28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 384

इस App से आप ले सकते हैं लोन, जानिए कैसे

उत्तर प्रदेश ।। यदि अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रुपए की तंगी के कारण उसे शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मोदी सरकार अब आपको एक लाख रुपए तक का ऋण दे रही है, जिसपर आपसे मामूली ब्याज वसूला जाएगा। इस ऋण के लिए आपको बैंक भी जाने की आवश्यकता नहीं है। इसे आप घर बैठे अपने फोन ही ले सकते हैं। बता दें कि इस App के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान है।

हालांकि, इसके लिए Bharatpe App अपने फोन में डाउनलोड करना होगा और यहां अपनी आईडी बनानी होगी। ये App 16MB का है। इस App को अभी तक दस लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे गूगल प्ले स्टोर पर 18 हजार से अधिक लोगों ने 4.5 स्टार दिए हैं। यदि आप भी अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो google play store से इस App को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वो उन व्यापारियों को लोन देने के लिए अपने स्वयं के उधार लाइसेंस के लिए आवेदन करने की भी स्कीम बना रही है, जो बीते 3 महीने से नियमित और सुचारू रूप से Bharatpe App क्यूआर कोड के तहत लेनदेन स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही बताया कि व्यापारियों को दस हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक के लोन देने के लिए अपोलो फिनवेस्ट के साथ साझेदारी की है और नए लोगों को जोड़ने का भी काम किया है।

मानहानि केस: राहुल गांधी आज पटना कोर्ट में होंगे पेश, मोदी पर की थी टिप्पणी

पटना। राहुल गांधी अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले में आज बिहार के पटना कोर्ट में पेश होंगे। ये मामला बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राहुल के बयान के बाद दर्ज करवाया था। जिसमें राहुल ने कहा था कि ‘सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है?

उप-मुख्यमंत्री के वकील शंभु प्रसाद ने कहा था कि राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को बंगलूरू के कोलार की चुनावी सभा में मोदी उपनाम वाले लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर सुशील मोदी ने गत अप्रैल में यहां की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में यह मामला दायर कराया था। राहुल का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैंक धोखाधड़ी आरोपी नीरव मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की ओर था।

हाल ही में गुरुवार को राहुल गांधी को मानहानि के मामले में मुंबई की एक अदालत ने 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले के लिए ‘बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा’ को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद एक आरएसएस कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था।

जो मेरे और तेजस्वी के बीच आएगा उसपर चलेगा श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र: तेजप्रताप

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने शुक्रवार को एक विवादित बयान दिया है। अपने भाई तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम भाईयों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हम दोनों के बीच जो आएगा उसपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।

तेज प्रताप ने पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘सोशल मीडिया में भी कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं कि अब दाल नहीं गल रही है। अलग हो गए हैं। धर के चीर देंगे। जो तेज और तेजस्वी और जो कृष्ण और अर्जुन के बीच आएगा उसके ऊपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।’

तेज ने राजद मुखिया और अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जेल से छुड़वाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ‘खून का एक-एक कतरा लगाना है और लालू प्रसाद यादव को जेल से छुड़ाना है।’ स्थापना दिवस का उद्घाटन राबड़ी देवी ने किया। माना जा रहा था कि इस कार्यक्रम में तेजस्वी आएंगे लेकिन वह इससे नदारद रहे।

IND Vs SL: हिटमैन रोहित शर्मा आज तोड़ सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ भारत के हिटमैन रोहित शर्मा पहले ही दो डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। यानी आज उनके पास एक और रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा।

पांच सौ से ज्यादा रन।।। चार शतक।।। 90 से ज़्यादा की औसत और सौ के करीब स्ट्राइक रेट, वर्ल्ड कप में इन दिनों रोहित शर्मा की धूम है। वो मैच दर मैच रनों का अंबार लगा रहे हैं। आज वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका से होगी। इस मुकाबले में रोहित के पास मौका होगा वर्ल्ड कप के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का।

टूटेगा शतकों का रिकॉर्ड

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा के नाम है। 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने 4 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा भी इस बार के वर्ल्ड कप में अब तक चार शतक लगा चुके हैं। यानी अगर वो एक शतक और लगा लेते हैं तो फिर ये रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित के पास अभी कम से कम दो मैच और बाक़ी है। अगर टीम इंडिया फ़ाइनल में पहुंची तो फिर रोहित को ये रिकॉर्ड तोड़ने का एक और मौका मिल जाएगा।

सचिन की बराबरी

रोहित शर्मा सचिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं। अगर वर्ल्ड कप में ओवरऑल शतक की बात की जाए तो ये रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने सबसे ज़्यादा 6 शतक लगाए हैं। रोहित इस रिकॉर्ड को तोड़ने से बस दो कदम दूर हैं। रोहित ने अब तक कुल मिलाकर 5 शतक लगाए हैं। संगाकारा के नाम भी पांच शतक हैं।

वर्ल्ड कप 2019 में रोहित

इस बार रोहित शर्मा सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अब तक 544 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं। पिछले दो मैच में उन्होंने दो लगातार शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन और फिर बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन। श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा पहले ही दो डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। यानी आज उनके पास एक और रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा।

