28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 389

World Cup 2019 : 27 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड, न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क. लगातार दो मैचों में हार के बाद सेमीफाइनल में जाने के लिए संघर्ष करने वाली मेजबान इंग्लैंड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराकर ICC World Cup-2019 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

इंग्लैंड ने 1992 के बाद से पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड के ऊपर इस जीत ने इंग्लैंड के 27 साल के विश्व कप इतिहास को बदला है। वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया और भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

न्यूजीलैंड के पास अभी भी सेमीफाइनल में जाने का मौका है लेकिन इसके लिए उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान की हार की दुआ करनी होगी और अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना भी है तो उसे बांग्लादेश को विशाल अंतर से हराना होगा तभी वह कीवी टीम को पीछे छोड़ अंतिम-4 में पहुंचेगी।

बहरहाल, पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड मैन ऑफ द मैच जॉनी बेयरस्टो (106) और जेसन रॉय (60) द्वारा दी गई शतकीय शुरुआत के बाद 350 के आस-पास पहुंचती दिख रही थी लेकिन कीवी गेंदबाजों ने मध्य के ओवरों में वापसी की और लगातार विकेट ले मेजबान टीम को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 305 रनों से आगे नहीं जाने दिया।

नए कांग्रेस अध्यक्ष पर फैसला CWC की बैठक में किया जाएगा: केसी वेणुगोपाल

New Delhi. राहुल गांधी ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि पार्टी 542 में से केवल 52 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव सामूहिक रूप से किया जाएगा। वेणुगोपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि अगली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक तक राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहेंगे।

कांग्रेस कार्यसमिति पार्टी से संबंधित निर्णय लेने की सबसे बड़ी इकाई है। यह समित ही राहुल गांधी के इस्तीफे को स्वीकार कर नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। वेणुगोपाल ने कहा, “हां मुझे पता है कि राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। नई पार्टी अध्यक्ष का चुनाव सामूहिक रूप से होगा।” यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कब बुलाई जाएगी तो इस पर उन्होंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस के एक और महासचिव ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “तकनीकी रूप से राहुल गांधी तब तक कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे जब तक कांग्रेस कार्यसमित उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर लेती।” उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए सीडब्लूसी को पहले राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार करना होगा।

भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा आज, पत्नी संग अमित शाह ने की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी में आज (4 जुलाई को) धूमधाम से भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए तीर्थ नगरी पुरी में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। आज भगवान जगन्‍नाथ को रीति रिवाजों के साथ पुरी में रथ पर सवार किया जाएगा।

मान्‍यता के अनुसार इसके बाद उन्‍हें उनकी मौसी के घर गुंडिचा देवी के मंदिर के लिए रवाना किया जाएगा। इस रथ यात्रा में शामिल होने और भगवान जगन्‍नाथ का रथ खींचने के लिए हजारों की संख्‍या में श्रद्धालु पुरी पहुंच गए हैं।

वहीं गुजरात दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में पत्‍नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्‍नाथ की पूजा अर्चना की। वह पत्‍नी के साथ अहमदाबाद के जगन्‍नाथ मंदिर पहुंचे थे।

पंचांग: 04 जुलाई 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 04 जुलाई 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- गुरुवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- पुष्य

योग:- व्याघात

तिथि:- द्वितीया

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:28

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 07:14-08:58

राशिफल: 04 जुलाई 2019, इन राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, पैसों की तंगी खत्म होगी

राशिफल: 04 जुलाई 2019, इन राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, पैसों की तंगी खत्म होगी

आज का राशिफल

Aries (मेष)

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

Taurus (वृषभ)

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

Gemini (मिथुन)

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

Cancer (कर्क)

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

Leo (सिंह)

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

Virgo (कन्या)

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

Libra (तुला)

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

Scorpio (वृश्चिक)

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

Sagittarius (धनु)

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

Capricorn (मकर)

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

Aquarius (कुंभ)

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

Pisces (मीन)

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ

बिजनेस डेस्क. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 260 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।

जहां सोने की कीमतों में तेजी रही तो आज चांदी में भी उछाल देखने को मिला। चांदी आज 150 रुपये की तेजी के साथ 38,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह तेजी हुई है।

वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़त के साथ आज 1,425.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी बढ़त के साथ 15.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में गिरावट आने के कारण सोने की कीमते इस समय सेफ हैवन बनी हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 260 रुपये की तेजी के साथ 34,380 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 260 रुपये की तेजी के साथ 34,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में यह तेजी देखी गई है।

Redmi Note 7 Pro इंडिया में लांच, जानेें कीमत और खूबियां

टेक डेस्क. Redmi Note 7 Pro के भारत में अब तक दो वैरिएंट उपलब्ध थे। Xiaomi ने अब Redmi Note 7 Pro का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल भारत में लांच कर दिया है। नया वैरिएंट भारत में आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इच्छुक खरीदार 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को Rs 15,999 में खरीद सकते हैं।

फोन आज 12PM सेल के लिए Mi.com और Flipkart पर उपलब्ध होगा। यह फ्लैश सेल है, तो आप समझ जाएं की कुछ सेकंड्स में ही यह सेल खत्म हो जाएगी। अभी तक, Redmi Note 7 Pro के दो वैरिएंट- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज and 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ही भारत में उपलब्ध थे।

Redmi Note 7 Pro के अब भारत में तीन वैरिएंट्स उपलब्ध हैं। इसका बेस मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 13,999 में आता है। इसके बाद 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 15,999 है। अंत में, इसके टॉप मॉडल यानी की 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 16,999 है।

आपको बता दें, रैम और स्टोरेज के अलावा फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स बाकी दो वैरिएंट्स के समान ही है। इसका मतलब Redmi Note 7 Pro 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश, डॉट ड्राप Notch, 6.3-इंच फुल HD+ LTPS डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 675 SoC, 4000mAh बैटरी और क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 48MP+5MP रियर कैमरा सेटअप के साथ 13MP फ्रंट शूटर दिया गया है।

पार्क में गिरा शव देखकर डिप्रेशन में आया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट, घर छोड़कर भागा !

