28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 401

वेस्टइंडीज को हराने के बाद शमी अहमद ने दिया ये बयान

मुंबई ।। 27 जून को इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए World Cup के 34 वें मैच में इंडिया की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने जबरदस्त पारी खेलते हुए 82 गेंदों पर 72 रन बनाए। इस जबरदस्त पारी के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

मैच के स्कोर कार्ड की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 268 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 143 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद शमी 16 रन देकर 4 अहम विकेट लिए। जीत के बाद मोहम्मद शमी से कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर में कुछ मजेदार सवाल पूछा जिसका शमी ने बुलंद इरादों के साथ जवाब दिया।

जीत के बाद मोहम्मद शमी से पूछा, पिछले मैच में हैट्रिक और इस मैच में 4 विकेट लिए, आजकल क्या खा रहे हो आप? इस सवाल के जवाब में मोहम्मद शमी ने कहा खाने की जहां तक बात है। मुझे नॉनवेज बेहद पसंद है। परंतु हमारी कोशिश यही रहती है कि टीम के प्लान के हिसाब से काम करें।

शमी ने आगे कहा हमारी टीम को शुरुआती मिल जाती है तो हम कुछ भी प्लान कर सकते हैं इसीलिए हमें शुरुआती 10 ओवर में काफी जिम्मेदारी दी जाती है। हमें पावरप्ले के दौरान दी गई जिम्मेदारी पूरी करनी होती है।

 

J&K: बडगाम में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

New Delhi. जम्‍मू और कश्‍मीर के बडगाम में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। बडगाम के करालपोरा में शुक्रवार सुबह शुरू हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को यह कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इलाके में 2-3 आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया। इसी बीच आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मारे गए आतंकी की लाश बरामद कर ली है। साथ ही पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबल अब अन्‍य आतंकियों की तलाश में अभियान चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।

जापान में PM मोदी बोले- आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा !

New Delhi। जापान के ओसाका में चल रहे जी-20 शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ ईरान, 5जी, द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा मामलों पर चर्चा की।


इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने उनको शुक्रिया कहा। उन्‍होंने इस दौरान कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध और मजूबत होंगे, हम लोकतंत्र और शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीएम मोदी ने ब्रिक्‍स देशों की बैठक में कहा कि आतंकवाद आज मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह सिर्फ मासूमों की जान ही नहीं लेता बल्कि यह आर्थिक विकास और सामाजिक शांति पर भी नकारात्‍मक प्रभाव डालता है। हमें आतंकवाद की मदद करने वाले सभी माध्‍यमों को रोकने की जरूरत है। जापान, अमरिका और इंडिया का मतलब JAI है। मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ भारत, अमेरिका और जापान आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास।

पीएम मोदी ने ब्रिक्‍स देशों की बैठक में दुनिया के सामने तीन अहम चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्‍होंने पहली चुनौती बताई विश्‍व की अर्थव्‍यवस्‍था में मंदी और अनिश्चितता। उन्‍होंने कहा कि नियमों पर आधारित अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार व्‍यवस्‍था पर एकतरफा निर्णय और प्रतिद्वंद्विता हावी हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि दूसरी बड़ी चुनौती है विकास और प्रगति को समावेशी और सस्‍टेनेबल बनाना। पीएम मोदी ने तीसरी चुनौती आतंकवाद को बताया। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता होनी चाहिए। उन्‍होंने 5 बड़ी सुझाव भी दिए।

जापान में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, इन 4 अह्म मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi. जापान के ओसाका में G-20 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई। इस बैठक में पीएम मोदी और ट्रंप में चार मुद्दों मसलन, ईरान, 5जी, द्विपक्षीय संबंध और रक्षा पर बातचीत हुई।

इस मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई भी दी। मोदी और ट्रंप के बीच यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि काफी समय से दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर विवाद जारी है।

बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी जापान के ओसाका में गए हुए हैं। जापान में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही पीएम मोदी का उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। बुलेट ट्रेन परियोजना और भगोड़े आर्थिक अपराधियों सहित कई विषयों पर चर्चा के लिए दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय शिखर बैठक की थी।

बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि ‘हम लोग काफी अच्छे दोस्त हो गए हैं, हमारे देशों में इससे पहले कभी इतनी नजदीकी नहीं हुई। मैं ये बात पूरे भरोसे से कह सकता हूं। हम लोग कई क्षेत्रों में खासकर मिलिटरी में मिलकर काम करेंगे. आज हमलोग कारोबार के मुद्दे पर भी बात कर रहे हैं।

इससे पहले भारत, अमेरिका और जापान के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने ‘जय’ का नारा दिया। ‘जय’ यानी जापान, अमेरिका और इंडिया। साथ ही पीएम मोदी ने जय का मतलब जीत समझाया।

त्रिपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि मैं मोदी को शानदार जीत पर बधाई देता हूं। मैं शिंजो आबे को भी जीत की बधाई देता हूं। आप दोनों अपने देश के लिए शानदार काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘न्यू इंडिया में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा किया। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

मोदी ने जापान के कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”जब दुनिया के साथ भारत के संबंधों की बात आती है तो जापान का इसमें महत्वपूर्ण स्थान है। यह सदियों पुराना संबंध है। एक-दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के प्रति अपनेपन, सद्भाव और सम्मान की भावना है।

मोदी ने कहा, ”लगभग दो दशक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और जापानी प्रधानमंत्री योशिरो मोरी ने साथ मिलकर हमारे संबंधों को वैश्विक भागीदारी का रूप दिया। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ हमारी मैत्री को प्रगाढ़ करने का मौका मिला। मोदी ने कहा, ”न्यू इंडिया में ये रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।

भारत में हाल में संपन्न चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां जापान से कई भारतीय भारत आए और क्षेत्र में काम किया, वहीं कई लोगों ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में संदेश फैलाया।

उन्होंने कहा कि 61 करोड़ मतदाताओं, 10 लाख मतदान केंद्र, 40 लाख से अधिक ईवीएम और 8000 से अधिक उम्मीदवार दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं की संख्या चीन को छोड़कर लगभग सभी देशों की आबादी से अधिक है।

G-20 summit: भारत, जापान और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बैठक, मोदी ने दिया ‘JAI’ का नारा

New Delhi. जापान के ओसाका में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस शिखर सम्मलेन में पीएम मोदी, ट्रंप समेत इस इस ग्रुप के कई देश के नेता शिरकत कर रहे हैं। आज यानी शुक्रवार की सुबह जी 20 समिट से इतर सबसे पहले भारत, जापान और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई।

अमेरिका-जापान-भारत के नेताओं की त्रिपक्षीय बैठक में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने हिस्सा लिया। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी और शिंजो आबे को जीत की बधाई दी और कहा कि आप दोनों अपने देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में तीनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्वीपक्षीय बातचीत हुई। जापान के ओसाका में G-20 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई।

इस बैठक में पीएम मोदी और ट्रंप में चार मुद्दों मसलन, ईरान, 5जी, द्विपक्षीय संबंध और रक्षा पर बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई भी दी।

मोदी और शिंजो आबे के बीच मुलाकात

जापान के ओसाका में जी 20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे के बीच हुई मुलाकात।

मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा

ब्रिक्स देशों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। न केवल यह मासूमों की जान लेता है, बल्कि यह आर्थिक विकास और सांप्रदायिक सद्भाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। हमें आतंकवाद और नस्लवाद के समर्थन के सभी माध्यमों को रोकना होगा।

राशिफल: 28 जून 2019, इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, व्यापार में लाभ के योग

राशिफल: 28 जून 2019, इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, व्यापार में लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

वृष

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

पंचांग: 28 जून 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 28 जून 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- गुरुवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- अमांत

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- अश्विनी

योग:- सुकर्मा

तिथि:- दशमी

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:25

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 07:12 से 08:56

UPSSSC में 1186 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेरोजगारों ने लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है। योगी सरकार ने 21 सरकारी विभागों में कनिष्ठ सहायक के 1186 खाली पदों पर भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है।

अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 के ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट www।upsssc।gov।in पर उपलब्ध हैं।

