29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 364

डिलीवरी के बाद Sameera Reddy ने लिखा पोस्ट, कहा- सिजेरियन का दर्द पागल कर देता है !

मनोरंजन डेस्क। अपनी Pregnancy की तस्वीरों के चलते लगातार सुर्खियों में छाई एक्ट्रेस Sameera Reddy ने बीते दिनों एक बेटी को जन्म दिया था। इस डिलीवरी के 5 दिन बाद Sameera Reddy ने अपने प्रसव के बाद के दर्दनाक सफर को फैंस से शेयर किया है।

Sameera Reddy का कहना है कि यह शरीर पर बहुत असर डालता है, क्योंकि सिजेरियन के दौरान पड़े टांकों का दर्द पागल कर देता है। Sameera Reddy ने अपनी नन्ही बेटी के साथ तस्वीर के साथ अपनी पोस्ट डिलीवरी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबे पोस्ट में अपने इस दर्दनाक अनुभव के बारे में लिखा है।

एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपने दूसरे बच्चे, एक बेटी के प्रसव के बाद अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ ही Sameera Reddy ने एक लेख भी लिखा था, जिसमें उन्होंने प्रसव के बाद के सफर के बारे में लिखा है।

ये एक्ट्रेस उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी Pregnancy की खूबसूरत यात्रा को दिल से एंजॉय किया साथ ही हर एक्सपीरियंस को अपने फैंस के साथ शेयर भी किया।

अभिनेत्री ने लिखा, “मैंने वादा किया था कि मैं प्रसव के बाद के सफर को साझा करूंगी, जो ये रहा। सिजेरियन की वजह से शरीर पर सच में काफी असर पड़ता है, क्योंकि इसके टांकों का दर्द पागल कर देता है।”

Sameera Reddy ने आगे लिखा, “जब आप अपने बच्चे को पूरी रात स्तनपान कराते हैं, उन रातों के लिए आपको कोई भी तैयार नहीं कर सकता। थकान की वजह से आपका शरीर जवाब दे देता है। पेट में आई सूजन के कम होने में वक्त लगता है, और प्रसव के बाद आज मेरा पांचवा दिन है।

अभिनेत्री ने कहा कि वह बेटी को अपनी बाहों में पाकर बेहद रोमांचित हैं। बता दें कि फिल्म ‘तेज’ की अभिनेत्री ने उद्योगपति अक्षय वर्दे से 2014 में शादी की थी। 2015 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।

प्रयागराज: बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मैनेजर को मौत के घाट उतारा !

क्राइम डेस्क। Prayagraj में बेखौफ बदमाशों ने आज सुबह लगभग 10 बजे Allahabad Bank के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाश बैंक मैनेजर को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना मऊआईमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर इलाके की है।

जहां हर दिन की तरह आज भी सुबह घर से निकलकर वैगन आर कार से Allahabad Bank के मैनेजर अनिल कुमार दोहरे बैंक जा रहे थे। कि तभी बैंक पहुंचने से कुछ दूर पहले ही पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में Allahabad Bank के मऊआईमा जलालपुर शाखा के मैनेजर अनिल कुमार दोहरे के सीने और पेट में गोली लग गई।

घायलावस्था में तत्काल मौके से उन्हें इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में एसपी सिटी के अलावा बैंक यूनियन के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। बैंक मैनेजर की हुई हत्या को लेकर बैंक यूनियन के कर्मचारियों में खासा गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने कहा की आज जिस तरह से अपने ब्रांच जा रहे बैंक मैनेजर को गोली मारी गई है यह घटना बेहद दुखद है। अपराधी कौन लोग हैं, उन्हें किस वजह से गोली मारी गई है, यह पुलिस जांच का विषय है।

एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया की अनिल कुमार दोहरे Allahabad Bank के मऊआईमा स्थित शाखा में बैंक मैनेजर थे। हर दिन की तरह आज सुबह भी वह अपने बैंक के सहकर्मी विनय के साथ शहर स्थित अल्लापुर आवास से निकले थे। बैंक पहुंचने से कुछ दूर पहले ही उन्हे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। गोली बैंक मैनेजर को क्यों और किसने मारी है पुलिस इस पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

