28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 385

ये बजट भारत को दुनिया में आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला: CM योगी

Lucknow. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट को कल्याण वाला बजट बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में हमें 55 वर्ष लग गए, लेकिन अब तो इस बजट से इसी वर्ष तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी महिला ने देश का बजट पेश किया है। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। यह बजट पूरी तरह से लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। इसमें सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री ने भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला यह शानदार बजट पेश किया है। यह बजट देश के लोगों की अपेक्षाओं और आंकाक्षाओं की पूर्ति करने वाला साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समग्र आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के प्रत्येक तबके के हितों को समृद्ध करने वाला यह बजट है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 2.7 ट्रिलियन की हो गई है और शीघ्र ही 3 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। आने वाले समय में हम 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य पूरा करेंगे। देश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने में 55 वर्ष लगे थे और मोदी जी के नेतृत्व में इस लक्ष्य को मात्र 5 वर्ष में हासिल किया गया है।

BSP सुप्रीम मायावती ने कहा- ये बजट पूंजीपतियों की मदद करने वाला है !

लखनऊ. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। निर्मला सीतारमण के इस बजट को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्राइवेट सेक्टर को बढावा देने वाला बताया है। बजट 2019-20 पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को भारत को आर्थिक महशक्ति बनाने वाला बताया है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा कि निर्मला सीतारमण का यह बजट प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर कुछ बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की ही हर प्रकार से मदद करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट से दलितों व पिछड़ों के आरक्षण की ही नहीं बल्कि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, किसान व ग्रामीण समस्या और भी जटिल होगी। इस तरह के बजट से देश में पूंजी का विकास भी संभव नहीं है।

मायावती ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने बजट 2019-20 को हर मामले में व हर स्तर पर लुभावना बनाने की पूरी कोशिश की है। अब तो देखना है कि इनका यह बजट जमीनी हकीकत में देश की जनता के लिए अब कितना लाभदायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि पूरा देश गरीबी, बेरोजगारी, बदतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा से पीडि़त व परेशान है। ऐसे में नरेंद्र मोदी सरकार को बजट में भी सबका ध्यान रखना चाहिए था।

प्रियंका चोपड़ा ने कराया फोटोशूट, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचा चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए एक बार चर्चा में हैं। प्रियंका जानती अच्छे से जानती हैं कि ‘पावर ड्रेसिंग’ कैसे की जाती है और इस बार उन्होंने साबित भी कर दिया है।

पिछले कुछ सालों से प्रियंका के फैशन में गजब के बदलाव आए हैं। इंटरनेशनल फेम बन चुकी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस का नया फोटोशूट इतना जबरदस्त है कि आप नजरें नहीं हटा पाएंगे।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर नए और जबरदस्त फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। ये तस्वीरें विश्वविख्यात फ्रेंच मैगजीन ELLE की हैं। प्रियंका ने पहली तस्वीर पोस्ट करते हुए ELLE को धन्यवाद किया।

इस कवरफोटो में प्रियंका काले और गुलाबी रंग के फेदर के साथ हैं। स्टाइलिश पोज देते हुए उनके हाथ का ‘daddy’s lil girl’वाला टैटू साफ नजर आ रहा है। मिनिमल मेकअप और नार्मल हेयरस्टाइल में प्रियंका गजब लग रही हैं।

मैगजीन का ये फोटोशूट elleUK के लिए कराया गया है। इस तस्वीर में प्रियंका ने गुलाबी रंग की ‘फुल फेदर’ गाउन पहना है। हैवी फेदर गाउन के साथ ब्लैक बेल्ट के साथ लुक को पूरा किया गया है। हैवी ड्रेस के साथ क्लीन लुक में प्रियंका फब रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ इस अंदाज में की अमेरिकी सेना की तारीफ !

