29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 414

इन दो टीमों के बीच हो सकता है वर्ल्ड कप का फाइनल- सुनील गावस्कर

मुंबई ।। क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप 2019 इंग्लैंड में खेला जा रहा है। इस विश्वकप के लगभग आधे मैच पूरे हो चुके हैं। इन मैचों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। इंडिया के लिए खेल चुके महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री के दौरान वर्ल्ड कप की फाइनल में खेलने वाले दो टीमों के बारे में बताया। तो आइए जानते हैं सुनील गावस्कर कि सुनील गावस्कर के मुताबिक, कौन सी 2 टीमें फाइनल खेलने वाली हैं।

स्टार स्पोर्ट्स की हिंदी कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया और इंडिया को फाइनल में पहुंचाया है। गावस्कर के मुताबिक, इस विश्व कप में इंडिया की टीम सबसे बेहतरीन टीम है। हालांकि गावस्कर ने यह भी कहा है कि यदि इंग्लैंड लीग मैचों के बाद अच्छा प्रदर्शन करती है तो इंग्लैंड भी मौका बना सकती है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया और इंडिया फाइनल में जगह बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलियन टीम के सभी बल्लेबाज इस वक्त फॉर्म में हैं तथा उनकी गेंदबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है।

वहीं दूसरी ओर इंडिया की टीम भी इस विश्व कप में काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम इंडिया अभी 5 मुकाबले खेल चुकी है जिनमें से चार मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है तो वही न्यूजीलैंड के विरूद्द एक मैच रद्द हो गया था। अभी आगामी मैचों में भारतीय टीम का सामना काफी कमजोर टीमों से होने वाला है। हालांकि इंग्लैंड टीम इंडिया को चुनौती दे सकती है।

अब देखना यह होगा कि सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं। वैसे भारतीय टीम अपना अगला मैच अफगानिस्तान के साथ खेलने वाली है। यदि ये मैच भारतीय टीम जीत ली होती है तो नंबर 2 पर काबिज हो जाएगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर नेता, ट्रंप-पुतिन को पीछे छोड़ा !

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे ताकतवर नेता चुना गया है। ब्रिटिश हेराल्ड के रीडर्स पोल-2019 में मोदी ने दुनिया के अन्य ताकतवर नेताओं डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग को मात दी।

पत्रिका ब्रिटिश हेराल्ड ने दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स (वर्डस मोस्ट पॉवरफुल पर्सन-2019) को चुनने के लिए रीडर्स पोल करवाए। इसके नामांकन सूची में दुनिया की 25 हस्तियों को शामिल किया गया था।

अंत में जज करने वाले पैनल ने सबसे ताकतवर शख्स के तमगे के लिए चार उम्मीदवारों -भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम सामने रखा, जिनमें से सबको पछाड़ कर प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष पर जगह बनाई। चयन प्रक्रिया का मूल्यांकन इन सभी आंकड़ों के व्यापक अध्ययन और रिसर्च पर आधारित था।

ब्रिटिश हेराल्ड के रीडर्स को वर्डस मोस्ट पॉवरफुल पर्सन-2019 में वोट करने के लिए अनिवार्य वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दिया गया था ताकि कोई व्यक्ति एक से ज्यादा बार वोट ना कर सके।

खास बात यह है कि वोटर्स अपनी पसंदीदा हस्ती को जिताने के लिए लगातार वोट कर रहे थे, जिससे र्वोंटग के दौरान साइट क्रैश हो गई थी। र्वोंटग प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। प्रधानमंत्री की तस्वीर ब्रिटिश हेराल्ड पत्रिका के जुलाई संस्करण के कवर पेज पर प्रकाशित की जाएगी। यह संस्करण 15 जुलाई को जारी होगा।