UPSSSC ने निकाली 655 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जॉब डेस्क. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक के 596 व वन्य जीव रक्षक के 59 यानी कुल 655 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तारीख 8 अगस्त रखी गई है। आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।


आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा है कि वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने व पंजीकरण की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन शुल्क भी इसी के साथ जमा किए जा सकेंगे। परीक्षा के लिए पंजीकरण व ऑनलाइन शुल्क और फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 8 अगस्त रखी गई है। ऑनलाइन किए गए आवेदन में किसी तरह का संशोधन करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त रखी गई है।

मोहन अग्निहोत्री ने कहा है कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य किसी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए http://upsssc।gov।in पर जाकर फार्म भरना होगा।

आवेदन के लिए 18 से 40 साल की आयु वाले पात्र होंगे। अनारक्षित व ओबीसी को 185 और एससी-एसटी को 95 रुपये शुल्क देना होगा। निषक्तों के लिए शुल्क 25 रुपये रखा गया है। उत्तर प्रदेश वन विभाग अवर अधीनस्थ (वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक) सेवा नियमावली के अनुसार शारीरिक रूप से निषक्त व्यक्ति भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के लिए इंटर या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो साल की सेवा, एनसीसी बी प्रमाण पत्र, किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रमाण पत्र और किसी खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वालों को वरियता दी जाएगी।

सोना-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त उछाल, जानें क्या रहा आज का भाव

बिजनेस डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी में आज शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सोने में आज 280 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 35,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं चांदी में आज लगातार चौथे दिन तूफानी तेजी देखने को मिली है। चांदी में आज 935 रुपये की तेजी आई है, जिससे इसके भाव 42,000 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गए। राष्ट्रीय राजधानी में आज एक किलो चांदी की कीमत 42,035 रुपये हो गई है।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिेएशन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों व सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह इजाफा हुआ है। चांदी के भाव में पिछले तीन दिनों में कुल 1,925 रुपये की तेजी आई है। वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,437।60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी तेजी के साथ 16।45 डॉलर प्रति औंस पर रही।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99।9 फीसद शुद्धता वाला सोना 280 रुपये की तेजी के साथ 35,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99।5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 280 रुपये की ही तेजी के साथ 35,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई।

उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज शुक्रवार को 42,000 के पार चले गए। चांदी में आज 935 रुपये की भारी तेजी आई, जिससे इसके भाव 42,035 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 857 रुपये की तेजी देखने को मिली जिससे इसका भाव 41,263 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली और बिकवाली कीमतों में आज 3,000 रुपये की तेजी आई जिससे चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

Mi Super Bass वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन लांच, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क। Xiaomi ने Mi Super Bass वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे Rs 1,799 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और कंपनी के आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं।

इसके अलावा Xiaomi ने 27W का सुपरफास्ट चार्जर भी लॉन्च किया है। यह चार्जर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करेगा। Mi Super Bass वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन को दो कलर कॉम्बिनेशन ऑप्शन्स ब्लैक एंड रेड और ब्लैक एंड गोल्ड में लॉन्च किया गया है। दोनों ही कलर कॉम्बिनेशन ऑप्शन्स की कीमत Rs 1,799 है।

Mi Super Bass वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन को पहले कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए टीज किया गया था। ट्वीटर पर टीज की गई जानकारी के मुताबिक, इसे 15 जुलाई को Amazon Prime Day Sale के दौरान लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी।

इस ब्लूटूथ हेडफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 40mm का डायनामिक ड्राइवर दिया गया है। कंपनी के दावों के मुताबिक, इसमें 20 घंटे का म्यूजिक प्ले बैकअप दिया गया है। इसका स्टैंड बाई टाइम 200 घंटे का दिया गया है। इस ब्लूटूथ हेडफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

