30 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 444

उत्तर प्रदेश में 62 सीटों पर खिला कमल, सिर्फ इतनी सीटों पर सिमटा SP-BSP गठबंधन !

उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा इलेक्शन 2019 के लिए यूपी के परिणामों ने सबको चौंका दिया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 62 पर कमल खिला तो 2 सीटें सहयोगी अपना दल के खाते में गई हैं। वहीं सपा, बसपा व राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन केवल 15 सीटों पर सिमट गया।

यूपी में सपा,बसपा व राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन केवल 15 सीटों पर सिमट गया। इसमें भी 3 सीटों पर उतरे राष्ट्रीय लोकदल का खाता भी नहीं खुल सका। जीरो से उठकर बसपा 10 सीटों पर पहुंच गई, जबकि सपा 5 पर ही रह गई है।

रायबरेली में UPA मुखिया सोनिया गांधी की जीत से कांग्रेस का यूपी में प्रतिनिधित्व तो हो गया लेकिन, अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हार ने बीजेपी को उत्साह से लबरेज कर दिया है।

फोटो- फाइल

कप्तान विराट कोहली ने कहा- राशिद खान बेहतरीन गेंदबाज, उन्हें खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा है कि वह शानदार गेंदबाज हैं, जिन्हें खेलना आसान नहीं है।

कोहली ने राशिद के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि तीन साल हो गए हैं, मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें नहीं खेला है। मैं उनके खिलाफ खेलना चाहता हूं। वह बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनकी ताकत उनकी तेजी है। बल्लेबाज जब तक सोचता है तब गेंद बल्ले पर आ जाती है। साथ ही उनके वैरिएशन भी शानदार हैं। उन्हें पकड़ पाना मुश्किल होता है।

उन्होंने आगे कहा कि वह तेज गेंदबाज की तरह लगते हैं। इस विश्व कप में उन्हें खेलने के लिए तैयार हूं। वह विश्व कप में टीम का कप्तान बनकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कोहली के अनुसार, मेरे लिए विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है। सभी टीमें पहला मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं। उसके बाद पता चलेगा की हमें टूर्नामेंट में आगे कैसे जाना है और कहां काम करना है।

फोटो- फाइल

मोदी लहर आते ही पाकिस्तान ने भारत को दी धमकी!

लाहौर ।। हिंदुस्तान में इलेक्शन नतीजे आने के बाद पाकिस्तान ने फिर से अनाप-शनाप बयान देना शुरू कर दिया है। नरेंद्र मोदी के जीत से घबराए पाकिस्तान ने कश्मीर मुड़ी पर हिंदुस्तान को बड़ी चेतावनी दे दी है।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने गुरुवार को कश्मीर की संवैधानिक स्थिति को बदलने के विरूद्ध हिंदुस्तान को आगाह किया और आरोप लगाया कि इंडियन आर्मी कश्मीर में कश्मीरियों पर जुल्म ढा रही है।

आपको बता दें कि गुरुवार को ही कश्मीर में खूंखार आतंकी मूसा को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। जब भी कश्मीर में कोई आतंकी मारा जाता है तो पाक घबराकर ऐसे बयान देता रहता है।

हिंदुस्तान के इलेक्शन के नतीजे आते ही पाकिस्तान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कश्मीर की स्थिति में कोई बदलाव हुआ तो ये डकहीन एशिया के लिए ठीक नहीं होगा। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि है पाक विवादित क्षेत्र पर यूएनएससी के प्रस्तावों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कदम का विरोध करता है।

 

इस बार बेरोजगारों की नैया पार लगाएंगे पीएम मोदी!

नई दिल्ली ।। 2019-इलेक्शन के रिजल्ट में NDA को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद मोदी सरकार एक बार फिर सत्ता में आ गई है। सरकार बनते ही वित्त मंत्रालय पूर्ण बजट की तैयारियों में जुट गया है। लोकसभा इलेक्शन के कारण वित्त वर्ष 2018-19 में सरकार के द्वारा अंतरिम बजट पेश किया गया था।

फिलहाल अब सरकार के द्वारा पूर्ण बजट पेश किया जाएगा और आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने अभी से ही पूर्ण बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, पूर्ण बजट जुलाई तक पेश किया जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्ण बजट में नई सरकार का फोकस पूरी तरह से किसानों, नौकरियों और निवेश पर रहेगा क्योंकि हमारे देश में इस वक्त युवाओं के सामने सबसे बड़ी परेशानी बेरोजगारी है, इस बार मोदी सरकार ने जिसको पूरा करने का टारगेट रखा है।

इसके अलावा यदि किसानों की बात करें तो वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने अंतरिम बजट में भी किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की घोषणा की थी। इस स्कीम में सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6 हजार रुपए देने का वादा किया गया था।