किसको कितने वोट

नरेंद्र मोदी- 30.9%

व्लादिमीर पुतिन- 29.9%

डोनाल्ट ट्रंप- 21.9%

शी जिनपिंग-18.1%

चमकी बुखार का आतंक जारी, बिहार में 5 और बच्चों ने दम तोड़ा, अब तक 164 मौतें

मुजफ्फरपुर. उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर व आसपास के जिलों में चमकी बुखार (एईएस) से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 21वें दिन दो दर्जन नए मरीजों को एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पांच बच्चे ने दम तोड़ दिया। अबतक 164 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। कुल 503 पीड़ित बच्चे सामने आ चुके हैं।

इधर, सरकारी रिपोर्ट के अनुसार अबतक एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में कुल मिलाकर 124 मौत हुई है। एसकेएमसीएच में 104 और केजरीवाल अस्पताल में 20बच्चों ने अबतक दम तोड़ा है। फिलहाल एसकेएमसीएच के पीआईसीयू में 54 और जेनरल वार्ड में 68 बच्चे इलाजरत हैं। वहीं केजरीवाल अस्पताल में 14 बच्चों का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में 24 मरीजों को भर्ती कराया गया। एक छोड़ सभी मरीज एसकेएमसीएच में ही भर्ती कराए गए। सबका इलाज एईएस के लिए तय प्रोटोकॉल से किया जा रहा है। इस बीच केंद्र व राज्य सरकार की टीम ने एसकेएमसीएच में भर्ती मरीजों का जायजा लिया। टीम ने यहां तैनात किए गए दिल्ली व पटना के डॉक्टरों से दवा, उपकरण व अन्य संसाधनों के बारे में पूछताछ की। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी मांग पर पोर्टेबल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड उपलब्ध कराया जा रहा है। टीम के साथ डीएम आलोक रंजन घोष और स्वास्थ्य विभाग अपर स्वास्थ्य निदेशक कौशल किशोर भी पहुंचे थे।

100 बेड के नए पीआईसीयू के लिए स्थल निरीक्षण

केन्द्रीय टीम ने 100 बेड के नए पीआईसीयू के लिए स्थल निरीक्षण भी किया। इसके बाद एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार व अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही के साथ बैठक भी की। उसमें निर्णय लिया गया कि इलाज में कोई कमी न हो इसका पूरी तरह ख्याल रखा जाएगा।

राशिफल: 22 जून 2019, इन राशियों में अचानक धन लाभ के योग, पैसों की तंगी खत्म होगी

राशिफल: 22 जून 2019, इन राशियों में अचानक धन लाभ के योग, पैसों की तंगी खत्म होगी

आज का राशिफल

मेष

कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। यात्रा सफल होगी।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

पंचांग: 22 जून 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 22 जून 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

पक्ष- कृष्णपक्ष

तिथि- पंचमी

वार- शनिवार

नक्षत्र- घनिष्ठा

सूर्य राशि- वृष

चंद्र राशि- कुंभ राशि में

राहुकाल- 08:59 AM से 10:41 AM तक (राहुकाल में कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है)

अभिजीत मुहूर्त- 11:45 AM से 12:22 PM तक रहेगा।
उत्तरायण
द्रिक ऋतु- शिशिर

वैदिक अयन- दक्षिणायण

वैदिक ऋतु- ग्रीष्म

सूर्योदय- 05:27 AM

सूर्यास्त- 19:17 PM

चन्द्रोदय- 22:36 PM

चन्द्रास्त- 08:47 AM

शिवपाल यादव और मुख्तारी अंसारी को सपा में लाने की उठी मांग, पोस्टर वायरल

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं के बीच शिवपाल सिंह यादव को दोबारा से पार्टी में बुलाने की मांग उठने लगे हैं। प्रयागराज में लगाए गए पोस्टर में दमदार छवि वाले नेताओं को दोबारा से पार्टी में जोड़ने की मांग की गई है। पोस्टर में लिखा है- ‘सपा में है नमी, शिवपाल, राजा भैया, मुख्तार अंसारी और अतीक औऱ विजय मिश्रा की है कमी।’

प्रयागराज के सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर यह पोस्टर लगाया गया है। यह पोस्टर सपा युवजन सभा के जिला महासचिव की तरफ से लगाया गया है।

