28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 413

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप!

अमेरिका (US) ।। न्यूयॉर्क शहर में रहने वाली एक लेखिका (writer) और स्तंभकार ने अमेरिका (US) के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, हालांकि प्रेसिडेंट ने आरोपों से इंकार करते हुए इन्हें फेक खबर बताया है।

जीन कैरोल ने नई किताब ‘What Do We Need Men For?’ में लिखा है कि लगभग 2 दशक पहले 1990 के दशक में डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के बेर्गडोर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में उनका यौन उत्पीड़न किया था। इस पुस्तक के अंश सबसे पहले ‘न्यूयॉर्क’ पत्रिका की वेबसाइट पर प्रकाशित हुए थे। हालांकि, कैरोल, पुस्तक के प्रकाशित अंश में ट्रंप का नाम नहीं ले रही हैं, लेकिन हेडलाइन में उनका नाम जरूर है।

हेडलाइन है कि वाहियात पुरूष डोनाल्ड ट्रंप ने 23 साल पहले बेर्गडोर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में मेरा यौन उत्पीड़न किया। लेकिन मेरे जीवन के खराब मर्दों की लिस्ट में वह अकेले नहीं हैं।

आपको बता दें कि 75 वर्षीय कैरोल समेत 16 महिलाओं ने पिछले कुछ दशकों में ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ज्यादातर आरोप 2016 के प्रेसिडेंट चुनाव से पहले लगाए गए थे।

 

यहां पुरुषों से ज्यादा समय तक जिंदा रहती हैं महिलाएं, रिपोर्ट में खुलासा

वर्ल्ड डेस्क। एक सरकारी अध्ययन के अनुसार, बांग्लादेश में लोग अब दशकों पहले की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहते हैं और पुरुषों की तुलना में महिलाओं में जीवन प्रत्याशा में वृद्धि अधिक हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘बांग्लादेश सैंपल वाइटल स्टैटिस्टिक्स 2018’ की रिपोर्ट में कहा गया कि 2017 के 72 साल की तुलना में बांग्लादेशियों की 2018 में औसत जीवन अवधि बढ़कर 72।3 साल हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी में देश की कुल जनसंख्या 16।557 करोड़ हो गई जिसमें 8।287 करोड़ पुरुष और 8।27 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।

1971 में देश की आजादी के बाद से बांग्लादेश के लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 25 साल बढ़ गई है।

पैसे-पैसे के लिए मोहताज हुआ ये अंडरवर्ल्ड डॉन, चंद रुपए के लिए गिड़गिड़ाया

नई दिल्ली. किसी जमाने में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और डॉन छोटा राजन गैंग को खतरा बना कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकडावाला इन दिनों गरीबी की मार झेल रहा है। हाल में मुंबई की जांच एजेंसियों ने विदेश में छिपे इस डॉन की फिरौती की मुंबई आई कई कॉल को रिकॉर्ड किया है। डॉन के फोन रिकॉर्ड्स सुनने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

चंद हजार रुपये के लिए गिड़गिड़ाया

कई कॉल में डॉन छोटे कारोबारियों, बिल्डरों और कुछ नई फिल्मी हस्तियों से महज चार से पचास हजार रुपये तक की हफ्ता वसूली मांगता गिडगिडाता सुनाई पड़ रहा है। डॉन रवि पुजारी की गिरफ्तारी के बाद से ही लकडावाला सरगर्म हो गया है और मुंबई में अपनी पैठ बनाने को हाथ पांव मार रहा है।

दरअसल, डॉन एजाज लकडावाला ने पिछले दिनों पश्चिमी उपनगर के एक मार्बल कारोबारी से महज पचास हजार रुपये की हफ्ता वसूली मांग डाली जिसकी भनक पुलिस को लग गई और तब से इस भगोडे डॉन की कलई खुल गई है।

छोटा राजन का दाहिना हाथ था लकडावाला

असल में लकडावाला गैंग के पांव मुंबई में उखड चुके हैं और वो कौडियों का मोहताज हो गया है। नब्बे के दशक में दाऊद इब्राहिम की कुख्यात डी कंपनी और बाद में छोटा राजन का दाहिना हाथ रह चुका है एजाज लकडावाला।

साल 2003 में एजाज लकडावाला पर दाऊद इब्राहिम के इशारे पर छोटा शकील ने चार शार्प शूटरों को बैंकाक भेजकर उसे खत्म करने की साजिश रची लेकिन लकडावाला चकमा देकर बच निकला था।

रोजाना गाजर-चुकंदर का जूस व सलाद का करें सेवन, कभी नहीं होगी शरीर में खून की कमी !