भर्ती लिखित परीक्षा व टंकण परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। कनिष्ठ सहायक के पद पर भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी की हिंदी में टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं DOEACC के द्वारा कंप्यूटर संचालन में सी सार्टिफिकेट भी होना जरूरी है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म व शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी 27 जुलाई तक अपने आवेदन फॉर्म में मोबाइल नंबर, ईमेल, कैटेगरी, व आधार नंबर के अतिरिक्त हुई त्रुटि को दुरुस्त कर सकेंगे। 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगे। सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 160 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए 70 रुपये निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों को इसके साथ 25 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क भी देना होगा। अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैकिंग के अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ई चालान के माध्यम से शुल्क जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थी को सभी विभागों में कनिष्ठ सहायक के पद पर भर्ती के लिए सिर्फ एक आवेदन फॉर्म ही भरना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों दस फीसद आरक्षण दिया जाएगा।

एक्ट्रेस मौनी रॉय की बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर Viral

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी इस समय कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही है लेकिन वो अपने रूटीन के लिए पूरा टाइम निकाल लेती हैं।

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। मौनी ने कुछ ही देर पहले इस फोटो को शेयर किया है और खबर लिखे जाने तक उनकी इस फोटो पर तीन लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Social Media पर मौनी अपने फैंस के साथ फोटो और अपने फिटनेस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मौनी ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एक मुस्कुराहट, एक किस, ये वाइन का जाम है और ये गर्मी का समय है। मौनी की इस फोटो पर उनके सेलेब फ्रेंड्स और यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अदाकारी से कब्जा जमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही फिट भी। मौनी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए सिर्फ एक्सराइज नहीं करती बल्कि वो योगा भी करती हैं। मौनी अपनी फिटनेस और वर्कआउट फोटोज-वीडियोज Social Media पर शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं मौनी डांस से भी खुद को एर्जेटिक बनाए रखती हैं।

E-Commerce की दुनिया में कदम रखेगी इंस्टाग्राम, अमेजन के लिए खतरा

टेक डेस्क। ऑनलाइन बिजनेस में फिलहाल एमेजन का एक छत्र राज्य है लेकिन इससे लगभग 10 लाख वैश्विक यूजर वाले इंस्टाग्राम के इस क्षेत्र में आने से खतरा हो सकता है। इंस्टाग्राम के नए प्रमुख एडम मूसेरी ने कहा है कि उनकी यह योजना है।

पिछले साल अक्टूबर में कार्यभार संभालने के बाद कंपनी की आगे की रणनीति पर बात करते हुए मूसेरी ने कहा कि कंपनी के लिए उनकी योजना दुकानदारों, विक्रेताओं और इंस्टाग्राम यूजर्स की बड़ी संख्या को जोड़ने की है।

मूसेरी की योजना फेसबुक के अधिग्रहण वाले फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के मुख्य पहलू- जिसमें यूजर्स अपनी अपलोड की गई तस्वीरें अन्य यूजर्स को दिखाते हैं- को पीछे छोड़कर इसे एक सेल्स पोर्टल में बदलने की है। हालांकि अनुपात में देखें तो वैश्विक खरीदारी में इसकी हिस्सेदारी बहुत कम है, लेकिन ई-कॉमर्स का व्यापार प्रतिसाल बढ़ रहा है और ‘डिजिटल कॉमर्स 360’ की मानें तो 2018 में इसकी वैश्विक बिक्री बढ़कर 2।86 ट्रिलियन (2860 बिलियन) हो गया है।

फिलहाल इस क्षेत्र में कुछ ही कंपनियों का दबदबा है, जिनमें चीन की अलीबाबा और जेडी डॉट कॉम तथा अमेरिकी कंपनियां एमेजन, ईबे और वालमार्ट हैं। फोटो शेयरिंग एप ने हालांकि डाइरेक्ट सेल्स का पायलट प्रोग्राम मार्च में ही शुरू कर दिया था लेकिन यह सिर्फ 20 ब्रांड तक सीमित था। इन ब्रांड्स में जारा, बरबेरी, मिशेल कोर्स, नाइकी, एडिडास, प्राडा, यूनिक्लो, डिओर, ऑस्कर डे ला रेंटा और एच एंड एम आदि हैं। इसमें भुगतान पेपल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके किया जता है।