28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 386

सुबह खाली पेट काली मिर्च खाने के इतने सारे फायदे नहीं जानते होंगे आप !

हेल्थ डेस्क। आजकल काली मिर्च का इस्तेमाल सभी लोग करते है। इससे खाना स्वादिष्ट बनता है। इसलिए इसका इस्तेमाल सभी लोग करते है। काली मिर्च शरीर के कई तरह के रोगों को जड़ से खत्म कर देती हैं। तो चलिए हम जानते हैं काली मिर्च खाने से क्या फायदे होते हैं।

हर रोज़ काली मिर्च सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खाने से शरीर में कैंसर होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

रोज सुबह दो काली मिर्च पीसकर एक चम्मच शहद के साथ खाने से पेट दर्द नहीं होता।

काली मिर्च में पिपराइन मौजूद होती है और उसमें एंटी-डिप्रेसेंट के गुण होते है। जिस कारण काली मिर्च लोगों की टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करती है।

अगर पेट में गैस है या फिर एसिडिटी हो रही है तो नींबू के रस में काला नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर चुटकी भर लें, दर्द से पल भर में आराम आ जाएगा।

काली मिर्च से मसूड़ों के दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है। काली मिर्च, माजूफल और सेंधा नमक तीनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनाकर कुछ बूंद सरसों के तेल में मिलाकर दांतों और मसूड़ों में लगाएं और आधे घंटे के बाद मुंह साफ कर लें। इससे आपके दांत और मसूड़ों में दर्द होने वाली समस्या भी दूर हो जाएगी।

मुंह पर चिपके हुए थे ब्लैक टेप, घर में मृत मिला पूरा परिवार

उत्तर प्रदेश ।। यूपी में स्थित गाजियाबाद जिले के मसूरी में बीते कल को एक परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह न्यू शताब्दीपुरम में एक घर से पति और उसके 3 बच्चों की लाश मिली, चारों के मुंह पर ब्लैक टेप चिपका हुआ था, जबकि पत्नी घायल अवस्था में तड़पती हुई मिली। उसे फैरन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सुबह 5:40 के आस पास इस घटना की खबर मिली कि एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गेट तोड़ा तो घर के अंदर 3 छोटी-छोटी बच्चियों की लाश मिली जिनकी उम्र 3 साल, 5 साल और 8 साल है, जबकि एक महिला थी जिसके सिर पर वार किया गया था।

पता चला कि एक 37 वर्षीय युवक प्रदीप है जिसने मुंह पर ब्लैक टेप बांध कर अपनी बच्चियों की हत्या की, फिर अपनी पत्नी को हथौड़े से मारा और आखिर खुद भी काला टेप बांधकर सुसाइड कर लिया।

गाजियाबाद जिले के पुलिस अफसर ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसकी जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में शक की बात की गई है। पड़ोसियों ने बताया कि प्रदीप शराब भी पीता था जिसको लेकर विवाद होता था। कुछ दिन पहले प्रदीप ने निजी नौकरी जॉब शुरू किया था। पत्नी नशा मुक्ति केंद्र में जॉब करती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैंसर के बाद इतना बदल गई सोनाली बेंद्रे, PHOTO से जाहिर किया दर्द

मनोरंजन डेस्क। बीते साल अपने कैंसर के इलाज के लिए लंबे समय विदेश में रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। अब हाई ग्रेड कैंसर पर जीत हासिल किए सोनाली बेंद्रे को एक साल पूरा हो चुका है। लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है यह बताने के लिए एक तस्वीर ही काफी है। इसलिए उन्होंने इस एक साल पूरा होने पर अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने ‘न्यू नॉर्मल’ लुक को शेयर करके सब साफ कर दिया है।

आज से ठीक एक साल पहले, सोनाली बेंद्रे को पहली बार उनके हाई ग्रेड कैंसर के बारे में यह बताया गया था कि वह अब नॉर्मल हैं। इस घातक बीमारी से निपटने के एक साल पूरे होने के बाद भी सोनाली की पोस्ट से उनके इमोशन साफतौर पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सोनाली ने अपनी पुरानी और नई तस्वीर को जोड़कर बिफोर और आफ्टर कैंसर को दिखाया है।

