30 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 442

1 जून से आधार कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी!

नेशनल डेस्क ।। इन दिनों अधिकतर कामों में आधार कार्ड (Aadhar Card) का होना और उससे जुड़ी सभी जानकारियां जान लेना बेहद खास है। सरकार भी स्मार्ट कार्ड को लेकर नियम लागू करते रहते है, वहीं एक जून से आधार कार्ड (Aadhar Card) को लेकर नया नियम लागू होने जा रहा है, तो आइए आपको बताते है।

वैसे तो हम सभी आधार कार्ड (Aadhar Card) की महत्वता और इसके इस्तेमाल के बारे में बखूबी जानते हैं, देश में स्मार्ट कार्ड को लेकर होने वाले बदलाव भी कहीं न कहीं हमारे जिंदगी में प्रभाव भी डालते हैं नए नियम, नया तरीका समझने में भी कई बार दिक्कतें भी आती हैं।

आपको बता दें कि आधार कार्ड (Aadhar Card) को लेकर एक बड़ा नियम लागू होने जा रहा है, देशभर में 1 जून, 2019 से ये नियम लागू होने जा रहा है। जिसके मुताबिक, हिंदुस्तान के सभी नागरिक जिनके पास स्मार्ट कार्ड है, उन्हें वर्चुअल आईडी दी जाएगी। ऐसमें आपको किसी तरह की कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो आइए आगे बताते हैं वर्चुअल आईडी का आधार कार्ड (Aadhar Card) से क्या लेना-देना है।

जानिए वर्चुअल आईडी के बारे में

दरअसल अगर आप अपना स्मार्ट कार्ड किसी का नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं या कहें कि आप आधार कार्ड (Aadhar Card) की कोई भी सूचना नहीं देना चाहते तो ऐसमें आप इस 16 अंक के वर्चुअल आईडी को दे सकते हैं, जिसके चलते आपके स्मार्ट कार्ड के हैक होने की भी संभवाना बिल्कुल भी नहीं रहेगी। आप Aadhar Card से जुड़े किसी भी तरह के कामों को वर्चुअल आईडी के जरिए कर सकेंगे।

 

अभिनेता अजय देवगन के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा!

मुंबई ।। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के Father “वीरू देवगन” का निधन हो गया है। जिससे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ रही है।

“वीरू देवगन” के निधन की खबर बॉलीवुड के लिए सदमे से कम नहीं है। वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक थे। निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर संवेदना जता रहे हैं।

आपको बता दें कि “वीरू देवगन” ने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर, डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम किया था। उन्होंने अपने करियर में लगभग 36 से ज्यादा फिल्मों में स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था।

आपको बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि वीरू देवगन का निधन शुक्रवार सुबह मुंबई में हुआ। आज शाम 6 बजे मुंबई के विले पार्ले में वीरू देवगन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फोटो- फाइल

चोरी के शक में महिला और युवक की हुई पिटाई, किया अधमरा

मध्य प्रदेश ।। चोरी के आरोप में महिला व युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर के निकट छोटा बेटमा में ग्रामीणों ने एक शख्स आसिफ उर्फ नटका (24) और महिला अमीना को चोरी की आशंका में पेड़ से बांधकर पीटा। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर प्रकरण दर्ज कराया।

उधर, पुलिस ने मारपीट की घटना में गांव की एक महिला समेत 4 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात 2 बजे गांव के रसीद खां के घर 2 लोग अलमारी तोड़ रहे थे। इस दौरान रसीद के बेटे शाहिद की नींद खुल गई और उसने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। पकड़ाए शख्श ने कॉल लगाकर किसी को बुलाया।

इसके बाद एक महिला पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ लिया। लोगों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया। अमीना बी ने पुलिस को बताया कि मुझे बेटे आसिफ ने कॉल किया था कि उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया है। मैं पहुंची तो गांववालों ने हम दोनों के साथ मारपीट क फर पेड़ से बांध दिया।

उसकी शिकायत पर शनिवार रात गांव की ललिताबाई, देवकरण, अशफाक पुत्र सत्तार, लाखन पुत्र मदन कलोता, रईस पुत्र रसीद के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आसिफ चंदन नगर थाने का सूचीबद्ध बदमाश है। उसके खिलाफ 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

फोटो- फाइल

कर्नाटक में बारिश का कहर, 100 से ज्यादा घर बर्बाद

मुंबई ।। कर्नाटक राज्य में भयंकर वर्षा के चलते रविवार रात राज्य में भारी तबाही हो गई। बैंगलुरु के कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। कर्नाटक के डिप्टी-सीएम जी परमेश्वर ने बेंगलुरु में भयंकर वर्षा से प्रभावित हुए इलाको का निरीक्षण किया। हालांकि, इस दौरान किसी शख्स की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

