28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 403

कहीं आप भी तो नही हैं IPS की शिकार, सिर्फ महिलाओं को होती है यह बीमारी

हेल्थ डेस्क। यह बीमारी सिर्फ और सिर्फ महिलाओं में ही पाई जाती है यह बात जान कर भी आपको हैरानी हो रही होगी की यह बीमारी ऐसी भी क्या है की महिलों को ही होती है पर यह बात बिलकुल सच है की इस बीमारी का शिकार सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही होती है। यह बिममारी दरअसल होती है काल्पनिक गर्भधारण के बारे में…

क्या होता है यह आइये जानते हैं ?

कई बार महिलाओं को लगता है कि वे प्रेग्नेंट हैं, जबकि वास्तव में वे प्रेग्नेंट नहीं होती हैं। इस बीमारी को आईपीएस कहते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, ऐसा महिला के हॉर्मोंस में आए बदलाव की वजह से होता है। ये हॉर्मोनल बदलाव उनकी खुद की काल्पनिक सोच की वजह से होता है। वह खुद को गर्भवती मनाने लगती है जो की कुछ हद तक गंभीर अवस्था भी होती है।

क्या होते हैं इसके लक्षण ?

काल्पनिक गर्भावस्था यानी आईपीएस के लक्षणों में वास्तव में महिला को प्रेग्नेंसी फील होती है। दरअसल पीरियड्स से पहले के समय में वह अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहती है कि इस महीने प्रेग्नेंट हो पाएगी या नहीं और इसी दौरान वह अपनी कल्पना से वह ब्रेस्ट में टाइटनेस, टायर्डनेस और सूजन जैसी चीजें फील करने लगती है। इतना ही नही साथ ही इसमें महिला के पेट में भी भारीपन भी महसूस होने लगता है जिसे वह प्रेग्नेंसी का ही कारण मानती है और इन सभी के साथ साथ वह खुद को थका हुआ, चक्कर आना, जी मिचलाना यह सब के लिए भी तैयार रखती है।

INDvsWI: सिर्फ 37 रन बनाते ही विराट कोहली के नाम होगा ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) में एक बड़े रिकॉर्ड से केवल 37 रन दूर हैं। जब भारत अपने अगले मुकाबले में वेस्टइंडीज के साथ ओल्ड ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर में भिड़ेगा। इस मैच में एक बार फिर से सबकी नजरें कोहली पर होंगी और विराट की नजरें इस खास रिकॉर्ड पर होंगी। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20,000 रन बनाने से केवल 37 रन दूर हैं।

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19,963 रन बना चुके हैं। यदि वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 37 रन बना लेते हैं तो वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सचिन तेंदुलकर (34357) और राहुल द्रविड़ (24208) के बाद तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

INDvWI:विश्व कप में वेस्टइंडीज पर दबदबे को कायम रखने पर भारत की नजर
विराट कोहली ने वनडे में 11087, टेस्ट में 6613 और टी-20 में 2263 रन बनाए हैं। यह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा ने 20,000 रन पूरे करने के लिए 453 पारियां खेली थीं। जब कोहली केवल 416 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। उन्होंने 131 टेस्ट, 223 वनडे और 62 टी-20 खेले हैं।

इस मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 468 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। इस विश्व कप में कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, हालांकि वह अब तक कोई शतक नहीं बना पाए हैं। लेकिन वह तीन लगातार अर्द्धशतक बना चुके हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82, पाकिस्तान के खिलाफ 77 और अफगानिस्तान के खिलाफ 67 रन की पारियां खेली हैं। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके काम आसान नहीं होगा। जेसन होल्डर की की टीम आक्रामक टीम है। उनके पास गेल जैसे बल्लेबाज और शेल्डन कोट्रेल जैसे गेंदबाज हैं।

कप्तान विराट कोहली इस बात से भी चिंतित होंगे कि उनके गेंदबाज अब तक उम्मीद के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली के 67 रनों के अलावा कोई बल्लेबाज ठीक से नहीं खेल पाया था। भारत इस तरह का प्रदर्शन दोहराना नहीं चाहेगा।

पाकिस्तानी समर्थकों से पूछा गया- भारत और इंग्लैंड में किसको समर्थन देंगे, तो दिया ये बड़ा जवाब

उत्तर प्रदेश ।। एजबेस्टन में इंग्लैंड और टीम इंडिया 30 जून को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है तो टीम इंडिया को हराना होगा वहीं भारत भी इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगा।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नासिर हुसैन ने ट्विटर पर एक प्रश्न पूछा कि वह सवाल पाकिस्तानी फैंस से था! सवाल क्या था वह भी जान लीजिए? नासिर हुसैन ने पाकिस्तानी सपोर्टर से पूछा कि रविवार को इंग्लैंड और भारत के मैच में वह किसको समर्थन कर रहे हैं?