बीती शाम गुरुवार को साझा की गई इस इंस्टाग्राम पोस्ट में, सोनाली बेंद्रे ने बीते साल को याद किया। रूपाली कौर की किताब ‘मिल्क एंड हनी’ से कैप्शन में सोनाली ने कुछ पंक्तियां भी शेयर की हैं और लिखा है, “अपने दर्द के जरिए मजबूत बने रहो, इसने मुझे फूल की तरह उगने में मदद की है, इसी दर्द के कारण हर फूल खूबसूरती के साथ वह अपने पूरे खुमार पर जोर से खिलते हैं। बस खिलने की जरूरत है: रूपी कौर (मिल्क एंड हनी)।”

सोनाली ने प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया और लिखा, “एक साल हो गया ।।। मैं आपको यह नहीं बता सकती कि आप सभी कितने महत्वपूर्ण हैं ।।। मुझे इसके माध्यम से और मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।” इसके साथ ही सोनाली ने हैशटैग के जरिए इस लुक को न्यू नॉर्मल लुक का नाम भी दिया है।

वर्ल्ड कप-2019: धोनी के आलोचकों को क्लार्क ने लगाई फटकार, बताई धोनी की अहमियत

मुंबई ।। ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। निरंतर जीत दर्ज कर रही टीम इंडिया को इंग्लैंड के विरूद्ध हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी धीमी बल्लेबाजी के चलते आलोचकों के निशाने पर रहे।

उन्होंने अफगानिस्तान के विरूद्ध खेले गए मैच में 52 गेंदों में केवल 28 रन बनाए थे। इसके अलावा इंग्लैंड के विरूद्ध धीमी पारी की वजह से लोगों की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने निरंतर हो रही धोनी की आलोचना पर कहा कि वह अभी तक अपने बेस्ट प्रदर्शन से दूर हैं। किसी को संदेह वाली महानता नहीं चाहिए। टीम इंडिया धोनी के बिना भी वर्ल्ड कप 2019 में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है और बड़े दिन सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचने की ताकत रखते हैं।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आपको बता दें कि इस समय टीम इंडिया बहुत ही अच्छे फॉर्म में चल रही है। हालांकि, मध्यम क्रम के बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए अब भी चिंता का विषय बने हुए हैं।

 

मोदी है, तो मुमकिन है- पहली बार केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी अंग्रेजों के जमाने की प्रथा!

उत्तर प्रदेश ।। मोदी है, तो मुमकिन है! केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मो’दी सरकार में भी इस पंक्ति को सच साबित कर दिया। मो’दी सर’कार के पहले कार्यकाल में वह देश की पहली पूर्ण कालिक महिला डिफेंस मिनिस्टर बनीं थी। मो’दी सरकार-2 में वह देश की पहली महिला वित्तमंत्री बनीं और पहले ही बजट में उन्होंने अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही परंपरा को तोड़, नया इतिहास रचा है।

वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को लेकर अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही एक परंपरा को नष्ट कर दिया है। जब-जब भी वित्त मंत्री बजट पेश करने आते हैं तो उनके ब्रीफकेस पर सबकी नजर होती है। निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं और ब्रीफकेस वाली इस परंपरा को तोड़ दिया है।

वह रेड कलर की मखमली कवर वाली फाइल में बजट लेकर संसद पहुंचीं हैं। उनका रेड कलर का मखमली कवर वाला बजट कैमरों के सामने आते ही वायरल हो गया। पारंपरिक बजट ब्रीफकेस के स्थान पर बहीखाते के प्रयोग को अंग्रेजों के द्वारा थोपी गई पश्चिमी दासता को खत्म करने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

 

World Cup से जीतकर विदा हुए क्रिस गेल, कहा- एक बात का हमेशा अफसोस रहेगा

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को ICC World Cup 2019 में अफगानिस्तान को 23 रन से हराया। यह दोनों ही टीमों का आखिरी मैच था। यह वेस्टइंडीज के स्टार क्रिस गेल (Chris Gayle) समेत कई क्रिकेटरों का विश्व कप का आखिरी मैच भी था।

गेल 39 साल के हैं और उन्होंने माना कि उन्होंने विश्व कप में अपना अंतिम मैच खेल लिया है। हालांकि, उन्होंने इस बात की निराशा जताई और कहा कि उनका आखिरी विश्व कप अच्छा नहीं रहा।

क्रिस गेल ने पहले ही कह दिया था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। वे इसके बाद भारत के विंडीज दौरे में खेलेंगे। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। क्रिस गेल को क्रिकेट के इस महाकुंभ से विजयी विदाई मिली। फिर भी उन्होंने कहा कि उन्हें एक बात का अफसोस हमेशा रहेगा।

