कोई भी बीजेपी या आरएसएस को वामपंथी के रूप में नहीं सोचता है – शशि थरूर
कोई भी बीजेपी या आरएसएस को वामपंथी के रूप में नहीं सोचता है – शशि थरूर
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
शशि थरूर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि बीजेपी पूंजीवाद का पालन करती है, उन्होंने कहा कि हम तेजी से ध्रुवीकरण, धार्मिक, सांप्रदायिक, जाति, विचारधारा की राजनीति देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति जाति, क्षेत्र, भाषा के मुद्दों के कारण जटिल और उलझन में है। जब बीजेपी और आरएसएस को दक्षिणपंथी संगठनों के रूप में बताया गया है, तो लोग स्वदेशी जागरण मंच (आरएसएस) की आर्थिक नीति को नहीं देख रहे हैं।
थरूर ने कहा कि, कोई भी बीजेपी या आरएसएस को वामपंथी के रूप में नहीं सोचता है, क्योंकि उनकी विचारधारा अर्थशास्त्र पर नहीं बल्कि सांस्कृतिक आत्मसम्मान पर केंद्रित है।
हाल ही में देश में नक्सल कनेक्शन के आरोप में हुई गिरफ्तारियों पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि हमने 6 से 7 लोगों की गिरफ्तारियों को देखा, उनमें से कोई भी ताजा हिंसा में शामिल नहीं था। उनकी गिरफ्तारियां सरकार विरोधी विचारधारा के चलते हुईं, यह लोकतंत्र नहीं है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में हम देख रहे हैं कि सत्ताधारी पार्टी की ओर से ऐसा दर्शाया जाता है कि देश में अन्य विकल्पों के लिए स्थान दिनोंदिन कम होता जा रहा है, इसलिए हम राजनीतिक तर्कों और भाषणों की नई परिभाषा देख रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार की ओर से देश के लोगों के लिए रोजाना एसिड टेस्ट और लिटमस पेपर टेस्ट की तरह ही टेस्ट जारी होते हैं, अगर आप देश में भारत माता की जय नहीं बोलते हैं तो इसका मतलब आप देशद्रोही हैं, देश के मुसलमान कहते हैं कि उनका धर्म की समझ इसके लिए उन्हें इजाजत नहीं देती, वह कहते हैं जय हिंद, हमारे लोकतंत्र और संविधान में उसे अधिकार दिए गए हैं।
आज से पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पीएम मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ का शुभारंभ करेंगे, आईपीपीबी की देश भर में 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस प्वाइंट होंगे।
देश भर में सभी 1.55 लाख डाकघर 31 दिसंबर, 2018 तक आईपीपीबी प्रणाली से जुड़ जाएंगे, आईपीपीबी को आम आदमी के लिए एक सुगम, किफायती और भरोसेमंद बैंक के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
देश के हर कोने में फैले डाक विभाग के 3,00,000 से अधिक डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क से इसे काफी लाभ मिलेगा, इसलिए आईपीपीबी भारत में लोगों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।
आईपीपीबी की स्थापना केंद्र सरकार के वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को तेजी से पाने के लिए की गई है, इस परिकल्पना आम आदमी के लिए एक सस्ते, भरोसेमंद और आसान पहुंच वाले बैंक के तौर पर की गई है, इस पेमेंट बैंक में भारत सरकार की 100% हिस्सेदारी है।
आईपीपीबी बचत और चालू खातों, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, बिल और उपयोगिता भुगतान और उद्यम एवं वाणिज्यिक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक विभाग की तरफ से शुरू किया गया है, इसमें आप सेविंग्स अकाउंट के साथ करंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक न सिर्फ आपको बचत खाते पर ज्यादा ब्याज देगा, बल्कि यह आपको डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा भी देगा।
फ्लाइट में महिला की सीट पर नशे में धुत एक यात्री ने कर दिया पेशाब
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
