29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 435

आज का पंचांग: 11 जून 2019, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल

आज का पंचांग: 11 जून 2019, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- मंगलवार

ऋतु:- वसन्त

अयन:- उत्तरायण

मास:- अमांत

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- उत्तराफाल्गुनी

योग:- सिद्धि

तिथि:- नवमी

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:22

सूर्यास्त:- 07:18

राहुकाल:- दोपहर 15:47-17:31

मोदी रिटर्न और जनता की उम्मीदें

अभिषेक सिंह । Navpravah.com
सुलतानपुर।। नई चुनौतियां, नई कैबिनेट, नए सपनें, नए जोश और नए भारत की संकल्पना का क्या होगा, ये तो कल की बातें हैं। पर इस जनादेश में जीतने वाले वे लोग जिनका अपना अलग स्टारडम है, दिल्ली और मुम्बई जैसे महानगरों में शाही आवास हैं। उद्योगपति हैं। फिल्मी दुनिया के हैं। परन्तु छोटे जिलों के लोगों ने उन्हें संसद के गलियारे में पहुंचाया है। ऐसे जिलेवासियों की क्षेत्रीय समस्याएं संसद में गूंज सकेंगी जो आजतक नही गूंजी हैं ये मोदी सरकार के लिए चैलेंजिंग है।

ये स्टारडम वाले लोगों ने बड़े वायदे तो किये हैं पर जनता की चाहतें पूरा कर पाने का कोई रोडमैप है इनके पास यह कह पाना मुश्किल है। जनता अपने जनप्रतिनिधि से जुड़े रहना चाहती है। उन्हें सीधे अपनी समस्याएं बतलाना चाहती है। उनसे बात करना चाहती है। जनता प्रतिनिधि को सुख की घड़ियों में अपने दरवाजे पर देखना चाहती है और दुख के क्षण में साथ खड़े देखना चाहती हैं। मोदी रिटर्न के इस दौर में जनता की ये चाहतें पूरी हो सकेंगी या लोग ठगा सा ही महसूस करेंगे यह बता पाना बहुत मुश्किल है। उत्तर प्रदेश का ऐसा ही एक शहर है सुलतानपुर। जहां ये चाहतें अधूरी ही रह जाती हैं। इस बार जनता ने पूर्व मंत्री मेनका गांधी को प्रतिनिधि चुना है।

इससे पहले उनके बेटे वरुण गांधी को संसद चुना था और उसके पहले उनके पति संजय गांधी के करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री संजय सिंह को जनता ने संसद में भेजा था। बात संजय सिंह की हो या वरुण गांधी की हो, दोनों ने ही जनता की इन चाहतों पर पानी फेरा है। दोनों ही प्रतिनिधि की खाश लोगों की टोली थी जो अपने लाभ के हिसाब से सांसद जी से काम लेते रहते थे। और आम वोटरों की पकड़ से बहुत दूर थे। यहां तक कि इनलोगों तक पार्टी कार्यकर्ताओं की भी पहुंच नही हो पाती थी।

संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद उनकी पत्नी अमिता सिंह ने और इस बार खुद संजय सिंह चुनाव में अपनी जमानत जब्त करवा चुके हैं। वरुण गांधी ने जनता से बनी दूरी का आंकलन कर लिया और यहां से चुनाव न लड़ने के उनके फैसले के बाद मां मेनका गांधी ने चुनाव लड़ा। और कांटे की टक्कर में जीत हासिल की है। मोदी रिटर्न की इस बेला में देखना है कि मेनका गांधी जनता की चाहतों को पूरा कर पाती हैं या चंद लोगों से घिर कर वही पुरानी रीत को दोहराती हैं।

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

मुंबई ।। पाकिस्तानी पीएम ने सभी देशवासियों से 30 जून तक बेनामी खाते समेत संपत्ति की घोषणा करने का अनुरोध किया है। इमरान खान ने कहा इसके बाद में लोगों को ऐसा करने का मौका नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम इमरान खान ने सोमवार को देश की वित्तीय स्थिति के संबंध में लोगों को विश्वास में लेने के लिए ये संबोधन दिया।

अपने संबोधन में पाकिस्तानी पीएम इमरान ने कहा कि संस्थानों के पास संपत्ति व बेनामी खातों के बारे में सभी आंकड़े हैं। जनता को उसे सावजर्निक कर सरकार का समर्थन करना चाहिए। पीएम इमरान खान ने बताया कि पाकिस्तान तब तक एक महान राष्ट्र नहीं बन सकता जब तक कि उसके नागरिक टैक्स नहीं देते।

पाक पीएम पीएम इमरान खान ने बताया कि पाकिस्तानी सबसे कम TAX का भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक चाहे तो देश करों से दस हजार अरब रुपए तक इकट्ठा कर सकता है। पीएम इमरान खान का संदेश सोमवार की सुबह मीडिया में प्रसारित किया गया।