इस ब्लूटूथ स्पीकर में चार्जिंग के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसे चार्ज करने में दो घंटे का समय लगता है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5।0 सपोर्ट दिया गया है। कॉल पिक करने के लिए इसमें कंट्रोल बटन दिया गया है। साथ ही साथ, इसमें वॉल्यूर रॉकर्स और म्यूजिक प्ले और पाउज करने के लिए भी बटन्स दिए गए हैं।

धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा, कहा- सोनभद्र के पीड़ितों से मिले बिना नहीं जाऊंगी

मिर्जापुर। सोनभद्र में नरसंहार के पीडितों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को शुक्रवार की दोपहर मिर्जापुर जिला प्रशासन ने हिरासत में ले लिया। इससे पूर्व वाराणसी ट्रामा सेंटर से प्रियंका का काफिला जैसे ही मिर्जापुर के रास्‍ते सोनभद्र रवाना हुआ वैसे ही नारायणपुर के पास उनको रोक दिया गया।

रोके जाने के विरोध में प्रियंका गांधी और कांग्रेसी नेता मौके पर ही धरने पर बैठ गए। वहीं प्रियंका को हिरासत में लिए जाने की जानकारी होने के बाद पूर्वांचल में सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। जबकि प्रियंका सोनभद्र जाने को लेकर डाक बंगले में भी अड़ी हुर्इ हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर बाद भी सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने के लिए अड़ी हुई हैं। चुनार डाक बंगले में ही पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी समेत कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ मौजूद हैं। प्रियंका का कहना है कि वह कुछ लोगों के साथ ही सही, लेकिन पीड़ितों से मिलने जरूर जाएंगी।

वहां पहुंचे जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय, एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह उन्हें सोनभद्र न जाने के लिए मनाने में जुटे हैं। वहीं डाक बंगले के बाहर कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा भी शुरु हो गया है। प्रशासन ने मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए गेस्ट हाउस के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया है। गेट पर ही कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

इससे पूर्व दिन में सोनभद्र जाने से रोकने पर प्रियंका गांधी के सड़क पर ही धरना शुरु करने की सूचना के बाद प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया और आला अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई। पुलिस प्रशासन प्रियंका संग कांग्रेसियों को निषेधाज्ञा लागू होने की जानकारी देकर धरना खत्म कराने के लिए मनाने में जुटा रहा।

जानकारी होने के बाद मौके पर कांग्रेसियों का जमावड़ा भी शुरु हो गया, जबकि कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए दोपहर 12 बजे एसडीएम चुनार की गाड़ी पर हिरासत में लेकर प्रियंका गांधी को धरना स्थल से हटाया गया। हिरासत में लेने के बाद उनको मीरजापुर जिला प्रशासन ने चुनार किला स्थित डाक बंगले में भेज दिया।

मैं पीड़ितों से मिलने आई हूं, मिलकर ही रहूंगी

चुनार किले में गेस्ट हाउस के गेट के बाहार भी कुछ देर के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा धरने पर बैठ गईं और कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि – ”मेरी गिरफ्तारी का कोई भी कागज प्रशासन नहीं दिखा रहा है। राज्‍य में कानून व्‍सवस्‍था की स्थिति ठीक नहीं है। अधिकार मांग रहे लोगों पर हमला किया गया, गोली चलाई गई।

सोनभद्र में हुई जमीनी विवाद में हत्या में मारे गए लोगों के परिजनों से मुझे मिलने नहीं दिया जा रहा है। मीरजापुर की सीमा में नरायनपुर के पास गिरफ्तार कर चुनार किला लाया गया है। यहां से चाहे मुझे कहीं भी ले जाया जाय परन्तु मैं पीड़ितों से मिले बिना नहीं जाऊंगी। सोनभद्र में धारा 144 लगने की स्थिति में मैं तीन लोगों के साथ परिजनों से मिलने वहां जाऊंगी जिससे धारा 144 का उल्‍लंघन न हो सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में जमीनी विवाद में नर संहार किया गया उसकी कांग्रेस भर्त्सना करती है। नरसंहार में जिनकी भी मौत हुई है उनके परिजनों के पुनर्वास की व्यवस्था के साथ मुआवजा राज्‍य सरकार दे।”

Priyanka Gandhi sitting fence without meet victims Sonbhadra

सोनभद्र हत्याकांड में CM योगी की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम व सीओ सहित 5 निलंबित !

