29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 436

हरियाणा के प्राइवेट स्कूल में लगी आग, स्कूल संचालक की बीवी और 2 बच्चों की मौत

मुंबई ।। हरियाणा राज्य के फरीदबाद जिले में गांव डबुआ में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे स्कूल संचालक के 2 बच्‍चों और बीवी की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, खास कर उन परिजनों में, जिनके बच्चे इस स्कूल में पढ़ते थे। आग की ये घटना सुबह सात बजे की है और अब आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन ये हादसा 3 लोगों की जिंदगी खा गया।

खबर के अनुसार, शनिवार सुबह सात बजे डबुआ के एएनडी कॉन्वेंट स्कूल की इमारत में अचानक आग लग गई और स्कूल की बिल्डिंग के ऊपर रह रहे स्कूल संचालक के परिवार के दो बच्चे और एक महिला आग की चपेट में आ गए।

इस बीच स्कूल से काला धुआं उठता देख चारों तरफ चीख पुकार मच गई और आनन फानन में कुछ स्थानीय लोगों ने अग्निशामक दल को इसकी सूचना दी। इस पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव का अभियान शुरू किया।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां पर धुएं से दम घुटने के कारण महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों के नाम नीता (27), लकी (5) और यशिका (7) है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टियां चल रही हैं ऐसे में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल में नहीं थे। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

जानिए, चीन में बनी वस्तु क्यों होती है सस्ती!

अजब-गजब ।। हमारे देश में चाइना (CHINA) से इतनी ज्यादा मात्रा में सामान आयात होता हैं की हिंदुस्तान के बाजारों में चाइनीज प्रोडक्ट्स की कोई कमी नहीं है। छोटे से गांव की दुकान से लेकर बड़े शहरों को दुकानों तक हर किसी में आपको कोई ना कोई चाइनीज सामान देखने को मिल ही जाएगा।

बच्चों के खिलौने तथा इलेक्ट्रॉनिक्स का ज्यादातर सामान चाइना (CHINA) से ही हिंदुस्तान में आयात किया जाता है। मुमकिन है कि अभी आप जिस मोबाइल से यह पोस्ट पढ़ रहे हैं वह मोबाइल भी किसी चाइनीज कंपनी का हो।

एक तरह से कहा जाए तो चाइनीज कंपनियों ने हिंदुस्तानी बाजार पर पूरी तरह से कब्जा कर रखा है। चाइना (CHINA) की अर्थव्यवस्था में हिंदुस्तानीय बाजार का बहुत अहम रोल है। समय-समय पर चाइनीज प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की मांगे भी उठती रहती हैं लेकिन चाइना (CHINA) सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करना इतना भी आसान नहीं है और इसका कारण है सामान का सस्ता होना।

लेकिन चाइनीज सामान हिंदुस्तानीय सामान की तुलना में आखिर इतना सस्ता क्यों होता है ? यह सवाल आपके दिमाग में भी कभी ना कभी जरूर आया होगा। तो इस पोस्ट में हम आपको यही बताने वाले हैं कि आखिर चाइना (CHINA) में बनने वाले सामान की कीमत इतनी कम क्यों होती है।

चाइना (CHINA) की जनसंख्या हिंदुस्तान से भी ज्यादा है और वहां पर श्रम की कोई कमी नहीं है। किसी भी सामान की कीमत उस पर लगने वाले लेबर कॉस्ट पर बहुत हद तक निर्भर करती हैं। चाइना (CHINA) में श्रम सस्ता होने के कारण सामान पर श्रमिक लागत भी बहुत कम लगती हैं। यही कारण है कि चाइनीज सामान सस्ता होता हैं।

बता दें की चाइना (CHINA) की सरकार अपने देश की कंपनियों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं जिससे वे और बेहतर ढंग से काम कर सकें। चाइना (CHINA)ी कंपनियों को सरकार द्वारा बिजली, पानी तथा सड़क आदि की सुविधाएं काफी कम कीमत में मुहैया कराई जाती हैं। इसके अलावा कंपनियों को सामान निर्यात करने के लिए भी बहुत छुट दी जाती हैं। वहां की कंपनियों को सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती हैं।

चाइना (CHINA) में जितनी भी छोटी बड़ी कंपनिया हैं लगभग उन सभी का यही लक्ष्य होता है कि उनके द्वारा बनाए गए सामान को विदेशों में ज्यादा से ज्यादा बेचकर खूब लाभ कमाना। इसलिए ये कंपनियां अपने देश की बजाय विदेशी बाजार को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स बनाती हैं। इन्हें विदेशों से अपने आप ऑर्डर मिल जाता हैं और फिर ये उसी ऑर्डर के हिसाब से सामान तैयार करती हैं।