ब्रेट ली ने पूछा- क्या अगला विश्व कप खेलेंगे

क्रिस गेल ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर चैनल से बात करते हुए कहा, ‘मेरे नजरिए से यह विश्व कप अच्छा नहीं रहा, लेकिन इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।’ इसी बीच जब ब्रेट ली ने पूछा कि क्या वे अगला विश्व कप भी खेलेंगे तो गेल ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा अब उनकी फिटनेस ऐसी नहीं रही कि अगला विश्व कप खेल सकें। उन्होंने फिर मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर बोर्ड उन्हें दो साल का रेस्ट दे तो वे शायद फिर वापसी करने के बारे में सोच भी लेंगे।

उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती बोर्ड ने घोषित की दो परीक्षाओं की तिथि

करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वर्ष 2016 व वर्ष 2017 की दो भर्तियों से जुड़ी परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। दोनों परीक्षाएं 11 जुलाई को होंगी।

बोर्ड के अपर सचिव भर्ती ने बताया कि पुरुषों व महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग सेवा में सीधी भर्ती 2016 के तहत अखिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षा 11 जुलाई से लखनऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर होगी। प्रवेश पत्र 5 जुलाई से बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा तिथि, परीक्षा समय व परीक्षा केंद्र का विवरण प्रवेश पत्र ही दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के बैकलॉग पदों पर सीधी भर्ती (विशेष चयन) 2017 के तहत कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 11 जुलाई को होगी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र भी 5 जुलाई से बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

अक्षय कुमार ने बेटी के लिए किया ये काम, बोले- ‘आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करना चाहता हूं’

मनोरंजन डेस्क। अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उन्होंने ‘मिशन मंगल’ खासतौर पर अपनी बेटी और उसकी उम्र के अन्य बच्चों के लिए की है। स्पेस ड्रामा ‘मिशन मंगल’ में अक्षय एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रहे हैं।

अक्षय ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मिशन मंगल’, एक ऐसी फिल्म है जो मुझे उम्मीद है कि मनोरंजन करने के साथ ही लोगों को प्रेरित भी करेगी। एक फिल्म जिसे मैंने विशेष रूप से अपनी बेटी और उसकी उम्र के बच्चों के लिए की ताकि वे मंगल ग्रह पर भारत के मिशन की सच्ची अभूतपूर्व कहानी के बारे में जान सकें।

यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरि और नित्या मेनन भी हैं। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है।

एक पोस्ट में लिखा है कि इस असाधारण सफर का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद अक्षय कुमार! आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए हम आपसे बेहतर किसी और को नहीं सोच सकते हैं। मंगल ग्रह पर भारत के अंतरिक्ष अभियान की सच्ची कहानी के लिए तैयार हो जाएं, हैशटैग मिशन मंगल।

कृष्णानंद राय हत्याकांड केस: CM योगी ने लिया संज्ञान, यूपी सरकार हाईकोर्ट में करेंगी अपील

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में सीबीआई अदालत के फैसले का संज्ञान लिया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में सरकार फैसले का गंभीरता से अध्ययन करेगी और हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।

कृष्णानंद राय हत्याकांड में सीबीआई दिल्ली की अदालत ने विधायक मुख्तार अंसारी, उनके भाई अफज़ाल अंसारी समेत कई अभियुक्तों को बरी कर दिया है। ऐसा गवाहों के मुकरने के चलते साक्ष्य न होने के कारण किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह भी जांच की जाएगी कि गवाहों की किन कारणों से मौत हुई और कुछ गवाह क्यों मुकर गए।

2014 में केस दिल्ली ट्रांसफर हुआ

कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय की याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में हत्याकांड का पूरा मामला दिल्ली टांसफर कर दिया। सबसे पहले इसे दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट लाया गया। यहां ट्रायल शुरू हुआ और गवाहियां भी हुईं।

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि प्रदेश के माननीय के मुकदमे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चलेंगे। इसे देखते हुए केस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गया। वहां से तीन महीने पहले बनी नई कोर्ट राउस एवेन्यू मामला पहुंचा और बुधवार को फैसला आ गया। इस दौरान 48 गवाहियां हुईं।