वर्ल्ड डेस्क. दक्षिण लंदन के क्लैफेम में बने एक बड़े मकान के पार्क में गिरे शव को देखने के बाद वहां मौजूद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट डिप्रेशन का शिकार हो गया। इससे परेशान होकर अब वो अपना घर छोड़कर इलाज के लिए अपने माता-पिता के पास चला गया है। युवक का नाम जॉन बाल्डॉक है। वो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है।

रविवार की सुबह जब वो अपने घर के पार्क में बैठकर धूप सेंक रहा था उसी दौरान उसके पास एक तेज धमाका हुआ, जब उसने देखा तो वहां एक व्यक्ति औंधे मुंह गिरा हुआ था। उसके आसपास काफी खून फैला था और गिर हुए व्यक्ति का बुरा हाल था। इस सीन को देखकर बाल्डॉक काफी डर गया, कुछ देर के लिए तो वो एकदम हतप्रभ सा रह गया। इस घटना के बाद से वो डिप्रेशन में चला गया। मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौत को संदिग्ध नहीं मान रही है।

मालूम हो कि रविवार को क्लैफेम इलाके में लोग अपने-अपने घर के पार्क या छत के आसपास धूप सेंक रहे थे, इसी दौरान एक तेज धमाका हुआ, धूप सेंक रहे लोग चौंक गए अचानक ये क्या हुआ। जब ये लोग उस जगह पहुंचे तो वहां एक मानव शरीर पड़ा हुआ था, उसका एक हिस्सा पार्क में लगी घास पर था और बाकी का हिस्सा कंक्रीट पर था। पार्क में खून बिखरा था, गिरे हुए व्यक्ति का शरीर एक तरफ टेढ़ा हुआ था। शरीर में जान नहीं थी, वो मर चुका था।

लीबिया: एक के बाद एक कई हवाई हमले में 40 प्रवासियों की मौत, सैकड़ों घायल

वर्ल्ड डेस्क. लीबिया की राजधानी त्रिपोली में एक हिरासत केंद्र पर मार्शल खलीफा हफ्तार के प्रति निष्ठावान बलों के कथित हवाई हमले में कम से कम 40 प्रवासियों की मौत हो गई और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार के एक भीतरी सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपोली की ओर बढ़ रही हफ्तार की सैन्य टुकड़ी में शामिल एफ-16 लड़ाकू-बमवर्षकों द्वारा रात में हमले को अंजाम दिया गया।

दर्जनों लोग हुए पीड़ित

हफ्तार के हमले को नकाम करने के मकसद से लॉन्च किए गए ऑपरेशन ‘वोल्केनो ऑफ रेज’ के प्रवक्ता ने एफे को बताया, “राहत दल हमले की जगह पर काम कर रहे हैं। हमले के दर्जनों पीड़ित हैं।” खुद को लीबिया का सर्वोच्च नेता घोषित करने वाले हफ्तार ने 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक स्पष्ट संदेश भेजने के उद्देश्य के साथ त्रिपोली का घेराव किया कि उनका प्रमुख मकसद वर्तमान शांति योजना को विफल करना है।

तब से, दक्षिण त्रिपोली के ग्रामीण इलाकों में लगातार लड़ाई हो रही है। संघर्ष में करीब 600 लोग मारे गए, 5,000 से अधिक घायल हुए और 30,000 से अधिक परिवारों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एक साल से नाबालिग भतीजी का रेप कर रहा था शख्स, कराया गर्भपात

लखनऊ। नाबालिग भतीजी को डरा धमका-कर दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने होमगार्ड विभाग में कार्यरत आरोपित को आशियाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में आरोपित की पत्नी, बेटी और गर्भपात कराने वाली एक नर्स के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित राम बली सिंह होमगार्ड विभाग में जौनपुर में बीओ पद पर तैनात है। लखनऊ में बिजनौर रोड औरंगाबाद जहांगीर आशियाना थाना क्षेत्र में उसका परिवार रहता है।

पीडि़ता के पिता की शिकायत के मुताबिक, राम बली रिश्ते में उनका बहनोई लगता है। उसने लखनऊ स्थित घर में नाबालिग को रखकर जान से मारने की धमकी देकर करीब एक साल तक दुष्कर्म किया।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई तब लोकबंधु अस्पताल से अवकाश प्राप्त एक नर्स से दिसंबर में गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद भी नाबालिग को परिवार से मिलने नहीं दिया और न ही बात करने दी। इसमें आरोपित की पत्नी और बेटी ने भी उसका साथ दिया।

पढ़ाई के लिए लाया था लखनऊ

पीडि़ता का परिवार चंदौली में रहता है। आरोपित गत वर्ष अप्रैल में पीड़िता को 11वीं में अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए साथ लेकर लखनऊ आ गया और परिवार के साथ रखा। हालांकि उसका एडमिशन नहीं कराया। वहीं अकेला पाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।