28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 387

राशिफल: 05 जुलाई 2019, आज ये राशियां हो जाएंगी मालामाल, मां लक्ष्मी करेंगी पैसों की बरसात

राशिफल: 05 जुलाई 2019, आज ये राशियां हो जाएंगी मालामाल, मां लक्ष्मी करेंगी पैसों की बरसात

आज का राशिफल

मेष

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

वृष

आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

पंचांग: 05 जुलाई 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 05 जुलाई 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- शुक्रवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- अश्लेशा

योग:- वज्र

तिथि:- तृतीया

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:28

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 07:14-08:58

रुस में बड़ा हादसा: ऑपरेशन करने वाली पनडुब्बी में लगी आग, 14 नौसैनिकों की मौत

वर्ल्ड डेस्क। रूस की एक पनडुब्बी में आग लग जाने से चालक दल के 14 सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, देश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान कहा कि सोमवार को हुई इस दुर्घटना के दौरान कॉर्बन मोनॉक्साइड के कारण चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।

बयान में कहा गया है कि पनडुब्बी दुर्घटना के समय रूसी जल क्षेत्र में सीबेड रिसर्च कर रही थी।

यूपी: दहेज नहीं मिला तो महिला को जिंदा जलाया, केस दर्ज

क्राइम डेस्क। एक महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि करीब एक साल पहले उन्होंने अपने बेटी की शादी हुई थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते ही जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

मामला दौघट थाना इलाके का है, जहां हरियाणा राज्य के पानीपत जिले में रहने वाली कोमल के माता-पिता की कुछ साल पूर्व मौत हो चुकी थी और उसकी बुआ प्रीति ने भतीजी कोमल की शादी 20 जुलाई 2018 को झुंडपुरा गांव में रहने वाले सुभाष सिंह के लड़के गौरव के साथ बड़ी ही धूमधाम से की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक, शादी में दहेज में सभी सामान दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज कम लाने की बात कहकर प्रताड़ित किया करते थे।

पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति गौरव, सास सरला, ससुर सुभाष समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

रायबरेली के AIIMS में अगस्‍त में शुरू होगी MBBS की पढ़ाई !

रायबरेली। देश का विकास कैसा होता है यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सिद्ध करके दिखाया। यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में, जहां पर वर्षों से निर्माणाधीन AIIMS में पहले तो OPD की शुरुआत की गई और उसके बाद एक वर्ष के अंतराल में ही यहां MBBS की पढ़ाई की शुरुआत भी होने जा रही है। इसकी प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली में अगस्त से MBBS की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। जहां एक ओर AIIMS चंडीगढ़ में रायबरेली AIIMS की फैकल्टी चयनित की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली AIIMS में MBBS की पहली काउंसिलिंग के बाद रायबरेली AIIMS में MBBS के दाखिले के लिए चयनित बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन कराने पंहुच रहे हैं। जिसके बाद अगस्त माह से यंहा MBBS के पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो जाएगी और यह AIIMS रायबरेली का गौरवपूर्ण क्षण होगा।

दरअसल यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में वर्ष ‘2007 में AIIMS रायबरेली स्वीकृत हुआ था लेकिन जमीन मिलने में ही पांच साल बीत गए। वर्ष 2012 में जमीन अधिग्रहीत हो पाई। वर्ष 2013 में AIIMS-रायबरेली का शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया था। इसके बाद सबसे पहले OPD का निर्माण हो गया लेकिन यह शुरू नहीं हो पाया।

लोकसभा चुनाव के पहले अप्रैल 2018 में रायबरेली पंहुचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही OPD शुरू कराने का ऐलान किया। जिसके बाद अगस्त 2018 में यहां OPD शुरू हो गई। उसके बाद अंततः यहां पढ़ाई की भी शुरुआत हो रही है जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है, रायबरेली AIIMS में MBBS के प्रथम बैच के लिए स्वीकृत 50 छात्रों की पढ़ाई अगस्त माह से शुरू हो जाएगी।

 

पार्टनर या गर्लफ्रेंड हमेशा आपसे रहेगी खुश, बस कर लें ये एक काम

लाइफस्टाइल डेस्क। प्यार के रिश्ते में एक दूसरे की खुशी काफी मायने रखती है। मानव व्यवहार पर हुए एक शोध के मुताबिक़, अपनी महिला साथी के चेहरे पर ख़ुशी देखने का सबसे अच्छा तरीका है उसके प्रति हमदर्दी जताना।

अमेरिका के शोधकर्ताओं ने 156 हेट्रोसेक्शुअल ऐसे कपल्स के व्यवहार का अध्ययन किया जिनकी आर्थिक स्थिति और पारंपरिक परिवेश अलग अलग था। ये सभी जोड़े पिछले 3 साल से भी ज्यादा समय से एक दूसरे के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में थे।

मर्द और महिलाएं रिश्ते में हमदर्दी को कितनी अहमियत देते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ विडियो क्लिप दिखाए गए इसके बाद इसपर उनसे प्रतिक्रया मांगी गयी। पूछा गया कि उन्हें कैसा महसूस हुआ, उनका साथी कैसा महसूस कर रहा था और अपने साथी को समझने के लिए उन्होंने कितना वक्त दिया।

शोध में शामिल महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने माना कि अगर साथी उन्हें समझने में अतिरिक्त समय और ऊर्जा देता है तो यह एहसास उन्हें सकारात्मकता और ख़ुशी से भर देता है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने इसे ज्यादा बेहतर माना।

