28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 388

काला हिरण केस में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ी, न्यायालय ने लगाई फटकार

मुंबई ।। मशहूर कांड काला हिरण शिकार मामले में मिली 5 साल की सजा के विरूद्ध अपील करने के बाद गुरुवार को फिर एक्टर सलमान खान अदालत में पेश नहीं हुए। उनके वकील ने एक बार फिर हाजिरी माफी का आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अगली पेशी पर सलमान अदालत में उपस्थित नहीं हुए तो उनकी जमानत खारिज कर दी जाएगी।

जिला एवं सत्र न्यायालय (ग्रामीण) के जज चंद्रकुमार सोनगरा ने बताया कि अघर सलमान अगली पेशी पर हाजिर नहीं हुए तो उनकी जमानत खारिज की जा सकती है। इसके बाद सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने किसी से बात नहीं की और सीधे बाहर निकल गए।

बीते वर्ष 5 अप्रैल को जोधपुर की सीजेएम (ग्रामीण) अदालत ने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। सलमान ने इस सजा के विरूद्ध जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील की थी। सलमान की अपील पर सात मई 2018 को न्यायालय ने सुनवाई शुरू हुई थी।

सुनवाई के दौरान सलमान न्यायालय में व्यक्तिगत तौर पर पेश भी हुए थे। इसके बाद सलमान न्यायालय में निरंतर हाजिरी माफी प्रस्तुत करते आ रहे हैं। पिछली पेशी पर अदालत ने सलमान के वकील से कहा था कि वे लंबे समय से हाजिरी माफी ले रहे हैं। अगली पेशी पर उन्हें हाजिर रहने के लिए कहें, लेकिन आज फिर वे पेशी पर उपस्थित नहीं हुए।

 

विराट कोहली पर ICC लगा सकती है प्रतिबंध!

मुंबई ।। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने World Cup 2019 का सेमीफाइनल खेलने से पहले ही खुद के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर ली है।

बांग्लादेश के विरूद्ध हुए मुकाबले में विराट डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) लेने के बाद भी मैदान में मौजूद अंपायर से बहस करते नजर आए थे।

गौरतलब है कि विराट ऐसा करके अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। कोहली का अपील रिकॉर्ड बता रहा है कि अब अगर उन्होंने मैदान में इस तरह की अवमानना की तो विश्वकप के बाद आईसीसी नियमों के मुताबिक, उनपर बैन लगा सकता है।

चीन का नया शोध, बंदर को बनाया जा रहा इंसान जितना चालाक!

मुंबई ।। चाइना के वैज्ञानिक अब इंसान के दिमाग का प्रयोग बंदरों में कर रहे हैं जिससे वो बंदर मनुष्य की तरह सोच समझकर तेज काम कर सकें। इस तरह की खोज को लेकर कई तरह के टेस्ट भी किए जा रहे हैं। लेकिन इन शोधों से कई वैज्ञानिक परेशान भी है।

उनका कहना है कि जिस तरह का शोध किया जा रहा है उससे आने वाले वक्त में हाइब्रिड लैब से जो बंदर तैयार किया जाएगा वो मानवीय मस्तिष्क वाला बंदर होगा। इस तरह के अनुसंधान से कई खतरे भी होंगे। अब इन बंदरों के जीन से एल्जाइमर जैसी बीमारी का भी उपचार किया जा रहा है।

इसी के साथ वैज्ञानिक इस बात की भी शोध कर रहे हैं कि जानवरों के ऐसे कौन से अंग है जो इंसानों में प्रयोग किए जा सकते हैं। ये खोज इस वजह से की जा रही है कि कई बार इंसानों के बॉडी को कुछ अंगों की जरूरत होती है लेकिन वो उसको मिल नहीं पाते हैं, इस वजह से ये खोज की जा रही है कि जानवरों के कौन से अंग अब इंसान में प्रयोग हो सकते हैं।

हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के काम आगे बढ़ने से पहले नैतिक दिशानिर्देशों की आवश्यकता होती है। अन्य शोधकर्ताओं का प्रस्ताव है कि इंसानों और जानवरों के दिमाग को एक साथ जोड़ना एक जांच की एक पंक्ति है जिससे पूरी तरह से बचा जाना चाहिए।