ये कंपनियां बहुत तेज होती हैं और विदेशी बाजारों पर पैनी नजर रखती हैं। ये सामान बनाने से पहले ही पता लगा लेती है कि हिंदुस्तान में कौन से त्योहारों पर लोग कौन सी चीजें ज्यादा खरीदेंगे तथा बच्चे कैसे खिलोने पसंद करते हैं। इनको यह सब पता होता हैं। सबसे खास बात तो यह है कि अगर कोई चाइनीज कंपनी दूसरी कंपनी के प्रोडक्ट की नकल करती हैं तो सरकार कुछ एक्शन नहीं लेती। यही कारण है कि आजकल आपको हर ब्रांडेड वस्तु की चाइनीज कॉपी सस्ती कीमत पर मिल जाती हैं।

सामान को तैयार करके उसे बाजार में उतारने के लिए एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता हैं जिसमें बहुत खर्चा आता हैं। चाइना (CHINA) की तुलना में हिंदुस्तान में ट्रांसपोर्ट काफी महंगा है।

कोई चाहे कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन हिंदुस्तान से भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करना नामुमकिन सा लगता हैं। जब हमारे देश में कोई व्यक्ति नई फैक्ट्री लगाने की सोचता है तो उसे पहले कई प्रकार की कागजी कार्यवाही से गुजरना पड़ता है और इसके लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं और तब भी काम नहीं बनता तो वह रिश्वत का सहारा लेता है क्योंकि बिना पैसे अधिकारी काम नहीं करता। फिर बाद में उसको अपनी लागत पूरी करने के लिए सामान की कीमत बढ़ानी पड़ती हैं।

 

कलयुगी बाप बना हैवान, अपनी 13 वर्षीय बच्ची के साथ किया रेप

राजस्थान ।। राजस्थान राज्य मलसीसर में फिर एक पिता ने बाप-बेटी का रिश्ता तार-तार कर दिया। झुंझुनुं जनपद के मलसीसर क्षेत्र के एक गांव में बाप ने रिश्तों की सारी मर्यादा तोड़ दी। निरंतर 3 साल से अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। बेटी आखिरकार हिम्मत कर पुलिस थाने पहुंची और दर्द बयां किया।

जांच अफसर ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने अपने पिता व अन्य दो लोगों के विरूद्ध दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज करवाया है।

खबर के मुताबिक, किशोरी ने कहा कि पिछले 3 वर्ष से उसका पिता उसके व उसकी 9 वर्षीय छोटी बहन के साथ मारपीट करता था। उसके डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार करता था। कलयुगी बाप के अलावा गांव के 2 शख्स भी दुष्कर्म करते थे।

 

हाथ में बंदूक लहराते दुकान में घुसे बदमाश, डेढ़ मिनट में लूट डाला लाखों की नकदी

नई दिल्ली ।। समय पुर बादली थाना इलाके के सूरज पार्क में बदमाशों ने एक दुकानदार से ढाई लाख रुपए लूट लिए। ये वारदात रात पौने 10 बजे की है। जब बाइक पर सवार होकर आए बदमाश बंदूक दिखाते हैं और दुकानदार के गल्ले में रखा सारा कैश लूट कर ले जाते हैं। लुटेरों ने महज 1 से सवा मिनट के अंदर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

तीन बदमाश हेलमेट से चेहरा ढके आते हैं और हाथ में पिस्टल लेकर सीधे दुकान के अंदर घुस कर दुकानदार को बंधक बनाकर हत्यार की नोक पर उसके काउंटर में रखे करीब ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो जाते हैं। ये पूरा मामला CCTV में कैद हो गया है। लूट के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

बादली थाना पुलिस फिलहाल इसी CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। बंदूक के दम पर व्यापारी से लाखों रुपये की लूटइस वारदात को हुए दो दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को पहचान भी नहीं पाई है।

बादली थाने के सूरज पार्क में मंगलवार रात करीब पौने दस बजे दुकानदार अजय गुप्ता अपनी किराना की दुकान को बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन लोग हेलमेट पहने हुए दुकान के पास आकर रुकते हैं और दुकान के अंदर खड़े हुए एक शख्स को अंदर धक्का देकर उसे साइड में खड़ा होने के लिए कहते हैं।

दुकान में घुसे दोनों लोगों के हाथ में बंदूक देख दुकानदार और साथ खड़ा शख्स डर गए। लुटेरों ने डरा धमका महज एक से डेढ़ मिनट में पूरा कैश लूट लिया। बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसते ही सबसे पहले दुकान का शटर नीचे किया, उसके बाद तुरंत अपनी जेब से पिस्टल निकाली और दुकानदार को धमकाते हुए उसके गल्ले में रखे दो से ढाई लाख रुपए प्लास्टिक के बैग में डालकर फरार हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि इलाके में पहले भी इस तरह की कई छोटी-मोटी घटनाएं होती रही हैं लेकिन इस तरह की बड़ी घटना पहली बार हुई है। इलाके में न तो पुलिस की पेट्रोलिंग होती है और ना ही रात के समय पुलिस वाले चक्कर लगाते हैं। दुकान में हुई लूट से इलाके के व्यपारियो में काफी गुस्सा है।