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में स्वतंत्रता दिवस के एक समारोह के मौके पर अपने भाषण में अमेरिकी सेना के ‘बहादुर पुरुषों और महिलाओं’ की सराहना की। ट्रंप ने गुरुवार को लिंकन मेमोरियल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम अपने इतिहास, हमारे लोगों और हमारे नायकों के सम्मान में जश्न मनाते हैं जो गर्व से हमारे झंडे की रक्षा करते हैं।

‘सैल्यूट टू अमेरिका’ स्वतत्रंता दिवस समारोह में बख्तरबंद वाहन और टैंकों को शामिल किया गया। विरोधियों ने उन पर फिर से चुनाव अभियान से पहले छुट्टी का राजनीतिकरण करने और करदाताओं के पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया। पेंटागन ने खर्चो का खुलासा नहीं किया है, जिस बारे में कई लोगों का मानना है कि यह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित बैस्टिल डे परेड में ट्रंप के शरीक होने से प्रेरित था।

कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि नेशनल पार्क सर्विस को कवर करने के लिए करीब 25 लाख डॉलर डाइवर्ट कर रही है। साथ ही ट्रंप के चार जुलाई के समारोह में मिलिट्री जेट के फ्लाईओवर भी देखने को मिले और बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की गई।

ट्रंप ने सुबह किए एक ट्वीट में कहा, ‘परेड हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़े समारोहों में से एक होगी।’ राजधानी में बड़ी संख्या में ट्रंप समर्थक ‘मेक अमेरिकन ग्रेट अगेन हैट’ पहने नजर आए जबकि खर्च से नाराज विरोधी भी सड़कों पर उतरे।

भारतीय महिला की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 1 करोड़ 20 लाख !

वर्ल्ड डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी में बिग टिकट लॉटरी में एक भारतीय महिला ने एक करोड़ 20 लाख दिरहम (32 लाख अमेरिकी डॉलर) जीते हैं। केरल के कोल्लम की सपना नायर ने बुधवार को लॉटरी में धन जीतने के बाद कहा कि वह जीते हुई राशि के एक हिस्से से वंचित लोगों और विशेषकर महिलाओं की मदद करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, मैं वांचित लोगों की मदद करना चाहती हूं, विशेषकर महिलाओं की। इससे पहले भी मैं जितना हो सके, उतना गरीबों की मदद करती आई हूं, लेकिन अब मेरे पास वित्तीय रूप से और अधिक कार्य करने की आजादी है।

नायर ने कहा कि वह जीत की राशि का उपयोग अपने और अपने पति के परिवार के सदस्यों पर भी करेंगी। अबु धाबी स्थित कंसल्टेंसी में वरिष्ठ स्ट्रक्चरल इंजीनियर के रूप में काम करने वालीं नायर ने कहा कि वह और उनका परिवार इस खबर पर अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। मुझे इस बात को जाने 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं और यह बहुत बड़ी बात है। महिला ने कहा कि उनके पति को लॉटरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उनके पति का संबंध भी केरल से है।

उन्होंने कहा कि मैं हर बार टिकट नहीं खरीदती हूं, यह तीसरी या चौथी बार था, जब मैंने टिकट ली। मैंने अपने पति को नहीं बताया और जब हमें पता चला हम जीत गए हैं तो वह भी इस बात से हैरान हुए।

नायर ने अपनी पांच साल की बेटी को अपने लिए भाग्यशाली बताया और कहा कि वह उसके भविष्य के लिए भी धन का उपयोग करना चाहती हैं। अबु धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर महीने होने वाला बिग टिकट ड्रॉ संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा और सबसे लंबा चलने वाला लॉटरी ड्रॉ है।

बजट 2019 को लेकर अखिलेश यादव ने दिया ये बड़ा बयान !

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि बजट में गरीबों, युवाओं व नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। इसमें एक हाथ से देकर दूसरे हाथ से छीन लेने की प्रक्रिया अपनाई गई है। वस्तुत: यह भ्रमित करने वाला बजट है। केवल भाजपा नेता ही बजट का गुणगान कर रहे हैं, उन्हें सावन में हरा हरा ही दिखता है लेकिन सच्चाई को बादलों के घटाटोप से छिपाया नहीं जा सकता।

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट से पेट्रोल व डीजल के दामों में अतिरिक्त सेस लगने से 2.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से परिवहन महंगा होगा तो जीवनोपयोगी चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। घरेलू बजट असंतुलित होगा। किसान डीजल का सबसे ज्यादा उपयोग करता है उसको आर्थिक नुकसान होगा। नवजवानों को रोजगार देने के नाम पर स्टार्टअप, मुद्रालोन जैसी पुरानी घिसीपिटी योजनाओं की ही चर्चा है। कोई ठोस योजना नहीं है। विदेशी किताबें महंगी कर उसने शोध व शिक्षा क्षेत्र के विकास में बाधा डाली है।