फिल्म 83 में ये एक्ट्रेस होंगी अभिनेता रणवीर सिंह की पत्नी

मुंबई ।। बहुत वक्त से खबर आ रही थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण डायरेक्टर कबीर सिंह की फिल्म “83” में काम कर सकती हैं। खबर थी कि दीपिका इस फिल्म में रणवीर सिंह की वाइप का रोल निभाती नजर आएंगी। अब अफवाहों को सही करार देते हुए दीपिका ने खुद कहा है कि वे फिल्म “83” का हिस्सा हैं।

खबर के अनुसार, एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि वे फिल्म “83” में कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया का रोल निभाने वाली हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कपिल देव का रोल यदि रणवीर सिंह के बजाय कोई और भी निभा रहा होता तो भी वे रोमी के रोल को करतीं।

दीपिका ने बताया कि हमारी पर्सनल एक्वेशन हमारे काम को प्रभावित नहीं करती है। मैं किसी और अभिनेता के बारे में सोच भी नहीं सकती जो कपिल देव के रोल के साथ न्याय कर सकता था, लेकिन यदि इस फिल्म में कोई और अभिनेता भी उनका रोल कर रहा होता तो भी मैं अपना रोल निभाती।

मोदी सरकार सालाना दस लाख रुपए की कैश निकालने पर लगा सकती है TAX

मुंबई ।। बजट-2019 आने में कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ऐसी संभावना की तलाश कर रही है जिसमें नकद निकासी से अधिक डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिले। वास्तव में सरकार एक ऐसे प्रस्ताव को लाने पर विचार कर रही है, जिसमें सालाना दस लाख नकद निकालने पर कर (TAX) लगाया जा सके।

मोदी सरकार की मंशा है कि वो अधिक से अधिस डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दे सके और कागजी मुद्र का इस्तेमाल कम से कम हो सके। साथ काले धन पर लगाम लगाई जा सके। खबर के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि सभी हाई वैल्यू कैश विदड्रॉल के लिए आधार को अनिवार्य करने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

यदि आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य हो जाता है तो बड़ी रकम निकालने वाले लोगों की पहचान करने और उनके टैक्स रिटर्न का मिलान आसानी से हो सकेगा। वास्तव में आधार और OTP इस बात को सुनिश्चित करेगा कि आधार संख्या का गलत इस्तेमाल न हो।

मोदी सरकार के मुताबिक, देश के ज्यादातर लोगों और व्यवसायों को दस लाख रुपए से ज्यादा की सालाना नकदी की आवश्यकता नहीं है। बजट से पहले इस स्कीम पर भी विचार कर लिया गया है। वैसे अभी इस योजना को अंतिम रूप नहीं किया गया है। मोदी सरकार इस मामले में पूरी तरह से साफ है कि मध्यम और गरीबों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और उन पर किसी तरह का बोझ ना बढ़े।

पाकिस्तान को मोदी सरकार से हुआ इतने करोड़ का नुकसान

मुंबई ।। बीते फरवरी में हुए पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान से हिंदुस्तान में आयात इस वर्ष मार्च में 92 फीसदी घट गया है। पुलवामा अटैक के पश्चात इस वर्ष 16 फरवरी को पाकिस्तान के विरूद्ध कड़ी आर्थिक कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तान ने पड़ोसी देश से आयातित सभी वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया था।

इस वजह से पाकिस्तान के आयात में बहुत कमी आई है। मार्च में पाकिस्तान का आयात 19.70 करोड़ रुपए (28.4 लाख डॉलर) रहा है। कॉमर्स मिनिस्ट्री से मिले आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान से बीते वर्ष मार्च में लगभग 240 करोड़ रुपए का आयात किया गया था, जिसमें इस साल काफी कमी आई है। इस वर्ष मार्च में कुल 19.70 करोड़ रुपए (28.4 लाख डॉलर) में से 8.25 करोड़ रुपए (11.9 लाख डॉलर) का कपास आयात किया गया है।

आपको बता दें कि पड़ोसी देश से मार्च महीने में मुख्य रूप से जिंस आयात किया गया। इसमें प्लास्टिक, बुने कपड़े, परिधान के सामाल, कपड़ा, मसाला, रसायन आदि प्रोडक्ट शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान पाकिस्तान से आयात 47 फीसदी घटकर 372 करोड़ रुपए (5.36 करोड़ डॉलर) रहा गया है। पुलवामा हमले का असर सिर्फ पाकिस्तान पर ही देखने को नहीं मिलता है बल्कि हिंदुस्तान को भी इसका बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। मार्च में हिंदुस्तानी निर्यात भी लगभग 32 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद हिंदुस्तान का निर्यात 1,188 करोड़ रुपए पर आ गया है।

 

अभिनेता गिरीश कर्नाड ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

मनोरंजन डेस्क ।। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘Ek Tha Tiger’ में काम कर चुके एक्टर गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जिससे पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ रही है।