हेल्थ डेस्क। शरीर को निरोगी रहना है तो आपको कई तरह की चीज़ें अपनानी होंगी। यानि शरीर में अंदरूनी तकलीफें कई तरीके की हो सकती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है की शरीर में खून की कमी न हो पाए। क्योकि खून की कमी से शरीर का स्तर गिर जाता है जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।

इससे आपको कई तरह की बीमारी भी हो सकती है। खून की कमी होने के कई कारण हो सकते है जैसे टेंशन लेना, नींद पूरी न हो पाना, सही पोषक तत्वों युक्त खाना नहीं खाना, जो की सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होती है।

गाजर-चुकंदर का जूस व सलाद खून की कमी को पूरा करते हैं। रोजाना गाजर और चुकन्दर का रस मिलाकर पीएं। इसका सेवन करने से खून की कमी की समस्या ठीक हो जाती है।

खून की कमी होने पर टमाटर का सेवन ज्यादा करें। इसके लिए टमाटर का जूस भी ले सकते हैं। यह जूस धीरे-धीरे खून की कमी को पूरा कर देते हैं।

रोजाना एक आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए तथा उसके ऊपर से एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए।
दिल्ली के एम्स- सफरदरजंग में आज डॉक्टरों की हड़ताल, पूरा दिन ओपीडी रहेगी बंद

आजकल मौसमी फल अनार बाजार में उपलब्ध है। जिसका उपयोग भी किया जा सकता है। ऐसे में अनार का जूस भी फायदेमंद होता है।

खून की कमी को पूरा करने में खजूर भी फायदेमंद होता है। रोज़ाना दूध में 1 या 2 खजूर डालकर पीना भी लाभदायक होता है।

खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करे। जिनके सेवन से प्रोटीन और विटामिन की कमी पूरी हो पायेगी और खून की कमी में भी राहत मिलेगी।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हिरासत में लिया !

गाजियाबाद. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को उनके समर्थकों के साथ इंदिरापुरम के निकट एक गांव से हिरासत में लिया गया और बाद में जिले से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस को संदेह है कि उसकी (आजाद) मौजूदगी से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शहर के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि एक अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि शुक्रवार की प्रार्थना के दौरान भीम आर्मी के प्रमुख क्षेत्र में पहुंच सकते हैं। लोगों की अपील थी कि वह राजनीतिक नेताओं को यहां से दूर रखें।

इस क्षेत्र में एक वीडियो वायरल होने के बाद तनावपूर्ण स्थिति थी। इस वीडियो में ऐसा दावा किया गया था कि मकानपुर क्षेत्र में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने एक धार्मिक ढांचे को गिरा दिया है लेकिन बाद में पता चला कि सिर्फ बाड़ ही हटाई गई हैं।

कुमार ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख के पास से एक राइफल जब्त की गई और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

विश्व कप में चुनें जाने के बाद बदल गए रिषभ पंत, खुद बताई ये वजह

स्पोर्ट्स डेस्क. आईसीसी विश्व कप में आज भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। मैच से एक दिन पहले टीम में हाल में चुने गए ऋषभ पंत ने बताया कि उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पंत को टीम में शामिल किया गया है।

पंत ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने के बावजूद वो और पॉजिटिव हो गए हैं। पंत ने बीसीसीआई द्वारा डाले गए युजवेंद्र चहल के एक वीडियो में कहा, ‘जब मेरा चयन नहीं हुआ तो मुझे लगा कि मैंने कुछ सही नहीं किया होगा तो मैं और पॉजिटिव हो गया और खेल में सुधार की कोशिश में जुट गया। मैंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और अभ्यास नहीं छोड़ा।’

उन्होंने कहा, ‘हम सभी का सपना भारत को जिताना है। जब मुझे पता चला कि मुझे बैकअप के तौर पर इंग्लैंड जाना है, तब मेरी मां मेरे साथ थीं। मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाया।’ पंत ने कहा, ‘मैं हमेशा से विश्व कप खेलना चाहता था। अब मुझे वो मौका मिला है तो बहुत खुशी है।’

चीन ने पाकिस्तान को FATF में ब्लैक लिस्ट होने से बचाया !

इस्लामाबाद. वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के तीन सदस्य देशों ने ‘ब्लैक’ सूची में जाने से बचा लिया। इसमें एक चीन भी है। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली।

पाक एफएटीएफ के सदस्य देशों से समर्थन हासिल करने के लिए लगातार कूटनीतिक कोशिश कर रहा था, जिसके बाद तुर्की, चीन व मलेशिया का समर्थन पाने में कामयाब रहा। पाकिस्तान अभी बच तो गया, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि संस्था इस साल अक्तूबर में आधिकारिक तौर पर अपना फैसला सुनाएगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ब्रिटेन की यात्रा पर गए पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया कि ब्रिटेन ने पाकिस्तान के ‘ग्रे’ सूची से बाहर निकलने के प्रयासों का समर्थन करने पर सहमति दी है। नियम के मुताबिक, ब्लैक सूची में जाने से बचने के लिए कम से कम तीन सदस्य देशों का समर्थन मिलना जरूरी है। जबकि ‘ग्रे’ सूची से बाहर आने के लिए 36 वोटों में से 15 वोट मिलने जरूरी हैं।

अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के वित्तपोषण की निगरानी करने वाली संस्था ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(एफएटीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को वित्तपोषण पर अपनी कार्ययोजना को पूरा करने में विफल रहा है। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को अक्टूबर तक अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है जिसके तहत उसे काली सूची में डाला जा सकता है।