इस राज्य एक भी सीट नहीं, फिर भी धन्यवाद देने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली ।। लोकसभा इलेक्शन के बाद पहली केरल आए पीएम मोदी ने गुरुवायूर से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक पंडित यह सोचते है कि केरल में भाजपा का खाता भी नहीं खुला , लेकिन फिर भी धन्यवाद करने पहुंच गए।

मोदी ने कहा ऐसे लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि केरल भी मेरा उतना ही है, जितना मेरा बनारस है। मोदी ने कहा जो हमे जिताते हैं वो भी हमारे हैं, जो इस बार हमें जिताने में चूक गए हैं, वो भी हमारे हैं।

पीएम मोदी केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता-जनार्दन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भलि-भांति देखा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दल जनता के इस मिजाज को नहीं पहचान पाए।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जनता ने बीजेपी और एनडीए को प्रचंड जनादेश दिया है। मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में चुनाव जीतने के बाद विशेष जिम्मेदारी होती है। यह जिम्मेदारी 130 करोड़ देशवासियों की है। जो हमे जिताते हैं वो भी हमारे हैं, जो इस बार हमें जिताने में चूक गए हैं, वो भी हमारे हैं।

 

अगर कंगारुओं के इस बल्लेबाज का बल्ला चला तो भारत की खैर नहीं

नई दिल्ली ।। रविवार का दिन सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर से खास होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 2 बार की चैंपियन टीम भारत से होगा।

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। भारत का यह टूर्नामेंट में दूसरा जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम का तीसरा मैच है। भारतीय टीम के लिए पहले मैच में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था।

बावजूद इसके जबरदस्त फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा पाना टीम इंडिया के लिए टेड़ी खीर साबित होगा। ऑस्ट्रेलिया के जिस एक बल्लेबाज से टीम इंडिया को सबसे ज्यादा खतरा है वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं। स्टीव स्मिथ की पिछली 10 वनडे पारियों के स्कोर नीचे देख सकते हैं।

पिछली 10 वनडे पारियों के अलावा स्मिथ के विश्व कप मैचों के आंकड़े बताते हैं कि वे इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक वे कितने खतरनाक साबित हुए हैं। स्मिथ ने विश्व कप के दौरान अब तक जिन 7 पारियों में बल्लेबाजी की है उनमें उन्होंने क्रमशः 95, 72, 65, 105, 56*, 18, 73 रन स्कोर किये हैं।

 

INDIA-PAK के मैच पर हो सकती है आतंकियों की नज़र

लंदन ।। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (ind vs pak world cup 2019 16 June) की टीम भी आमने-सामने आएंगी। 16 जून को दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसी बीच इस मुकाबले पर आतंकी हमले की आशंका भी जताई जा रही है। इस मुकाबले की सुरक्षा के बारे में जब सुरक्षा निर्देशक जिल मैकक्रैकन से पुछा गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया।

जिल मैकक्रैकन ने कहा कि, सभी मैच वाले वेन्यू पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हमारे सुरक्षाबल लगातार इंटेलिजेंस से संपर्क साधे हुए हैं, world Cup के किसी भी मैच पर किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है, साथ ही यह भी कहा कि भारत-पाक के बीच होने वाले मैच पर भी किसी भी तरह की खतरे की कोई आशंका नहीं है।

बता दें 16 जून को world Cup (World Cup 2019) में ओल्ड ट्रेफोर्ड के क्रिकेट मैदान पर ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। world Cup में भारत-पाकिस्तान सातवीं बार एक दूसरे के सामने होंगे। पाकिस्तान इस बड़े टूर्नामेंट में भारत को एक भी बार हराने में कामयाब नहीं हो पाया है।

नीतीश कुमार की महागठबंधन में हो सकती है दोबारा वापसी!