बताया जा रहा है कि वो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे जिस वजह से उनहें कई बार हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन आज गिरीश कर्नाड ने इस संसार को अलविदा कह दिया। गिरीश को ज्ञानपीठ, पद्मश्री, पद्मभूषण पुरस्कार एवं साहित्य अकादमी से सम्मानित किया गया था।

 

बेवफा पत्नी की सच्चाई जानकर शराबी पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश ।। दारू के प्रेम ने रामप्रकाश की बॉडी को नष्ट कर दिया था। शराबखोरी की वजह से कमाई पर भी ग्रहण था। ऐसे में आए दिन परिवार में रुपयों और रोटी के इंतजाम को लेकर झगड़ा होता था। विवाद को खत्म करने के लिए प्रेम जीजा को बुलाया जाता था। आए दिन की पंचायत का असर ये हुआ कि रामप्रकाश की शराब तो नहीं छूटी, लेकिन पीड़ित पत्नी को जीजा से प्यार हो गया।

मामला कानपुर जिले का है। बीते 5 जून को मियां-बीबी में फिर बवाल हुआ। शाम को पंचायत के लिए फिर प्रेम को बुलाया गया। समझाइश के बाद दारू पार्टी शुरू हुई। बोतल कम पड़ गई तो जीजा ने रुपए निकालकर दिए और रामप्रकाश को ठेके पर भेज दिया। वापस आया तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी बीवी और जीजा बाथरुम में आपत्तिजनक हालत में थे। पति को देखकर बेवफा पत्नी सहम गई और तुरंत गलती के लिए रोने-गिड़गिड़ाने लगी।

आपको बता दें कि बेवफा पत्नी के साथ रामप्रकाश ने प्रेम विवाह किया था, इसलिए प्रेम के आंसू देखकर पिघल गया। उसने पत्नी को माफ कर दिया, लेकिन शर्त थी कि जीजा को मौत के घाट उतारने में सहयोग करना होगा। बेवफा पत्नी तैयार हुई तो रामप्रकाश ने लोह की राड से जीजा प्रेम कोरी को लहुलुहान करने के बाद रबर की रस्सी से गला दबाकर हत्या की। इसके बाद लाश को घर में छिपाकर रखा।

जानकारी के मुताबिक, रात लगभग 3 बजे लाश को बोरे में बंद करने के बाद E-रिक्शा पर लादा और पिपरौली पुल के पास फेंक दिया। इस शव को बर्रा पुलिस ने 6 जून को बरामद किया था। फोन लोकेशन व कॉल रिकार्ड के आधार पर पुलिस ने रामकली और रामप्रकाश को हिरासत में लेकर सवाल-जवाब किए तो बीते दिन हत्याकांड का खुलासा हो गया।

 

इंडिया से हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर भड़के कप्तान फिंच, कही ये बात

नई दिल्ली ।। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2019 के मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया। वर्ल्ड कप में इंडिया की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 के बाद पहली जीत है।

मैच के बाद प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में आए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने कहा कि हमने अंतिम 10 ओवरों में अच्छी गेंदबाज़ी नहीं की और 120 रन बनने दिए। अंतिम ओवरों में ये रन बहुत हैं, गेंदबाज़ों ने अपना काम ठीक से नहीं किया और उनसे हमें अधिक मदद नहीं मिली।

फिंच ने कहा कि ये भारतीय बल्लेबाज़ों ने गहराई से बल्लेबाज़ी की और बाद में बड़े स्कोर के दबाव में हमें आउट प्लेड कर दिया। उन्होंने गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर नाखुशी ज़ाहिर की और कहा कि हमारे गेंदबाज़ इतने महंगे कैसे हो सकते हैं। हम सीधी लाइन लेंग्थ से बॉल करने से चूक गए।

दूसरी जीत के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने बताया- कब मिलेगा शमी को मौका

नई दिल्ली ।। इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप में भारत अपनी दूसरी लगातार जीत अपने नाम कर चुकी है। वहीं आस्ट्रेलिया भी अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें एक में तो जीत हाथ लगी और इंडिया के खिलाफ दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उसके इस निर्णय को भारतीय सलामी जोड़ी ने सही साबित भी किया। यही वजह है कि भारत इस मुकाबले को 36 रनों से अपने नाम कर लिया।

लेकिन जिस प्रकार की यह पिच थी और बल्लेबाजों को यह पिच काफी सपोर्ट कर रहा था जिसके कारण ही भारत 352 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रख पाई, लेकिन इंडिया अपने शानदार बॉलिंग अटैक के कारण इस बल्लेबाजी पिच पर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज को खामोश रखा।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शमी अहमद के बारे में पूछा गया वह भी इंडिया के लिए काफी शानदार गेंदबाज में से एक है जब उनके बारे में पूछा गया तो कप्तान कोहली ने कहा कि शमी अहमद को मौका मिलेगा उस पिच पर जहां पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलता है उस मैच में शमी अहमद को मौका जरूर दिया जाएगा।