फटी एड़ियों से तुरंत छुटकारा पाएं, दादी माँ के ये 5 घरेलू नुस्खें अपनाएं

हेल्थ डेस्क. बेशक आप दिखने में बहुत खूबसूरत हों मगर, केवल चेहरे की सुंदरता ही खूबसूरती का पैमाना नहीं होती। शरीर के बाकी अंगों का खूबसूरत होना भी जरूरी है। इसलिए अपने चेहरे के साथ आपको अपने हाथ और पैरों का भी ध्यान रखना चाहिए। खसातौर पर आपको अपने पैरों का ध्यान रखना चाहिए।

अगर आपकी एड़ियां फटी हुई हैं तो यह आपकी सारी सुंदरता पर पानी फेर सकती हैं। इसलिए इनकी खास केयर करें। अगर आपकी एड़ियां फटती ही हैं तो आपको दादी मां के ये नुस्खे जरूर अपनाने चाहिए। यह आपको काफी आराम पहुंचा सकते हैं।

नींबू, ग्लिसरीन और गुलाबजल फुट मास्क

आप सोच रही होंगी की फटी एड़ियों में अगर नींबू लगाया जाएगा तो उनमें छरछराहट होगी मगर, नींबू में अम्लीय गुण होते हैं। यह रूखी सूखी त्वचा को ठीक करने में लाभदायक होता है। वहीं गुलाब जल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं यह इंफैक्शन को खत्म करती है और ग्लिसरीन से त्वचा सॉफ्ट होती है।

केला और एवोकाडो का मास्क

केला त्वचा पर एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। वहीं एवोकाडो में एसेंशियल ऑयल होता है। यह त्वचा को रिपेयर करता है और उसे फटने नहीं देता है। अगर आपकी एड़ियां फटी हुई हैं तो आपको ये मास्क पैरों पर लगाना चाहिए।

वैसलीन और नींबू के रस का पैक

यह पैक आपकी एड़ियों की रूखी सूखी त्वचा को मुलायम बनाएगा और उन्हें रिपेयर करेगा।

शहद का मास्क

शहद भी एंटीसेप्टिक होता है और फटी एड़ियों को रिपेयर करने में काफी मददगार होता है। इसे लगाने से काफी राहत मिलती है।

नाभि खिसकने में योग और ये घरेल उपचार देते है राहत, तुरंत होगा फायदा

हेल्थ डेस्क. नाभि खिसकने का कोई इलाज मौजूद नहीं है, लेकिन आयुर्वेद, योग और कुछ घरेलू उपचारों में इससे राहत पाई जा सकती है।

कई बार आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि नाभि खिसकने के कारण मेरे पेट में तेज दर्द हो रहा है। हालांकि डॉक्‍टर इस बात को नहीं मानते है कि नाभि खिसकने जैसी भी कोई चीज होती है। लेकिन आयुर्वेद में हेल्थ के लिए नाभि को जरूरी माना जाता है।

नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना जाता है, ये शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्‍सा भी है। लेकिन झटके से सामान उठाने या किसी भारी सामान को उठाने से नाभि अपनी जगह को छोड़ देती है, मतलब नाभि खिसक जाती है। नाभि के खिसकने से व्‍यक्ति को भंयकर दर्द होने के साथ-साथ कई समस्याएं झेलनी पड़ती है।

नाभि अक्‍सर हैवी वजन उठाने, अचानक झुकने और कब्‍ज के कारण हट जाती है। कई बार खाना छोड़ने से डाइजेशन पर असर पड़ता है और इससे कब्‍ज और गैस की समस्‍या होती है, इससे भी नाभि अपनी जगह से हिल जाती है। इसके अलावा एक बार यह समस्या होने पर इसके बाद यह बार-बार भी हो सकती है। ऐसे में आपको पेट में तेज दर्द, कब्ज, उल्टी, टांगों में कंपकपाहट, घबराहट और जी मिचलाना जैसी समस्‍याएं होती है। कई लोगों का ऐसे में पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। इसके अलावा नाभि खिसकने से महिलाओं में पीरियड्स के समय बहुत ज्‍यादा ब्‍लीडिंग और दर्द होता है। नाभि खिसकने का कोई इलाज मौजूद नहीं है, लेकिन आयुर्वेद, योग और कुछ घरेलू उपचारों में इससे राहत पाई जा सकती है। इस बारे में हमें आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट अबरार मुल्‍तानी बता रहे हैं।