सच तो यह है कि जब भाजपा सरकार के पांच सालों में कुछ नहीं हुआ तो अब कैसे आशा की जा सकती है कि वह अपने वादे निभाने और जनकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाएगी। जनता को तुकबंदी, कविता व शायरी से छलावा की नहीं समस्याओं के ठोस विकल्प की जरूरत थी जिसका दूर दूर तक केंद्रीय बजट में संकेत नहीं है।

हत्या के बाद 3 महीने तक फ्रीजर में रखा वाइफ का शव, मिली ये खौफनाक सजा

मुंबई ।। चाइना के शंघाई में शुक्रवार को वाइफ की हत्‍या व उसके शव को 100 दिनों तक फ्रीजर में रखने के मामले में शख्‍स को मृत्‍युदंड की सजा दी गई है।

कपड़े की दुकान में क्‍लर्क के तौर पर कार्यरत झू ने वाइफ की हत्‍या के बाद उसकी लाश को 106 दिनों तक फ्रीजर में छिपा कर रखा। इस दौरान उसने पत्‍नी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लॉग इन कर दोस्‍तों व रिश्‍तेदारों को मैसेज भी भेजा। बता दें कि झू ने यह फ्रीजर ऑनलाइन खरीदा था।

झू ने मृत्‍यु दंड के विरूद्ध कोर्ट में अपील दर्ज कराई जिसे शंघाई नंबर 2 इंटरमीडिएट पीपुल्‍स कोर्ट की कोर्ट ने अगस्‍त में खारिज कर दिया था। रिपोर्ट में बताया गया कि शंघाई हायर पीपुल्‍स कोर्ट ने शुक्रवार को मृत्‍युदंड की पुष्‍टि की। विवाह के 10 महीने बाद 17 अक्‍टूबर 2016 को वाइफ यांग से बहस के दौरान झू ने उसकी हत्‍या कर दी।

चीनी न्यूज पेपर के मुताबिक, 30 वर्षीय झु जियाडोंग ने दूसरी महिला के साथ घूमने में अपनी वाइफ यांग पिंग के क्रेडिट कार्ड से 150,000 युआन यानि 21,800 डॉलर की रकम खर्च कर दी ताकि वाइफ की हत्‍या को वह दिमाग से निकाल सके। यांग अपने पिता की इकलौती संतान थी।

केंद्रीय बजट-2019: बजट से ये वस्तुएं हुईं महंगी और इनके घटने जा रहे दाम!

उत्तर प्रदेश ।। वित्‍तमंत्री निर्मला सीता’रमण ने Budget-2019 पेश कर दिया है। Budget-2019 में किसानों, गरीबों और मध्‍यमवर्ग का विशेष ध्‍यान रखा गया है। लेकिन पेट्रोल-डीजल, सोना और कुछ अन्‍य चीजों पर कस्‍टम ड्यूटी बढ़ाकर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई पर आने वाला खर्च बढ़ जाएगा, जिसका प्रभाव लगभग हर सामान की कीमत पर होना तय माना जा रहा है।

ये वस्तुएं हुई सस्ती

2019 के आम बजट में E-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट में E-वाहनों पर GST रेट 12 पर्सेंट से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की खातिर लिए गए लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर 1.5 लाख रुपए की अतिरिक्त आयकर छूट (एडिशनल इनकम टैक्स डिडक्शन) भी मिलेगी। सरकार इस कदम से E-वाहनों को लोगों के लिए किफायती बनाना चाहती है।

ये वस्तुएं हुई महंगी

निर्मला सीता’रमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि सोना पर शुल्क बढ़ाकर दस प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि तंबाकू पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। पेट्रोल-डीजल पर 1-1 रुपए का अतिरिक्त सरचार्ज लगाया जाएगा। आयातित किताबों पर 5% कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। सीसीटीवी, पीवीसी और मार्बल पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ गई है।

स्वस्थ्य रहने के लिए इतने देर तक करें सेक्स, होंगे ये फायदे

हेल्थ डेस्क। शारीरिक संबंध यानी पेनिट्रेशन की अवधि हेल्‍दी सेक्‍स की गुणवत्‍ता तय करती है। यानि सही समय तक ही सेक्स करेंगे तो आपका स्वास्थ्य सही बना रहता है और आप दोनों के रिश्ते में कोई कड़वाहट भी नहीं आती। ज्‍यादातर जोड़े इसे लंबी अ‍वधि तक करना चाहते हैं। पर अन्‍य शारीरिक क्रियाओं की तरह इसकी भी एक तय अवधि है।