यहां आपको बता दें कि साल 2016 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के परिवार में राजनीतिक झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने मिलकर पार्टी मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष पद से हटा दिया था। साथ ही शिवपाल सिंह यादव से भी यूपी प्रदेश अध्यक्ष का पद छिन लिया था।

2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, जिसके बाद उनकी करारी हार हुई थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से लड़ने के लिए अखिलेश यादव ने मायावती और अजित सिंह से भी हाथ मिला लिया था। इस गठबंधन के बाद भी सपा को करारी हार मिली है। सपा 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही 2019 में भी पांच सांसद ही जिता पाई।

लोकसभा चुनाव के दौरान शिवपाल सिंह यादव अलग पार्टी बनाकर मैदान में उतरे थे, जिसके चलते करीब 30 लोकसभा सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन को सीधा-सीधा नुकसान हुआ था। चुनाव परिणाम आने के बाद से शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य पुराने नेताओं को सपा में लाने की मांग उठ रही है।

जानिए Gmail में क्या होता है ‘To’, ‘Cc’ और ‘Bcc’ का मतलब ?

टेक डेस्क। Gmail का इस्तेमाल हर कोई करता है। आजकल सारी जानकारी मेल द्वारा शेयर की जाती है, क्योंकि यह सुरक्षित माध्यम भी है। इसकी उपयोगिता इतनी ज्यादा है कि सभी स्मार्टफोन में जीमेल के लिए स्पेशल ऑइकन होता है। इस आर्टिकल में आपको जीमेल से जुड़े उन बातों को बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप पहले से नहीं जानते होंगे। रोजाना आप इसका इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन असल में इस फीचर का क्या मतलब है उससे वाकिफ नहीं हैं।

‘To’ का क्या मतलब होता है

अगर किसी को मेल करना होता है तो ‘To’ में उसका मेल आईडी डालते हैं। सब्जेक्ट में कंटेट के बारे में बताते हैं और भेज देते हैं। मेल के जरिए आप टेक्स्ट फाइल, फोटो और वीडियो सबकुछ भेज सकते हैं। मेल भेजने के दौरान आपको ‘To’ के नीचे दो ऑप्शन ‘Cc’ और ‘Bcc’ दिखते होंगे। अमूमन ‘Cc’ और ‘To’ में जीमेल एड्रेस डालकर मेल सेंड कर दिया जाता है। लेकिन, सभी ऑप्शन का कुछ न कुछ मतलब होता है और कुछ स्पेशल फीचर भी होते हैं।

‘Cc’ का क्या मतलब होता है

‘To’ के अलावा ‘Cc’ में उस शख्स को रखा जाता है, जिसे आपके मेल और उसके कंटेट के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इसलिए, इसे कार्बन कॉपी कहते हैं। ‘To’ और ‘Cc’ दोनों एक-दूसरे को देख सकते हैं। दोनों को मालूम होता है कि एक पर्टिकुलर मेल किसे-किसे भेजा गया है।

क्या होता है ‘Bcc’

‘Bcc’ को ब्लाइंड कार्बन कॉपी कहते हैं। अगर किसी को ‘Bcc’ में रखते हैं तो इसकी जानकारी ‘To’ और ‘Cc’ वालों को नहीं होगी। हालांकि, ‘Bcc’ वाला यह देख सकता है कि ‘To’ और ‘Cc’ में किसे-किसे रखा गया है। इस तरह से यह सीक्रेट कन्वर्सेशन का हिस्सा हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों को पार्टी दे रहे हैं और चाहते हैं कि यह सभी के लिए सीक्रेट रहे तो ‘To’ में अपना दूसरा मेल आईडी डाल दें और सभी को ‘Bcc’ में रखकर मेल भेज दें।

इसके अलावा दूसरा फायदा यह भी है कि, ‘Bcc’ में होने की वजह से महत्वपूर्ण लोगों की मेल आईडी कॉपी नहीं की जा सकेगी। अगर महत्वपूर्ण लोगों को ‘To’ और ‘Cc’ में डालते हैं तो हर कोई उनका मेल आईडी कॉपी कर सकता है और इससे स्पैमिंग का खतरा भी बढ़ जाता है।