पटना ।। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कल एक बड़ा बयान दे दिया कहा हो सकती है नीतीश कुमार की महागठबंधन में दुबारा वापसी , वह इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा की राजनीति सम्भावनाओं का खेल है और जहा परिस्थितया उल्ट पुलट होगी वही राजनीति भी बदलेगी।

हमारा मकसद एक है और उसको अगर पूरा करना है तो हम सभी को एक ही मंच पर आना होगा। अगर नीतीश कुमार गठबंधन में आना चाहते है तो सभी गठबंधन के नेताओ को एक साथ बैठ कर बात करनी होगी और हम इसपर भी बात करेंगे की भाजपा को हारने में नीतीश कुमार हमारी कितनी मदद कर सकते है।

एक बार फिर से सभी राजनैतिक दल की तरह ईवीएम पर निशाना साधते हुए मांझी ने कहा की हम सभी दलों से अनुरोध करते है की ईवीएम से चुनाव का हमे विरोध करना होगा और चुनाव आयोग से भी अनुरोध करना होगा की चुनाव बैलेट पेपर से कराये जाए। वही दूसरी तरफ माझी के इफ्तार पार्टी में शामिल हुई बिहार के पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी नितीश कुमार को महागठबंधन में वापसी को लेकर हामी भरी।

मीडिया ने जब राबड़ी देवी से पूछा की नीतीश कुमार गठबंधन में वापस आ सकते है तो उन्होंने बड़े चतुराई से इसका जवाब दिया और कहा नितीश कुमार का गठबंधन में आना इसका फैसला पार्टी के नेताओ से बात करने के बाद ही होगा।

हम आपको बता दें कि जब जदयू के इफ्तार पार्टी में जीतन राम मांझी अचानक से पहुंचे थे तभी से यह कयास लगाई जा रही थी की बिहार की राजनीती में कुछ उथल पुथल होने वाली है। वही दूसरी ओर नीतीश कुमार ने भी पिछले दिनों मांझी के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने एक दूसरे से गले लगाया और बैठ के बाते भी की फिर वही इफ्तार पार्टी में गठबंधन के दूसरे नेता समेत बिहार के दिग्गज नेता भी शामिल थे।

अभिनेता सलमान खान का शादी पर से उठा भरोसा, कही ये बात

मुंबई ।। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शादी राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबेल बैचलर से कई बार शादी पर प्रश्न किया गया। लेकिन कभी सलमान ने शादी में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

अब सलमान का शादी पर दिया एक बयान उनके फैंस को निराश कर सकता है। दरअसल, एक इंटरव्यू में सल्लू ने कंफर्म किया है कि उन्हें शादी पर विश्वास नहीं है। उनके लिए शादी एक समाप्त हो रही परंपरा है।

सलमान खान ने कहा कि मुझे शादी जैसी संस्था में यकीन नहीं है। बीते वक्त के साथ समाज से शादी का कॉन्सेप्ट कम होते जा रहा है। सलमान खान के अनुसार, शादी के बजाय उन्हें फ्रेंडशिप पर विश्वास है। जब सलमान खान से बच्चों के बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि जब ये सब होना होगा ये होगा।

बीते दिनों चर्चा थी कि सलमान खान सरोगेसी के जरिए पिता बनने की सोच रहे हैं। वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स के बीच सरोगेसी का फॉर्मूला ट्रेंड कर रहा है। वैसे भी सभी जानते हैं कि सलमान खान को बच्चों से कितना प्यार है। इससे पहले एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि उन्हें बच्चे चाहिए लेकिन बच्चे के साथ मां नहीं चाहिए।

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बेट‍ियों को बताया ये कड़वा सच, कहा- तुम्हें एडॉप्ट किया गया…

मुंबई ।। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी बेटियों से काफी लगाव हैं। अभिनेत्री उनके साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। सुष्मिता की 2 बेटियां हैं। रेने और अलीषा। दोनों को सुष्मिता ने एडॉप्ट लिया था। सुष्मिता ने रेने को 2 हजार में और अलीषा को 2010 में एडॉप्ट किया था। अब सुष्मिता ने इस बात का खुलासा किया कि रेने ने कैसे रिएक्ट किया जब उसे पता चला कि सुष्मिता ने उन्हें एडॉप्ट किया है।

अभिनेत्री ने बताया कि मैंने उन्हें इस बात के बारे में एक खेल के माध्यम से समझाया। हम एक-दूसरे के अपोजिट खेल रहे थे। तब मैंने कहा अडोपटेड और बायोलॉजिकल। तो इस पर रेने ने कहा कि मुझे एडॉप्ट किया गया है? मैंने कहा हां, बायोलॉजिकल बोरिंग है। तुम खास हो, आप दिल से पैदा हुई हैं। इसके बाद वो हर किसी को बताती थी कि आप बायोलॉजिकल हैं? आप बोरिंग हैं। मुझे खुशी है कि ये मैजिक दोनों बार काम कर गया।

सेन ने बताया कि मैं उसे गलत जानकारी नहीं देना चाहती और उसका हर्ट नहीं करना चाहती थी। उसने मुझसे पूछा कि क्यों आप चाहते हो कि मैं जाकर पता लगाऊं? मैंने कहा कि मैं ये नहीं कह रही हूं कि पता करों, मैं कह रही हूं कि तुम्हें पता होने का हक है। कुछ देर सोचने के बाद रेने ने कहा कि नहीं, मैं इसका पता नहीं लगाना चाहती।