लखनऊ। सोनभद्र में जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में दस लोगों की हत्या के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने गोपनीय रिपोर्ट मिलने के साथ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वहां के एसडीएम व सीओ के साथ पांच लोगों को निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में दस लोगों की हत्या के मामले में गठित जांच की संस्तुति पर सोनभद्र के घोरावल के एसडीएम, सीओ घोरावल, इंस्पेक्टर घोरावल समेत पांच अधिकारियों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई की जानकारी विधानसभा में दी है।

सदन की कार्यवाही जैसे ही सुबह 11 बजे शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी व बसपा के नेता लालजी वर्मा ने सोनभद्र का मुद्दा उठाते हुए चर्चा की मांग की। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में घोषणा करनी चाही कि नेता सदन एक महत्वपूर्ण विषय पर वक्तव्य देना चाहते हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित ने चर्चा से इनकार करते हुए नेता प्रतिपक्ष व बसपा नेता को शांत रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा एडीजी वाराणसी जोन व मंडलायुक्त मिर्जापुर की जांच समिति की रिपोर्ट पर शासन ने त्वरित कार्रवाई की है। समिति की जांच रिपोर्ट मे पाया गया है कि सीआरपीसी की धारा-145 के तहत कार्रवाई करने के लिए एसडीएम घोरावल रिपोर्ट काफी दिनों तक दबाए रहे। इसी तरह सीओ घोरावल के अलावा इंस्पेक्टर घोरावल ने भी कर्तव्यों का पालन नहीं किया। इतना ही नहीं घोरावल थाने के बीट सब-इंस्पेक्टर और सिपाही ने भी उचित कार्रवाई नहीं की। लिहाजा वहां के एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर, एसआई व बीट इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

यही नहीं अपर मुख्य सचिव राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई है, जो वहां पूर्व में तैनात अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी। कमेटी देखेगी कि जमीन के हस्तांतरण के दौरान वहां पूर्व में तैनात अधिकारियों ने तो कोई लापरवाही तो नहीं की। इस विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद वहां पर भी बड़ी कार्रवाई होगी।

आजम खां के खिलाफ 23 मामले दर्ज, कहा- बदले की भावना के हुए शिकार

Rampur। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को उन्हें भू-माफिया लिस्ट में शामिल कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खां ने कहा उनके खिलाफ दर्ज की गई 23 FIR फर्जी है और ये बदले की भावना से किया जा रहा है। जिसे सारा देश रहा है।

जो हो रहा है देश देख रहा है

रामपुर सांसद ने कहा कि आज मेरे साथ जो हो रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। कुछ लोग मेरे लिए दुआ कर रहे हैं। मेरी जेड सिक्योरिटी को भी खत्म कर दिया गया है। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कहीं ये नफरत मेरी जान न ले ले।

12-14 पहले हो चुकी है रजिस्ट्री

इस मामले पर उन्होंने कहा कि जिन जमीनों की रजिस्ट्री 12-14 साल पहले हो चुकी है और पेमेंट भी कर दिया गया है, उस जमीन के लिए झगड़ा खड़ा किया जा रहा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोग शिक्षा के लिए जमीन देते हैं, लेकिन बीजेपी इसे जमीन छीनने के लिए काम कर रही है।

जांच के लिए टीम गठित

रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि अब तक सपा सांसद आजम खां के खिलाफ 23 FIR दर्ज हो चुकी हैं। आजम खां का कनेक्शन भूमि अतिक्रमण से है। किसानों द्वारा दर्ज FIR के मुताबिक, पुलिस अधिकारी उन्हें देकर अवैध रूप से जमीन हड़पते थे। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