एअर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में धुत एक यात्री ने एक महिला पैसेंजर की सीट पर पेशाब कर दिया, यह घटना न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुई, पीड़ित महिला की बेटी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
इस ट्वीट के बाद नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने एअर इंडिया से पूरे मामले की जांच करने को कहा है और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
पीड़िता की बेटी इंद्राणी घोष ने एअर इंडिया को ट्वीट करते हुए कहा, न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI102 में मेरी मां की सीट पर एक शराबी युवक ने पेशाब कर दिया, वह फ्लाइट में अकेले यात्रा कर रही थीं और इस घटना के बाद से वह बेहद परेशान हैं।
इंद्राणी के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए ट्वीट किया, कृपया इस मामले पर तुरंत फॉलोअप लें और उड्डयन मंत्रालय व निदेशालय को रिपोर्ट दें, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आपकी मां को इस तरह के बेहद आपत्तिजनक अनुभव से गुजरना पड़ा है।
इंद्राणी घोष का कहना है कि वह आरोपी यात्री के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहती हैं, वहीं सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
इंद्राणी ने एक ट्वीट में लिखा है, जब मैंने इस मसले पर शिकायत के लिए कॉल किया तो कॉल सेंटर के प्रतिनिधि ने साफ कहा कि आप अपना फीडबैक देने के लिए वेबसाइट पर जाएं, क्या यह सच में फीडबैक है! यदि एयरलाइन की ओर से इस मामले में एक्शन लिया जाता है तो फिर भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सकेगी।
7वां वेतन आयोग : सरकारी कर्मचारियों को नवंबर में मिलेगी खुशखबरी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा दिया है, यूपी व अन्य राज्य भी अब अपने यहां डीए बढ़ाने की घोषणा करेंगे, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संप्रेक्षक आरके वर्मा के अनुसार, यूपी में महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान दिवाली के आसपास होने की संभावना है।
अगर योगी सरकार देर भी करती है तो दिसंबर में इसकी घोषणा तय है, यह जुलाई 2018 से लागू होगा, अभी राज्य कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 7% डीए मिल रहा है, इसे 5% से बढ़ाकर 7% मई 2018 में किया गया था, यह 1 जनवरी 2018 से लागू है।
आरके वर्मा के मुताबिक 7वां वेतन आयोग जब से राज्य में लागू हुआ है तब से निचले स्तर के कर्मचारियों के वेतन में 3 से 4 हजार रुपए की बढ़ोतरी हई है, वहीं मिडल स्तर के कर्मचारियों की 4 से 6 हजार रुपए तक सैलरी बढ़ी लेकिन सबसे ज्यादा फायदा लेवल 9 के ऊपर के अफसरों के वेतन में हुआ है।
आरके वर्मा ने कहा कि कर्मचारी संघों की मांग न्यूनतम बेसिक वेतन 18 हजार से 26 हजार किए जाए, इसके साथ ही एचआरए व अन्य भत्ते भी केंद्र के समान नहीं हैं, कर्मचारी संघ उन्हें भी समान करने की मांग कर रहे हैं, वर्मा ने कहा कि राज्य में समान वेतन भत्ता लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि जो कर्मचारी केंद्र में तैनात है उसका वेतन राज्य में तैनात समान कैडर के अधिकारी से कहीं ज्यादा है।
कैंसर अस्पताल में 80% बेड दिल्लीवालों के लिए रिजर्व
J&K से अनुच्छेद 35A हटाने संबंधी याचिका पर 19 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
रेल घोटाला : लालू यादव के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी
कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्म स्त्री आपको डराएगी भी और हसाएगी भी

ज्योति विश्वकर्मा
स्टारकास्ट: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव
डायरेक्टर : अमर कौशिक
MOVIE REVIEW : देओल परिवार के ढेर सारे मस्ती धमाल से हस हसकर लोटपोट हो जायेंगे आप
ज्योति विश्वकर्मा
स्टारकास्ट : धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, शत्रुघ्न सिन्हा, असरानी
डायरेक्टर : नवनीत सिंह
















