मुंबई ।। दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित देश वेनेज़ुएला की अकारिगुआ जेल में दो गुटों के बीच हुई ख़ूनी झड़प में 23 लोग मारे गए हैं, जबकि 14 पुलिस अफसर घायल हो गए हैं। इस जेल में अधिकतम 250 क़ैदियों के रखने की जगह है, लेकिन अभी 540 क़ैदियों को रखा गया था।
आपको बता दें कि बीते मार्च में इसी जेल में हिंसक घटना के अंतर्गत 68 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले अगस्त 2017 में 37 क़ैदी मारे गए थे। फिलहाल, ताजा घटनाक्रम को लेकर जेल मंत्रालय ने देर रात तक कोई टिप्पणी नहीं की थी।
नई दिल्ली ।। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दौर निरंतर तीसरे दिन भी जारी है। तेल बिक्री कंपनियों ने शनिवार को फिर तेल के दाम बढ़ा दिए। दिल्ली, कोलकाता व मुंबई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
खबर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.53 रुपए, 73.6 रुपए, 77.14 रुपए और 74.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.57 रुपए, 68.33 रुपए, 69.75 रुपए और 70.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
हर दिन पेट्रोल के दामों में हो रहे बदलाव के चलते राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम Rs . 70.94 /Ltr पहुंच गए हैं। राजधानी लखनऊ में आज डीजल के दाम Rs . 65.38 /Ltr पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली ।। राजधानी की दिल्ली पुलिस ने बीते कल को Tik Tok सेलेब्रिटी व जिम ट्रेनर मोहित मोर की हत्या में शामिल रहने के आरोप में एक नाबालिग को अरेस्ट किया। 17 वर्षीय आरोपी को द्वारका में धुलसिरास गांव के पास से अरेस्ट किया गया। किशोर आरोपी की पहचान कॉल डिटेल रिकार्ड्स (सीडीआर) से की गई। वह 14 मई को हत्या से पहले 27 वर्षीय Tik Tok सेलेब्रिटी से फोन पर बात करने वाला पहला युवक था।
पुलिस अफसर ने बताया कि जांच में पाया गया कि किशोर व मोहित के बीच जिम में विवाद हुआ। उस दौरान जिम ट्रेनर ने किशोर को अन्य लोगों के सामने पीटा। गुस्से में किशोर ने मोहित को जान से मार डालने की सोची। उसने जिम ट्रेनर की हत्या में अपने 2 दोस्तों की सहायता ली। उन दोनों को तलाशा गया, लेकिन वे जिम में नहीं मिले।
अफसर का कहना है कि किशोर ने मोहित से कॉल पर बात की और पूछा कि वह कहां है। मोहित ने बताया कि वह नजफगढ़ में एक दुकान पर है। किशोर दोनों दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंच गया और तीनों ने मिलकर मोर को गोलियों से भून दिया। मोर की वहीं मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अन्य 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Tik Tok पर मोहित के 5 लाख ग्राहक हैं। वह Tik Tok पर कई तरह के वीडियो डाला करता था। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर उसके 3 हजार फॉलोवर थे। वह तस्वीरें-शेयरिंग एप पर भी फिटनेस वीडियो डाला करता था।
नेशनल डेस्क ।। भीषण गर्मी की तपिश से गाय के गोबर का प्रयोग करके अपनी कार को कूल (ठंडा) रखना हममें से कई के लिए कोई सही तरीका नहीं हो सकता है। न ही इस तरीके पर काम करने के बारे में कोई सोच सकता है।
लेकिन पिछले दिनों इंटरनेट पर वायरल हुई एक तस्वीर से ये बात सही साबित नज़र आ रही है। ये सब हुआ Ahmedabad में, जहां एक महिला ने अपनी लाखों की लग्जरी Toyota Corolla Altis कार को गर्मी से बचाने के लिए गाय के गोबर से लीप दिया था।
इसके बाद गोबर से लिपी कार के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडियो पर वायरल हो गई थीं। लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट किए थे। कई यूजर्स ने पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। Sejal Shah ने इसके जवाब में कहा था कि उन्होंने गर्मी से बचाने के लिए अपनी कार को गोबर से लीप है। उन्होंने कहा कि ये अहमदाबाद है। यहां 45 डिग्री से अधिक तापमान होता है। मैंने कार को गर्मी से बचाने के लिए उसे गाय के गोबर से लीप दिया।
हेल्थ डेस्क ।। नई शोध के मुताबिक, वर्ष 2018 के अंत तक ऑक्यूपेशनल डिजीज के लगभग 9,70,000 मामले पाए गए, जिनमें 90 प्रतिशत मामले न्यूमोकोनियोसिस (खांसी और सांस लेने में परेशानी के लक्षण) के थे। चाइना के State council information office ने ये आंकड़े दिए हैं।
चीन में 90 करोड़ कर्मचारियों में से 2.5 करोड़ हर साल पेशे से संबंधित होने वाली रोगो से ग्रसित होते हैं। न्यूमोकोनियोसिस इनमें सबसे चर्चित बीमारी है। यह एक फेफड़े की घातक बीमारी है, जो धूल या छोटे कणों के कारण होती है।
ये डिजीज पेशे के कारण होने वाली बीमारियां होती हैं। कोई भी क्रॉनिक बीमारी है, जो ऑफिस में ज्यादा देर तक काम या व्यावसायिक गतिविधि के कारण होती है। लोगों पर काम के बोझ की वजह कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ता है। इन्हें ऑक्यूपेशनल डिजीज कहते हैं। ये व्यावसायिक सुरक्षा और हेल्थ का एक पहलू भी है।
