28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 412

दर्दनाक हादसा: आंधी से गिरा पंडाल 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां आंधी के कारण पंडाल गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 24 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के बाड़मेर जसोल गांव के धाम में कथा के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया था। रविवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश से पंडाल का कुछ हिस्सा गिर गया और इससे वहां भगदड़ मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, लोग यहां पर रामकथा सुनने आए थे। इसी दौरान तेज बारिश और आंधी तूफान के कारण ये टेंट गिर गया। इस कारण इसमें करंट फैल गया। जिस कारण 14 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। टेंट में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को टेंट के नीचे से बाहर निकालने की कोशिश भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने और करंट लगने से हुई। बाड़मेर के जसोल में रामकथा के दौरान हादसा के बाद सीएम अशोक गहलोत, केद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा है कि बाड़मेर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है।

इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कभी काम न करने की खाई कसम, जानें वजह

मनोरंजन डेस्क। जहां बीते साल #MeToo कैंपेन में बॉलीवुड का डार्कफेस सबके सामने आया वहीं अब पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपने अनुभव शेयर करके बॉलीवुड को एक बार फिर शर्मशार किया है।

नीरू बाजवा ने साल 1998 में आई देवानंद की फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ से हिदी फिल्म जगत में शुरुआत की थी और अब वह पंजाबी फिल्म जगत का एक नामचीन चेहरा है। अभिनेत्री ने कहा कि बॉलीवुड में ‘अश्लील अनुभव’ से गुजरने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में काम करना बंद कर दिया।

लेटेस्ट पंजाबी फिल्म ‘शदा’ में अभिनेत्री ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया है। फिलहाल बीते कुछ दिनों से वह फिल्म के प्रोमोशन में लगी हैं।

नीरू से पूछे जाने पर की उन्होंने बॉलीवुड में आगे अपनी किस्मत क्यों नहीं आजमाई, इस पर अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, मैं बिना किसी का नाम लिए यह बताना चाहूंगी कि मैं हिंदी फिल्मों को लेकर होने वाले मीटिंग के दौरान बहुत ही अश्लील अनुभवों से गुजरी हूं। मुझसे कहा गया कि, ‘यहां बने रहने के लिए आपको यह करना होगा’, इससे मैं काफी हिल गई, बहुत असहज हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लेखिका ने लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप !

Washington। न्यूयॉर्क में रहने वाली एक लेखिका और स्तंभकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, हालांकि राष्ट्रपति ने आरोपों से इंकार करते हुए इन्हें फर्जी खबर बताया है । ई। जीन कैरोल ने नयी किताब ‘व्हाट डू वी नीड मेन फॉर?’ में लिखा है कि करीब दो दशक पहले 1990 के दशक में डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के बेर्गडोर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में उनका यौन उत्पीड़न किया था।

किताब में नहीं लिया गया है ट्रंप का नाम
इस किताब के अंश सबसे पहले ‘न्यूयॉर्क’ पत्रिका की वेबसाइट पर प्रकाशित हुए थे। हालांकि कैरोल, पुस्तक के प्रकाशित अंश में ट्रंप का नाम नहीं ले रही हैं, लेकिन हेडलाइन में उनका नाम जरूर है। हेडलाइन है ‘वाहियात आदमी डोनाल्ड ट्रंप ने 23 साल पहले बेर्गडोर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में मेरा यौन उत्पीड़न किया। लेकिन मेरे जीवन के खराब मर्दों की सूची में वह अकेले नहीं हैं।’

पत्रिका में प्रकाशित किताब के अंश के मुताबिक, कैरोल तत्कालीन रियल एस्टेट मुगल ट्रंप से बेर्गडोर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में मिलीं। दोनों ने एक-दूसरे को पहचाना और दोनों में दोस्ताना बातचीत हुई। लेकिन, फिर ट्रंप हिंसक हो गए और।।।। कैरोल ने इसके आगे ड्रेसिंग रूम में अपने साथ बलात्कार की घटना का वर्णन किया है।

लंबे समय तक ‘ऐले’ पत्रिका में में स्तंभकार रही 75 वर्षीय कैरोल सहित 16 महिलाओं ने पिछले कुछ दशकों में ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ज्यादातर आरोप 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले लगाए गए थे। हालांकि ट्रंप ने इस आरोप से तुरंत इंकार किया है। एक बयान में ट्रंप ने कहा है कि वह कभी कैरोल से नहीं मिले हैं।

बेहत सस्ता हुआ Xiaomi का यह स्मार्टफोन, अब इतने में मिलेगा

टेक डेस्क। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पोको एफ1 (Poco F1) को अभी डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर 17,249 रुपये पर बेचा जा रहा है।

कंपनी ने इसे अपने पोर्टल पर 17,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया है, लेकिन यूजर्स Axis Bank कार्ड के जरिये पूरी पेमेंट करने पर या EMI कराने पर इसपर फ्लैट 750 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह कीमत स्मार्टफोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। Poco F1 स्मार्टफोन को अगस्त 2018 में 20999 रुपये में पेश किया गया था।

फीचर्स

Poco F1 स्मार्टफोन में 6।18 इंच की FHD+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 SoC प्रोसेसर और 8 GB रैम है। फोन में लिक्विड कूल फीचर मौजूद है। फोन में 4,000 mAh बैटरी है जो क्विक चार्जिंग फीचर से लैस है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल का सेकंड्री और 20 मेगापिक्सल का दमदार सेल्फी कैमरा सेटअप है।

स्मार्टफोन के किसी भी वेरिएंट की खरीद पर नो कॉस्ट EMI ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड के जरिये खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

स्मार्टफोन स्टील ब्लू, ग्रेफाइट ब्लैक और रोसो रेड रंगों में उपलब्ध है। फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें USB Type-C port, ब्लूटूथ, 4G VoLTE, ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, जीपीएस और Wi-Fi 802।11ac है।

पेरिस की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत

वर्ल्ड डेस्क। पेरिस से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। दर्जन भर से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

शनिवार की तड़के मध्‍य पेरिस की एक इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

अग्निशमन के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि आग इतनी भीषड़ थी कि 200 कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

प्रवक्‍ता ने बताया कि आग के दौरान एक व्‍यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए छह मंजिला इमारत से छलांग लगा दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दरवेश यादव हत्याकांड: आरोपी मनीष शर्मा की इलाज के दौरान मौत !

आगरा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष एटा निवासी दरवेश यादव की हत्या के आरोपित मनीष शर्मा ने भी आज दम तोड़ किया। आगरा में स्वागत समारोह के बाद दरवेश यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या करने वाले मनीष ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसका गुरुग्राम में इलाज चल रहा था।

अधिवक्ता मनीष शर्मा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। मनीष को बेहद गंभीर हालत में 13 जून को मेदांता में लाया गया था। मनीष के सिर में गोली लगी थी, उनको होश नहीं आया था। मनीष ने लाइसेंसी पिस्टल से दरवेश को गोली मारने के बाद अपनी कनपटी में गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया था।

आगरा में अधिवक्ता मनीष शर्मा को आगरा पुलिस टीम बेहोशी की हालत में मेदांता लेकर आई थी। इसके बाद से मनीष को वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज शुरू होने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ था। आज दिन में करीब डेढ़ बजे मनीष शर्मा को मृत घोषित किया गया।

दरवेश यादव अध्यक्ष बनने पर 12 जून को स्वागत समारोह के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैम्बर में बैठी थीं। वहीं, पर पूर्व सहयोगी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्‍टल से यूपी बार कौंसिल की अध्यक्ष को 5 गोलियां मारीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपित मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली थी। हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।

प्रयागराज में आगरा की दरवेश यादव और वाराणसी के हरिशंकर सिंह यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष संयुक्त रूप से चुने गए थे। अध्यक्ष पद पर हरिशंकर सिंह व दरवेश यादव को 12-12 बराबर वोट मिले। बराबर मत के आधार पर दोनों को छह-छह माह के लिए चयनित किया गया। परंपरा व सहमति के आधार पर दरवेश यादव पहले छह माह और हरिशंकर सिंह को शेष छह माह अध्यक्ष रहना था।

दिल और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है ये काम !

हेल्थ डेस्क। अपनी भागदौड़ भरी व्यस्त दिनचर्या से कुछ वक्त छुट्टियों के लिए भी निकालें क्योंकि इन छुट्टियों की मदद से आप न केवल खुद को स्ट्रेस से मुक्ति दिला सकते हैं बल्कि इससे दिल की बीमारियों के होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

मनोविज्ञान और स्वास्थ्य पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि छुट्टियां चपापचय संबंधी लक्षणों को कम करने में मददगार है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

अमेरिका में स्थित सिरैक्यूज विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ब्रायस ह्य्रूस्का ने कहा, “हमने पाया कि जिन व्यक्तियों में पिछले 12 महीनों में अकसर ही छुट्टियां ली हैं उनमें चपापचय सिंड्रोम और चपापचय लक्षणों का जोखिम कम है।”

उन्होंने आगे कहा, “चपापचय सिंड्रोम दिल की बीमारियों के लिए जोखिम कारकों का एक संग्रह हैं। यदि आपमें यह ज्यादा है तो आपको दिल की बीमारियों के होने खतरा कहीं अधिक हैं।

यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम वास्तव में यह देख रहे हैं कि जो इंसान अक्सर ही छुट्टियों पर जाता है उसमें ह्दय रोग का खतरा कम पाया गया क्योंकि चपापचय संबंधी लक्षण परिवर्तनीय हैं यानि कि वे बदल सकते हैं या फिर उन्हें मिटाया जा सकता है।”

BREAKING: सपा संरक्षक मुलायम सिंह की तबियत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव को चेकअप के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

फिलहाल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया है। पिछले दिनों भी उन्हें शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था।

स्विमिंग पूल में सलमान खान का स्टंट VIDEO, सोशल मीडिया पर वायरल viral

मनोरंजन डेस्क. सलमान खान की पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कई वीडियोज शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में सलमान खान ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सलमान बैकफ्लिप डाइव मारते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म सुल्तान का गाना ‘जग घुमिया’ चल रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले सलमान की फिल्म ‘भारत’ रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर थे।

सलमान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अब वो ‘दबंग 3’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में होंगी।

अमेरिका के बाद अब ईरान ने दी चेतावनी, बढ़े युद्ध के आसार

उत्तराखंड ।। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान ने कहा कि यदि अमेरिका उसकी ओर से गोली भी दागता है तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। ईरान ने अमेरिका को ये धमकी ऐसे वक्त दी है, जब प्रेसिडेंट ट्रंप ने हमला करने को लेकर अपना एक बयान दिया है।

ईरान ने शनिवार को अमेरिका को धमकी दी। ईरान ने कहा कि यदि अमेरिका उसके विरूद्ध कोई भी आक्रामक कार्रवाई करता है तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मध्य पूर्व में सशस्त्र बल के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोफज़ल शकरची ने कहा कि ईरान की तरफ एक गोली चलाने से अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों में आग लग जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य कभी भी युद्ध नहीं चाहता है। वह कभी जंग भी शुरू नहीं करना चाहता है। शकरची ने बताया कि लेकिन अगर दुश्मन छोटी सी भी गलती करता है तो उसे मध्य और पश्चिम एशिया में ईरान से सबसे बड़ी क्रांतिकारी प्रतिक्रिया का सामना करेगा, और ये निश्चित रूप से लड़ाई से नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि यदि दुश्मन एक गोली भी दागता है तो हम जरूर उसका जवाब देंगे।

फोटो- फाइल