27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 507

बीजिंग में परफ्यूम-हेयर जेल से बढ़ रहा प्रदूषण

बीजिंग में परफ्यूम-हेयर जेल से बढ़ रहा प्रदूषण
बीजिंग में परफ्यूम-हेयर जेल से बढ़ रहा प्रदूषण
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
बीजिंग में छाई जबरदस्त धुंध के बीच विशेषज्ञों का यह बयान आया है कि, बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए हेयर स्प्रे, परफ्यूम और एयर रिफ्रेशर में पाए जाने वाले वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों जिम्मेदार है।
बीजिंग में वायु गुणवत्ता सूचकांक 213 तक पहुंच गया, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने “अत्यंत अस्वास्थ्यकर” की श्रेणी में वर्गीकृत किया है. बीजिंग में दो करोड़ दस लाख से अधिक लोग रहते हैं।
हाल के वर्षों में सरकार द्वारा शुरू किए गए उपायों के बाद से प्रदूषण में कुछ हद तक गिरावट आई है, 2015 से किये गए इन उपायों में कोयले का सीमित इस्तेमाल और प्रदूषण उद्योगों को क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करना शामिल है।
चीन वर्षों से धुंध के खिलाफ कठिन संघर्ष रहा है, इसने कुछ चीनी क्षेत्रों में जीवन प्रत्याशा में कटौती की है, सरकार ने अपने नागरिकों से जबरदस्त प्रदूषण के दिनों में खुद को बचाने के लिए मास्क और वायु शोधक (एयर प्यूरीफायर) खरीदने को कहा है।
बीजिंग में प्रदूषण के लिए चार-स्तरीय चेतावनी प्रणाली है, जिसमें उच्चतम चेतावनी लाल है इसके बाद नारंगी, फिर पीली और अंत में नीली चेतावनी होती है, नारंगी चेतावनी का मतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक के लगातार तीन दिनों के लिए 200 से अधिक होने का अनुमान है।
बीजिंग नगर पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो ने बताया कि, जनवरी से सितंबर तक, बीजिंग में पीएम 2.5 की औसत सांद्रता में पिछले वर्ष की तुलना में 16.7 प्रतिशत की गिरावट हुई है, बीजिंग और चीन के उत्तरी हिस्से में भारी प्रदूषण और ऑटोमोबाइल के उत्सर्जन की वजह से प्रदूषण के कारणों पर कई अध्ययन किए गए हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय हर महीने सौर ऊर्जा से बीस लाख की बचत करने वाला पहला विश्वविद्यालय बना

इलाहाबाद विश्वविद्यालय हर महीने सौर ऊर्जा से बीस लाख की बचत करने वाला पहला विश्वविद्यालय बना
इलाहाबाद विश्वविद्यालय हर महीने सौर ऊर्जा से बीस लाख की बचत करने वाला पहला विश्वविद्यालय बना
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
इलाहाबाद विश्वविद्यालय आज से सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रतन लाल हांगलूं ने आज लॉ फैकल्टी की छत पर इस परियोजना का उद्घाटन किया है।
बिजली की खपत को कम करने के लिए तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर उर्जा प्लेट को स्थापित करने की यह परियोजना सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) भारत सरकार के निर्देशानुसार जून 2018 से विश्वविद्यालय में आरंभ हुई थी।
इस सौर परियोजना से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रतिदिन 6000 यूनिट बिजली उत्पन्न होगी तथा विश्वविद्यालय को इससे हर माह लगभग बीस लाख रूपये का लाभ होगा।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शनिवार और रविवार को जब विश्वविद्यालय बंद रहेगा तो विश्वविद्यालय द्वारा इलाहाबाद शहर को बिजली प्रदान की जायेगी, विश्वविद्यालय में बनी हुई बिजली का लाभ शहरवासियों को भी मिलेगा। 
महत्वपूर्ण है कि इस सौर ऊर्जा प्लांट के संचालन और रखरखाव में विश्वविद्यालय को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा, एच एफ एम सोलर कंपनी के द्वारा ही   अगले 25 वर्ष  तक इन सौर प्लेट का रख रखाव किया जाएगा।
इविवग के कुलपति प्रो. रतन लाल हंगलू  और एच एफ एम सोलर पॉवर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री धर्मेंद्र जैन की उपस्थिति में आज इस परियोजना का उद्घाटन किया गया, इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार  एन के शुक्ला, लॉ फैकल्टी के डीन आर के चौबे , वित्त अधिकार सुनीलकांत मिश्र, चित्तरंजन कुमार (जन संपर्क अधिकारी) तथा और भी समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय की आवाज निकालने पर ADG बोले- बेवकूफी भरा उत्साह

एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय की आवाज निकालने पर ADG बोले- बेवकूफी भरा उत्साह
एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय की आवाज निकालने पर ADG बोले- बेवकूफी भरा उत्साह
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
संभल में पुलिस एनकाउंटर के दौरान हथियार नहीं चल पाने पर ‘मुंह से ठांय-ठांय’ की आवाज निकालने किरकिरी हुई थी, जिसके बाद यूपी पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
इस घटना के बाद यूपी पुलिस का मजाक उड़ने के बाद एडीजी आनंद कुमार ने एक निजी चैनल को बताया कि, ठांय-ठांय की आवाज मुंह से निकलना एक उत्साह में किया गया काम है, पिस्टल के नहीं चलने और आखिरी वक्त में इसके फंस जाने की जांच होगी।
उन्होंने आगे कहा कि, ठांय-ठांय की आवाज मुंह से निकलना एक ‘मिसगाइडेड एन्थूजीऐजम है’, इसे ‘बेवकूफी भरा उत्साह’ कहा जा सकता है हालांकि एनकाउंटर के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसवालों के मुंह से निकले शब्द को तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वहां कई तरह की बातें होती हैं।
मुंह से ठांय-ठांय निकलने के बाद भी एनकाउंटर को लेकर कार्रवाई में कोई कमी नहीं आई है, आज सुबह शामली जिले में भी बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है जिसमें दो इनामी अपराधियों को गोली लगी है हालांकि इसमें तीन पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

 

मास्‍टर-वीजा कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के यूजर पर आज से पड़ेगा असर

मास्‍टर-वीजा कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के यूजर पर आज से पड़ेगा असर
मास्‍टर-वीजा कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के यूजर पर आज से पड़ेगा असर
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
अगर आपके पास भी बैंक का मास्‍टर कार्ड, अमेरिकन एक्‍सप्रेस, वीजा कार्ड है, तो ये आज से सारे कार्ड चलने बंद हो जाएंगे, ये कंपनियां ATM/डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के लिए भारत में सेवाए मुहैया कराती है।
इनके अलावा फेसबुक, पेपाल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और अन्‍य विदेशी पेमेंट कंपनियों से भुगतान पर भी असर पड़ेगा, ऐसा इन कंपनियों की ओर से आरबीआई की लोकल डाटा स्‍टोरेज की नीति को मानने से इनकार करने के कारण होगा।
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने वीजा, मास्‍टर कार्ड जैसी पेमेंट कंपनियों के भारत में लोकल डाटा स्‍टोरेज के मुद्दे पर हस्‍तक्षेप करने की बात कही थी, इन कंपनियों का कहना है कि लोकल डाटा स्‍टोरेज से उनका लागत खर्च काफी बढ़ जाएगी और वह आसानी से इस प्रक्रिया का पालन नहीं कर सकतीं हैं।
आरबीआई के नए दिशा-निर्देश के तहत हर पेमेंट कंपनी को पेमेंट सिस्‍टम से जुड़े डाटा का लोकल स्‍टोरेज करना अनिवार्य है, जो 16 अक्‍टूबर से प्रभावी हो रहा है, भारत में ऐसी 78 पेमेंट कंपनियां काम कर रही हैं, जिनमें 62 ने आरबीआई के दिशा-निर्देश को मान लिया है।
जिन 16 कंपनियों ने नए नियम को नहीं माना है, उनका कहना है कि भारत में डाटा स्‍टोरेज सिस्‍टम से न सिर्फ लागत खर्च बढ़ेगा बल्कि डाटा की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो जाएंगे।
रिटायर जस्टिस बीएन श्रीकृष्ण की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर सरकार ने निजी डाटा सुरक्षा बिल के मसौदे पर सुझाव मांगे थे, सुझाव देने की अंतिम तारीख पहले 10 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2018 कर दिया गया था, डाटा सुरक्षा पर समिति ने अपनी रिपोर्ट जुलाई 2018 में केंद्र सरकार को सौंपी थी।

इलाहाबाद का नाम हुआ प्रयागराज, राज्यपाल की तरफ से भी मिली मंजूरी

प्रयागराज
प्रयागराज

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com

सीएम योगी आदित्यनाथ कुंभ 2019 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इलाहाबाद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, यहां सीएम योगी ने कहा कि गंगा और यमुना दो पवित्र नदियों का संगम स्थल होने के नाते यहां सभी प्रयागों का राज है।

सीएम ने कहा कि, इलाहाबाद को प्रयागराज भी कहते हैं, और अगर, सबकी सहमति होगी तो प्रयागराज के रूप में ही हमें इस शहर को जाना जायेगा, इस बीच अखाड़ा परिषद की तरफ से एक प्रस्ताव आया है कि इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया जाए।

इस प्रस्ताव के आने के बाद राज्यपाल राम नाईक ने भी इस पर सहमति जताई है, उम्मीद की जा रही है कि कुंभ शुरू होने से पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया जाएगा।