  1. एक पाकिस्तानी फैन ने लिखा कि 1987 की आजादी की जंग हमने साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी।
  2. दूसरे फैन ने लिखा- हम अपने पड़ोसी देश से प्यार करते हैं और हम भारत को सपोर्ट करेंगे।
  3. तीसरे फैन ने लिखा- भारत को सपोर्ट करने के दो कारण है, पहला में हमारे पड़ोसी हैं और दूसरा कि वह क्रिकेट को लेकर जुनूनी है।
  4. चौथे फैन ने लिखा- पाकिस्तान की आशा जीवित रखने के लिए हम भारत को सपोर्ट करेंगे।
  5. गैरतलब है कि 30 जून को पाकिस्तानी फैंस टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। इसका कारण एक ये भी है कि अगर इंग्लैंड जीतता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा।

 

हरियाणा राज्य में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की गोली मारकर हत्या!

मुंबई ।। हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की अज्ञात दबंगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मर्डर की ये वारदात सेक्टर-9 स्थित पीएचसी जिम के बाहर की है, जहां वे हरदिन एक्सरसाइज करने के लिए आते थे।

खबर के अनुसार, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी को अंजान दबंगों ने उस वक्त गोली मार दी जब वे जिम में एक्सरसाइज करने आने की कड़ी में अपनी गाड़ी से उतरने ही वाले थे।

उन्हें तुरंत ही सेक्टर- 9 के कुछ दुकानदारों के सहयोग से सर्वोदय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सर्वोदय हॉस्पिटल में एसीपी जयबीर राठी ने विकास चौधरी की मौत की पुष्टि की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर 12 गोलियों के खोखे मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2020 की बोर्ड एक्जाम में ये बदलाव करेगा UP Board

करियर डेस्क. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को अगले साल से हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रमाणपत्र मिलेंगे। अंग्रेजी में स्पेलिंग की त्रुटि को लेकर दायर एक याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 9 फरवरी 2019 को 2020 की परीक्षा से प्रमाणपत्रों के प्रारूप में बदलाव के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है।

1947 में देश की आजादी के बाद बोर्ड अपना सारा काम देवनागरी लिपि में कर रहा था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र हिन्दी भाषा में ही जारी होते थे। लेकिन बाद में कम्प्यूटर का उपयोग शुरू होने पर बोर्ड ने अंकपत्र/प्रमाणपत्र का स्वरूप बदल दिया। बोर्ड ने 2005 में हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अंकपत्र व प्रमाणपत्र जारी करने का निर्णय लिया था।

उस वर्ष से दोनों भाषाओं में अंकपत्र व प्रमाणपत्र जारी होने लगे। इनमें यूपी बोर्ड व परीक्षा का नाम तो दोनों भाषाओं में है लेकिन अभ्यर्थी का नाम, पिता व मां का नाम, वर्ग, स्कूल का नाम, विषय का नाम, श्रेणी आदि तमाम सूचनाएं सिर्फ अंग्रेजी में लिखी होती है। हाईकोर्ट के आदेश पर अब अंकपत्र सह प्रमाणपत्र पर अंकित सभी सूचनाएं दोनों भाषाओं में होंगी।

क्या थी समस्या

मनीष द्विवेदी नाम के अभ्यर्थी की याचिका पर अंकपत्र सह प्रमाणपत्र को दोनों भाषाओं में जारी करने का आदेश हुआ है। दरअसल मनीष ने 2010 में हाईस्कूल और 2012 में इंटर की परीक्षा पास की थी। लेकिन दोनों के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में उसके नाम व उपनाम की स्पेलिंग गलत थी। संशोधन करने के बाद भी त्रुटि रह गई और उसने फिर संशोधन के लिए अनुरोध किया तो बोर्ड ने इनकार कर दिया। जिस पर उसने याचिका दायर की।

नीना श्रीवास्तव (सचिव, यूपी बोर्ड) ने कहा- हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र को दोनों भाषा में छापने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए है। 2020 की परीक्षा से आदेश का अनुपालन किया जाएगा। उसके लिए प्रारूप में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 8 घंटे में कटरा पहुंच जाएंगे माता वैष्णो देवी के भक्त

New Delhi. माता वैष्णो देवी के भक्तों को जल्द ही मोदी सरकार एक और तोहफा देने जा रही है। देश की सबसे आधुनिक और तेज़ रफ्तार ट्रेन अब वंदे भारत नई दिल्ली से कटरा के लिए चलेगी। दरअसल, सरकार ने नई दिल्ली से कटरा रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है और जल्द ही इसका ट्रायल रन भी शुरू होने जा रहा है। 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत के जरिये नई दिल्ली से कटरा तक का रेल सफर सिमट कर अब सिर्फ 8 घंटो का ही होने जा रहा है।

नई दिल्ली से कटरा स्टेशन तक के वंदे भारत के इस रेल सफर में 3 अहम स्टेशन पर ठहराव या स्टॉपेज दिया गया है। वंदे भारत नई दिल्ली से चलने के बाद अंबाला जंक्शन, लुधियाना, जम्मू तवी होते हुए कटरा पहुंचेगी।

