव के पार्टी की कमान संभालने के बाद से ही शिवपाल हाशिए पर हैं, शिवपाल सिंह यादव ने निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि, मुझे जब-जब बुलाया गया मैं गया, जब नहीं बुलाया जा रहा तो नहीं जा रहा है।
शिवपाल ने आगे कहा, सपा के अच्छे कार्यकर्ताओं के लिए मैंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है, उन्हें पद देना शुरू किया है, साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी सेक्युलर मोर्चा बनाने की घोषणा की थी, अब उन्होंने सपा के लोगों से अपील की है जो भी चाहते हैं वे इस मोर्चा का हिस्सा बन सकते हैं।