नई दिल्ली ।। लोकसभा इलेक्शन-2019 में मिले प्रचंड बहुमत के बाद नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भरोसा बढ़ने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। जनता ने 2014 से बड़ा जनादेश दिया है। इसे वे अच्छे से समझते हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के संस्कार, भारत का संविधान और इसकी मूल भावना हमें सिखाती है कि देश सर्वमत से बनता है। हमें सबको साथ लेकर चलना है। देश हित में घोर विरोधियों को भी साथ लेकर चलना है। संविधान सुप्रीम है, इसी की भावना के तहत हमें चलना है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपने इस फकीर की झोली तो भर दी है।
उन्होंने आगे कहा कि आपकी आशा और आकांक्षाओं को मैं भली भांति समझता हूं। 2014 में जानते नहीं थे तब भरोसा किया, 2019 में जानने के बाद और भरोसा किया। मैं इसे अच्छे से समझता हूं। भरोसा बढ़ने के साथ जिम्मेवारी और ज्यादा बढ़ती है। हमारे NDA के साथियों ने जो समर्थन दिया है, उन्होंने भी पूरी मेहनत की है।
पीएम मोदी बोले- आपने फिर से मुझे जो काम दिया है, आने वाले दिनों में मैं बद इरादे और बद नीयत से कोई काम नहीं करूंगा। देशवासियों आपने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, मैं मेरे लिए कुछ भी नहीं करूंगा। तीसरी बात मैं सार्वजनिक रूप से कहना चाहूंगा मेरे समय का पल-पल, शरीर का कण-कण देशवासियों के लिए है।जब भी मेरा मूल्यांकन करें, इन तीन तराजू पर मुझे तोलते रहना, कमी रहने पर कोसते रहना।
नई दिल्ली ।। British Secret Service Agent जेम्स बॉन्ड की सीरीज में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले अभिनेता डेनियल क्रेग बॉन्ड 25 के सेट पर घायल हो गए हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।
खबर है कि Jamaica में शूटिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनकी सर्जरी होगी। फिल्म की शूटिंग चलती रहेगी। डेनियल टीम को दो सप्ताह बाद शामिल करेंगे। ये फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टंट को खुद करने के दौरान उन्हें चोट लगी हो। इससे पहले अपनी पहली बॉन्ड फिल्म में ही डेनियल के 2 दांत टूट गए थे।
लाहौर ।। हिंदुस्तान में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने जहां एक ओर फिर से शांति वार्ता का Offer दिया है, वहीं दूसरी ओर शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण कर दिया है।
मिसाइल का परीक्षण कर पाक ने हिंदुस्तान को एक तरह से चेतावनी भी दे दी है। पाकिस्तान ने कहा है कि ये एक तरह से जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल है, जो 1500 मील तक एरिया कवर कर सकती है। इस मिसाइल के जरिए परमाणु और पारंपरिक हथियार भी दागे जा सकते हैं।
पाकिस्तान की आर्मी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ये मिसाइल उसकी आवश्यकताओं को पूरा करती है, ताकि क्षेत्र में कोई उसकी तरफ आंख उठा कर न देख सके और मुल्क में शांति रहे। पाक आर्मी के प्रवक्ता ने कहा है कि इस मिसाइल का इंपैक्ट प्वाइंट अरब सागर में था।
नई दिल्ली ।। बीजेपी को प्रचंड बहुमत से मिली जीत के पश्चात नेता व कार्यकर्ता उत्साहित हैं, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में एक तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। ऐसे माहौल में बीजेपी नेताओं को विरोधियों पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।
ट्विटर पर विरोधियों पर हमलावर रहे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी TDP प्रमुख चंद्रबाबू पर चुटकी ली तो वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चेतावनी दे डाली।
आंध्र प्रदेश में TDP की करारी हार के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने चंद्रबाबू नायडू पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ‘चौबेजी छब्बेजी बनने निकले थे, लेकिन दुबेजी बनकर लौटे! की कहावत से तंज मारते हुए लिखा कि चंद्रबाबू नायडू जी! आपने मोदीजी को हटाने के लिए दिन-रात उठापटक की लेकिन देश की जनता के दिलों में मोदीजी बसते हैं और वहां से उन्हें कोई नहीं हटा सकता!
नेशनल डेस्क ।। पेटीएम देश में कुछ सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म के रूप में उभरा है। ये सर्विस 2010 में लांच की गई थी। ये सबसे ज्यादा प्रचलित तब हुई जब सरकार द्वारा नोटबंदी लागू की गई थी। उस वक्त डिजिटल पेमेंट का यूज काफी बढ़ा था और ये वही वक्त था जब पेटीएम को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। उसके बाद से भारतीयों का पेमेंट करने का तरीका बदल गया। अब अपना दायरा बढ़ने के लिए पेटीएम कुछ सर्विसों पर कैशबैक ऑफर कर रहा है।
यदि आप पेटीएम से बिजली का भर भरने की सोच रहे हैं तो आप पेटीएम द्वारा दिए जा रहे इलेक्ट्रिसिटी बिल ऑफर्स ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इस ऐप से यूजर्स अपना बिजली, गैस, पानी का बिल भरने के साथ-साथ मेट्रो कार्ड रिचार्ज भी करवा सकते हैं।