बारिश के कारण पेड़ उखड़ कर गिए गए जिस वजह से बिजली के खंबे टूटकर गिर गए। फिलहाल, बीबीएमपी इन खंबों को ठीक करने का कार्य कर रही है। पेड़ों को रास्ते से हटाया जा रहा है। रोड भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्च हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि त्रिपुरा में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्तरी त्रिपुरा के जिले उनाकोटी और धलाई में लगभग 100 से अधिक घर तबाह हो गए। एक हजार से अधिक परिवार इससे प्रभावित हुए है।

 

 

WC 2019: अभ्यास मैच में भारत की हार के बाद रवि शास्त्री ने युवराज को लेकर किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली ।। अभ्यास मैच में भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि, अगर हम विश्व कप की शुरुआत में में ही ऐसे मुकाबले हारने लगे तो आगे का सफर तय करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि, इस अभ्यास मैच में हमारी टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और कई बल्लेबाज अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिस कारण इस मैच में हमे हार का सामना करना पड़ा।

विजय शंकर की चोट के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि, नेट में प्रैक्टिस के दौरान खलील अहमद की एक गेंद विजय शंकर के हाथ में जा लगी। जिस कारण उन्हे गंभीर चोट आई है। हो सकता है कि वो यह विश्व कप भी ना खेल पाए।

चोटिल विजय शंकर के स्थान पर किसी दूसरे खिलाड़ी को चुने जाने के बारे में पूछने पर उन्होने कहा कि, मैं बीसीसीआई से दरख्वास्त करना चाहूंगा, वर्ल्ड कप में विजय शंकर के स्थान पर किसी अनुभवी बल्लेबाज को टीम में शामिल किया जाए ताकि भारत की बल्लेबाजी ओर ज्यादा मजबूत बन सके और उन्होंने इसके लिए युवराज सिंह को प्रबल दावेदार बताया क्योंकि उनके अनुसार युवराज सिंह के पास इंग्लैंड में मैच खेलने का अनुभव है।

इसके अलावा वो भारत के लिए 3 विश्व कप खेल चुके हैं और 2011 के विश्व कप को जीतने में भी युवराज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं जिसके टीम में आने से भारतीय टीम को ओर ज्यादा मजबूती मिलेगी।

फोटो- फाइल

रोहित शर्मा ने बताया- ये है टीम इंडिया का सबसे गंदा खिलाड़ी

मुंबई ।। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी वर्तमान में सिमित ओवर क्रिकेट की सबसे सफल सलामी जोड़ियों में एक हैं। मैदान पर उतरते ही दोनों खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ श्रेली से दुनियाभर के मजबूत से मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर देते हैं।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ने अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन को सबसे गंदा खिलाड़ी करार दिया हैं। रोहित शर्मा का ये बयान रोहित और धवन के फैन्स को चौंका सकता हैं हालाँकि उन्होंने ये सिर्फ मजाक में कहा हैं।

आईसीसी के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रोहित शर्मा की विडियो शेयर की गयी। उस विडियो में रोहित शर्मा से पूछा गया कि ‘रूम को सबसे ज्यादा गंदा कौन करता हैं?’ इस प्रश्न के जवाब में रोहित ने बिना किसी देरी के शिखर धवन का नाम लिया और कहा कि वह बहुत गंदे रहते हैं।

फोटो- फाइल

पाक पीएम इमरान खान ने फोन कर दी बधाई तो पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली।। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बधाइयों का ताँता लगा हुआ है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने रविवार को फोन कर लोकसभा चुनावों में जीत की बधाई दी है। पाक विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इमरान खान ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलिफोन कॉल और जीत की बधाई के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का धन्यवाद किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सहयोग तथा इस क्षेत्र की उन्नति और तरक्की के लिए भरोसे और आतंकवाद तथा हिंसामुक्त वातावरण का बनाया जना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की ‘पड़ोसी पहले’ की नीति पर भी बात की।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इमरान खान ने दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और उन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। इमरान खान ने दोनो देशों की जनता की भलाई के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।

इमरान खान के अलावा मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल ने भी पीएम मोदी को फोन पर जीत की बधाई दी है।

CBI के शिकंजे ममता बनर्जी के करीबी IPS राजीव कुमार, लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली।। वेस्ट बंगाल के चर्चित शारदा चिट फंड मामले में ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले IPS अफसर राजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीएम ममता बनर्जी के करीबी राजीव कुमार के खिलाफ CBI ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। अब अगर राजीव कुमार विदेश जाने की कोशिश करते हैं तो उनकी यात्रा से पहले सभी एयरपोर्ट अथॉरिटी CBI को सूचना देंगे। जारी किया गया यह नोटिस एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।

राजीव कुमार पर शारदा चिटफंड और रोजवैली चिटफंड घोटाले की जांच के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है। CBI राजीव कुमार को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करना चाहती है। राजीव कुमार को 24 मई तक गिरफ्तारी से संरक्षण मिला हुआ था। गिरफ्तारी से छूट मिलने की अवधि बढ़ाये जाने को लेकर राजीव कुमार सुप्रीम कोर्ट भी गये थे, जहां उन्हें झटका लगा था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोलकाता हाईकोर्ट जाने के लिये कहा था।