दुल्हन बनीं TDP की ग्लैमरस सांसद नुसरत जहां, देखिए वेडिंग एल्बम

मनोरंजन डेस्क। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के समय बेहद सुर्खियों में रही टीएमसी की खूबसूरत और ग्लैमरस सांसद नुसरत जहां ने शादी कर ली है। नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी कर ली है।

नुसरत ने अभी 4 घंटे पहले ही यानी आज सुबह अपनी शादी की यह तस्वीर शेयर करके सबको चौंका दिया। इस तस्वीर में नुसरत एक हिंदू दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके पति के साथ उनकी जोड़ी काफी फब रही है।

इस कपल ने सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन के लुक में पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा, ‘Towards a happily ever after with @nikhiljain09’

हालांकि 4 दिन पहले नुसरत ने यह तस्वीर शेयर करके अपनी शादी की जानकारी दे दी थी। तस्वीर में नुसरत को हल्दी लगी नजर आ रही है। वह अपने पिता के साथ काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

बता दें नुसरत जहां बंगाल की मशहूर अदाकारों में से एक हैं। नुसरत ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट पर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था और उन्होंने यहां 350369 वोट से जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की।

 

इमरान सरकार पर मंडराया नया संकट, भारत भी आ सकता है इसकी चपेट में

नई दिल्ली ।। कैश किल्लत से परेशान पाकिस्तान इन दिनों एक नए संकट से जूझ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के 4 राज्यों में टिड्डी ने इतना कोहराम मचा रखा है कि आम लोगों से लेकर इमरान सरकार परेशान है।

हाल ये है कि पाकिस्तानी सरकार ने टिड्डी की बढ़ती तादाद को काबू करने के लिए एयरपोर्ट से एंटी टिड्डी स्प्रे किया है। यहां तक कि इमरान सरकार ने मीरपुर जिले के हवाई अड्डे पर कई जहाज भी इसके लिए तैनात किए हैं।

इस परेशानी को लेकर पाकिस्तान के मुनाबाव में बुधवार सुबह हिंदुस्तान-पाकिस्तान की टिड्डी नियंत्रण संगठन के अधिकारियों के बीच 4 घंटे तक बातचीत भी चली। पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने 10,000 हेक्टेयर में टिड्डी के विरूद्ध कंट्रोल कार्यक्रम चला रखा है। यहां तक कि खुद पीएम इमरान खान भी इसे लेकर गंभीर है। इसके लिए उन्होंने तीन दिन पहले ही केंद्रीय खाद्य सुरक्षा शोध मंत्री को मीरपुर भेजा है।

बताया जा रहा है कि टिड्डों की वजह से पाकिस्तान में फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। किसानों को इस कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, मानसून के पूर्व बारिश और साथ में तेज आंधी को देखते हुए हिंदुस्तान भी इसे लेकर चिंतित है। जानकारों का कहना है कि हवा की दिशा-दशा अनुकूल मिलने पर टिड्डी राजस्थान की तरफ आ सकते हैं।

 

मुलायम सिंह यादव हुए PGI में भर्ती, जानिए कैसा है उनका हाल

लखनऊ ।। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों स्थिर नजर नहीं आ रहा है। एक बार फिर उनका स्वास्थ्य खराब हो गई है। जिसके चलते शुक्रवार दोपहर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को हेल्थ चेकअप के लिए PGI ले जाया गया।

उनकी बिगड़ती हालत को देख आनन-फानन डॉक्टरों ने उन्हें देखने के बाद इमरजेंसी-2 में एडमिट कर लिया। उनका अल्ट्रासाउंड, खून की जांचे, ब्लड प्रेशर, ईसीजी आदि की जांच की गईं। जांच रिपोर्ट सामान्य होने पर लगभग 45 मिनट बाद डॉक्टरों ने मुलायम सिंह की छुट्टी कर दी।

2 महीनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। बीते लगभग 2 महीने से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। संजय गांधी PGI में उपचार के बाद उनको मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं।