28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 402

दुनिया का पहला 5G लैपटॉप और Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन लांच !

टेक डेस्क। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शंघाई में Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X50 मॉडम से लैस है। कुछ समय पहले ही Lenovo Z6 Pro का स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ एक नया लैपटॉप भी पेश किया है।

इस लैपटॉप को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लैपटॉप 5G आधारित है। इस स्मार्टफोन और लैपटॉप में क्या खासियत है इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

Lenovo Z6 Pro 5G एडिशन के फीचर्स

यह फोन 6।39 इंच के फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। इसमें स्नैपड्रैगन X50 5G मॉडम दिया गया है। यह मॉडम 5G नेटवर्क पर आधारित है।

इस फोन में नया बैकपैनल दिया गया है। इसका डिजाइन ट्रांसपेरेंट है। इस फोन का डिजाइन पुराने Lenovo Z6 Pro की ही तरह है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।
इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम, दूसरा 8 जीबी रैम और तीसरा 12 जीबी रैम वेरिएंट है। इसमें तापमान नियंत्रण के लिए पीसी ग्रेड का कोल्डफ्रंट लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है।

अगर आप Lenovo के स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स भी मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1।8 है। वहीं, दूसरा 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। ToF और PDF सेंसर के भी फोन में दिया गया है। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Lenovo 5G लैपटॉप के फीचर्स

इस लैपटॉप में स्नैपड्रैगन 8cx प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 5G नेटवर्क के सपोर्ट के लिए इसमें स्नैपड्रैगन X55 मॉडम दिया गया है। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट चांग चैंग ने Weibo पर दावा किया है कि यह दुनिया का पहला 5G लैपटॉप है। फिलहाल इसकी कीमत और रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

यूपी: अब 4 साल में पूरा होगा बीएड कोर्स, 31 जुलाई से पहले कर दें आवेदन

बरेली। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने चार साल का बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स तैयार किया है। जिसमें इंटरमीडिएट के बाद प्रवेश मिलेगा। अगले शैक्षिक सत्र 2020-21 से इसमें प्रवेश होंगे। एनसीटीई ने उत्तर प्रदेश में कोर्स संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी है।

प्रदेश में चार साल के बीएड कोर्स की अनुमति मिलते ही शासन ने विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया है। इस उद्देश्य से कि मान्यता के लिए एनसीटीई की वेबसाइट पर आवेदन करें। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बरेली-मुरादाबाद स्थित बीएड कॉलेजों को निर्देशित किया है कि एनसीटीई में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है इसलिए कॉलेज आवेदन कर दें।

दो साल का जारी रहेगा बीएड

रुविवि में बीएड के विभागाध्यक्ष व राज्य बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो। बीआर कुकरेती के मुताबिक चार साल का बीएड कोर्स इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए है। अभी स्नातक पास आउट विद्यार्थियों के लिए जो दो साल का बीएड कोर्स चल रहा है। वह जारी रहेगा।

बदलेगी शिक्षक की सूरत

रुविवि में बीएड विभाग के शिक्षक डॉ। रामबाबू के मुताबिक चार साल का बीएड कोर्स शिक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा। क्योंकि जो विद्यार्थी वाकई शिक्षक बनना चाहते हैं। वह इंटरमीडिएट के बाद इसमें प्रवेश लेंगे।

बीएलएड कोर्स भी हुआ सफल

रुविवि ने दो साल पहले बैचलर ऑफ इलिमेंट्री एजुकेशन-बीएलएड कोर्स शुरू किया था। पहले साल 1200 सीटों पर बारह हजार के आस-पास आवेदन आए। इस बार भी पांच हजार आवेदन आए हैं। यानी बीएलएड कोर्स विद्यार्थियों को रास आ रहा है।

4 साल के बीएड कोर्स के लिए एनसीटीई की वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज, निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर दें। -डॉ। सुनीता पांडेय, कुलसचिव रुविवि

जापान: PM मोदी के भाषण के बाद लगे जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे !

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जापान के ओसाका में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं आपके इस प्यार के लिए बहुत आभारी हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि 7 महीने बाद एक बार फिर यहां आने का सौभाग्य मिला है। यह एक संयोग है कि पिछली बार जब मैं जापान आया था तो आप सबने प्रिय दोस्त शिंजो आबे पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें जिताया था। इस बार जब मैं आया हूं तब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने इस प्रधान सेवक पर पहले से ज्यादा प्यार और विश्वास जताया है।

मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों ने पहले से भी मजबूत सरकार बनाई है। ये अपने आप में बहुत बड़ी घटना है। तीन दशक बाद पहली बार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। 1971 के बाद देश ने पहली बार एक सरकार को प्रो इंकम्बेंसी जनादेश दिया है। ये जीत सच्चाई की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।

पीएम ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों ने पहले से भी मजबूत सरकार बनाई है। ये अपने आप में बहुत बड़ी घटना है। तीन दशक बाद पहली बार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। 1971 के बाद देश ने पहली बार एक सरकार को प्रो इंकम्बेंसी जनादेश दिया है। ये जीत सच्चाई की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। पीएम मोदी के संबोधन के बाद लोगों ने जय श्री राम, वंदे मातरम के नारे लगाए।

युवा कांग्रेसियों ने खून से लिखा खत, राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की मांग

Patna. युवा कांग्रेसियों ने गुरुवार को राहुल गांधी को खून से खत लिखा। उनसे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने की मांग की। सदाकत आश्रम में पत्र लिखने के बाद उसे राहुल गांधी तक भेजने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा को सौंपा गया।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष की अगुवाई में युवाओं ने पार्टी अध्यक्ष के नाम रक्त से पत्र लिखा। प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कहा कि राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने की बिहार के नौजवानों के रक्तपत्र से बड़ी कोई भावनात्मक अपील नहीं हो सकती। कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने भी उनसे अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की है।

कुमार आशीष ने कहा कि जब देश लोकतंत्र के विचार की रक्षा के लिए विषम परिस्थितियों से जूझ रहा था, तब राहुल गांधी ने पार्टी को एक साहसिक नेतृत्व दिया। रक्त पत्र लिखने वालों में विधायक अमित कुमार टुन्ना, राजेश राठौर, चुन्नू सिंह, मृणाल, मृगेंद्र सिंह, सौरभ सिन्हा, बंटी यादव, सतेंद्र बहादुर, सिद्धार्थ क्षत्रिय, नीरज यादव, शशि यादव, राकेश, मनीष सिन्हा, दौलत इमाम, यासिर, इल्तमश, नितेश, जयकिशन आदि शामिल थे।

New India में भारत-जापान के बीच संबंध होंगे और मजबूत: PM मोदी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘न्यू इंडिया में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा किया। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

मोदी ने जापान के कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”जब दुनिया के साथ भारत के संबंधों की बात आती है तो जापान का इसमें महत्वपूर्ण स्थान है। यह सदियों पुराना संबंध है। एक-दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के प्रति अपनेपन, सद्भाव और सम्मान की भावना है।

मोदी ने कहा, ”लगभग दो दशक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और जापानी प्रधानमंत्री योशिरो मोरी ने साथ मिलकर हमारे संबंधों को वैश्विक भागीदारी का रूप दिया। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ हमारी मैत्री को प्रगाढ़ करने का मौका मिला। मोदी ने कहा, ”न्यू इंडिया में ये रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।

भारत में हाल में संपन्न चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां जापान से कई भारतीय भारत आए और क्षेत्र में काम किया, वहीं कई लोगों ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में संदेश फैलाया।

उन्होंने कहा कि 61 करोड़ मतदाताओं, 10 लाख मतदान केंद्र, 40 लाख से अधिक ईवीएम और 8000 से अधिक उम्मीदवार दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं की संख्या चीन को छोड़कर लगभग सभी देशों की आबादी से अधिक है।

अगले महीने से बदल जाएंगे बैंक के ये अहम नियम!

उत्तर प्रदेश ।। अगले महीने से July बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रही है, क्योंकि बैंकों से जुड़े 3 अहम नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये तीनों ही बदलाव बैंक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाले हैं। इसके तहत एक तरफ जहां NEFT और RTGS चार्ज समाप्त हो जाएंगे वहीं दूसरी तरफ SBI से होम लोन लेने वाले ग्राहकों को रेपो रेट कम होने का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा बेसिक अकाउंट होल्डर्स को पहले से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए रुपया ट्रांसफर करने पर लगने वाले चार्ज को 1 July से समाप्त करने की घोषणा की है। रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम (RTGS) बड़ी राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में तुरंत ट्रांसफर करने की सुविधा है। इसी तरह NEFT के जरिये दो लाख रुपए तक तुरंत ट्रांसफर कर सकते हैं।

डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसे समाप्त कर दिया है। देश का सबसे बड़ा एसबीआई NEFT के जरिए पैसे ट्रांसफर के लिए एक रुपए से 5 रुपए का शुल्क लेता है। वहीं RTGS के राशि स्थानांतरित करने के लिए वह 5 से 50 रुपए का शुल्क लेता है।

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 1 July से अपने होम लोन की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ देगा। यानी, अब SBI होम लोन की ब्याज दर पूरी तरह रेपो रेट पर आधारित हो जाएगी।

अब यह समझना जरूरी है कि चूंकि रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी या एमपीसी साल में 6 बार यानी हर दूसरे महीने नीतिगत ब्याज दरों की समीक्षा करती है जिनमें रेपो रेट भी शामिल है। स्पष्ट है कि अगर हर द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में बदलाव हुआ तो SBI के होम लोन की ब्याज दरें भी उसी के मुताबिक घटेंगी या बढ़ेंगी।

बैंकों में बेसिक अकाउंट रखने वाले ग्राहकों को भी चेक बुक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। बैंक इन सुविधाओं के लिए खाताधारकों को कोई न्यूनतम राशि रखने के लिए नहीं कह सकते। प्राथमिक बचत बैंक जमा खाता (BSBD) से आशय ऐसे खातों से है, जिसे शून्य राशि से खोला जा सकता है। इसमें कोई न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं है। वित्तीय समावेशी अभिभयान के तहत आरबीआई ने बैंकों से बचत खाते के रूप में BSBD खाते की सुविधा देने की अनुमति दी है। यह आदेश 1 July से लागू होने जा रहा है।

फोटो- फाइल

WhatsApp पर आया ये धमाकेदार फीचर्स!

मुंबई ।। चैटिंग ऐप WhatApp में कुछ नए फीचर्स दिए जा रहे हैं जो आपके लिए लाभदायक होंगे। चूंकि ये इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप हिंदुस्तान में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए आपको इसके बारे में जानना चाहिए। कुछ वक्त पहले ये रिपोर्ट आई थी कि कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके अंतर्गत किसी कॉन्टैक्ट को तस्वीरें भेजने से पहले आप ये इन्शोर कर सकें कि आप किसे भेज रहे हैं।

अब ऐसे ही एक नया फीचर्स पर काम किया जा रहा है। इस फीचर के अंतर्गत WhatsApp यूजर्स म्यूटेड स्टेटस अपडेट को स्टेटस बार में नहीं देख सकेंगे। WABetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, Hide muted status फीचर पूरी तरह से म्यूट किए गए स्टेटस को हाइड कर देगा। इस फीचर से यूजर्स को बहुत लाभ होगा। क्योंकि अभी अगर आप किसी का स्टेटस म्यूट भी करते हैं तो स्टेटस टैब के सबसे नीचे म्यूट किए गए स्टेटस भी दिखते हैं।

इस फीचर की खास बात ये है कि इसके अंतर्गत यूजर्स केवल वन टैप से हिडेन स्टेटस को ऐक्सेस भी कर सकेंगे। यहां आपको करना केवल इतना है कि Hide बटन को सेलेक्ट करना होगा जो स्टेटस फीचर में दिया जाएगा। यहां टैप करते ही आपको हाइड की लिस्ट दिखेगी। फिलहाल इस फीचर पर काम किया जा रहा है और ये स्पष्ट नहीं है कि इसे कब पब्लिक किया जाएगा।

इस फीचर के अलावा कंपनी ने एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रही है जिसके अंतर्गत WhatsApp यूजर्स सीधे WhatsApp से स्टेस को फेसबुक पर शेयर कर सकेंगे। आपको बता दें मार्क जकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि कंपनी मैसेंजर, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम को मिला कर क्रॉस प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी में है यानी वॉट्सऐप से मैसेंजर और मैसेंजर से वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा जा सकेगा।