सीएम योगी के साथ राज्यपाल राम नाईक, मंत्री सुरेश खन्ना और नंद गोपाल गुप्ता मौजूद रहे, इस दौरान इंडियन एयरफोर्स की तरफ से एयर शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
एयर शो कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना की तरफ से आसमान में करतब दिखाया गया, इस करतब में कई पायलट ने जेट फाइटर के माध्यम से मेहमानों को सलामी दी।

इस एयर शो को देखने के लिए संगम तट पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, वायुसेना की तरफ इस ‘प्रेरणादायी अभियान’ का संचान हर साल लोगों में प्रेरणा भरने के लिए किया जाता है।

इस कार्यक्रम का मकसद जन समुदाय के मन में नीली वर्दी वाले सैनिकों के प्रति सामान्य जागरूकता की भावना को विकसित करना और देश के युवा वर्ग को भारतीय वायु सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करना है।

पूर्व उप राष्‍ट्रपति अंसारी ने गुजरात दंगों पर कह दी यह बात

राष्‍ट्रपति अंसारी
राष्‍ट्रपति अंसारी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 2002 के  गुजरात दंगों का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि,  तत्कालीन केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 355 का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जबकि उसके रक्षा मंत्री मौके पर थे।

पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी ने कहा कि “आतंकवाद का कोई सैन्य हल’’ नहीं है क्योंकि सामान्य स्थिति लोगों का दिल और दिमाग जीतकर ही बहाल की जा सकती है, अंसारी ने दंगों पर शाह की पुस्तक की कुछ टिप्पणियों को उद्धृत करते हुए कहा, नागरिक प्रशासन की प्रारंभिक प्रतिक्रिया सुस्त थी, कर्फ्यू का आदेश दे दिया गया था लेकिन वह लागू नहीं हुआ था।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, यदि नागरिक और पुलिस प्रशासन कानून एवं व्यवस्था की बड़े पैमाने पर विफलता पर प्रतिक्रिया नहीं जताता तो लोकतांत्रिक और संसदीय प्रणाली में जिम्मेदारी कहां है।

उन्होंने कहा, पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायणन ने 2005 में एक मलयालम साप्ताहिक के साथ साक्षात्कार में सरकार के साथ अपनी आपत्ति का खुलासा किया था, मैं उन्हें (नारायणन को) उद्धृत करता हूं…सेना भेज दी गई थी लेकिन उसे गोली चलाने का अधिकार नहीं दिया गया था।

उन्होंने कहा, मेरे फार्मेशन से सैकड़ों अधिकारी इस पर बोल सकते हैं और बटालियन की युद्ध डायरी हैं, हालांकि अलीगढ़ स्थित ‘फोरम फार मुस्लिम स्टडीज एंड एनालिसिस’ के निदेशक जसीम मोहम्मद ने शाह द्वारा अपनी पुस्तक में गुजरात की तत्कालीन सरकार की भूमिका के संबंध में किए गए दावों का विरोध किया है।

मैंने यदि इवांका को निकी हैली की जगह चुना तो मुझ पर लगेगा बड़ा आरोप – डोनाल्ड ट्रंप

मैंने यदि इवांका को निकी हैली की जगह चुना तो मुझ पर लगेगा बड़ा आरोप - डोनाल्ड ट्रंप
मैंने यदि इवांका को निकी हैली की जगह चुना तो मुझ पर लगेगा बड़ा आरोप - डोनाल्ड ट्रंप
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
अमेरिका की राजदूत निकी हैली के पद छोड़ने के बाद इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि अब इस पद पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसे इस पद के लिए चुनते हैं, सूत्रों के अनुसार, वह इसके लिए अपनी बेटी इवांका ट्रंप को नियुक्त कर सकते हैं।
क्योंकि इसके पहले ट्रंप ने इस ओर इशारा भी किया था कि, इवांका संयुक्त राष्ट्र में डायनामाइट साबित होंगी, हालांकि बाद में खुद इवांका ट्रंप ने खबरों से इनकार करते हुए कहा, वह इस पद की रेस में नहीं हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, अगर उन्होंने निकी हैली की जगह इवांका ट्रंप को चुना तो उन पर भाई भतीतावाद का आरोप लगेगा, ऐसे में इवांका इस मामले में सबसे बड़ा दोषी चेहरा बनकर उभरेंगी।
वॉशिंगटन में पत्रकारों ने जब उनसे इस बारे में सवाल किए, तो ट्रंप ने कहा, मैंने हैली की जगह बहुत सारे नाम सुने हैं, मैंने इवांका का भी नाम सुना है, मैंने पहले भी कहा है कि इवांका इस मामले में कमाल की साबित होंगीं. लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि मैं उन्हें इस पद के लिए चुनूं।
इधर इस मामले में चल रही बहस पर इवांका ट्रंप ने तब लगाम लगा दी थी, जब उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए कहा था कि व्हाइट हाउस की सेवा करना बड़े गर्व की बात है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि राष्ट्रपति इस पद के लिए किसी योग्य व्यक्ति को चुनेंगे, मैं वह नहीं हूं।
वैसे इस रेस में कई लोगों के शामिल होने की खबर है, खुद ट्रंप ने कहा, उनके सामने कई विकल्प हैं, इस रेस में अमेरिका की डिप्टी नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर डीना पॉवेल का नाम भी है।