श्रीलंका के विरूद्ध मैच से पहले धोनी ने दी प्रतिक्रिया, बताया आखिर कब कहेंगे मैच को अलविदा

मुंबई ।। ICC वर्ल्ड कप 2019 का 44 वां मैच आज इंडिया और श्रीलंका के बीच शाम 3:00 बजे से खेला जाना है। जैसा कि आपको पता होगा कि टीम इंडिया ICC वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। खेले जाने वाले आज के मैच में टीम इंडिया के जीतने के संभावनाएं ज्यादा हैं।

 

आपको बता दें, कि धोनी ने एबीपी न्यूज़ को दिए गए अपने एक बयान में कहा है, कि वह जानते है, कि कुछ लोग चाहते है, कि वह कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से ही संन्यास ले लें।

हालांकि, इस बात से उनका इशारा रवि शास्त्री और विराट कोहली की तरफ नहीं था, बल्कि सूत्रों के मुताबिक, कप्तान और कोच दोनों ही धोनी को समर्थन कर रहे हैं. साथ ही धोनी ने कहा है, कि उन्हें नहीं पता, कि वह कब संन्यास का ऐलान करेंगे। जैसा कि मौजूदा समय में धोनी की बल्लेबाजी थोड़ी धीमी हो गई है जिसकी वजह से उनकी आलोचना भी हो रही है।

 

PM मोदी आज काशी से शुरु करेंगे BJP सदस्यता अभियान, 9 करोड़ लोगों को जोड़ने की पहल !

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आज से अपना ‘सदस्यता अभियान’ शुरू करने जा रही है। जिसका प्रमुख लक्ष्य पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाना है। इस अभियान के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे, जहां से वह अभियान का शुभारंभ करेंगे। बता दें बीजेपी का यह अभियान एक देशव्यापी अभियान होगा, जिसका उद्देश्य देश के हर वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमारी प्रेरणा, डॉ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। मैं काशी में इस अभियान में शामिल होऊंगा। यह अभियान देश के हर वर्ग के लोगों को बीजेपी परिवार में जोड़ने का काम करेगी, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।’ इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दश्वामेध घाट के पास स्थित मान महल के वर्चुअल म्यूजियम भी पहुंचेंगे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा शुक्रवार को राज्य के दो दिन के दौरे पर यहां पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि “अभी हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। कल से प्रधानमंत्री सदस्यता की शुरुआत करेंगे। हमारा कम्पीटिशन हमारे अपने से है। अपनी 11 करोड़ की सदस्यता को हम 20 करोड़ तक ले जाएंगे।

नड्डा शनिवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। उल्लेखनीय है कि नड्डा लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह लखनऊ की उनकी पहली यात्रा है। नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर भी चर्चा की।

बजट के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, इतने रुपए हुआ महंगा !

बिजनेस डेस्क। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को पेश किया गया। इसके ठीक एक दिन बाद ही पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हो गई है। शनिवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 2।45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 72।96 रुपये प्रति लीटर हो गए।

पेट्रोल के साथ ही डीजल के दामों में भी शनिवार को बड़ी बढ़ोतरी हुई है। दिल्‍ली में डीजल के दाम में 2।36 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद दिल्‍ली में डीजल के दाम 66।69 रुपये प्रति लीटर हो गए।

बता दें कि मोदी सरकार की ओर से शुक्रवार को पेश किए गए पूर्णकालिक बजट में पेट्रोल और डीजल पर सेस और एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। पेट्रोल और डीजल पर सरकार की ओर से 1 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से सेस लगाया गया है। साथ ही 1 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है।

राशिफल: 06 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे

राशिफल: 06 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे

आज का राशिफल

मेष

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा। सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है।

वृष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मिथुन

बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें।

कर्क

कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।

सिंह

कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कन्या

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

तुला

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

वृश्चिक

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। अचानक धन हानि के योग है।

कुंभ

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

मीन

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।

पंचांग: 06 जुलाई 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 06 जुलाई 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- शनिवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- मघा

योग:- सिद्धि

तिथि:- चतुर्थी

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:28

सूर्यास्त:- 07:22

राहुकाल:- सुबह 07:14-08:58

यूपी: प्राइवेट अस्पताल में नर्स से गैंगरेप, हालत गंभीर

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की इतनी सख्ती के बावजूद महिलाओं और बच्चियों पर अपराध लगातार बढ़ता चला जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है। जहां गुरुवार की रात एक प्राइवेट अस्पताल में 6 लोगों ने एक नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दरिंदगी की हदें पार कर आरोपियों ने पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट्स को भी चोट पहुंचाई है। वारदात के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में छह में से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित अपने घर में सोते हुए मिले, जबकि तीन फरार हैं।

अमरोहा के हसनपुर थानाक्षेत्र के गांव डगरौली में एक निजी अस्पताल में गुरुवार रात एक नर्स से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके निजी अंगों पर झाड़ू से भी हमला किया।

पीडि़ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार रात हुई घटना की जानकारी पुलिस को कल सुबह लगी। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी विपिन ताडा ने बताया कि पीड़िता ने पहले सिर्फ झाड़ू से निजी अंगों पर हमले की बात बताई थी। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित घर में सोते मिले हैं। अस्पताल में पूछताछ के बाद कुछ आपसी विवाद की बात भी सामने आई है। प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।