29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 434

आतंकवाद से लड़ने के लिए श्रीलंका ने भारत से मांगी मदद !

कोलंबो. श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए देश के सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित करने की खातिर भारत से मदद मांगी। मोदी रविवार को श्रीलंका आए थे। 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका का दौरा करने वाले वह पहले विदेशी नेता हैं। अपनी यात्रा के दौरान मोदी ने कहा था कि वह आश्वस्त थे कि श्रीलंका फिर से उठेगा और आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य श्रीलंका के उत्साह को नहीं हरा सकते।

विक्रमसिंघे ने एक बयान में कहा कि उन्होंने मोदी को आश्वासन दिया कि भारत-श्रीलंका की परियोजनाओं में तेजी लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के प्रति समर्थन का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगातार प्रदर्शन किए जाने से भरोसा मजबूत होगा और अधिक लोगों को श्रीलंका की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विक्रमसिंघे ने कहा, मैंने यह भी अनुरोध किया कि भारत श्रीलंका के सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम करे, उन्हें आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण और साजो-सामान का समर्थन प्रदान करे। उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों द्वारा यात्रा परामर्श वापस लिए जाने के बाद, मोदी की श्रीलंका यात्रा से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

PHOTOS: बिग बॉस में हो सकती है इस भोजपुरी एक्ट्रेस की एंट्री !

मनोरंजन डेस्क. टीवी का सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस’ का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान की शो होस्ट करने वाले हैं। वहीं, इस टीवी शो में कौन-कौन भागीदारी करेंगे, इसकी अटकलबाजी शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है इस शो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानी चटर्जी को इस बार इस शो का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि कि यह पहली बार नहीं होगा कि इस शो पर कोई भोजपुरी स्टार की एंट्री होगी।

इससे पहले भी मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ, मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में यह कयास लगाना गलत नहीं होगा कि इस बार रानी का जलवा इस शो में दिख सकता है।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी का जवाब नहीं, चाहे फिल्म हो या म्यूजिक एल्बम, हर जगह रानी का सिक्का चलता है। रानी चटर्जी के वीडियो आए दिन यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं।

2018 से लेकर अब तक रानी के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। वहीं, रानी सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

छोटकी ठकुराइन आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी जल्द ही भोजपुरी फिल्‍म ‘छोटकी ठकुराइन’ में नजर आने वाली हैं। ‘छोटकी ठकुराइन’ की शूटिंग इन दिनों बिहार के सासाराम जिले में जोर–शोर से चल रही है।

अफ्रीका और वेस्टइंडीज मैच में बारिश के कारण पाकिस्तान को हुआ नुकसान

मुंबई ।। World Cup का 15वां मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 10 जून को खेला गया। लेकिन बारिश के खलल की वजह से यह मैच पूरा नहीं हो पाया और मैच रद्द करना पड़ा। बता दें कि इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

वेस्टइंडीज की टीम केवल 7.3 ओवर ही गेंदबाजी कराई। इसके बाद बारिश आ गई। बारिश लगातार होती रही और इस वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम ने 7.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए। यह मैच रद्द होने से वेस्टइंडीज टीम को तो कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम को बहुत बड़ा फायदा हुआ।

बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम World Cup 2019 की अपने शुरुआती तीन मुकाबले हार चुकी थी। अगर वह चौथे मैच में भी हार जाती तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना भी मुश्किल था। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बंट गया। वेस्टइंडीज की टीम इस मैच के बाद अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई। जबकि साउथ अफ्रीका की टीम नौवें पायदान पर है।

बता दें कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच रद्द होने से टीम इंडिया को फायदा हुआ। अगर यह मैच पूरा होता और वेस्टइंडीज की टीम मैच जीत जाती तो वह अंकतालिका में टीम इंडिया को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाती। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है। वहीं इस मैच के रद्द होने से पाकिस्तान की टीम को नुकसान हुआ है। इस मैच के रद्द होने से पहले पाकिस्तान की टीम छठे नंबर पर थी। लेकिन अब पाकिस्तान की टीम सातवें नंबर पर पहुंच गई है।

 

अपने घर पर रखें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, जमकर बरसेगा पैसा

धर्म डेस्क. हिंदू धर्म में कुछ मान्यताएं ऐसी हैं जिसे सदियों से लोग मानते आ रहे हैं। लोगों का विश्वास है कि ऐसा करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और बढ़ोतरी होती है। आज भी लोग इसका पालन करते हैं और अपने घर में कुछ खास चीजें जरूर रखते हैं। अगर आप भी घर को पवित्र रखना चाहते हैं और सुख-समृद्धि चाहिए तो ये चीजें जरूर रखें।

विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति

गणेश जी की मूर्ति को घर में जरूर रखना चाहिए। गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता हैं और कोई भी संकट आने पर गणेश जी की आराधना करने से दूर हो जाते हैं।

गंगा जल

हिंदू धर्म को मानने वाले लोग घर में पूजा के बाद गंगा जल का छिड़काव जरूर करते हैं जिससे घर कि शुद्धि हो जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

शंख

पूजा घर में शंख रखने और रोजाना बजाने से घर नकारात्मकता दूर होती है और घर में माता लक्ष्मी का वास होता है क्योंकि शंख भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है।

गाय का घी

हिंदू धर्म में गाय को पूज्यनीय माना जाता है। इसका इस्तेमाल सेहत से लेकर सौंदर्य उत्पाद के तौर पर भी किया जाता है। गाय के घीसे दीपक और हवन करने से घर का वातावरण हमेशा सकारात्मक बना रहता है।

शहद

घी कि तरह शहद भी पवित्र माना जाता है। शहद में वास्तु दोष दूर करने की क्षमता होती है। यहां तक कि पूजा में शहद का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है।

आम के पत्ते

अपने घर के पास एक आम का पेड़ जरूर लगाएं। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान आम के पत्तों का खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। शादी, हवन, घर में पूजा के लिए आम के पत्तों का विशेष महत्त्व है।

UP: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी का शव पेड़ पर लटका मिला !