बिग बी के बारे में यह कह गई सपना भवनानी, कहा -आपका सच भी जल्द सामने आएगा 

बिग बी के बारे में यह कह गई सपना भवनानी, कहा -आपका सच भी जल्द सामने आएगा 
बिग बी के बारे में यह कह गई सपना भवनानी, कहा -आपका सच भी जल्द सामने आएगा 
ज्योति विश्वकर्मा | | Navpravah.com 

 
भारत में शुरू हुए #metoo मूवमेंट के बाद से बॉलीवुड के कई बड़े नाम यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिर चुके हैं। इनमें आलोक नाथ, विकास बहल, नाना पाटेकर, अनु मलिक से लेकर कैलाश खेर तक शामिल हैं। इन सभी सिलेब्रिटीज पर एक या ज्यादा लोगों ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
 
हाल ही में इस कैंपेन को फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सपोर्ट किया था। वहीं अब मशहूर हेयर स्टाइलिश सपना भवनानी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे सनसनी मच गई है। 
 
सपना भावनानी टीवी का सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकी हैं। सपना ‘बिग बॉस’ के सीजन 6 का हिस्सा रह चुकी हैं। #Metoo मूवमेंट के सपोर्ट पर किए गए अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए सपना ने लिखा- ‘ये सबसे बड़ा झूठ है। सर पिंक फिल्म आकर जा चुकी है और आपकी एक्टिविस्ट की छवि भी जल्द ही खत्म हो जाएगी। आपका सच भी जल्द ही दुनिया के सामने आएगा। ‘ सिर्फ इतना ही नहीं, सपना ने ये भी लिखा कि उन्होंने बच्चन के सेक्सुअल मिसकंडक्ट की कई कहानियां सुनी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे महिलाएं भी सामने आएंगी।
 
अमिताभ बच्चन ने #MeToo कैंपेन को सपोर्ट करते हुए कहा था – ‘किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का हक किसी को नहीं है। कार्य क्षेत्र पर तो ऐसा होना बिल्कुल ठीक नहीं है । ऐसे मुद्दों पर तुरंत आवाज उठाई जानी चाहिए और कानून का सहारा लेकर आरोपी को सजा दिलाई जाए। मान, मर्यादा और समाजिकता के पाठ को बच्चों की पढ़ाई में भी शामिल किया जाना चाहिए। महिलाओं और बच्चों को तो खासतौर पर सुरक्षा दी जानी चाहिए । आज हमारे समाज के ज्यादातर कार्य क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं। अगर हम कार्य क्षेत्र पर महिलाओं को सम्मान नहीं दे पा रहे हैं तो ये एक ना माफ करने वाला दोष है।’ 
 
बता दें, अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आने वाली हैं। 

अगर आप SBI के कस्टमर हैं तो, 1 दिसंबर से ब्लॉक कर दी जाएगी यह सुविधा

अगर आप SBI के कस्टमर हैं तो, 1 दिसंबर से ब्लॉक कर दी जाएगी यह सुविधा
अगर आप SBI के कस्टमर हैं तो, 1 दिसंबर से ब्लॉक कर दी जाएगी यह सुविधा
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अगर अकाउंट है और आप नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है, यदि आपने 1 दिसंबर से पहले अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं कराया तो एसबीआई की तरफ से आपकी इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा ब्लॉक की जा सकती है।
बैंक की वेबसाइट पर लिखा है ‘इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स ध्यान दें कृपया अपना मोबाइल नंबर जल्द से जल्द रजिस्टर करें, यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो 1 दिसंबर 2018 से नेट बैंकिंग की सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।
ट्रांजेक्शन में होने वाली धोखाधड़ी को ध्यान में रखते हुए ट्रांजेक्शन की सीमा को घटा दिया है, नए नियम के अनुसार अब आप एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे।
अभी एसबीआई के एटीएम से एक दिन में 40 हजार रुपये तक निकाले जा सकते हैं, नया नियम 31 अक्टूबर से लागू होगा, यानी आप अगर 30 अक्‍टूबर तक पैसे निकालना चाहते हैं तो 40 हजार रुपये निकाल सकते हैं।
हाल ही में मामला स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया में 5,555.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में 5,555.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 1,329 मामले सामने आए थे।