योग है मददगार

आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट अबरार मुल्‍तानी के अनुसार, नाभि खिसकने पर योग बहुत फायदेमंद होता है। इसमें नौकसान, पवनमुक्तासन और हलासन बेहद लाभदायक होता हैं। अगर आप भी नाभि खिसकने की समस्‍या से परेशान रहती हैं तो इन योगासन को अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें। इसके अलावा वॉकिंग भी नाभि खिसकने की समस्‍या में बहुत मददगार होती है।

मालिश करवाएं

नाभि खिसकने पर ज्यादातर लोग इसे मालिश द्वारा ठीक करते हैं। हालांकि ये मालिश सामान्य मालिश की तरह नहीं होती है इसलिए इसे किसी एक्‍सपर्ट से ही करवानी चाहिए। मालिश सिर्फ उन्हीं से करवनी चाहिए वर्ना अंजाम खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा नाभि खिसकने पर भूलकर भी वजन ना उठायें। क्योंकि वजन उठाने से स्थिति गंभीर हो जाती है।

सरसों का तेल

नाभि खिसकने में दर्द इतना तेज होता है कि कुछ भी समझ में नहीं आता है। ऐसे में अगर आप सरसों के तेल का इस्‍तेमाल करती हैं तो ना केवल नाभि अपनी जगह पर आ जाएगी बल्कि दर्द से भी राहत मिलेंगी। जी हां 3-4 दिन तक लगातार सुबह खाली पेट सरसों के तेल की कुछ बूदें अपनी नाभि में डालें। इससे नाभि धीरे-धीरे अपनी जगहें पर आनी शुरू हो जाएगी।

चाय पत्ती से करें इलाज

नाभि खिसकने का इलाज आप चाय पत्ती से कर सकती हैं। जी हां नाभि खिसकने की वजह से दस्त लगना एक आम बात है। ऐसे में दस्त को रोकने के लिए सुबह उठकर 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चाय पत्ती मिलाकर चाय बना लें। इसे पीने से दस्त भी ठीक हो जाएंगे और नाभि खिसकने का दर्द भी कम हो जाएगा।

आंवला और गिलोय भी है कमाल

आंवला आपकी हेल्‍थ से जुड़ी हर समस्‍या में रामबाण की तरह काम करता है। यह आपकी नाभि खिसकने की समस्‍या को भी आसानी से दूर कर सकता है। इसके लिए आप सूखे आंवले को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर नाभि के चारों तरफ बांधकर कुछ देर के लिए लेट जाएं। दिन में 2 बार ऐसा करने से नाभि अपनी जगहें पर आ जाएगी। इसके अलावा दर्द को दूर करने के लिए आप गिलोय का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं। जी हां ये पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में हेल्‍प करता है और कब्‍ज और गैस से राहत देता है।

साड़ी पहनते समय महिलाओं के ये गलतियां, आपके लुक को कर देती हैं खराब

फैशन डेस्क. भारतीय परिधान साड़ी एक बेहद ही एलीगेंट व ग्रेसफुल लुक देती है। वर्तमान समय में, सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप जैसा चाहती हैं, वैसा लुक आपको नहीं मिल पाता। इसके पीछे गलती साड़ी की नहीं, बल्कि आपकी होती है। साड़ी तभी खूबसूरत लगती है, जब आप उसे सही तरह से ड्रेप करें। पर अधिकतर देखने में आता है कि महिलाएं साड़ी पहनते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनका पूरा लुक बिगड़ जाता है।

इतना ही नहीं, कुछ महिलाएं तो फिर साड़ी पहनने से भी बचती हैं। अगर आपका नाम भी ऐसी ही महिलाओं में शुमार है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको साड़ी पहनते समय की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद यकीनन आप उन गलतियों को नहीं दोहराएंगी और एक ग्रेसफुल लुक पा सकेंगी-