रेल मंत्रालय के प्लान के मुताबिक, वंदे भारत सुबह 6 बजे नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के लिए रवाना होगी। इसके बाद वह सुबह 8।10 बजे अंबाला जंक्शन पहुंचेगी। फिर 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन 9।22 बजे लुधियाना स्टेशन पहुंचेगी, जहां इसका स्टॉपेज सिर्फ 2 मिनट का होगा। 9।24 बजे लुधियाना से चलने के बाद वंदे भारत 12।40 बजे जम्मू तवी स्टेशन पहुंचेगी, जहां 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन दोपहर 2 बजे कटरा स्टेशन अपनी मंज़िल पर पहुंचेगी।

कटरा से वापसी में वंदे भारत दोपहर 3 बजे कटरा स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी और देर रात 11 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन 4.18 मिनट पर जम्मू तवी स्टेशन फिर शाम 7:36 मिनट पर लुधियाना स्टेशन फिर रात 20:56 मिनट पर अंबाला स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में भी वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज हर स्टेशन पर सिर्फ 2 मिनट का होगा।

रेल मंत्रालय ने जल्द ही दिल्ली कटरा रूट पर वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दे दी है। उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक भी जम्मू कटरा रेल सेक्शन का निरीक्षण करने जा रहे हैं। जनरल मैनेजर टीपी सिंह अम्बाला से कटरा तक का रेल सेक्शन का निरीक्षण कर देखेंगे कि वंदे भारत क्या इस सेक्शन पर 130 की स्पीड से ट्रेन चलाई जा सकती है या नहीं।

आपको बता दें कि दिल्ली कटरा रूट नॉर्थन रेलवे के ही दायरे में आता है। रेलवे अधिकारियों के आदेश के मुताबिक, नई दिल्ली से लुधियाना स्टेशन के बीच वंदे भारत 130 किमी की रफ्तार हासिल करेगी।

इससे पहले मेक इन इंडिया की सफलता की पहचान वंदे भारत ने अपना पहला सफर नई दिल्ली से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए किया था। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली वाराणसी रूट पर चलती है।

CM योगी का सख्त निर्देश, अफसर 9 बजे दफ्तर नहीं पहुंचे तो कटेगी सैलरी

Lucknow. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अफसरों को सबेरे 9 बजे तक हर हाल में कार्यालय में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। CM योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अफसर तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी। उनका वेतन भी काटा जा सकता है। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत टि्वटर एकाउंट पर ट्वीट करके दी गई है।

लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री काफी सख्त तेवर दिखा रहे हैं। वे दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छटंनी के लिए पहले ही निर्देश दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने दागी पुलिस कर्मियों के प्रति भी कड़ाई दिखाई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दागी पुलिस कर्मियों को जबरिया सेवा से रिटायर किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देखकर पुलिस महकमे के साथ ही शासन के कामकाज के मुख्यालय सचिवालय में भी दागी चिन्हित कर लिए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

G-20 Summit के लिए जापान पहुंचे PM मोदी, इन मुद्दों पर रहेगा जोर

नई दिल्ली. G-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के ओसाका पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार की रात रवाना हुए। जी 20 सम्मेलन में पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन से लेकर आतंकवाद और प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा कर सकते हैं।

जापान के ओसाका में होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी जिन देशों के साथ दस द्विपक्षीय वार्ता करेंगे वो हैं फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, अमेरिका और तुर्की। इसके साथ ही, ब्रिक्स यानि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका और रिक यानि रूस-चीन-भारत के नेताओं के बीच बैठक होगी।

पीएम मोदी जापान के ओसाका में जी 20 समिट में शिरकत करने के लिए पहुंच गए हैं।

G-20 सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- मैं अन्य वैश्विक नेताओं के साथ हमारी दुनिया के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। महिला सशक्तीकरण, डिजिटलाइजेशन और जलवायु परिवर्तन जैसी प्रमुख वैश्विक चुनौतियों का समाधान हमारी इस बैठक का मुख्य मुद्दा होगा।

पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया और उन्होंने बताया कि वह ओसाका पहुंच गए हैं। उनके ट्वीट के मुताबिक, जापान में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

दरअसल, G-20 शिखर सम्मेलन 27-29 जून के बीच होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान में इस हफ्ते होने वाली G-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई विश्वनेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ट्रंप 27 जून को रवाना होंगे। भारत में हाल में हुए आम चुनावों के बाद मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली मुलाकात होगी। ट्रंप ने फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को फोन पर बधाई दी थी।

ये देश हैं G-20 का हिस्सा

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका G-20 के सदस्य हैं.

राशिफल: 27 जून 2019, इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी पैसों की बरसात

राशिफल: 27 जून 2019, इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी पैसों की बरसात

आज का राशिफल

मेष

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

वृष

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

पंचांग: 27 जून 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल।

पंचांग: 27 जून 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल।

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- गुरुवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- अमांत

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- रेवती

योग:- अतिगण्ड

तिथि:- नवमी

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:24

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 07:12 से 08:56