अगर आप लम्बे समय तक सेक्स चलने देते हैं तो आपको कुछ बोरियत भी हो सकती है और आपका इंटरेस्ट भी ख़त्म हो सकता है। क्‍या आप जानते हैं कि हेल्‍दी सेक्‍स के लिए कितनी देर इंटरकोर्स करना होता है ठीक। जानिए कितनी देर करें सेक्स जिसे हेल्दी बने रहें।

सेक्स सिर्फ करने और खुद को संतुष्टि दिलाने के लिए होता है सेक्स एक मानसिक और भावनात्मक रूप से जुड़े दो ऐसे पार्टनर्स के बीच होता है जो कि इसका बराबर आनंद लेना चाहते हैं लेकिन अक्सर यह देखा गया है कि सेक्स के दौरान महिलाओं को संतुष्टि प्राप्त नहीं होती कहने का मतलब है कि महिलाएं अपने ऑर्गैज़म को प्राप्त नहीं कर पाती है। अगर पार्टनर को पूरी तरह संतुष्ट करना चाहते हैं तो धीरे धीरे शुरुआत करें तो एक टाइम इंटरवल तक ही करें।

कितनी देर हो इंटरकोर्स

महिला पार्टनर को सेक्स में खुश रखने के लिए सेक्स ड्राइव अच्छी होनी चाहिए। हर महिला चाहती है कि उनका पुरुष साथी बेड पर लंबे समय तक बना रहे, बेहतर परफॉर्मेंस दे जिससे उन्हें ऑर्गेज्म मिले और सेक्स करने का पूरा मजा आ सके। इसलिए उतनी ही देर सेक्स करें जितने में आपकी पार्टनर संतुष्ट हो जाती है। लम्बे समय तक बने रहने के चक्कर में कई बार ये ख़राब भी हो जाता है।

महिलाओं में प्रसव पीड़ा को कम करने के ये हैं आसान तरीके !

हेल्थ डेस्क। प्रसव वार्ड में म्यूजिक सिस्टम लगने से विभाग का मानना है कि महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान होने वाले असहनीय दर्द को कम किया जा सकता है। प्रसूव वार्ड में म्यूजिक सिस्टम लगा है, प्रसव के दौरान उसे मंद आवाज में चलाया जाता है, जिससे प्रसूता का ध्यान प्रसव पीड़ा से हटकर गीत की धुन पर चला जाता है। इसे हम पूरे जिले के चिह्नित प्रसव केंद्रों पर लगवाएंगे।

विभाग का मानना है कि म्यूजिक सिस्टम में मधुर गीतों की ध्वनि को मंद आवाज में चलाने से प्रसूता का ध्यान उस गीत पर केंद्रित होगा, जो उसकी प्रसव की पीड़ा का दर्द कम करने में सहायक होगा। खमनोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूता वार्ड में मंद आवाज में गीत की धुन बजाई जाती है।

चिकित्सकों का दावा है कि इससे प्रसूता को मानसिक राहत मिलती है। जहां इसे चलाने में आवाज का बहुत अधिक ध्यान रखना होता है, क्योंकि तेज आवाज हानिकारक भी हो सकती है। खमनोर के अलावा राजसमंद जिले के 37 अन्य स्वास्थ्य केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

लेकिन प्रसव वार्डों में म्यूजिक सिस्टम लगाए जाने हैं। जिनमें कुंभलगढ़, भीम, कांकरोली, देवगढ़, आमेट, रेलमगरा, देलवाड़ा और केलवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मजेरा, बरार, कुंवारिया, कुंदवा, गजपुर, ताल, बग्गड़, बरार और सरदारगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

दरअसल इनके अलावा जिले के अन्य 19 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर यह म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे पहले राज्य परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डॉ। तरुण चौधरी ने वर्ष 2011-12 के दौरान राजसमंद में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रहते हुए अस्पतालों में म्यूजिक सिस्टम लगाए जाने की पहल की थी लेकिन उनके जाने के बाद नवाचार दबकर रह गया।