सही जगह पर बांधना

अक्सर देखने में आता है कि कुछ महिलाएं साड़ी को या तो बहुत उपर बांधती हैं या फिर बहुत नीचे। लेकिन यह गलती नहीं करनी चाहिए। इससे आपके पैर छोटे दिख सकते हैं। साड़ी बांधते समय ध्यान रखें कि यह नाभि के ठीक नीचे होना चाहिए और साड़ी का पल्लू सेंटर से कंधों तक आना चाहिए।

फुटवियर नहीं पहनना

यह गलती अमूमन महिलाएं करती हैं। अक्सर महिलाएं पहले पूरी साड़ी पहन लेती हैं, उसके बाद वह अपना फुटवियर पहनती हैं। साड़ी बांधने के बाद अगर फुटवियर पहना जाए तो इससे आपकी साड़ी ऊँची नजर आती है। कई बार महिलाएं साड़ी की ऊँचाई को बैलेंस करने के लिए बाद में उसे थोड़ा नीचे खींचती हैं, इससे साड़ी का पूरा लुक खराब हो जाता है और वह ऊँची-नीची नजर आती है।

ब्लाउज पर फोकस

एक सिंपल सा ब्लाउज आपकी साड़ी का पूरा लुक बदल सकता है। ब्लाउज को आप भले ही किसी भी डिजाइन में सिलवाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वह बहुत अधिक टाइट या लूज न हो। खासतौर से, अगर आप हैवी फैब्रिक जैसे सिल्क साड़ी आदि पहन रही हैं तो ब्लाउज की फिटिंग आपका पूरा लुक बिगाड़ देगी।

सोच-समझकर चुनें पेटीकोट

साड़ी पहनते समय पेटीकोट का भी एक अहम रोल होता है। खासतौर से, अगर आप शीयर साड़ी पहन रही हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आपका पेटीकोट साड़ी की लंबाई से मेल खाता हो। अगर आपके पेटीकोट की लंबाई कम होगी तो इसमें आप पैर दिखेंगे, वहीं लंबे पेटीकोट में यह आपकी साड़ी के बार्डर से भी नीचे दिखेगा। इसके अतिरिक्त ट्रांसपेरेंट और नेट फैब्रिक की साड़ी के साथ शाइनी और साड़ी से मैचिंग कलर का पेटीकोट चुनना बेहद जरूरी है।

इस बैंक के ग्राहको को लगा बड़ा झटका, नाले में पड़े मिले एटीएम कार्ड्स

उत्तर प्रदेश ।। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा डिजिटल लेने-देन से लोगों को जोड़ने के लिए देशभर में अभियान चला रही है। लेकिन इस बीच एक बड़ी सामने आई है।

बता दें कि एक नाले में 300 से भी ज्यादा ATM कार्ड फेंके मिले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा इलाके में करीब 300 से भी ज्यादा ATM कार्ड एक नाले में पड़े होने की सूचना से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रशासन सख्ते में आ गया।

खबरों की की माने तो प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत गांव में गरीब लोगों के बैंक खाते खोलने के बाद ये ATM कार्ड उन तक पहुंचाया जाना था। बता दें कि इससे पहले ATM कार्ड के नाले में पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बैंक प्रशासन के हाथ- पैर फूल गए। रिपोर्ट के अनुसार, ATM के नाले में पड़े होने की सूचना राहगीरों ने बैंक को दी।

खबरों के अनुसार, कुछ राहगीरों ने देखा की कई ATM कार्ड एक बंद लिफाफे में नाले के पास पड़े हैं। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना तुरंत बैंक को दी। सूचना मिलते ही, बैंक कर्मचारी तुरंत मौक पर पहुंच कर कार्ड को बरामद किया।

खबरों के मुताबिक, ये सभी ATM कार्ड बैंक द्वारा 2016 में खाताधारकों के पास भेजे गए थे, लेकिन ग्रामीण बैंक की लापरवाही की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया। इस कारण ATM कार्ड खाताधारकों के पास समय से नहीं पहुंच पाए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को बताया ‘सच्चा लवर’, PHOTO हुई वायरल