इसके अलावा आपको बता दें कि इस बार के बजट में दीर्घकालिक स्कीमों पर फोकस किया जाएगा क्योंकि एक्सपर्ट का मत है कि अल्प अवधि की स्कीमों से अधिक लाभ दीर्घकालिक स्कीमों में मिलता है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि वह किसानों, कृषि क्षेत्र और इंडस्ट्री के कर्मचारियों को टैक्स में राहत देने पर भी विचार करेगा।

ऐसा करने वाले पहले पीएम बने नरेंद्र मोदी, जानकर दंग रह जाएंगे आप

नेशनल डेस्क ।। पीएम मोदी की अगुवाई में एक बार फिर NDA की सत्‍ता में वापसी हो रही है। अब तक के रुझानों से साफ है कि भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करती हुई नजर आ रही है। जबकि NDA की सीट संख्या 340 के पार पहुंच गई है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मोदी सरकार के GST जैसे फैसलों पर आम जनता ने मुहर लगा दी है। इसके अलावा मोदी सरकार ने विश्व का इतिहास भी बदल दिया है।

दरअसल, विदेशों में जहां भी GST लागू की गई वहां इसे लागू करने वाली सरकार को हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन इसके उल्टा हिंदुस्तान में GST लागू करने वाली सरकार दोबारा सत्ता में आने जा रही है। इससे स्पष्ट है कि जनता ने नई इनडायरेक्‍ट टैक्‍स व्यवस्था को प्रमुख आर्थिक सुधार के रूप में स्वीकार किया गया है।

विदेशों की बात करें तो मलेशिया में संघीय सरकार को GST लागू करने के बाद हार मिली थी। ऐसा ही हाल न्यूजीलैंड व आस्ट्रेलिया में GST लागू करने वाली सरकारों का रहा। दरअसल, इन देशों में कर सुधार कार्यक्रम के बाद वस्तुओं व सर्विसों की कीमतें बढ़ गई थीं। इसका लोगों में पैदा हुई नाराजगी का नतीजे सरकारों को भुगतना पड़ा।

हालांकि, बहुत से देशों में जहां GST लागू की गई वहां सरकारों ने वादा किया कि इसको लेकर पैदा होने वाली मुश्किलों का समाधान एक साल के अंदर किया जाएगा, जबकि GST लागू होने के बाद एक वर्ष के अंदर इलेक्शन आ गया। वहीं हिंदुस्तान में GST लागू होने और इलेक्शन होने के बीच 2 वर्ष का अंतर है।

बता दें कि मोदी सरकार ने एक जुलाई 2017 को GST लागू किया जोकि एक अप्रत्यक्ष करों में एक बड़ा बदलाव था और इसके बाद अधिकांश वस्तुओं और सर्विसों की लागत घट गई जिससे विश्व में हिंदुस्तान एक प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बन गया है।

 

पाकिस्तान एयर फोर्स को मिली बड़ी सफलता, चाइना ने…

मुंबई ।। पाकिस्तान एयर फोर्स को बड़ी सफलता हाथ लगी। चाइना समझौते के अंतर्गत इस्लामाबाद को पहला जेएफ-17 लड़ाकू प्लेन का अपग्रेड मॉडल दिया। इसे मरम्मत करके पाकिस्तान को सौंपा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे पाकिस्तान की एयर फोर्स को मजबूती मिलेगी।

चाइना और पाकिस्तान ने एक दशक पहले सिंगल-इंजन लाइट JF-17 जेट का संयुक्त विकास व निर्माण शुरू किया था। ये निर्माण चाइना में हुआ था। बीजिंग ने साल 2007 में JF-17 का पहला बैज दिया और उनमें से कई को बाद में पीएएफ द्वारा कमीशन किया गया था।

एक दशक के इस्तेमाल के बाद, अब चाइना ने पाकिस्तान को JF-17 का उन्नत मॉडल सौंप रहा है। ये ओवरहाल किया हुआ है। रिपोर्ट में सैन्य विश्लेषकों के हवाले से बताया गया है कि नवंबर 2017 में दोनों पक्षों के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद पहला ओवरहाल प्लेन पाकिस्तान को मिल गया है।

चाइना के राज्य एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (एवीआईसी) के अंतर्गत चांग्शा 5712 एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड ने इस जेट को दोबारा से री लांच किया है। इसकी तीसरी या चौथी पीढ़ी के लड़ाकू प्लेन से तुलना की जा सकती है।

 

सिद्धू के इस काम से पंजाब में हार रही कांग्रेस!

पंजाब ।। लोकसभा इलेक्शनों के परिणामों में रुझानों में कांग्रेस की हो रही हार पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर कहा कि BJP कभी भी उस शख्स को माफ नहीं करेगी जो पाकिस्तान के सेना के मुखिया को गले लगाते हो।

गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ से रुझानों में आगे चल रहे हैं। इस सवाल पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुनील जी एक बेहतर कैंडिडेट हैं, उन्होंने बहुत काम किया है। यहां एक बात समझ से परे है कि लोगों ने एक अनुभवी नेता के बदले एक अभिनेता को अपना जनादेश दिया है।

 

मोदी लहर आने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान!