कभी भी गिरफ्तार किये जा सकते हैं राजीव कुमार
गिरफ्तारी से मिली राहत की अवधि समाप्त होने के बाद अब राजीव कुमार को CBI कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। उत्तर प्रदेश के संभल मेें उनके पैतृक घर पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां राजीव कुमार की तलाश में लग गई हैं। बता दें, पश्चिम बंगाल की अदालतों के वकील हड़ताल पर हैं। इसलिए राजीव कुमार चाहकर भी कलकत्ता हाईकोर्ट का रूख नहीं कर पा रहे हैं।

क्यों गिरफ्तार करना चाहती है CBI
इन घोटाले की जांच के लिए वर्ष 2013 में ममता सरकार ने SIT का गठन किया था। इसकी अगुवाई स्वयं राजीव कुमार कर रहे थे। बाद में इस मामले को CBI के पास भेज दिया गया था। CBI का दावा है कि केस ट्रांसफर होने के बाद भी राजीव कुमार ने कई सबूतों को उन्हें नहीं सौंपा और छिपाने की कोशिश की। राजीव कुमार से कई बार CBI पूछताछ भी कर चुकी है, लेकिन उनपर सहयोग न देने का आरोप लगता रहा है।

राजीव कुमार को लेकर राज्य और केंद्र सरकार में बवाल
इससे पहले CBI कोलकाता में राजीव कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की कोशिश कर चुकी है, मगर उस दौरान कोलकाता पुलिस से CBI टीम की भिड़ंत हो गई थी और पुलिस ने CBI के अधिकारियों को ही हिरासत में ले लिया था। यह मामला केंद्र की मोदी और राज्य की ममता बनर्जी सरकार के बीच टकराव के तौर पर भी देखा गया था।

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेता को गोली मारी गयी, लखनऊ जाते समय रास्ते में मृत्यु

लखनऊ।। अभी नई सरकार का गठन भी हुआ कि चुनावी रंजिशों का दौर शुरू हो गया। मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी का है जहाँ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी बीजेपी नेता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी। सुरेंद्र सिंह के बेटे अभय ने आरोप लगाया है कि स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके पिता की हत्या कराई है। अभय ने कहा कि “मेरे पिता स्मृति ईरानी के प्रचार में चौबीसों घंटे लगे रहते थे। स्मृति ईरानी की जीत के बाद उन्होंने विजय यात्रा भी निकाली थी।” अपने करीबी कार्यकर्ता की हत्या की जानकारी होते ही अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी दिल्ली से अमेठी के लिये निकल गई हैं। वो वहां पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी।

तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे सुरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। दया राम ने बताया कि तीन लोगोें को हिरासत में लिया गया है, घटना की जांच जारी है।

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने
खबर के मुताबिक हत्या के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और कांग्रेस और भाजपा के लोग आमने-सामने आ गये। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें भी हुईं जिससे वहां तनाव बना हुआ है।

स्मृति ईरानी के करीबी थे सुरेंद्र सिंह
लोकसभा चुनाव के दौरान जूता वितरण मामले को लेकर सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा में रहे थे। उन्हें स्मृति ईरानी का निकट करीबी माना जाता था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव के लोगों को जूते बांटने का आरोप लगाते हुये इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था।

बता दें कि बरौलिया गांव को पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था। स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अहम भूमिका थी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह का प्रभाव कई गांवों में था। इसी कारण स्मृति ईरानी के सुरेंद्र सिंह के गांव के आसपास के इलाकों में अच्छा खासा वोट मिला।

प्रैक्टिस मैच में भी पाकिस्तान की निकली हवा, अफगानिस्तान ने चटाई धूल

मंबई ।। वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान क्या कर सकती है, उसने इस बात की झलक कल देखने को मिल गई। अपने पहले प्रैक्टिस मैच में Afghanistan ने अपनी धाखड़ गेंदबाजी के दम पर Pakistan को 47.5 ओवरों में 262 रनों पर ढेर कर दिया और फिर हसमातुल्लाह शाहिदी की नाबाद 74 रनों की पारी के दम पर 49.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

शाहिदी ने अपनी नाबाद पारी में 102 गेंदे खेलकर 7 चौके लगाए। उनके अलावा हजरतुल्लाह जाजई ने 28 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की सहायता से 48 रनों की पारी खेल टीम को तेज शुरुआत दी। उन्होंने मोहम्मद शाहजाद के साथ पहले विकेट के लिए 11।1 ओवरों में 80 रन जोड़े। शाहजाद 23 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

मोहम्मद नबी ने 41 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 34 रन बनाए। मो. नबी ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के लिए सबसे अधिक 3 विकेट भी लिए। रहमत शाह ने 32 रनों का योगदान दिया।

Pakistan की ओर से बाबर आजम की 108 गेंदों में 112 रनों की पारी जाया चली गई। इस पारी में आजम ने 10 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा शोएब मलिक ने 44 और इमाम-उल-हक ने 32 रनों की पारी खेली।

फोटो- फाइल