उड़ान भरते ही प्लेन का इंजन हुआ फेल, आपात लैंडिंग के दौरान दो पायलटों की मौत

मुंबई ।। रशिया के बुर्यातिया राज्य में गुरुवार को एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ। साइबेरिया के निज्हेनिनगार्स्क एय़र पोर्ट पर एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। इस दौरान 2 पायलटों की मौत हो गई। जबकि घटना में 7 अन्य घायल भी हो गए। इस बारे में मंत्रालय से जानकारी मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, इस प्लेन में कुल 46 यात्री सवार थे, जिनमें 4 क्रू मेंबर भी शामिल थे। जब यह दुर्घटना हुई, प्लेन निज्हेनिनगार्स्क से उलान-उदे के रास्ते में था। मंत्रालय के प्रमुख प्रेस सचिव अलेक्सी फिशेव ने जानकारी दी कि आंगरा एयरलाइंस का AN-24 प्लेन का इंजन उड़ान भरने के तुरंत बाद ही फेल हो गया। इसके तुरंत बाद चालक दल के सदस्यों ने वापस एय़र पोर्ट पर लौटने का फैसला किया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस समय आपात लैंडिंग कराई जा रही थी, तभी प्लेन रनवे से 100 मीटर आगे निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन प्यूरिफिकेशन फैसिलिटी से टकरा गया था, जिस कारण उसमें आग लग गई। इस हादसे में 2 पायलट की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हुए। इनमें से 6 को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

हर दुल्हन के पास होनी चाहिए ये 6 चीजें, कभी भी पड़ सकती है इनकी जरूरत

लाइफस्टाइल डेस्क। हर लड़की अपनी शादी में दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखना पसंद करती है और इसके लिए वह अपने जोड़े को खरीदते समय बहुत अह्तियाय बरतती हैं।

एक दुल्हन के लिए जोड़े के अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं जिनकी जरूरत उन्हें कभी भी पड़ सकती है और इसके लिए इनकी खरीददारी उन्हें पहले से ही कर लेनी चाहिए। इन चीजों की मदद से दुल्हन खुद को स्टाइलिश और फैशनेबल बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं दुल्हन के लिए जरूरी इन चीजों के बारे में।।।

चमकीला फुटवेयर

जब तक आप गोल्डन या सिल्वर कलर की चमकीली सैंडल न पहनें।।।कैसे पता चलेगा कि आप नई नवेली दुल्हन हैं। सैंडल की चमक की चिंता न करें क्योंकि आप दुल्हन हैं न सिर्फ आपका लहंगा बल्कि आपकी सैंडल भी शादी में मौजूद सभी मेहमानों की तुलना में सबसे अलग और चमकीली होनी चाहिए। सिर्फ हील का ध्यान रखें ताकि आप सेरेमनी के दौरान कंफर्टेबल महसूस कर सकें।

मोजरी/कोल्हापुरी

हील्स भले ही देखने में बेहतरीन लगती हों लेकिन आप उन्हें हर समय नहीं पहन सकतीं। लिहाजा मोजरी और कोल्हापुरी बेहतरीन फुटवेयर चॉइस है क्योंकि ये कंफर्टेबल होने के साथ ही ट्रडिशनल भी होती है। आप किसी छोटे इवेंट के लिए सिंपल और क्लासिक कोल्हापुरी चुन सकती हैं जबकि बड़ी सेरेमनी के लिए कलरफुल, चमकीली, घुंघरू और एम्ब्रॉयडरी की हुई मोजरी चुनें।

बनारसी साड़ी

बचपन से ही आपने अपनी मां की अलमारी में बनारसी साड़ियां देखीं होंगी। अब जब आप खुद दुल्हन बनने जा रही हैं तो आपके पास भी एक बनारसी साड़ी होनी ही चाहिए। बनारसी एक ऐसा फैब्रिक है जिसमें राजकुमारी वाला चार्म है जिसे आप चाहकर भी अनदेखा नहीं कर पाएंगी। आप चाहें तो अपनी बनारसी साड़ी को गोल्डन कलर की बैकलेस ब्लाउज के साथ टीमअप कर पहन सकती हैं।

गोल्डन लहंगा

सदियों से हर दुल्हन के वॉरड्रोब का सबसे जरूरी हिस्सा रहा गोल्डन लहंगा फैशन शो के शो स्टॉपर की तरह है। आप अगर अपने लहंगे को अलग-अलग स्टाइल में पहनना चाहती हैं तो आप इसे बेल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं या फिर अनारकली स्टाइल वाला लहंगा खरीदें या फिर अपने लहंगे को स्ट्रेट फिट कुर्ते के साथ पहनें।