अमरोहा. प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर के लोग सोमवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान गिरिराज के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर गांव निवासी विष्णु (18) पुत्र धर्मपाल का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने गांव में आकर खबर की। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। विष्णु के परिजनों ने बताया कि गांव की युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उन्होंने बताया कि विष्णु रविवार रात करीब 10 बजे युवती से मिलने उसके घर गया था। युवती के परिजनों ने उसकी पकड़कर पिटाई की थी। बाद में उन्होंने विष्णु के परिजनों को भी मौके पर बुलाया था। हालांकि जब परिजन पहुंचे तो उन्होंने विष्णु के छूट कर भाग जाने की बात कही। विष्णु के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक व आरोपी एक ही समुदाय के हैं।

परिजनों में मचा कोहराम

शव मिलते ही विष्णु के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विष्णु रविवार रात से गायब था। आरोप लगाया कि युवती पक्ष ने पिटाई करने के बाद उसकी हत्या की है। विष्णु दो भाइयों में छोटा था। उधर, गांव में हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि विष्णु ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के अनुसार, विष्णु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो जाएगी। इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

CM योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, बुजुर्गों को मिल सकता है खास तोहफा

Lucknow. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में आज लखनऊ के लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्‍वपूर्ण प्रस्‍तावों पर सरकार की ओर से मुहर लग सकती है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। यह भी माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश के 40 लाख से अधिक बुजुर्ग लोगों को खास तोहफा मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश की योगी सरकार बुजुर्ग लोगों के लिए वृद्धावस्था पेंशन में 100 रुपये बढ़ाने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकती है। 60 से 79 साल तक के बुजुर्ग की पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने के प्रस्ताव को भी आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है। सीएम योगी द्वारा पूर्व में किए गए एलान को अमलीजामा पहनाने के लिए आज प्रस्‍ताव भी पेश हो सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट मुहर लगा सकती है।

प्रदेश में छोटी डिस्टलरी स्थापित के लिए आसवनी नियमावली 1961 में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी दे सकती है। एमएसएमई के लिए एकमुश्त बजट प्रावधान से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में पेश हो सकता है। रायबरेली में एम्स के लिए चीनी मिल की दी गई जमीन पर बने पुराने भवन को ध्वस्त करने से संबंधित प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है।

मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता के ICU में भर्ती

Lucknow. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत सोमवार शाम फिर से अचानक बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले रविवार को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई थी। उस दौरान उन्हें लखनऊ के डॉ। राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।

मुलायम सिंह यादव हाई शुगर और कार्डियो की समस्या से पीड़ित हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें प्राइवेट चार्टेड विमान से दिल्ली लाया गया, जहां से मुलायम सिंह यादव को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुलायम सिंह को आईसीयू में रखा गया है।

सोमवार (10 जून) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनकी सेहत का हाल जाना था। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख और मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव भी मौजूद थे।

अमरिंदर-सिद्धू में अनबन, कांग्रेस जल्‍द कर सकती है इस बात पर फैसला

नई दिल्ली. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अनबन खत्म कराने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी सूत्रों ने यहां सोमवार को यह संभावना प्रकट की। सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ नेता पटेल को पार्टी के व्यापक हित में यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

दरअसल, पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के लिए दोनों नेता महत्वपूर्ण हैं। अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस के लोकप्रिय नेता हैं तो सिद्धू राज्य के बाहर पार्टी के अहम प्रचारक रहे हैं।

सिद्धू को पिछले हफ्ते अमरिंदर सिंह ने नया विभाग सौंपा था, मगर उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सोमवार को वह यहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले।

सिद्धू ने ट्वीट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष से मिला। उन्हें अपना पत्र सौंपा, हालात से अवगत कराया। ट्वीट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी और अहमद पटेल के साथ खड़े हैं।

मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच तनातनी फिर शुरू हो गई है। दरअसल, शनिवार को घोषित सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा के लिए बनी महत्वपूर्ण परामर्श समितियों से सिद्धू को बाहर रखा है। सिद्धू पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत के लिए शुक्रवार से ही राष्ट्रीय राजधानी में डेरा जमाए हुए हैं।

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नई दिल्‍ली. जम्‍मू और कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है। शोपियां के अवनीरा इलाके में सुबह-सुबह हुए एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी बीच आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें 2 आतंकी मारे गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आज का राशिफल: 11 जून 2019, जानें कैसा बीतेगा दिन मंगलवार

आज का राशिफल: 11 जून 2019, जानें कैसा बीतेगा दिन मंगलवार, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।