नई दिल्ली ।। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं कोलकाता की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्वीट करके अपने जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि हारने वाले भी हारे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस पर मंथन होगा।

साढ़े 3 दशकों तक वाममोर्चा के प्रति वफादार रहने वाली बंगाल की आवाम ने 2011 में जब तृणमूल कांग्रेस पर विश्वास जताया तो सबको यही लगा था कि वाममोर्चा की तरह ये सिलसिला भी लंबा चलेगा। बीते आठ साल ऐसा चला भी। 2011 के विधानसभा इलेक्शन के बाद किसी भी चुनाव में तृणमूल की हार नहीं हुई।

नगर निकाय से लेकर लोकसभा तक प्रत्येक इलेक्शन में तृणमूल की सीटें और वोट फीसद बढ़ता चला गया। 2014 के लोकसभा इलेक्शन में जबरदस्त ‘मोदी लहर’ में भी तृणमूल ने बंगाल की 34 सीटों पर कब्जा जमाया, लेकिन पिछले 5 वर्ष में राज्य के मतदाताओं का मूड काफी बदल चुका है। 2019 के लोकसभा इलेक्शन के ‘एक्जिट पोल’ के बाद अब वास्तविक नतीजों में भी यह झलक रहा है।

रुझानों के अनुसार, BJP 19 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि तृणमूल 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। उस समय तक BJP का वोट फीसद 38.92 फीसद दर्ज हुआ, वही तृणमूल का 44.76 फीसद देखा गया। ये रुझान अगर नतीजों में बदल गए तो BJP के लिए बंगाल में बहुत बड़ी सफलता होगी।

 

भारत और पाकिस्तान मैच के टिकट हुए महंगे, कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे आप

मुंबई ।। आज हम बात कर रहे है विश्व कप 2019 की जो इस बार इंग्लैंड वेल्स में खेला जायेगा। वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें घोषित हो चुकी है इस बार वर्ल्ड कप में कुल 10 टीम भाग लेने जा रही हैं। टीम इंडिया विश्व कप के लिए इंग्लैंड पहुच चुकी है। क्रिकेट के सभी प्रेमियों को इंडिया और पाकिस्तान के मैच सबसे ज्यादा पसंद आते है।

क्योंकि इंडिया और पाकिस्तान के बीच कभी द्वीपक्षीय सीरीज देखने को नही मिलती है। इसलिए भारतीय प्रशंसकों और विदेशी प्रशंसकों को भारत और पाकिस्तान के मैच आईसीसी टूर्नामेंट में ही देखने को मिलते है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगा। जबकि इंडिया और पाकिस्तान का मैच 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा।

इंडिया और पाकिस्तान के मैच इस बार काफी महंगा पड़ने वाला है क्योकि एक वेबसाइट के अनुसार इन दोनों टीम के मैच के एक टिकट 43 हजार से शुरु होकर 3 लाख रुपए से अधिक तक का है। वहीं वर्ल्ड कप फाइनल मैच का टिकट 13 लाख रुपए से ज्यादा का है।

इंडिया-पाकिस्तान मैच की लोकप्रियता इतनी है कि इन दोनों टीम का मैच देखने के लिए दूसरे देश के प्रशंसक भी स्टेडियम भारत-पाक फैन से भरे रहते हैं। इसलिए लोक्रप्रियता को देखते हुए इस बार भारत और पाकिस्तान के मैच की टिकट काफी महंगी है।

पढ़िए मजेदार चुटकुले- एक हैंडसम लड़का क्लास में आया और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गई…

एक हैंडसम लड़का क्लास में आया

और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गयी…

फिर लड़के ने ही कुछ कहा…

तो लड़किया बेहोश

सोचो क्या कहा होगा?

थोड़ी जगह देना बेहेन जी…

झाड़ू लगाना है…”हाय रे बेरोज़गारी”


यार संजू,ये शादी के जोड़े कौन बनाता है?

संजू : यार,भगवान बनाता है ऊपर।

पप्पू : ओ तेरी! गड़बड़ हो गई तब तो…

संजू : क्यों, क्या हुआ??

पप्पू : में तो कोने वाले दर्जी को दे आया…

सांता का पड़ोसी मर गया।

वो उसके घर गया और वह खड़े संबंधियों से पूछने लगा : “बॉडी आ गयी क्या?”

उतने में बॉडी लेकर एम्बुलेंस आ गयी।

सांता कुश होकर जोर से बोला – “लो बताओ… अभी याद किया और बॉडी आ गयी…

कितनी लम्बी उम्र है इसकी”