नौकरीपेशा को बजट से बड़ी उम्मीद, टैक्स फ्री हो सकती है 5 लाख तक की आय

नई दिल्ली। Budget 2019 : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से कुछ घंटो बाद पेश करेंगी। यह पहला मौका होगा जब निर्मला सीतारमण बजट (Budget 2019) पेश करेंगी। बजट आने से पहले ही इस बार टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार इस बार के बजट में सरकार 80C में टैक्स छूट की सीमा को 1।5 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक कर सकती है। सरकार की तरफ से ऐसा किया जाता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा सर्विस क्लास को होगा। 1 फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट में सरकार की तरफ से 5 लाख तक की आय वालों के लिए रीबेट का ऐलान किया गया था। लेकिन इस बार इससे भी बड़ी रियारत की उम्मीद की जा रही है।

80C का दायरा बढ़ा सकती है सरकार

सूत्रों का कहना है कि इस बार के बजट में सरकार आयकर अधिनियम के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट की सीमा बढ़ा सकती है। अभी आप टैक्स छूट के साथ 1।5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। लेकिन इसे बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया जा सकता है। इसके अलावा भी सरकार नौकरीपेशा को खुश करने के लिए कई और छूट देने का मन बना रही है।

यह हो सकता है नया टैक्स स्लैब

अभी इनकम टैक्स नियम के अनुसार टैक्सपेयर्स को 2 लाख 50 हजार रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता। लेकिन, अब इसे सीधे तौर पर बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो धारा 80C में निवेश के साथ टैक्सपेयर्स को कुल 5 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

होम लोन के ब्याज भी छूट संभव

होम लोन पर ब्याज छूट बढ़कर 2।5 लाख तक होने की संभावना जताई जा रही है। अभी यह सीमा 2 लाख रुपये है। यदि सरकार की तरफ से यह ऐलान किया जाता है तो टैक्स पेयर्स को पहले से ज्यादा टैक्स छूट का लाभ मिलेगा।

इसलिए बदल सकता है टैक्स स्लैब

नौकरीपेशा लोगों की तरफ से पिछले काफी समय से टैक्स स्लैब में बदलाव की मांग की जा रही है। इसका दूसरा कारण यह है कि जीडीपी ग्रोथ पिछले पांच साल के निचले स्तर पर है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5।8 प्रतिशत पर थी। अगले वित्त वर्ष में सरकार ने इसके 7 प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद जताई है। इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाए जाने पर अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। लेकिन सरकार के ऊपर बोझ बढ़ जाएगा।

बजट में किसानों का ‘कल्याण

– किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मुक्त लोन देने का ऐलान संभव
– 1 लाख तक के कर्ज़ को ब्याज मुक्त किया जा सकता है
– मुनाफाखोरी रोकने के लिए फसल बीमा योजना में बदलाव संभव
– किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने पर कमद
– सूखे से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा कोष का बजट बढ़ सकता है

बजट से कारोबारियों को उम्मीद

– बिना गारंटी 50 लाख रुपये तक का कर्ज़ संभव
– 10 लाख तक दुर्घटना बीमा का ऐलान हो सकता है
– ‘राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति’ लाई जा सकती है
– ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ का दायरा बढ़ सकता है
– स्टार्ट-अप पर लगने वाले एंजल टैक्स में राहत संभव
– LLP फर्म पर टैक्स 30% से घटकर 25% हो सकता है
– जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर पर इंपोर्ट ड्यूटी में राहत संभव

बजट में बुजुर्गों को ‘आर्थिक’ रोशनी

– वरिष्ठ नागरिकों के टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है
– 80 साल की उम्र वालों की टैक्स छूट सीमा 5 लाख संभव
– इलाज पर होने वाले खर्च में छूट की सीमा बढ़ सकती है
– जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज पर TDS में छूट मिल सकती है
– अटल पेंशन, प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना का दायरा बढ़ सकता है
– सेविंग स्कीम में निवेश सीमा और ब्याज दर बढ़ सकती है

युवाओं को बजट से क्या चाहिए ?

– एजुकेशन लोन में राहत मिले
– औसत छात्रों के लिए लोन लेना आसान हो
– एजुकेशन लोन की ब्याज़ दरों का अंतर ख़त्म हो
– स्किल डेवलपमेंट, रोज़गार की गारंटी पर फोकस
– सरकारी नौकरियों में हों नई भर्तियां
– नौकरियों के अच्छे मौके मिलें
– रोज़गार और स्टार्ट अप में फ़ायदा मिले
– आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को मिले मदद
– खेल से जुड़े सामान सस्ते होने चाहिए