सोनभद्र हत्याकांड को लेकर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, कहा- इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के सीएम योगी ने शुक्रवार को सोनभद्र हत्याकांड के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। योगी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस घटना की नींव 1955 में ही पड़ गई थी, जब कांग्रेस की सरकार थी।

सीएम के अनुसार, सोनभद्र के विवाद के लिए 1955 और 1989 की कांग्रेस सरकार दोषी है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन को 1955 में आदर्श सोसाइटी के नाम पर दर्ज किया गया था। इस जमीन पर वनवासी समुदाय के लोग खेती-बाड़ी करते थे। बाद में इस जमीन को किसी व्यक्ति के नाम 1989 में कर दिया गया। 1955 में कांग्रेस की सरकार थी।

सीएम योगी ने बताया कि मैंने खुद डीजीपी को निर्देश दिया है कि वो व्यक्तिगत रूप से इस मामले पर नजर रखें। इस जमीन पर काफी समय से विवाद था और एक कमेटी इस मामले की जांच साल 1952 से करेगी।

उन्होंने कहा कि एसडीएम घोरावल, सीओ घोरावल, एसओ घोरावल सहित हल्का और बीट के सभी सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही इस जमीनी विवाद की जांच अपर मुख्य सचिव राजस्व को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि इम मामले में आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई हो रही है।

योगी ने कहा कि दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। सोनभद्र में हुई हत्या की जांच कमिटी करेगी। जो भी दोषी हैं, उनको छोड़ा नहीं जाएगा। मामले से संबंधित मुख्य आरोपी सहित 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

गंभीर ने बयां किया दर्द, कहा- जैसा मेरे, सचिन और वीरू के साथ हुआ…

मुंबई ।। टीम इंडिया के पूर्व खिसाड़ी गौतम गंभीर ने परोक्ष तौर पर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जैसा उनके, सचिन और सहवाग के साथ किया गया वैसा ही व्यवहार धोनी के साथ होना चाहिए।

गंभीर ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरह युवा खिलाड़ियों की मांग करके बतौर कप्तान भविष्य में निवेश किया, उसी तरह उनके बारे में ‘व्यवहारिक फैसले’ लेने की जरूरत है क्योंकि युवा खिलाड़ी इंतजार में खड़े है।

ऐसी अटकलें हैं कि धोनी World Cup में टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे खेल चुके हैं। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया था। चयन समिति की बैठक रविवार को होगी जिसमें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का चयन किया जाएगा। इसमें पूरा फोकस धोनी पर रहेगा और गंभीर का मानना है कि जज्बात से परे फैसला लेना होगा।

गंभीर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि भविष्य के बारे में सोचना जरूरी है। धोनी जब कप्तान थे तब उन्होंने भविष्य में निवेश किया। मुझे याद है कि धोनी ने आस्ट्रेलिया में कहा था कि मैं, सचिन और सहवाग तीनों सीबी सीरिज नहीं खेल सकते क्योंकि मैदान बड़े हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने World Cup के लिए युवा खिलाड़ी मांगे थे।

जज्बाती होने की बजाय व्यवहारिक फैसले लेना जरूरी है। युवाओं को मौका देने की जरूरत है। चाहे वह ऋषभ पंत हो, संजू सैमसन, ईशान किशन या कोई और विकेटकीपर, जिसमें भी क्षमता दिखे, उसे विकेटकीपर बनाया जाना चाहिए।’ गंभीर ने कहा कि युवाओं को जब तक पर्याप्त मौके नहीं मिलेंगे, वे टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें डेढ साल मौका दें और अगर वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते तो किसी और को आजमाया जाए। इससे पता चल जाएगा कि अगले World Cup में विकेटकीपर कौन होगा। क्रिकेट से राजनीति में आए गंभीर ने कहा धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से हैं लेकिन टीम की सफलता का पूरा श्रेय उन्हें देना और विफलता का ठीकरा उन पर फोड़ना गलत है।