शोध में भाग लेने वाली महिलाओं ने बताया कि रिश्ते में उन्हें संतुष्टि का एहसास तब हुआ जब उनके पार्टनर ने उनकी भावनाओं को समझने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट किया। दरअसल, पुरुष जब महिलाओं के प्रति प्रेमपूर्ण सहानुभूति व्यक्ति करते हैं तो इससे पता चलता है कि वो अपनी महिला साथी से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का भाव

बिजनेस डेस्क। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। कमजोर वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 170 रुपये की गिरावट देखने को मिली और इसके भाव 34,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं, चांदी में आज 70 रुपये की गिरावट देखी गई। इसके भाव आज 38,580 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम होने के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट हुई है।

वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव गिरावट के साथ आज 1,413।46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 15।26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मुनाफा वसूली के चलते वैश्विक बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99।9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 170 रुपये की गिरावट के साथ 34,210 रुपये और 99।5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 170 रुपये की तेजी के साथ 34,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली घटने और वैश्विक बाजार में मुनाफा वसूली से गिरावट के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी गई है।

हाफिज सईद के खिलाफ Terror Funding का मामला दर्ज, किसी भी समय हो सकता गिरफ्तार

New Delhi. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिका दौरे से चंद दिनों पहले प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-दावा (जेयूडी) प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद समेत संगठन के 12 अन्य नेताओं के खिलाफ आतंकवाद को धन मुहैया कराने और धन शोधन के लगभग दो दर्जन मामले दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 के अंतर्गत पंजाब के पांच शहरों में मामले दर्ज करने वाले अपराध निरोधक विभाग (सीटीडी) ने घोषणा की कि जेयूडी अल-अनफाल ट्रस्ट, दावातुल इरशाद ट्रस्ट और मुआज बिन जबल ट्रस्ट जैसे गैर-लाभकारी संगठनों की मदद से आतंकवाद का वित्त-पोषण कर रहा था।

पाकिस्‍तान पुलिस के अनुसार, हाफिज सईद और उसके 12 करीबी सहयोगियों को “बहुत जल्द” गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब (पाकिस्तान) पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने बुधवार को हाफिज सईद समेत जेयूडी के 13 नेताओं के खिलाफ 23 प्राथमिकियां दर्ज की। पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में आतंकवाद को धन मुहैया करने के आरोप में ये प्राथमीकियां दर्ज की गई।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता नियाब हैदर नकवी ने कहा, “सीटीडी ने जमात उद दावा के (13) नेताओं और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चूंकि एफआईआर दर्ज हो गई है, इसलिए संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला के बॉयफ्रेंड की हुई मौत, लिखा ये इमोशनल पोस्ट

मनोरंजन डेस्क. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। इसमें त्रिशाला दत्त ने अपनी और बॉयफ्रेंड की एक फोटो पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। बतात चलें कि हाल ही में त्रिशाला के बॉयफ्रेंड की अचानक मौत हुई है जिसके बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए पोस्ट लिखा है।

त्रिशाला ने बॉयफ्रेंड संग एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि मेरा दिल टूट चुका है। शुक्रिया मुझे इतना प्यार करने के लिए, मेरी सुरक्षा करने के लिए, ख्याल रखने के लिए। दुनिया का सबसे खुश इंसान बनाने के लिए। मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं जो तुमसे मिली। तुम मेरे अंदर हमेशा जिंदा रहोगे।

त्रिशाला ने आगे लिखा कि मैं तुमसे प्यार करती हूं। बताते चलें कि त्रिशाला की इस पोस्ट के मुताबिक उनके बॉयफ्रेंड की मृत्यू 2 जुलाई को हुई है। पिछले साल संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपनी कई तस्वीरें बॉयफ्रेंड संग सोशल मीडिया पर साझा की थीं जिसकी मीडिया में काफी चर्चा रही थी।

बताते चलें त्रिशाला दत्त आजकल न्यूयॉर्क में अपने मैटर्नल पैरेंट्स के साथ रह रही हैं।

इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने वाले कांग्रेस विधायक नितेश राणे गिरफ्तार !

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के छोटे बेटे कांग्रेस विधायक नितेश राणे को गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक इंजीनियर से गाली-गलौज करने और उसके ऊपर गंदे पानी (कीचड़) डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे की तरफ से इंजीनियर के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पिता नारायण राणे ने भी कहा कि यह व्यवहार उचित नहीं है और उन्होंने माफी मांगी।

कांग्रेस विधायक नितेश और उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 342, 332, 324, 120(ए), 147, 143, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे और उनके समर्थकों ने एक इंजीनियर (Engineer) के साथ बद्तमीजी की। वीडियो के अनुसार, विधायक और उनके समर्थकों ने इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंका और पुल से बांध भी दिया।

विधायक नितेश राणे का यह वीडियो कांकावली में मुंबई-गोवा हाईवे के पास बने एक पुल का है। यह घटना तब घटी जब इंजीनियर हाईवे पर गड्ढों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान विधायक और समर्थकों की इंजीनियर के साथ कुछ बहस भी हुई।

सामने आए वीडियो में बहस के बाद कुछ लोग इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डालते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने इंजीनियर को पकड़कर नदी पर बने पुल से रस्सी से बांध दिया।

इस मामले पर पिता नारायण राणे ने कहा कि हाईवे मुद्दे को लेकर प्रदर्शन ठीक है, लेकिन उनके समर्थकों की तरफ से की गई मारपीट गलत है। उन्होंने कहा कि मैं इसका समर्थ नहीं करता हूं। नारायण राण ने कहा कि क्यों नहीं मैं उससे माफी मांगने के लिए बोलूंगा? वह मेरा बेटा है। अगर एक पिता बिना अपनी गलती के माफी मांग सकता है तो फिर बेटे को माफी मांगनी पड़ेगी।