फ्लोरिडा के ओरलैंडो में अपनी पूर्ण बैठक के समापन पर जारी एक बयान में, एफएटीएफ ने चिंता व्यक्त की कि ”न केवल पाकिस्तान जनवरी की समय सीमा के साथ अपनी कार्ययोजना को पूरा करने में विफल रहा, बल्कि वह मई 2019 तक भी अपनी कार्य योजना को पूरा करने में भी विफल रहा है। एफएटीएफ ने ”कड़ाई से पाकिस्तान से अक्टूबर 2019 तक अपनी कार्ययोजना को पूरा करने का अनुरोध किया।

SBI ने शुरू की ये खास सर्विस, अब रुपया निकालना होगा आसान

उत्तर प्रदेश ।। SBI ने अपने ग्राहकों को शानदार सेवा देने के लिए कुछ महीनों पहले ही बैंक ने एक खास सेवा की शुरुआत की है। इस सर्विस के अंतर्गत यदि ग्राहक अपना ATM कार्ड किसी वजह से घर पर भूल जाते हैं तो बिना टेंशन कैश निकाल सकते हैं। SBI की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस सुविधा के बारे में विस्‍तार से समझाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे बिना एटीएम कार्ड के भी कैश निकाला जा सकता है।

दरअसल, SBI के YONO ऐप पर “YONO CASH” नाम से एक सुविधा दी जाती है। इसके अंतर्गत ग्राहक बिना कार्ड इस्तेमाल के SBI के “YONO CASH” एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके फोन में SBI के YONO ऐप का इन्‍स्‍टॉल होना अनिवार्य है।

इसके लिए सबसे पहले YONO ऐप ओपन कर आपको ‘YONO CASH’ सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद उतनी नकदी राशि को एंटर करें जितने की आपको जरूरत है। अगले स्‍टेप में आपको 6 डिजिट का ट्रांजेक्शन पिन का चयन करना है। इस पिन की जरूरत एटीएम से पैसे निकालते वक्‍त पड़ेगी। इसके अलावा मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें एक ट्रांजेक्शन नंबर होगा।

इसके बाद निकासी राशि टाइप कर ‘योनो ऐप’ में सेलेक्ट 6 डिजिट का पिन एंटर करना है। पिन डालने के बाद आपको कैश मिल जाएगा। ग्राहक को पिन और ट्रांजेक्‍शन नंबर दोनों की सहायता से जल्‍द कैश निकाल लेना होगा वर्ना 1 घंटे के भीतर यह नंबर अवैध हो जाएंगे।

मर्डर फिल्म के गाने पर सपना चौधरी का दिखा कातिलाना अंदाज, देखें Video

मनोरंजन डेस्क. सपना चौधरी का डांस और कातिल अदाओं का तो हर कोई कायल है लेकिन कई बार बहुत थोड़ी सी देर में ही सपना लोगों का दिल जीतने की ताकत रखती हैं। हाल ही में सामने आया उनका एक वीडियो जबरदस्त धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में सपना ने डांस स्टेप्स से नहीं बल्कि अपने एक्सप्रेशन से ही कमाल कर दिया है।

वैसे तो सपना का डांस मशहूर है लेकिन अब एक वीडियो ऐसा है जिसमें सपना की आंखों के एक्सप्रेशन ही कमाल कर गए हैं। वीडियो में सपना काफी अच्छे पार्टीवेयर मेकअप में नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी वायलेट कलर की ड्रेस भी काफी फब रही है।

इस वीडियो की बात करें तो इसमें कार में बैठी हैं। इस दौरान कार में इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ का गाना ‘कहो ना कहो ये आंखें बोलती हैं’ बज रहा है। बस इसी गाने पर सपना ने सेल्फी मोड से मोबाइल पर अपने एक्सप्रेशन देना शुरू कर दिया। अब यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यह वायरल हो चुका है।

इंग्लैंड के कप्तान ने इन्हें ठहराया हार का असल जिम्मेदार

नई दिल्ली ।। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच इस विश्व कप का 27वां मुकाबला खेला गया जिसे श्रीलंका ने रोमांचक तरीके से 20 रनों से जीत लिया है। इस जीत से श्रीलंका की टीम अंकतालिका में दूसरी जीत के साथ 5वें स्थान पर आ गई है। अब उसके पास 6 मैच में कुल 6 अंक हो गए हैं। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 232 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 47 ओवर में 212 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमे उनकी ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 82 रन बनाए. जबकि जो रूट ने 57 रनों का योगदान दिया। लेकिन वो इसके बावजूद वो जीत के लिए काफी नहीं था। इसी वजह से इंग्लैंड ने यह मैच 20 रनों से गवा दिया।

श्रीलंका के लिए इस मैच में अनुभवी लसिथ मलिंगा ने 43 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। जबकि धनंजय डीसिल्वा ने भी 3 विकेट चटकाए। इस मैच में इंग्लैंड के 4 महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने कहा कि हमने सोचा भी नहीं था कि 232 रनों का लक्ष्य हम हासिल नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन मलिंगा ने हमपर कहर बरपा दिया जिसके आगे हम बिखर गए। उन्होंने कहा कि मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी की जिस वजह से हम मैच गवा बैठे।