मनोरंजन डेस्क. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अपने प्यार को ओपनली जाहिर करते रहते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं और इतना ही नहीं हाल ही में मलाइका ने प्यार पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उसमें अजुर्न कपूर को टैग किया है।

मलाइका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, ‘राइट लवर्स…सही प्रेमी कभी चिंता का कारण नहीं बनेगा। आप शांति महसूस करेंगे। वे आपके सीने में युद्ध को खत्म कर देंगे और हड्डियों को अमृत से भर देंगे।’

इससे पहले अर्जुन ने मलाइका की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी जिसमें वो अपना चेहरा एक हार्ट शेप का रेड कलर के बैग से छिपाकर बैठी हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘वाकई में इसके पास मेरा दिल है।’

बता दें कि कुछ समय पहले अर्जुन से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, ‘मैं किसी को इसके लिए दोषी नहीं ठहराता क्योंकि लोगों को मेरी शादी में काफी दिलचस्पी है।’

अर्जुन ने ये भी कहा था, ‘मुझे लगता है कि मीडिया सम्मानजनक रही है, उन्होंने मुझे स्पेस दिया। इसलिए, मैं कुछ भी नहीं छिपाऊंगा। अगर मैं शादी करता हूं तो मैं सबको इस बारे में बताऊंगा। मुझे लगता है कि अगर मैं दुनिया से छिपा कर शादी कर लो तो मेरे परिवार को ये बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। इसलिए अगर ऐसा कुछ भी होगा, तो मैं इस बारे में जरूर बात करूंगा।

#MeToo को लेकर मल्लिका शेरावत ने कहा- इससे पुरुष डरे हुए हैं !

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने कहा कि ‘मीटू’ (MeToo) अभियान ने उत्पीड़न पर बात करने के लिए एक जगह तैयार की है और अब फिल्म उद्योग में इस तरह की घटनाओं को दबाया जाना मुश्किल है।

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने इससे पहले खुलासा किया था कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होंने ऑफ स्क्रीन अपने सह-कलाकार के साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

मल्लिका शेरावत ने कहा कि इस अभियान ने महिलाओं को सशक्त किया है जबकि पुरुष डरे हुए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मीटू एक सकारात्मक कदम है। यह एक मजबूत कदम है जो जिम्मेदारी के साथ आता है। लेकिन उद्योग के पुरुष डरे हुए हैं। काम का सुरक्षित माहौल महिला और पुरुष दोनों का अधिकार है इसलिए यह एक सही दिशा में उठाया गया कदम है।

शेरावत का मानना है कि फिल्म उद्योग में महिला निर्देशकों, लेखकों और सिनेमेटोग्राफरों की कमी है।

रिवर्स स्विंग के लिए भारतीय टीम ने बनाई है खास रणनीति!

मुंबई ।। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने रिवर्स स्विंग के लिए शानदार रणनीति बनाई है जो कि बहुत ही अलग है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिले इसके लिए गेंद का पुराना होना बहुत ही जरूरी है और गेंद को पूरा न करने के लिए सभी फील्ड रोको गेंदबाज को गेंद मन बाउंस करके देनी होगी तभी गेंद अपनी चमक जल्द खो देगी।

लोकेश राहुल की बात का टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी समर्थन किया है उनका कहना है कि लोकेश राहुल की बात बिल्कुल ठीक है यदि गेंद जल्द पुरानी होगी तो रिवर्स स्विंग करने में मदद मिलेगी।

जसप्रीत बुमराह ने बताया कि हमारी रणनीति स्पिनर्स के गेंदबाजी करने से पहले गेंद को जल्द से जल्द पुरानी करने की है नई गेंद ज्यादा कुछ कर नहीं रही थी गेंद जितनी पुरानी होगी, विकेट भी उतना ही धीमा हो जाएगा हम जानते थे कि एक बार गेंद पुरानी हो गई तो बल्लेबाज को उसे मारना आसान नहीं होगा।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के देवता कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में दो नई गेंदों का चलन को बिल्कुल गलत करार दिया है उनका कहना है कि दूर नहीं गेंदे वनडे में वनडे क्रिकेट को समाप्त करके रख देगी।