ढेर सारे वर्क वाला क्लच

अब आपकी शादी है और आपको राजकुमारियों वाली ट्रीटमेंट मिल रही है, ऐसे में भला आप भारी भरकम शोल्डर बैग कैरी करेंगी तो कैसा लगेगा? लिहाजा क्लासिक क्लच का इस्तेमाल करें जिसमें ढेर सारी एम्ब्रॉयडरी की हुई हो और वह चमकीला भी हो ताकि आपको अपना फोन और मेकअप रखने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही यह एक बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट भी है।

सेक्सी लॉन्जरी

मार्केट में एक से बढ़कर एक लॉन्जरी मौजूद है और आप अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से इनमें से किसी को भी चुन सकती हैं। हालांकि सैटिन या लेस वाले इनर पहनने से बचें क्योंकि दिनभर की रस्मों के बाद आप इन कपड़ों में असहज महसूस करने लगेंगी।

नाइटवेयर

अपने वॉरड्रोब में कंफर्टेबल नाइटवेयर रखना न भूलें, उन पलों के लिए जब आप शादी की रस्मों की थकान मिटाना चाहें। इस मौके के लिए आप सॉफ्ट पजामा, ईजी स्लिप ऑन गंजी और बाथ रोब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन दिमाग पर डालती हैं असर, ये है वजह

हेल्थ डेस्क। गर्भ को ठहरने से रोकने के लिए और कई बार अनचाहे गर्भ से निजात पाने के लिए महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन आपके मस्तिष्क के लिए खतरनाक हो सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार 10 करोड़ से भी ज्यादा महिलाएं रोजाना गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। मगर हाल में हुई एक रिसर्च बताती है कि लगातार इन दवाओं के सेवन से आपके मस्तिष्क का आकार छोटा होने लगता है।

स्वभाव में आ जाता है चिड़चिड़ापन

ये रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलेस में की गई है। इस रिसर्च में 90 महिलाओं को शामिल किया गया था, जो लगातार गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर रही थीं। रिसर्च में पाया गया कि दिमाग के 2 हिस्सों पर इन दवाओं का सबसे ज्यादा नकारात्मक असर दिखा है। ये दोनों हिस्से व्यक्ति में भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसका अर्थ यह है कि जो महिलाएं लंबे समय तक गर्भनिरोधक दवाओं का प्रयोग करती हैं, उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और रूखापन आने की आशंका होती है।

ज्यादा इस्तेमाल से डिप्रेशन का खतरा

इसके अलावा एक अन्य रिसर्च में यह पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में गर्भनिरोधक दवाओं का प्रयोग करने से ब्लड क्लॉटिंग (खून जमने) की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जो कई बार खतरनाक हो सकती है। इसके कारण कई बार महिलाओं में डिप्रेशन और तनाव जैसे लक्षण बढ़ जाते हैं। डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक समस्या है।

इमरजेन्सी गर्भनिरोधक दवाएं और ज्यादा खतरनाक

लंबे समय तक खायी जाने वाली गर्भनिरोधक दवाओं के अलावा बाजार में इमरजेन्सी गर्भनिरोधक दवाएं भी उपलब्ध हैं, जिन्हें असुरक्षित यौन संबंध के 48-72 घंटे के भीतर खाने से गर्भ ठहरने की आशंका कम हो जाती है। आंकड़ों की मानें तो इसका इस्तेमाल 18-30 साल की महिलाएं बहुत ज्यादा करती हैं। शोध बताते हैं कि ये दवाएं रोजाना खाई जाने वाली दवाओं के मुकाबले 6 गुना ज्यादा खतरनाक हैं।

महिलाओं में हो सकती है इन्फर्टिलिटी

इमरजेन्सी गर्भनिरोधक दवाओं के सेवन से महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसके अलावा ये दवाएं पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं मानी जाती हैं। इनके ज्यादा सेवन से महिलाओं में इन्फर्टिलिटी भी हो सकती है। इसके अलावा गर्भाशय के कैंसर, बच्चेदानी के कैंसर और आंतों के कैंसर का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। गर्भ को ठहरने से रोकने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित रास्ता कंडोम का प्रयोग है।